logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जहानाबाद: डिज्नीलैंड मेले में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, वीडियो वायरल। जहानाबाद : ऊटा मोड़ के समीप स्थित डिज्नीलैंड मेले के पास दो गुटों के बीच अचानक हिंसक झड़प हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि किसी मामूली विवाद ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। घटना के दौरान जमकर मारपीट हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मेले में मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और कई लोग अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस झड़प की असली वजह का पता लगाने के साथ-साथ इसमें शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी में जुटी है।

2 hrs ago
user_Pawan Kumar
Pawan Kumar
पत्रकार जहानाबाद, जहानाबाद, बिहार•
2 hrs ago

जहानाबाद: डिज्नीलैंड मेले में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, वीडियो वायरल। जहानाबाद : ऊटा मोड़ के समीप स्थित डिज्नीलैंड मेले के पास दो गुटों के बीच अचानक हिंसक झड़प हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि किसी मामूली विवाद ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। घटना के दौरान जमकर मारपीट हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मेले में मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और कई लोग अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस झड़प की असली वजह का पता लगाने के साथ-साथ इसमें शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी में जुटी है।

More news from Nalanda and nearby areas
  • Post by Amit Kumar
    1
    Post by Amit Kumar
    user_Amit Kumar
    Amit Kumar
    Local News Reporter Islampur, Nalanda•
    2 hrs ago
  • अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के पूर्व घाट की सफाई में लगे बौरी के ग्रामीण
    1
    अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के पूर्व घाट की सफाई में लगे बौरी के ग्रामीण
    user_मनोज कुमार
    मनोज कुमार
    पत्रकार हुलासगंज, जहानाबाद, बिहार•
    16 hrs ago
  • Post by Md Akhtar
    1
    Post by Md Akhtar
    user_Md Akhtar
    Md Akhtar
    Speech Therapist बेन, नालंदा, बिहार•
    3 hrs ago
  • भोजपुर जिला के सहार प्रखंड के सहार सूर्य मंदिर प्रांगण में लोक आस्था का महापर्व चैती छठ व्रत करने को छठ व्रतधारी का उमड़ा भीड़, सहार थाना प्रशासन के द्वारा अहम सुरक्षा व्यवस्था रहा, हर समय अपने ड्यूटी निभाते दिखे गए पुलिस कर्मी, सूरज अस्त होने से पहले व्रत धारी सोन नदी के जल में अर्थ अंग खड़ा होकर सूर्यभास्कर को दिए पहला अर्घ ,
    1
    भोजपुर जिला के सहार प्रखंड के सहार सूर्य मंदिर प्रांगण में लोक आस्था का महापर्व चैती छठ व्रत करने को छठ व्रतधारी का उमड़ा भीड़, सहार थाना प्रशासन के द्वारा अहम सुरक्षा व्यवस्था रहा, हर समय अपने ड्यूटी निभाते  दिखे गए पुलिस कर्मी, सूरज अस्त होने से पहले व्रत धारी सोन नदी के जल में अर्थ अंग खड़ा होकर सूर्यभास्कर को दिए पहला अर्घ ,
    user_Dharmendra Kumar Chaudhari
    Dharmendra Kumar Chaudhari
    Sahar, Bhojpur•
    4 hrs ago
  • chhath Puja Naubatpur
    1
    chhath Puja Naubatpur
    user_Rahul Kumar Raj News
    Rahul Kumar Raj News
    Naubatpur, Patna•
    12 hrs ago
  • केंद्र सरकार द्वारा गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में बिहार शरीफ के अस्पताल चौराहा पर कांग्रेस पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। नेताओं का कहना है कि बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है और सरकार को जल्द से जल्द राहत देनी चाहिए।
    1
    केंद्र सरकार द्वारा गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में बिहार शरीफ के अस्पताल चौराहा पर कांग्रेस पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया।
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।
नेताओं का कहना है कि बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है और सरकार को जल्द से जल्द राहत देनी चाहिए।
    user_National TV Bihar  🗞️ 📰
    National TV Bihar 🗞️ 📰
    Local News Reporter बेन, नालंदा, बिहार•
    13 hrs ago
  • जहानाबाद : जिले में लोक आस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन जिलेभर में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। जहानाबाद के संगम घाट सहित विभिन्न छठ घाटों पर हजारों की संख्या में व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। घाटों पर दीपों की रोशनी और छठ गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। जिले के प्रमुख घाटों पर प्रशासन द्वारा साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। संगम घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जहां व्रतियों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। वहीं मखदुमपुर प्रखंड के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी छठ पर्व का उल्लास चरम पर रहा। कृष्ण वंशी शब्द घाट, प्लेया सूर्य मंदिर, कंसारा घाट, सुगांव सूर्य मंदिर, सबलपुर सूर्य मंदिर, धरनई सूर्य मंदिर तथा धनकी सूर्य मंदिर सहित विभिन्न स्थानों पर व्रतियों ने अर्घ्य अर्पित किया। सुरक्षा के दृष्टिकोण से जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। मखदुमपुर छठ घाट पर प्रखंड विकास पदाधिकारी और थाना अध्यक्ष दिवाकर विश्वकर्मा स्वयं मौजूद रहे, जबकि अन्य घाटों पर भी पुलिस बल की तैनाती की गई थी। प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि पर्व शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके।
    1
    जहानाबाद : जिले में लोक आस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन जिलेभर में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। जहानाबाद के संगम घाट सहित विभिन्न छठ घाटों पर हजारों की संख्या में व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। घाटों पर दीपों की रोशनी और छठ गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। जिले के प्रमुख घाटों पर प्रशासन द्वारा साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। संगम घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जहां व्रतियों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। वहीं मखदुमपुर प्रखंड के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी छठ पर्व का उल्लास चरम पर रहा। कृष्ण वंशी शब्द घाट, प्लेया सूर्य मंदिर, कंसारा घाट, सुगांव सूर्य मंदिर, सबलपुर सूर्य मंदिर, धरनई सूर्य मंदिर तथा धनकी सूर्य मंदिर सहित विभिन्न स्थानों पर व्रतियों ने अर्घ्य अर्पित किया। सुरक्षा के दृष्टिकोण से जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। मखदुमपुर छठ घाट पर प्रखंड विकास पदाधिकारी और थाना अध्यक्ष दिवाकर विश्वकर्मा स्वयं मौजूद रहे, जबकि अन्य घाटों पर भी पुलिस बल की तैनाती की गई थी। प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि पर्व शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके।
    user_Pawan Kumar
    Pawan Kumar
    पत्रकार जहानाबाद, जहानाबाद, बिहार•
    13 hrs ago
  • अखिल भारतीय किसान मजदूर संगठन की बैठक में वृक्षारोपण पर दिया गया जोर प्रखंड अध्यक्ष बीरबल शर्मा के अध्यक्षता में आयोजित किया गया बैठक
    1
    अखिल भारतीय किसान मजदूर संगठन की बैठक में वृक्षारोपण पर दिया गया जोर
प्रखंड अध्यक्ष बीरबल शर्मा के अध्यक्षता में आयोजित किया गया बैठक
    user_मनोज कुमार
    मनोज कुमार
    पत्रकार हुलासगंज, जहानाबाद, बिहार•
    17 hrs ago
  • नालंदा जिले में आगामी रामनवमी 2026 को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। श्री रामनामी शोभा यात्रा समिति द्वारा बाबा मनीराम अखाड़ा में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात की जानकारी दी गई कि 27 मार्च 2026 को दोपहर 12 बजे भव्य रामनवमी शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा कल्याण मैदान से शुरू होकर बाबा मनीराम अखाड़ा तक पहुंचेगी, जिसमें 5000 से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
    1
    नालंदा जिले में आगामी रामनवमी 2026 को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। श्री रामनामी शोभा यात्रा समिति द्वारा बाबा मनीराम अखाड़ा में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात की जानकारी दी गई कि 27 मार्च 2026 को दोपहर 12 बजे भव्य रामनवमी शोभायात्रा निकाली जाएगी।
यह शोभायात्रा कल्याण मैदान से शुरू होकर बाबा मनीराम अखाड़ा तक पहुंचेगी, जिसमें 5000 से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
    user_National TV Bihar  🗞️ 📰
    National TV Bihar 🗞️ 📰
    Local News Reporter बेन, नालंदा, बिहार•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.