नवरात्रि, अलविदा/जुमा की नमाज एवं आगामी त्योहारों के दृष्टिगत शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु एसपी अमेठी द्वारा पुलिस बल के साथ कस्बा जायस में किया गया फ्लैग मार्च आमजनमानस से वार्ता कर त्योहार को मिलजुलकर सौहार्दपूर्वक मनाने व अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई । वासन्तिक नवरात्रि, अलविदा/जुमा की नमाज एवं आगामी त्योहारों के दृष्टिगत शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु तथा नारी सुरक्षा/नारी सम्मान/नारी स्वावलंबन हेतु महिलाओं/बालिकाओं एवं आमजनमानस में सुरक्षा व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से आज दिनांक 20.03.2026 को पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री सरवणन टी. द्वारा पुलिस बल के साथ कस्बा जायस में फ्लैग मार्च किया गया । पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा वहाँ पर मौजूद लोगों एवं दुकानदारों से वार्ता कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा आमजनमानस से त्योहार को आपस में मिलजुलकर सौहार्दपूर्वक मनाने, अफवाहों पर ध्यान न देने, अफवाहों को फैलने/फैलाने से रोकने, सोशल मीडिया पर भ्रामक/अपुष्ट खबर प्राप्त होने पर बिना पुष्टि के प्रसारित न करने की अपील की गई । *महोदय द्वारा पिकेट, गश्त ड्यूटी में तैनात अधि0/कर्म0गण को सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने, सर्राफा बाजार, मन्दिरों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की सक्रिय उपस्थिति बनाये रखने व संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं एवं वाहनों की चेकिंग के संबंध में महत्वपूर्ण आवश्यक आदेश/निर्देश दिये गये ।* इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी तिलोई श्री दिनेश कुमार मिश्र व अन्य अधि0/कर्म0 गण मौजूद रहे ।
नवरात्रि, अलविदा/जुमा की नमाज एवं आगामी त्योहारों के दृष्टिगत शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु एसपी अमेठी द्वारा पुलिस बल के साथ कस्बा जायस में किया गया फ्लैग मार्च आमजनमानस से वार्ता कर त्योहार को मिलजुलकर सौहार्दपूर्वक मनाने व अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई । वासन्तिक नवरात्रि, अलविदा/जुमा की नमाज एवं आगामी त्योहारों के
दृष्टिगत शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु तथा नारी सुरक्षा/नारी सम्मान/नारी स्वावलंबन हेतु महिलाओं/बालिकाओं एवं आमजनमानस में सुरक्षा व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से आज दिनांक 20.03.2026 को पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री सरवणन टी. द्वारा पुलिस बल के साथ कस्बा जायस में फ्लैग मार्च किया गया । पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा वहाँ पर मौजूद लोगों
एवं दुकानदारों से वार्ता कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा आमजनमानस से त्योहार को आपस में मिलजुलकर सौहार्दपूर्वक मनाने, अफवाहों पर ध्यान न देने, अफवाहों को फैलने/फैलाने से रोकने, सोशल मीडिया पर भ्रामक/अपुष्ट खबर प्राप्त होने पर बिना पुष्टि के प्रसारित न करने की अपील की गई । *महोदय द्वारा पिकेट, गश्त ड्यूटी में तैनात अधि0/कर्म0गण को
सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने, सर्राफा बाजार, मन्दिरों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की सक्रिय उपस्थिति बनाये रखने व संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं एवं वाहनों की चेकिंग के संबंध में महत्वपूर्ण आवश्यक आदेश/निर्देश दिये गये ।* इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी तिलोई श्री दिनेश कुमार मिश्र व अन्य अधि0/कर्म0 गण मौजूद रहे ।
- संग्रामपुर। मिश्रौली स्टेशन के सामने पोलो खेल मैदान में आयोजित (एमपीएल) मिश्रौली प्रीमियर लीग प्रतियोगिता का शुक्रवार को अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा ने फीता काट कर शुभारंभ किया। उद्घाटन मैच खेल रही लोहिया नगर क्रिकेट क्लब और डीपीएल ग्रुप धोये के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने बाद उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि मैदान में जब दो टीमें उतरती है। तो एक टीम जीतेगी और एक टीम हारेगी। खिलाड़ियों को जीत-हार के लिए नही बल्कि खेल भावना से खेलना चाहिए। उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए आयोजक टीम का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें 5100 की सहयोग राशि प्रदान की। इस मौके पर आलोक सिंह, नितिन उपाध्याय, रोनू उपाध्याय राकेश मौर्य आदि लोग मौजूद रहे।3
- अमेठी में शुक्रवार अवधी साहित्य संस्थान अमेठी की ओर से स्थानीय डाक बंगले में नवसंवत्सर पर होली मिलन एवं कवि गोष्ठी का शुभारम्भ राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल 'अमरेश' की वाणी वंदना से हुआ।प्रथम सत्र में अतिथियों का स्वागत करते हुए डॉ अर्जुन पाण्डेय ने बताया कि अवधी साहित्य संस्थान अमेठी एवं उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में 17 मार्च को रविंद्रालय के पुस्तक मेले में अवधी विमर्श एवं कवि सम्मेलन में तमाम जनपदों के बीच संस्थान का परचम लहराया जाना सौभाग्य पूर्ण क्षण बना।इस अवसर पर संस्थान के सदस्यों द्वारा गुलाल एवं गुलाबी रंग बिरंगी होली का उल्लास मनाया गया।द्वितीय सत्र में कवियों ने अपनी रसभरी रचनाओं से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।अध्यक्षता करते हुए राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल 'अमरेश' ने पढ़ा - भावना आप सब की निराली रहे,ईद और होली दीवाली रहे। ओज कवि रामेश्वर सिंह ' निरास' ने पढ़ा-ऊंच नीच जाति पाति सबका बिसारि बन्धु, त्याग बलिदान कै चिराग तू जलावा करा,रामबदन शुक्ल 'पथिक' ने पढ़ा -जिनका बोतल से हरदम सरोकार है,जाम चढ़ जाये तो सपना साकार है।मोहम्मद शब्बीर अहमद सूरी ने पढ़ा-लोग सोये हैं कोई होता तो जगाने वाला।जगदम्बा तिवारी 'मधुर'ने पढ़ा-सरसों कै फूल मुरझाने हो रामा,पिया नाही आये हो रामा।रामकुमारी संसृत ने पढ़ा -हाथ में लेकर गुलाल लाल रंग डालूं कैसे।सबके प्रति अंत में आभार व्यक्त करते हुए डॉ अर्जुन पाण्डेय ने पढ़ा -करनी धरनी कै आगार तुंहीं,तोहरे बिनु बैतरनी के पार करे।इस अवसर पर सत्येन्द्र प्रकाश शुक्ल,कैलाश नाथ शर्मा,बाल कृष्ण ओझा,अभिनव मिश्र, रीता देवी,मग्गे एवं मुन्ना लाल आदि उपस्थित रहे।कवि एवं समारोह का संचालन प्रख्यात कवि जगदम्बा तिवारी 'मधुर' ने किया।1
- अमेठी में नवरात्रि, अलविदा/जुमा की नमाज एवं आगामी त्योहारों के दृष्टिगत शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा पुलिस बल के साथ कस्बा जायस में किया गया फ्लैग मार्च।4
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- अमेठी में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। पिछले 24 घंटों में हुए बदलाव के बाद शुक्रवार सुबह जिले में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई, जिससे मौसम में ठंडक बढ़ गई है और लोगों को हल्की सर्दी का एहसास होने लगा है। देर रात से ही तेज हवाएं चलनी शुरू हो गई थीं, जो सुबह तक जारी रहीं। सुबह होते-होते आसमान में काले बादल छा गए और सूरज के दर्शन नहीं हुए। करीब 9 बजे बूंदाबांदी शुरू हुई, जो कुछ ही देर में तेज बारिश में बदल गई। जिले के कई क्षेत्रों में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। बारिश और तेज हवाओं के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर फिसलन और जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी हो रही है। हालांकि मौसम में आई ठंडक से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली है। वहीं, इस बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। इसके अलावा जिन किसानों ने सरसों की फसल काटकर खेतों में छोड़ दी है, वह भीगने से खराब हो सकती है, जिससे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। मटर और चना की फसल पर भी इस बारिश का नकारात्मक असर पड़ने की संभावना है। साथ ही आलू की खुदाई का कार्य भी बाधित हो गया है। आम के पेड़ों पर आए बौर भी तेज हवाओं और बारिश के कारण झड़ सकते हैं, जिससे आम की पैदावार पर असर पड़ेगा। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे मौसम सुहावना तो हुआ है, लेकिन किसानों के लिए यह बदलाव परेशानी का कारण बन गया है। कुल मिलाकर, अचानक बदले इस मौसम ने जहां आम लोगों को राहत दी है, वहीं किसानों के लिए चिंता बढ़ा दी है।4
- *थाना अंतू पुलिस व स्वॉट टीम की संयुक्त कार्रवाई में दोहरे हत्याकांड का खुलासा, अवैध संबंध के विवाद में महिला व पुत्र की हत्या करने वाला अभियुक्त ककरहिया मोड़ से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-* *पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर की बाइट ।*1
- Post by RAMA SHANKAR SHUKLA1
- संग्रामपुर। नवरात्रि के दूसरे दिन शुक्रवार को अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा अपनी पत्नी किरण बाला के साथ कालिकन धाम पहुंचे। जहां पत्नी और कार्यकर्ताओं के साथ मां कालिका की पूजा-अर्चना कर मां के चरणों में शीश नवाकर अमेठी वासियों के सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। इस दौरान उन्होंने कालिकन धाम पुजारी श्री महाराज से मंदिर की आवश्यकताओं और विकास पर भी चर्चा की। कालिकन पुजारी श्री महाराज ने बताया कि सांसद से मंदिर पर विद्युत आपूर्ति ठप होने पर रात्रि में अंधेरा होने के चलते सोलर पैनल आठ हजार किलो वाट, मंदिर परिसर में मैटी व मंदिर के नीचे चारों तरफ परिक्रमा मार्ग बनवाये जाने की मांग की गई है। जिस पर सांसद ने जल्द से जल्द कराए जाने का आश्वासन दिया है। इस दौरान सांसद ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनके साथ सेल्फी भी खिंचवाई। इस मौके पर धर्मेंद्र शुक्ला, बृजेश मिश्र, लोहा सिंह, डॉ. अरविंद चतुर्वेदी, शिवेंद्र विक्रम सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।1