logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतहरी का किया आकस्मिक निरीक्षण मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश अनूपपुर - कलेक्टर रत्नाकर झा ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतहरी का आकस्मिक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सर्जिकल वार्ड, मेडिकल वार्ड, टीवी वार्ड, दवा वितरण केंद्र, एनआरसी कक्ष सहित विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया तथा मरीजों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश खंड चिकित्सा अधिकारी को दिए। कलेक्टर श्री झा ने ओपीडी कक्ष का निरीक्षण करते हुए चिकित्सकीय सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि ओपीडी में 72 मरीजों ने चिकित्सकीय सेवाओं का लाभ लिया। कलेक्टर ने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य अमले को मरीजों के उपचार में संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए पात्र हितग्राहियों का शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने पोषण पुनर्वास केंद्र का भी भ्रमण किया तथा सैम एवं मैम श्रेणी के बच्चों को चिन्हित कर आवश्यकतानुसार भर्ती करने के निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य, वजन, दवा एवं उपचार की नियमित निगरानी करते हुए निर्धारित मानकों के अनुरूप चिकित्सा एवं पोषण संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी कमलेश पुरी, तहसीलदार चंद्रशेखर मिश्रा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी भूपेंद्र सिंह, खंड चिकित्सा अधिकारी जैतहरी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

15 hrs ago
user_Anupam Singh patrkar
Anupam Singh patrkar
अनूपपुर, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
15 hrs ago

कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतहरी का किया आकस्मिक निरीक्षण मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश अनूपपुर - कलेक्टर रत्नाकर झा ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतहरी का आकस्मिक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सर्जिकल वार्ड, मेडिकल वार्ड, टीवी वार्ड, दवा वितरण केंद्र, एनआरसी कक्ष सहित विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया तथा मरीजों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश खंड चिकित्सा अधिकारी को दिए। कलेक्टर श्री झा ने ओपीडी कक्ष का निरीक्षण करते हुए चिकित्सकीय सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि ओपीडी में 72 मरीजों ने चिकित्सकीय सेवाओं का लाभ लिया। कलेक्टर ने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य अमले को मरीजों के उपचार में संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए पात्र हितग्राहियों का शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने पोषण पुनर्वास केंद्र का भी भ्रमण किया तथा सैम एवं मैम श्रेणी के बच्चों को चिन्हित कर आवश्यकतानुसार भर्ती करने के निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य, वजन, दवा एवं उपचार की नियमित निगरानी करते हुए निर्धारित मानकों के अनुरूप चिकित्सा एवं पोषण संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी कमलेश पुरी, तहसीलदार चंद्रशेखर मिश्रा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी भूपेंद्र सिंह, खंड चिकित्सा अधिकारी जैतहरी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • कलेक्टर पार्थ जायसवाल की कड़क कार्यशैली से जिला चिकित्सालय में सुधरेगी व्यवस्था, मरीजों ने दूरभाष पर सराही त्वरित सेवाएं शहडोल -जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को अत्याधुनिक और मरीज-अनुकूल बनाने के संकल्प के साथ कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने आज जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर के इस औचक दौरे से जहां अस्पताल प्रशासन में हड़कंप देखने को मिला, वहीं आम जनता और मरीजों के बीच प्रशासन के प्रति भरोसा और मजबूत हुआ है। ​निरीक्षण के दौरान कलेक्टर जायसवाल ने अस्पताल की साफ-सफाई, स्वच्छता और सुंदर वातावरण को प्राथमिकता देते हुए सिविल सर्जन को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मरीजों को एक स्वच्छ, सुरक्षित और गरिमापूर्ण वातावरण मिलना पहली प्राथमिकता होनी चाहिए, जिसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण में हर वार्ड का जायजा, मरीजों से सीधा संवाद कलेक्टर ने स्वयं धरातल पर उतरकर आकस्मिक चिकित्सा कक्ष, मेल-फीमेल वार्ड, सर्जिकल वार्ड, ऑपरेशन थियेटर, एसएनसीयू, कंगारू केयर वार्ड, पैथोलॉजी, डायलिसिस और नेत्र वार्ड सहित प्रत्येक विभाग का गहनता से जायजा लिया। उन्होंने बेड पर मौजूद मरीजों से मिलकर उनका हाल जाना और मिल रही चिकित्सा सुविधाओं की सीधी जानकारी ली। ​स्वास्थ्य सेवाओं की पारदर्शी जांच, ऑन-द-स्पॉट वेरिफिकेशन पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर ने ब्लड बैंक और पैथोलॉजी सेंटर के ऑनलाइन रिकॉर्ड खुद खुलवाकर देखे। इतना ही नहीं, उन्होंने सिस्टम में दर्ज नंबरों पर मरीजों को तुरंत दूरभाष (कॉल) कर ब्लड टेस्ट रिपोर्ट मिलने की सत्यता जांची। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी मरीज की जांच रिपोर्ट लंबित न रखी जाए और समय सीमा में रिपोर्ट दी जाए। गरीबों और वंचितों के लिए संवेदनशील पहल जनहितैषी दृष्टिकोण अपनाते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिन जरूरतमंद मरीजों की आभा आईडी (ABHA ID) नहीं बनी है, उनके लिए जिला अस्पताल परिसर में ही आधार कार्ड बनाने की त्वरित व्यवस्था की जाए। साथ ही, गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करने वाले पात्र परिवारों का मौके पर ही आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए, ताकि कोई भी गरीब इलाज के खर्च से वंचित न रहे। निःशुल्क सुविधाएं और स्वास्थ्य बजट का सही इस्तेमाल डायलिसिस केंद्र की समीक्षा के दौरान पाया गया कि आयुष्मान कार्डधारियों को पूर्णतः निःशुल्क सेवाएं मिल रही हैं। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य सुविधाओं के और अधिक विस्तार के लिए रोगी कल्याण समिति (RKS) के फंड का शत-प्रतिशत सदुपयोग किया जाए। साथ ही, उन्होंने जिला अस्पताल को अत्याधुनिक बनाने के लिए मध्य प्रदेश शासन को नए प्रस्ताव भेजने के निर्देश भी जारी किए। ​इस निरीक्षण के दौरान कलेक्टर की दूरदर्शी सोच और त्वरित कार्यशैली की सर्वत्र सराहना हो रही है। निरीक्षण के समय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा, सिविल सर्जन डॉ. शिल्पी सराफ, प्रबंधक पूजा सोनी, डीपीएम मनोज द्विवेदी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। अजय पाल
    4
    कलेक्टर पार्थ जायसवाल की कड़क कार्यशैली से जिला चिकित्सालय में सुधरेगी व्यवस्था, मरीजों ने दूरभाष पर सराही त्वरित सेवाएं
शहडोल -जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को अत्याधुनिक और मरीज-अनुकूल बनाने के संकल्प के साथ कलेक्टर  पार्थ जायसवाल ने आज जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर के इस औचक दौरे से जहां अस्पताल प्रशासन में हड़कंप देखने को मिला, वहीं आम जनता और मरीजों के बीच प्रशासन के प्रति भरोसा और मजबूत हुआ है।
​निरीक्षण के दौरान कलेक्टर  जायसवाल ने अस्पताल की साफ-सफाई, स्वच्छता और सुंदर वातावरण को प्राथमिकता देते हुए सिविल सर्जन को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मरीजों को एक स्वच्छ, सुरक्षित और गरिमापूर्ण वातावरण मिलना पहली प्राथमिकता होनी चाहिए, जिसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण में हर वार्ड का जायजा, मरीजों से सीधा संवाद
कलेक्टर ने स्वयं धरातल पर उतरकर आकस्मिक चिकित्सा कक्ष, मेल-फीमेल वार्ड, सर्जिकल वार्ड, ऑपरेशन थियेटर, एसएनसीयू, कंगारू केयर वार्ड, पैथोलॉजी, डायलिसिस और नेत्र वार्ड सहित प्रत्येक विभाग का गहनता से जायजा लिया। उन्होंने बेड पर मौजूद मरीजों से मिलकर उनका हाल जाना और मिल रही चिकित्सा सुविधाओं की सीधी जानकारी ली।
​स्वास्थ्य सेवाओं की पारदर्शी जांच, ऑन-द-स्पॉट वेरिफिकेशन
पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर ने ब्लड बैंक और पैथोलॉजी सेंटर के ऑनलाइन रिकॉर्ड खुद खुलवाकर देखे। इतना ही नहीं, उन्होंने सिस्टम में दर्ज नंबरों पर मरीजों को तुरंत दूरभाष (कॉल) कर ब्लड टेस्ट रिपोर्ट मिलने की सत्यता जांची। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी मरीज की जांच रिपोर्ट लंबित न रखी जाए और समय सीमा में रिपोर्ट दी जाए।
गरीबों और वंचितों के लिए संवेदनशील पहल
जनहितैषी दृष्टिकोण अपनाते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिन जरूरतमंद मरीजों की आभा आईडी (ABHA ID) नहीं बनी है, उनके लिए जिला अस्पताल परिसर में ही आधार कार्ड बनाने की त्वरित व्यवस्था की जाए। साथ ही, गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करने वाले पात्र परिवारों का मौके पर ही आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए, ताकि कोई भी गरीब इलाज के खर्च से वंचित न रहे।
निःशुल्क सुविधाएं और स्वास्थ्य बजट का सही इस्तेमाल
डायलिसिस केंद्र की समीक्षा के दौरान पाया गया कि आयुष्मान कार्डधारियों को पूर्णतः निःशुल्क सेवाएं मिल रही हैं। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य सुविधाओं के और अधिक विस्तार के लिए रोगी कल्याण समिति (RKS) के फंड का शत-प्रतिशत सदुपयोग किया जाए। साथ ही, उन्होंने जिला अस्पताल को अत्याधुनिक बनाने के लिए मध्य प्रदेश शासन को नए प्रस्ताव भेजने के निर्देश भी जारी किए।
​इस निरीक्षण के दौरान कलेक्टर की दूरदर्शी सोच और त्वरित कार्यशैली की सर्वत्र सराहना हो रही है। निरीक्षण के समय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा, सिविल सर्जन डॉ. शिल्पी सराफ, प्रबंधक पूजा सोनी, डीपीएम मनोज द्विवेदी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
अजय पाल
    user_Policewala news
    Policewala news
    सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • “शहडोल के MLB स्कूल से निकली तिरंगा यात्रा 🇮🇳। देशभक्ति के जोश और उत्साह के साथ विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारों से माहौल गूंजा दिया। 🇮🇳❤️” शहडोल के MLB स्कूल से आज देशभक्ति और उत्साह से भरी तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में स्कूल के विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया। भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। तिरंगा यात्रा के दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ावा देना रहा। 🇮🇳
    1
    “शहडोल के MLB स्कूल से निकली तिरंगा यात्रा 🇮🇳। देशभक्ति के जोश और उत्साह के साथ विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारों से माहौल गूंजा दिया। 🇮🇳❤️”
शहडोल के MLB स्कूल से आज देशभक्ति और उत्साह से भरी तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में स्कूल के विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया। भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।
तिरंगा यात्रा के दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ावा देना रहा। 🇮🇳
    user_Shahdol_mp_2003
    Shahdol_mp_2003
    Mechanic सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • तिरंगे की शान में गूंजा मनेन्द्रगढ़, खेड़िया तिराहा से आत्मानंद स्कूल तक निकली भव्य पैदल तिरंगा यात्रा मनेन्द्रगढ़/एमसीबी। देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता के संदेश से बुधवार को मनेन्द्रगढ़ का माहौल सराबोर नजर आया। खेड़िया तिराहा से स्वामी आत्मानंद स्कूल तक भव्य पैदल तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं, विद्यार्थियों और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। हाथों में लहराता तिरंगा और देशभक्ति के नारों से यात्रा का पूरा मार्ग राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। यात्रा में शामिल लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। विद्यार्थियों और युवाओं की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को और अधिक आकर्षक एवं प्रभावशाली बना दिया। तिरंगा यात्रा के दौरान मार्ग में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं, जिससे यात्रा व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ती रही। जगह-जगह लोगों में यात्रा को लेकर उत्साह देखने को मिला। यात्रा का समापन स्वामी आत्मानंद स्कूल परिसर में हुआ, जहां विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने, युवाओं में देश के प्रति जिम्मेदारी का भाव जागृत करने और राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। पूरी तिरंगा यात्रा ने मनेन्द्रगढ़ में ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ की भावना को जीवंत करते हुए देश के प्रति सम्मान और समर्पण का संदेश दिया।
    4
    तिरंगे की शान में गूंजा मनेन्द्रगढ़, खेड़िया तिराहा से आत्मानंद स्कूल तक निकली भव्य पैदल तिरंगा यात्रा

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी।
देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता के संदेश से बुधवार को मनेन्द्रगढ़ का माहौल सराबोर नजर आया। खेड़िया तिराहा से स्वामी आत्मानंद स्कूल तक भव्य पैदल तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं, विद्यार्थियों और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
हाथों में लहराता तिरंगा और देशभक्ति के नारों से यात्रा का पूरा मार्ग राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। यात्रा में शामिल लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। विद्यार्थियों और युवाओं की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को और अधिक आकर्षक एवं प्रभावशाली बना दिया।
तिरंगा यात्रा के दौरान मार्ग में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं, जिससे यात्रा व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ती रही। जगह-जगह लोगों में यात्रा को लेकर उत्साह देखने को मिला।
यात्रा का समापन स्वामी आत्मानंद स्कूल परिसर में हुआ, जहां विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने, युवाओं में देश के प्रति जिम्मेदारी का भाव जागृत करने और राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
पूरी तिरंगा यात्रा ने मनेन्द्रगढ़ में ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ की भावना को जीवंत करते हुए देश के प्रति सम्मान और समर्पण का संदेश दिया।
    user_M.D. KASIM
    M.D. KASIM
    चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • भोपाल में युवाओं कि बड़ी जीत। डिजिटल क्रॉप सर्वेयरों का आंदोलन सफल, रोटेशन प्रणाली पर लगी रोक। आंदोलन के आगे झुका प्रशासन, लोकल यूथ की यूजर आईडी हुआ चालू नई नियुक्ति बंद करने का फैसला बदला। स्थानीय युवाओं की रोजगार की हुई जीत रोटेशन प्रणाली बंद करने की आदेश। युवाओं में जश्न का माहौल। बंद की गई सभी यूजर आईडी को फिर से चालू करने के निर्देश दिए गए हैं। नियुक्ति बंद करने और युवाओं को हटाने के फैसले को वापस ले लिया गया है। स्थानीय युवाओं ने इस फैसले को रोजगार की सुरक्षा और अपनी एकजुटता की बड़ी जीत बताया है।
    1
    भोपाल में युवाओं कि बड़ी जीत। डिजिटल क्रॉप सर्वेयरों का आंदोलन सफल, रोटेशन प्रणाली पर लगी रोक। 
आंदोलन के आगे झुका प्रशासन, लोकल यूथ की यूजर आईडी हुआ चालू नई नियुक्ति बंद करने का फैसला बदला। स्थानीय युवाओं की रोजगार की हुई जीत रोटेशन प्रणाली बंद करने की आदेश। युवाओं में जश्न का माहौल। बंद की गई सभी यूजर आईडी को फिर से चालू करने के निर्देश दिए गए हैं। नियुक्ति बंद करने और युवाओं को हटाने के फैसले को वापस ले लिया गया है। स्थानीय युवाओं ने इस फैसले को रोजगार की सुरक्षा और अपनी एकजुटता की बड़ी जीत बताया है।
    user_राजेश कुमार मरावी
    राजेश कुमार मरावी
    Voice of people बजाग, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • रेलवे ओवरब्रिज का कार्य गंभीरता एवं रुचि के साथ शीघ्र पूर्ण करने अधिकारियो को कलेक्टर ने दिए निर्देश अनूपपुर - कलेक्टर रत्नाकर झा ने आज जिला मुख्यालय अनूपपुर में निर्माणाधीन रेलवे फ्लाईओवर ब्रिज का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति एवं मौके पर चल रहे कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों से कार्य की वर्तमान स्थिति, पूर्ण किए जा चुके कार्यों तथा लंबित कार्यों की जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर श्री झा ने निर्माण कार्य में उपयोग की जा रही सामग्री, गुणवत्ता एवं निर्धारित तकनीकी मापदंडों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण अधोसंरचना परियोजना नागरिकों की सुविधा एवं सुगम आवागमन से सीधे जुड़ी है, इसलिए निर्माण कार्य को गंभीरता, रुचि एवं पूर्ण गुणवत्ता से कराएं जाने पर जोर दिया। निरीक्षण के पश्चात कलेक्टर श्री झा ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के नर्मदा सभागार में संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों की बैठक लेकर रेलवे फ्लाईओवर ब्रिज की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने लंबित कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान रेलवे विभाग के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि अपने स्तर का कार्य पूर्ण कर लिया गया है, जिस पर कलेक्टर ने शेष कार्यों को कार्य योजना बनाकर तथा मजदूरों को मोबिलाइज कर निर्माण एजेंसी एवं संबंधित विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय से शीघ्र पूर्ण करें। बैठक में बताया गया कि रिटर्निंग वॉल, गार्डर एवं विद्युत पोल संबंधी कार्य प्रगतिरत है। कलेक्टर ने निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी परियोजना की प्रगति की निरंतर समीक्षा करते हुए कार्य में अपेक्षित गति सुनिश्चित करें। कलेक्टर श्री झा ने रेलवे फ्लाईओवर ब्रिज के ड्रेनेज सिस्टम की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि ब्रिज एवं रेलवे लाइन के विद्युतीकरण क्षेत्र में जलभराव के कारण किसी भी प्रकार का व्यवधान की स्थिति निर्मित नहीं होनी चाहिए। इसके लिए ड्रेनेज सिस्टम को तकनीकी दृष्टि से बेहतर एवं प्रभावी बनाया जाए तथा जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करने तथा रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बैठक में अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करते हुए कलेक्टर ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण एवं बैठक के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर सुश्री प्राशी अग्रवाल, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
    1
    रेलवे ओवरब्रिज का कार्य गंभीरता एवं रुचि के साथ शीघ्र पूर्ण करने अधिकारियो को कलेक्टर ने दिए निर्देश
अनूपपुर -
कलेक्टर रत्नाकर झा ने आज जिला मुख्यालय अनूपपुर में निर्माणाधीन रेलवे फ्लाईओवर ब्रिज का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति एवं मौके पर चल रहे कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों से कार्य की वर्तमान स्थिति, पूर्ण किए जा चुके कार्यों तथा लंबित कार्यों की जानकारी प्राप्त की।
कलेक्टर श्री झा ने निर्माण कार्य में उपयोग की जा रही सामग्री, गुणवत्ता एवं निर्धारित तकनीकी मापदंडों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण अधोसंरचना परियोजना नागरिकों की सुविधा एवं सुगम आवागमन से सीधे जुड़ी है, इसलिए निर्माण कार्य को गंभीरता, रुचि एवं पूर्ण गुणवत्ता से कराएं जाने पर जोर दिया।
निरीक्षण के पश्चात कलेक्टर श्री झा ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के नर्मदा सभागार में संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों की बैठक लेकर रेलवे फ्लाईओवर ब्रिज की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने लंबित कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान रेलवे विभाग के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि अपने स्तर का कार्य पूर्ण कर लिया गया है, जिस पर कलेक्टर ने शेष कार्यों को कार्य योजना बनाकर तथा मजदूरों को मोबिलाइज कर निर्माण एजेंसी एवं संबंधित विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय से शीघ्र पूर्ण करें। बैठक में बताया गया कि रिटर्निंग वॉल, गार्डर एवं विद्युत पोल संबंधी कार्य प्रगतिरत है। 
कलेक्टर ने निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी परियोजना की प्रगति की निरंतर समीक्षा करते हुए कार्य में अपेक्षित गति सुनिश्चित करें। कलेक्टर श्री झा ने रेलवे फ्लाईओवर ब्रिज के ड्रेनेज सिस्टम की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि ब्रिज एवं रेलवे लाइन के विद्युतीकरण क्षेत्र में जलभराव के कारण किसी भी प्रकार का व्यवधान की स्थिति निर्मित नहीं होनी चाहिए। इसके लिए ड्रेनेज सिस्टम को तकनीकी दृष्टि से बेहतर एवं प्रभावी बनाया जाए तथा जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करने तथा रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बैठक में अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करते हुए कलेक्टर ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
निरीक्षण एवं बैठक के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर सुश्री प्राशी अग्रवाल, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
    user_Anupam Singh patrkar
    Anupam Singh patrkar
    अनूपपुर, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा समर्सियल पंप चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तारः चोरी किया गया समर्सियल पम्प जप्त अनूपपूर - पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगनाथ मरकाम एवं एसडीओपी नवीन तिवारी के मार्गदर्शन में कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा समर्सियल पंप चोरी के मामले में समर्सियल पंप बरामद कर दो आरोपियो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। दिनांक 11.08.2026 को श्रीकान्त मिश्रा पिता स्व. श्री अम्बिका प्रसाद मिश्रा उम्र 50 वर्ष निवासी वार्ड न. 01 सामतपुर के द्वरा थाना कोतवाली अनूपपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि हरिनारायण खेड़िया के ग्राम मानपुर के प्लान्टेशन में लगे टेक्समो कंपनी का डेढ हार्स पावर का समर्सियल पंप को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट करने पर थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 460/26 धारा 303(2) बी.एन.एस. का पंजीबद्ध कर विवेचना किया गया। विवेचना दौरान संदेही की तलास पतारसी की गई विश्वसनीय मुखबिरो की सूचना पर से दिनांक 12.08.2026 को थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक संजय अशोक एक्का के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक कोमल अरजरिया, प्रधान आरक्षक राजेश कंवर, प्रधान आरक्षक प्रकाश तिवारी, आरक्षक अब्दुल कलीम की टीम के द्वारा आरोपी राकेश उर्फ दादू बैगा पिता नानबाबू बैगा उम्र 25 वर्ष निवासी मानपुर, सूरज महरा पिता संतोष महरा उम्र 26 वर्ष निवासी टिकुरीटोला मानपुर से जोरा तालाब के पास मानपुर से चोरी किया गया डेढ हार्स पावर का समर्सियल पंप कीमती 26000 रूपये एवं विद्युत तार तथा प्लास्टिक की रस्सी कीमती 5000 रूपये कुल 31000 रूपये का जप्त कर आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है। कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियो से अन्य चोरियों के मामलो में पूछताछ की जा रही है।
    1
    कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा समर्सियल पंप चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तारः चोरी किया गया समर्सियल पम्प जप्त
अनूपपूर - 
पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगनाथ मरकाम एवं एसडीओपी नवीन तिवारी के मार्गदर्शन में कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा समर्सियल पंप चोरी के मामले में समर्सियल पंप बरामद कर दो आरोपियो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
दिनांक 11.08.2026 को श्रीकान्त मिश्रा पिता स्व. श्री अम्बिका प्रसाद मिश्रा उम्र 50 वर्ष निवासी वार्ड न. 01 सामतपुर के द्वरा थाना कोतवाली अनूपपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि हरिनारायण खेड़िया के ग्राम मानपुर के प्लान्टेशन में लगे टेक्समो कंपनी का डेढ हार्स पावर का समर्सियल पंप को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट करने पर थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 460/26 धारा 303(2) बी.एन.एस. का पंजीबद्ध कर विवेचना किया गया। विवेचना दौरान संदेही की तलास पतारसी की गई विश्वसनीय मुखबिरो की सूचना पर से दिनांक 12.08.2026 को थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक संजय अशोक एक्का के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक कोमल अरजरिया, प्रधान आरक्षक राजेश कंवर, प्रधान आरक्षक प्रकाश तिवारी, आरक्षक अब्दुल कलीम की टीम के द्वारा आरोपी राकेश उर्फ दादू बैगा पिता नानबाबू बैगा उम्र 25 वर्ष निवासी मानपुर, सूरज महरा पिता संतोष महरा उम्र 26 वर्ष निवासी टिकुरीटोला मानपुर से जोरा तालाब के पास मानपुर से चोरी किया गया डेढ हार्स पावर का समर्सियल पंप कीमती 26000 रूपये एवं विद्युत तार तथा प्लास्टिक की रस्सी कीमती 5000 रूपये कुल 31000 रूपये का जप्त कर आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है। कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियो से अन्य चोरियों के मामलो में पूछताछ की जा रही है।
    user_Anupam Singh patrkar
    Anupam Singh patrkar
    अनूपपुर, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.