भगवान राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में आरोपी यदुनंदन लाल तीसरे दिन ही रिहा #हरदोई: जनपद के हरपालपुर थाना क्षेत्र में सार्वजनिक सभा के दौरान भगवान श्रीराम को लेकर आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी करने के आरोपी यदुनंदन लाल वर्मा को न्यायालय से जमानत मिल गई है। बताया गया कि आरोपी को पुलिस ने हाल ही में गिरफ्तार कर जेल भेजा था, लेकिन मुकदमे में लगी धाराएं अपेक्षाकृत मामूली होने के चलते उन्हें केस के तीसरे दिन ही जेल से रिहा कर दिया गया। इस पर वरिष्ठ Adv Sudhanshu Pandey ने सवाल उठाये हैं। गौरतलब है कि यदुनंदन लाल वर्मा पुत्र रामदयाल, निवासी ग्राम कन्नखुर्दा थाना हरपालपुर, ने एक सार्वजनिक सभा में संबोधन के दौरान अमर्यादित, अश्लील एवं घृणित भाषा का प्रयोग किया था। साथ ही अश्वमेध यज्ञ और भगवान श्रीराम के जन्म से संबंधित आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई थीं। इस मामले में थाना हरपालपुर में मु0अ0सं0 81/26 के तहत धारा 299/196 बीएनएस एवं 67 आईटी एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश बढ़ने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं वरिष्ठ अधिवक्ता सुधांशु पाण्डेय ने कहा कि गंभीर प्रकृति के मामले में भी हल्की धाराएं लगाए जाने के कारण आरोपी को जल्द जमानत मिल गई और रिहाई भी हो गई। उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए मामले में लीपापोती का आरोप भी लगाया है। फिलहाल, आरोपी के जमानत पर रिहा होने के बाद क्षेत्र में इस मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। #TheTelecast

- फर्रुखाबाद। जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आज 'छात्रवृत्ति एवं राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना' के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिलाधिकारी (कलेक्टर) आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में और कायमगंज की लोकप्रिय विधायक डॉ. सुरभि सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। विशिष्ट अतिथियों और अधिकारियों की मौजूदगी कार्यक्रम में शासन की योजनाओं को धरातल पर उतारने वाले समाज कल्याण विभाग के मुख्य अधिकारी तथा अनुसूचित जनजाति (ST) समाज कल्याण विभाग के अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों और विश्वविद्यालयों के सम्मानित शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के अभिभावक भी मौजूद रहे, जिन्होंने सरकार की इस पहल की सराहना की। पीड़ित परिवारों को मिली आर्थिक सहायता कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत पात्र पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता के स्वीकृति पत्र और प्रमाण पत्र वितरित किए गए। विधायक डॉ. सुरभि सिंह और जिलाधिकारी ने संयुक्त रूप से लाभार्थियों को प्रमाण पत्र सौंपे। जिलाधिकारी ने बताया कि सहायता राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से प्रेषित कर दी गई है, जिससे पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित हुई है। छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से आयोजित इस सभा में मेडिकल कॉलेज और अन्य प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों से आए छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति (स्कॉलरशिप) प्रदान की गई। विधायक डॉ. सुरभि सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए उन्हें कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए यह आर्थिक मदद उनके करियर की दिशा में एक बड़ा संबल साबित होगी। सर्व-समाज की भागीदारी वितरण समारोह की मुख्य विशेषता सभी समुदायों के मेधावी और जरूरतमंद बच्चों की सहभागिता रही। समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने जोर देकर कहा कि बिना किसी भेदभाव के समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना ही प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्य बिंदु: मुख्य अतिथि: विधायक डॉ. सुरभि सिंह (कायमगंज)। अध्यक्षता: जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी। उपस्थिति: समाज कल्याण अधिकारी, शिक्षकगण एवं अभिभावक। स्थान: कलेक्ट्रेट सभागार, फर्रुखाबाद।4
- गरीब मरीजों को राहत, सरकारी अस्पतालों में बाहर से दवा मंगाने पर डॉक्टरों पर होगी कार्रवाई #breakingnews #hindinews #viral1
- हरदोई के बिलग्राम विकासखंड के ग्राम बिरौरी में विकास की “नई परिभाषा” लिखी जा रही है। मानक विहीन इंटरलॉकिंग बिछ रही है और जिम्मेदारों की आँखों पर शायद विकास का चश्मा चढ़ा है। जनता पूछ रही है – क्या यही है गुणवत्ता की गारंटी? या फिर कागज़ों में ही सड़कें मजबूत बनती हैं?1
- उत्तर प्रदेश के कन्नौज (Kannauj) जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। सौरिख थाना क्षेत्र के एक स्कूल में साफ-सफाई (नाखून और बाल) को लेकर शिक्षिका की डांट से आहत होकर कक्षा 5 की मासूम छात्रा 'निधि' ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने स्कूल में शव रखकर घंटों भारी हंगामा किया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर 4 शिक्षकों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। लेकिन इस दुखद घटना ने हमारे समाज और शिक्षा व्यवस्था के सामने एक बहुत बड़ा और कड़वा सवाल खड़ा कर दिया है: 👉 क्या अब स्कूलों में बच्चों को सुधारने के लिए डांटना भी गुनाह है? 👉 अगर गुरु बच्चों को अनुशासन नहीं सिखाएंगे, तो उनका भविष्य कैसे संवरेगा? 👉 क्या अब मुकदमों के खौफ में शिक्षक सिर्फ अपनी नौकरी और खुद को बचाएंगे?1
- स्मार्ट मीटर में अधिक बिल आने से नाराज लोगों का विद्युत उपखंड तिर्वा पर प्रदर्शन2
- Post by Shivam Nagar1
- शाहजहांपुर में प्रेमिका से शादी की जिद को लेकर एक युवक कई फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि युवक के परिजन उसकी प्रेमिका से शादी कराने के लिए तैयार नहीं थे, जिससे नाराज होकर उसने यह कदम उठाया। टावर पर चढ़े युवक को देखकर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने युवक को समझाने और नीचे उतरने के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश में जुट गई। पुलिस और स्थानीय लोग लगातार युवक को समझाने का प्रयास कर रहे हैं ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।फिलहाल मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और पुलिस स्थिति को नियंत्रण में लेने का प्रयास कर रही है।1
- Post by मोनू शुक्ला1