logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जलस्तर घटने के बाद बदबू से बढ़ी परेशानी, बीमारी के खतरे को लेकर ग्रामीण चिंतित जलस्तर घटने के बाद बदबू से बढ़ी परेशानी, बीमारी के खतरे को लेकर ग्रामीण चिंतित कटिहार। जिले में गंगा, कोसी, बरांडी और कारी कोसी नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी है। इस बीच कोसी नदी के जलस्तर में कई इलाकों में कमी आई है। हालांकि, पानी घटने के बाद अब बाढ़ प्रभावित गांवों में दुर्गंध और बीमारी का खतरा बढ़ने लगा है। बरारी प्रखंड की सुखासन पंचायत के बेलबारी गांव में बाढ़ का पानी कम होने लगा है, लेकिन गांव की ओर जाने वाली सड़क अब भी जलमग्न है। घरों से पानी निकलने के बाद जगह-जगह जमा पानी और गंदगी से तेज दुर्गंध फैल रही है। इससे ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। स्थानीय निवासी सऊद आलम और नूर इस्लाम ने बताया कि पानी घटने के साथ ही पूरे गांव में बदबू की समस्या बढ़ गई है। उनका कहना है कि गंदे पानी और जलजमाव के कारण बीमारी फैलने का खतरा है। ग्रामीणों ने गांव में जल्द ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराने और साफ-सफाई की व्यवस्था करने की मांग की है। वहीं, ग्रामीण महिला रश्मि सोरेन ने बताया कि गांव में करीब दस दिनों तक बाढ़ का पानी जमा रहा। अब पानी घटने के बाद दुर्गंध काफी बढ़ गई है। उन्होंने दवा का छिड़काव कराने के साथ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि सड़क संपर्क अब भी पानी में है और महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर इलाज के लिए बाहर जाना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, अभी तक गांव में मेडिकल टीम नहीं पहुंची है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जलजमाव वाले इलाकों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, नियमित सफाई और मेडिकल टीम भेजने की मांग की है, ताकि बाढ़ का पानी घटने के बाद संक्रमण और बीमारियों के खतरे को कम किया जा सके।

4 hrs ago
user_Asadur Rahman
Asadur Rahman
कटिहार, कटिहार, बिहार•
4 hrs ago

जलस्तर घटने के बाद बदबू से बढ़ी परेशानी, बीमारी के खतरे को लेकर ग्रामीण चिंतित जलस्तर घटने के बाद बदबू से बढ़ी परेशानी, बीमारी के खतरे को लेकर ग्रामीण चिंतित कटिहार। जिले में गंगा, कोसी, बरांडी और कारी कोसी नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी है। इस बीच कोसी नदी के जलस्तर में कई इलाकों में कमी आई है। हालांकि, पानी घटने के बाद अब बाढ़ प्रभावित गांवों में दुर्गंध और बीमारी का खतरा बढ़ने लगा है। बरारी प्रखंड की सुखासन पंचायत के बेलबारी गांव में बाढ़ का पानी कम होने लगा है, लेकिन गांव की ओर जाने वाली सड़क अब भी जलमग्न है। घरों से पानी निकलने के बाद जगह-जगह जमा पानी और गंदगी से तेज दुर्गंध फैल रही है। इससे ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। स्थानीय निवासी सऊद आलम और नूर इस्लाम ने बताया कि पानी घटने के साथ ही पूरे गांव में बदबू की समस्या बढ़ गई है। उनका कहना है कि गंदे पानी और जलजमाव के कारण बीमारी फैलने का खतरा है। ग्रामीणों ने गांव में जल्द ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराने और साफ-सफाई की व्यवस्था करने की मांग की है। वहीं, ग्रामीण महिला रश्मि सोरेन ने बताया कि गांव में करीब दस दिनों तक बाढ़ का पानी जमा रहा। अब पानी घटने के बाद दुर्गंध काफी बढ़ गई है। उन्होंने दवा का छिड़काव कराने के साथ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि सड़क संपर्क अब भी पानी में है और महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर इलाज के लिए बाहर जाना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, अभी तक गांव में मेडिकल टीम नहीं पहुंची है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जलजमाव वाले इलाकों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, नियमित सफाई और मेडिकल टीम भेजने की मांग की है, ताकि बाढ़ का पानी घटने के बाद संक्रमण और बीमारियों के खतरे को कम किया जा सके।

More news from बिहार and nearby areas
  • पांच माह से ठप नल-जल योजना, आयरनयुक्त पानी पीने को मजबूर ग्रामीण।
    1
    पांच माह से ठप नल-जल योजना, आयरनयुक्त पानी पीने को मजबूर ग्रामीण।
    user_Mukesh Kumar
    Mukesh Kumar
    हसनगंज, कटिहार, बिहार•
    3 hrs ago
  • दुर्गागंज लाइब्रेरी में नवोदय की छात्र-छात्राओं ने जब तैयारी की तो घुमा उन्हें बहुत आनंद आया
    1
    दुर्गागंज लाइब्रेरी में नवोदय की छात्र-छात्राओं ने जब तैयारी की तो घुमा उन्हें बहुत आनंद आया
    user_इंडिया पब्लिक न्यूज आज की आवाज
    इंडिया पब्लिक न्यूज आज की आवाज
    Advertising Photographer Kadwa, Katihar•
    8 hrs ago
  • पूर्णिया में बेटी ने दूसरी जाति में की शादी, तो पिता ने जीवित पुत्री की निकाली शवयात्रा ग्रामीणों की भीड़ भी मौजूद रही. के० नगर प्रखंड अंतर्गत गंगेली पंचायत के चपय गांव में एक पिता ने अपनी जीवित बेटी का पुतला बनाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया. उसने खुद बेटी का पुतला तैयार किया, अर्थी सजाई, शव यात्रा निकाली और श्मशान घाट पर चिता को मुखाग्नि दी. इस दौरान ग्रामीणों की भी भीड़ मौजूद रही. पूर्णिया में बेटी ने दूसरी जाति में की शादी, तो पिता ने जीवित पुत्री की निकाली शव यात्रा ग्रामीणों की भीड़ भी मौजूद रही. के० नगर प्रखंड अंतर्गत गंगेली पंचायत के चपय गांव में एक पिता ने अपनी जीवित बेटी का पुतला बनाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया. उसने खुद बेटी का पुतला तैयार किया, अर्थी सजाई, शवयात्रा निकाली और श्मशान घाट पर चिता को मुखाग्नि दी. इस दौरान ग्रामीणों की भी भीड़ मौजूद रही.
    1
    पूर्णिया में बेटी ने दूसरी जाति में की शादी, तो पिता ने जीवित पुत्री की निकाली शवयात्रा ग्रामीणों की भीड़ भी मौजूद रही.
के० नगर प्रखंड अंतर्गत गंगेली पंचायत के चपय गांव में एक पिता ने अपनी जीवित बेटी का पुतला बनाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया. उसने खुद बेटी का पुतला तैयार किया, अर्थी सजाई, शव यात्रा निकाली और श्मशान घाट पर चिता को मुखाग्नि दी. इस दौरान ग्रामीणों की भी भीड़ मौजूद रही.
पूर्णिया में बेटी ने दूसरी जाति में की शादी, तो पिता ने जीवित पुत्री की निकाली शव यात्रा ग्रामीणों की भीड़ भी मौजूद रही.
के० नगर प्रखंड अंतर्गत गंगेली पंचायत के चपय गांव में एक पिता ने अपनी जीवित बेटी का पुतला बनाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया. उसने खुद बेटी का पुतला तैयार किया, अर्थी सजाई, शवयात्रा निकाली और श्मशान घाट पर चिता को मुखाग्नि दी. इस दौरान ग्रामीणों की भी भीड़ मौजूद रही.
    user_Today Real News
    Today Real News
    Media company पूर्णिया पूर्व, पूर्णिया, बिहार•
    1 hr ago
  • भारत में हर साल 15 सितंबर को 'अभियंता दिवस' (Engineer's Day) मनाया जाता है। सभी इंजीनियर को Engineer's Day की हार्दिक शुभकामनाएं। भारत में हर साल 15 सितंबर को 'अभियंता दिवस' (Engineer's Day) मनाया जाता है। यह दिन भारत के महानतम सिविल इंजीनियर और भारत रत्न से सम्मानित सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया (Sir M. Visvesvaraya) की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। उन्होंने बांधों, जल प्रणालियों और सिंचाई नेटवर्क के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया (जैसे मैसूर का कृष्णराज सागर बांध)। देश के निर्माण, तकनीकी प्रगति और समाज के विकास में इंजीनियरों के अमूल्य योगदान को पहचानना और उनका सम्मान करना। . . . . . #viralvideo #shortsvideo #yt #foryou #ErAbdulHannanShorts #ErAbdulHannan #ErAbdulHannanVlogs #realAbdulHannan #shorts #short #trending
    1
    भारत में हर साल 15 सितंबर को 'अभियंता दिवस' (Engineer's Day) मनाया जाता है।
सभी इंजीनियर को Engineer's Day की हार्दिक शुभकामनाएं।
भारत में हर साल 15 सितंबर को 'अभियंता दिवस' (Engineer's Day) मनाया जाता है।
यह दिन भारत के महानतम सिविल इंजीनियर और भारत रत्न से सम्मानित सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया (Sir M. Visvesvaraya) की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
उन्होंने बांधों, जल प्रणालियों और सिंचाई नेटवर्क के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया (जैसे मैसूर का कृष्णराज सागर बांध)। देश के निर्माण, तकनीकी प्रगति और समाज के विकास में इंजीनियरों के अमूल्य योगदान को पहचानना और उनका सम्मान करना।
.
.
.
.
.
#viralvideo #shortsvideo #yt #foryou #ErAbdulHannanShorts #ErAbdulHannan #ErAbdulHannanVlogs #realAbdulHannan #shorts #short #trending
    user_Abdul Hannan - عبدالحنان
    Abdul Hannan - عبدالحنان
    Local News Reporter पूर्णिया पूर्व, पूर्णिया, बिहार•
    6 hrs ago
  • Sunny hot video
    1
    Sunny hot video
    user_Skgulam hussain Skgulam
    Skgulam hussain Skgulam
    Fitness Trainer पूर्णिया पूर्व, पूर्णिया, बिहार•
    8 hrs ago
  • भाई बहन के अटुट प्रेम का त्यौहार करमा-धरमा शुरु, बहनों ने भाईयों की लम्बी उम्र की कामना करते हुए बड़े विधि विधान के साथ शुरु किया करमा-धरमा पर्व।
    1
    भाई बहन के अटुट प्रेम का त्यौहार करमा-धरमा शुरु, बहनों ने भाईयों की लम्बी उम्र की कामना करते हुए बड़े विधि विधान के साथ शुरु किया करमा-धरमा पर्व।
    user_Mukesh Kumar
    Mukesh Kumar
    हसनगंज, कटिहार, बिहार•
    3 hrs ago
  • पोठिया चांदपुर में दो गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप। पोठिया चांदपुर में दो गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप। कटिहार। पोठिया थाना क्षेत्र के पूर्वी चांदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-1 में बीती रात एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नंदन कुमार यादव (40 वर्ष), पिता रामावतार यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नंदन कुमार यादव खाना खाने के बाद अपने घर के दरवाजे पर बने मचान पर सोए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। परिजनों के अनुसार, नंदन कुमार यादव के सिर में गोली मारी गई, जिसके बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। मृतक की पत्नी रम्भा देवी ने बताया कि उनके पति खाना खाने के बाद दरवाजे पर बने मचान पर सोने चले गए थे। सुबह जब उनकी नजर पति पर पड़ी तो उनके सिर से खून निकल रहा था। इसके बाद घटना की जानकारी आसपास के लोगों और पुलिस को दी गई। जानकारी के अनुसार, नंदन कुमार यादव को दो गोलियां मारी गईं, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक अपने पीछे पत्नी रम्भा देवी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। बच्चों में आरती कुमारी (8 वर्ष), खुशी कुमारी (5 वर्ष) और निलेश कुमार (1 वर्ष) शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पोठिया थानाध्यक्ष नवीन कुमार, अपर थानाध्यक्ष अमित कुमार, एसआई धर्मेंद्र कुमार, एसआई श्रीराम राय सहित बिहार पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ हत्या के कारणों और हमलावरों की पहचान को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है। हत्या के पीछे क्या वजह रही और वारदात में कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। वहीं घटना को लेकर स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि विभूति यादव, सरपंच आलोक शेखर, पंचायत समिति प्रतिनिधि धीरेन्द्र यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार यादव और राजद युवा नेता मिथुन कुमार यादव सहित जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने घटना की निंदा करते हुए पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों की पहचान और कार्रवाई की मांग की है।
    2
    पोठिया चांदपुर में दो गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप।

पोठिया चांदपुर में दो गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप।
कटिहार। पोठिया थाना क्षेत्र के पूर्वी चांदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-1 में बीती रात एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नंदन कुमार यादव (40 वर्ष), पिता रामावतार यादव के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि नंदन कुमार यादव खाना खाने के बाद अपने घर के दरवाजे पर बने मचान पर सोए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। परिजनों के अनुसार, नंदन कुमार यादव के सिर में गोली मारी गई, जिसके बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।
मृतक की पत्नी रम्भा देवी ने बताया कि उनके पति खाना खाने के बाद दरवाजे पर बने मचान पर सोने चले गए थे। सुबह जब उनकी नजर पति पर पड़ी तो उनके सिर से खून निकल रहा था। इसके बाद घटना की जानकारी आसपास के लोगों और पुलिस को दी गई।
जानकारी के अनुसार, नंदन कुमार यादव को दो गोलियां मारी गईं, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक अपने पीछे पत्नी रम्भा देवी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। बच्चों में आरती कुमारी (8 वर्ष), खुशी कुमारी (5 वर्ष) और निलेश कुमार (1 वर्ष) शामिल हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पोठिया थानाध्यक्ष नवीन कुमार, अपर थानाध्यक्ष अमित कुमार, एसआई धर्मेंद्र कुमार, एसआई श्रीराम राय सहित बिहार पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ हत्या के कारणों और हमलावरों की पहचान को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है।
हत्या के पीछे क्या वजह रही और वारदात में कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।
वहीं घटना को लेकर स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि विभूति यादव, सरपंच आलोक शेखर, पंचायत समिति प्रतिनिधि धीरेन्द्र यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार यादव और राजद युवा नेता मिथुन कुमार यादव सहित जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने घटना की निंदा करते हुए पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों की पहचान और कार्रवाई की मांग की है।
    user_Asadur Rahman
    Asadur Rahman
    कटिहार, कटिहार, बिहार•
    4 hrs ago
  • आपसी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार के सदस्यों पर आरोप समेली प्रखंड अंतर्गत चांदपुर पूर्वी पंचायत के तिरासी टोला में बुधवार को आपसी रंजिश में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों ने परिवार के ही कुछ सदस्यों पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
    1
    आपसी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार के सदस्यों पर आरोप
समेली प्रखंड अंतर्गत चांदपुर पूर्वी पंचायत के तिरासी टोला में बुधवार को आपसी रंजिश में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों ने परिवार के ही कुछ सदस्यों पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
    user_Rahul Kumar Singh
    Rahul Kumar Singh
    Local News Reporter कोढ़ा, कटिहार, बिहार•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.