logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में बदोसराय कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सफदरगंज मार्ग पर एक दलित महिला के आशियाने को दबंग भू-माफियाओं द्वारा उजाड़कर उसकी जमीन पर अवैध कब्जा करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता ने 112 पुलिस को मामले की सूचना दी है और अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम डूडी (थाना सफदरगंज) निवासी मखाना पत्नी झगरू गौतम ने बदोसराय निवासिनी मैना कुमारी पत्नी रामदयाल से गाटा संख्या 1181/0.038 हे0 में से 0.019 हे0 यानी 190 वर्ग मीटर जमीन 24 जनवरी 2025 को बैनामे के जरिए खरीदी थी। इस भूमि का दाखिल-खारिज भी हो चुका है और राजस्व अभिलेखों में पीड़िता का नाम भी दर्ज है। बीते 13 जून 2026 को संपूर्ण समाधान दिवस में दिए गए प्रार्थना पत्र पर कार्रवाई करते हुए, 15 जून को राजस्व निरीक्षक और लेखपाल ने ग्राम प्रधान व ग्रामीणों की मौजूदगी में जमीन की पैमाइश कर पीड़िता को कब्जा दिलाया था। इसके बाद पीड़िता ने वहां खंभे गाड़कर और प्लास्टिक तिरपाल व टट्टर के सहारे बंगला बनाकर रहना शुरू कर दिया था। पीड़िता दलित मखाना ने बताया कि 20 जून 2026 की रात वह अपनी पौत्री का इलाज कराने अपने मूल गांव गई थी। इसी अनुपस्थिति का फायदा उठाकर कस्बे के कथित दबंग भू-माफिया श्यामजी गुप्ता, रामजी गुप्ता, मुरलीधर गुप्ता (पुत्रगण स्व० गंगाराम गुप्ता) और मैलारायगंज निवासी जुबेर आदि ने जमीन पर अवैध कब्जे की नीयत से उसका पूरा आशियाना उजाड़ दिया। विपक्षी उसके चारों खंभे, चूल्हा, तख्त, कुर्सी और गृहस्थी का अन्य सारा सामान किसी वाहन में लादकर उठा ले गए। शिकायती पत्र के अनुसार, आरोपी क्षेत्र के रसूखदार और दबंग किस्म के व्यक्ति हैं। इन पर बदोसराय चौराहे पर स्थित करोड़ों रुपए की सरकारी बंजर भूमि पर दीवानी न्यायालय में वाद दायर कर बैंक और दुकानें बनवाकर अवैध कब्जा करने का भी आरोप है। सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में सरकार के विरुद्ध खारिज मुकदमे की अपील लेखपाल बदोसराय द्वारा पैरवी करते हुए की गई है। पीड़िता ने आज 21 जून 2026 को दोपहर करीब 01:58 बजे 112 पुलिस को फोन कर घटना की लिखित सूचना दी है। पीड़िता के पास उजाड़े गए बंगले के फोटो और वीडियो साक्ष्य के रूप में मौजूद हैं। पीड़िता ने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और अपनी भूमि व सामान वापस दिलाने की मांग की है।

8 hrs ago
user_समाचार भारत न्यूज 24
समाचार भारत न्यूज 24
सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago
e63ae93c-c826-4e4e-bb0c-e0a251632631

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में बदोसराय कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सफदरगंज मार्ग पर एक दलित महिला के आशियाने को दबंग भू-माफियाओं द्वारा उजाड़कर उसकी जमीन पर अवैध कब्जा करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता ने 112 पुलिस को मामले की सूचना दी है और अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम डूडी (थाना सफदरगंज) निवासी मखाना पत्नी झगरू गौतम ने बदोसराय निवासिनी मैना कुमारी पत्नी रामदयाल से गाटा संख्या 1181/0.038 हे0 में से 0.019 हे0 यानी 190 वर्ग मीटर जमीन 24 जनवरी 2025 को बैनामे के जरिए खरीदी थी। इस भूमि का दाखिल-खारिज भी हो चुका है और राजस्व अभिलेखों में पीड़िता का नाम भी दर्ज है। बीते 13 जून 2026 को संपूर्ण समाधान दिवस में दिए गए प्रार्थना पत्र पर कार्रवाई करते हुए, 15 जून को राजस्व निरीक्षक और लेखपाल ने ग्राम प्रधान व ग्रामीणों की मौजूदगी में जमीन की पैमाइश कर पीड़िता को कब्जा दिलाया था। इसके बाद पीड़िता ने वहां खंभे गाड़कर और प्लास्टिक तिरपाल व टट्टर के सहारे बंगला बनाकर रहना शुरू कर दिया था। पीड़िता दलित मखाना ने बताया कि 20 जून 2026 की रात वह अपनी पौत्री का इलाज कराने अपने मूल गांव गई थी। इसी अनुपस्थिति का फायदा उठाकर कस्बे के कथित दबंग भू-माफिया श्यामजी गुप्ता, रामजी गुप्ता, मुरलीधर गुप्ता (पुत्रगण स्व० गंगाराम गुप्ता) और मैलारायगंज निवासी जुबेर आदि ने जमीन पर अवैध कब्जे की नीयत से उसका पूरा आशियाना उजाड़ दिया। विपक्षी उसके चारों खंभे, चूल्हा, तख्त, कुर्सी और गृहस्थी का अन्य सारा सामान किसी वाहन में लादकर उठा ले गए। शिकायती पत्र के अनुसार, आरोपी क्षेत्र के रसूखदार और दबंग किस्म के व्यक्ति हैं। इन पर बदोसराय चौराहे पर स्थित करोड़ों रुपए की सरकारी बंजर भूमि पर दीवानी न्यायालय में वाद दायर कर बैंक और दुकानें बनवाकर अवैध कब्जा करने का भी आरोप है। सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में सरकार के विरुद्ध खारिज मुकदमे की अपील लेखपाल बदोसराय द्वारा पैरवी करते हुए की गई है। पीड़िता ने आज 21 जून 2026 को दोपहर करीब 01:58 बजे 112 पुलिस को फोन कर घटना की लिखित सूचना दी है। पीड़िता के पास उजाड़े गए बंगले के फोटो और वीडियो साक्ष्य के रूप में मौजूद हैं। पीड़िता ने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और अपनी भूमि व सामान वापस दिलाने की मांग की है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी की तहसील रामनगर स्थित ग्राम पंचायत दुर्गापुर में लोक निर्माण विभाग द्वारा एक पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा इस निर्माण कार्य का कड़ा विरोध किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि जो नई पुलिया बनाई जा रही है, वह पहले से मौजूद पुलिया से भी नीची है। उनका कहना है कि बाढ़ के समय जब भी पानी भरेगा, तो सबसे पहले इसी नई पुलिया के ऊपर से होकर गुजरेगा, जिससे लोगों को आवागमन में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। यह ग्राउंड जीरो रिपोर्ट बाराबंकी जनपद की तहसील रामनगर के ग्राम दुर्गापुर से ब्यूरो चीफ रामानंद सागर द्वारा दी गई है।
    1
    उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी की तहसील रामनगर स्थित ग्राम पंचायत दुर्गापुर में लोक निर्माण विभाग द्वारा एक पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा इस निर्माण कार्य का कड़ा विरोध किया जा रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि जो नई पुलिया बनाई जा रही है, वह पहले से मौजूद पुलिया से भी नीची है। उनका कहना है कि बाढ़ के समय जब भी पानी भरेगा, तो सबसे पहले इसी नई पुलिया के ऊपर से होकर गुजरेगा, जिससे लोगों को आवागमन में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ेगा।

यह ग्राउंड जीरो रिपोर्ट बाराबंकी जनपद की तहसील रामनगर के ग्राम दुर्गापुर से ब्यूरो चीफ रामानंद सागर द्वारा दी गई है।
    user_रामानंद सागर
    रामानंद सागर
    Photographer रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    53 min ago
  • उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी (आप) ने राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे और जमीन खरीद मामलों में पारदर्शिता की कमी का आरोप लगाते हुए एक बड़ा विरोध प्रदर्शन किया है। पार्टी के यूपी प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह के निर्देश पर प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों और प्रमुख चौराहों पर 'भिक्षाटन कार्यक्रम' आयोजित किया गया। इस दौरान आप कार्यकर्ताओं ने लोगों से प्रतीकात्मक रूप से चंदा एकत्र कर ₹420 का एक चेक तैयार किया। पार्टी ने घोषणा की है कि इस चेक को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को भेजा जाएगा। विरोध प्रदर्शन के दौरान, आप कार्यकर्ताओं ने सरकार और ट्रस्ट के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पार्टी का स्पष्ट कहना है कि जनता के पैसे का पूरा हिसाब सामने आना चाहिए। फिलहाल, इस मुद्दे को लेकर प्रदेश की राजनीति में सियासी बयानबाजी एक बार फिर तेज हो गई है।
    1
    उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी (आप) ने राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे और जमीन खरीद मामलों में पारदर्शिता की कमी का आरोप लगाते हुए एक बड़ा विरोध प्रदर्शन किया है। पार्टी के यूपी प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह के निर्देश पर प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों और प्रमुख चौराहों पर 'भिक्षाटन कार्यक्रम' आयोजित किया गया।

इस दौरान आप कार्यकर्ताओं ने लोगों से प्रतीकात्मक रूप से चंदा एकत्र कर ₹420 का एक चेक तैयार किया। पार्टी ने घोषणा की है कि इस चेक को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को भेजा जाएगा। विरोध प्रदर्शन के दौरान, आप कार्यकर्ताओं ने सरकार और ट्रस्ट के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पार्टी का स्पष्ट कहना है कि जनता के पैसे का पूरा हिसाब सामने आना चाहिए।

फिलहाल, इस मुद्दे को लेकर प्रदेश की राजनीति में सियासी बयानबाजी एक बार फिर तेज हो गई है।
    user_Ashish kumar Yadav
    Ashish kumar Yadav
    Voice of people रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार सुबह रामनगर विधानसभा क्षेत्र-267 स्थित महादेवा ऑडिटोरियम में एक भव्य योग कार्यक्रम उत्साह और उमंग के साथ आयोजित किया गया। चरैवेति फाउंडेशन के अध्यक्ष, वरिष्ठ पत्रकार और समाजसेवी केपी तिवारी के संयोजन में हुए इस आयोजन में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने योगाभ्यास करते हुए "योग अपनाएं, निरोगी जीवन पाएं" का संकल्प लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद विभाग के राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा रहे, जबकि भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। सुबह सात बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में योग गुरु अखिलेश पांडेय और गजानन शुक्ल के निर्देशन में लोगों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया, साथ ही योग प्रशिक्षकों ने नियमित योग से होने वाले शारीरिक और मानसिक लाभों के बारे में भी जानकारी दी। राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे विश्व में मनाए जा रहे योग दिवस का उल्लेख करते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा है और यह आज पूरी दुनिया को स्वस्थ व संतुलित जीवन जीने की प्रेरणा दे रही है। उन्होंने नियमित योगाभ्यास को व्यक्ति के निरोग रहने का आधार बताया। विशिष्ट अतिथि राजीव मिश्रा ने योग को शरीर, मन और आत्मा को मजबूत बनाने का माध्यम बताते हुए ऐसे आयोजनों की समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। आयोजक केपी तिवारी ने अतिथियों और उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य योग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए हर व्यक्ति को योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। इस मौके पर महिला मोर्चा जिला मंत्री कल्पना तिवारी, प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा रामबाबू द्विवेदी, उप जिलाधिकारी आनंद कुमार तिवारी, प्रधानाचार्य डॉ. कमलेश सिंह, पीटीआई मनोज पांडेय, जागरण मंच के मनोज श्रीवास्तव, भाजपा नेत्री अल्का मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी, खंड शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्रा, समाजसेवी राधाकांत शुक्ल, सुरेंद्र शुक्ल, सुशील शुक्ला, तहसील बार एसोसिएशन रामनगर के अध्यक्ष शिवप्रकाश अवस्थी, महामंत्री कमलापति तिवारी, मंडल महामंत्री श्रवण शुक्ल, मंडल अध्यक्ष अमित सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सब इंस्पेक्टर वीरपाल सिंह, चौकी इंचार्ज रजनीश कुमार पांडेय और अतिरिक्त थाना प्रभारी राजबहादुर सरोज समेत अन्य पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे।
    1
    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार सुबह रामनगर विधानसभा क्षेत्र-267 स्थित महादेवा ऑडिटोरियम में एक भव्य योग कार्यक्रम उत्साह और उमंग के साथ आयोजित किया गया। चरैवेति फाउंडेशन के अध्यक्ष, वरिष्ठ पत्रकार और समाजसेवी केपी तिवारी के संयोजन में हुए इस आयोजन में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने योगाभ्यास करते हुए "योग अपनाएं, निरोगी जीवन पाएं" का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद विभाग के राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा रहे, जबकि भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। सुबह सात बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में योग गुरु अखिलेश पांडेय और गजानन शुक्ल के निर्देशन में लोगों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया, साथ ही योग प्रशिक्षकों ने नियमित योग से होने वाले शारीरिक और मानसिक लाभों के बारे में भी जानकारी दी। राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे विश्व में मनाए जा रहे योग दिवस का उल्लेख करते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा है और यह आज पूरी दुनिया को स्वस्थ व संतुलित जीवन जीने की प्रेरणा दे रही है। उन्होंने नियमित योगाभ्यास को व्यक्ति के निरोग रहने का आधार बताया। विशिष्ट अतिथि राजीव मिश्रा ने योग को शरीर, मन और आत्मा को मजबूत बनाने का माध्यम बताते हुए ऐसे आयोजनों की समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया।

आयोजक केपी तिवारी ने अतिथियों और उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य योग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए हर व्यक्ति को योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। इस मौके पर महिला मोर्चा जिला मंत्री कल्पना तिवारी, प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा रामबाबू द्विवेदी, उप जिलाधिकारी आनंद कुमार तिवारी, प्रधानाचार्य डॉ. कमलेश सिंह, पीटीआई मनोज पांडेय, जागरण मंच के मनोज श्रीवास्तव, भाजपा नेत्री अल्का मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी, खंड शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्रा, समाजसेवी राधाकांत शुक्ल, सुरेंद्र शुक्ल, सुशील शुक्ला, तहसील बार एसोसिएशन रामनगर के अध्यक्ष शिवप्रकाश अवस्थी, महामंत्री कमलापति तिवारी, मंडल महामंत्री श्रवण शुक्ल, मंडल अध्यक्ष अमित सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सब इंस्पेक्टर वीरपाल सिंह, चौकी इंचार्ज रजनीश कुमार पांडेय और अतिरिक्त थाना प्रभारी राजबहादुर सरोज समेत अन्य पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे।
    user_Krishna Kumar
    Krishna Kumar
    Advertising Photographer रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • एक पोस्ट में मोदी जी के सूरत शहर को बहुत प्यारा बताया गया है। इसमें मोदी जी से आग्रह किया गया है कि वे अपने शहर आएं और 'हमसे म'।
    1
    एक पोस्ट में मोदी जी के सूरत शहर को बहुत प्यारा बताया गया है। इसमें मोदी जी से आग्रह किया गया है कि वे अपने शहर आएं और 'हमसे म'।
    user_Arbind Kumar
    Arbind Kumar
    Ramnagar, Barabanki•
    13 hrs ago
  • एक कार्रवाई के दौरान इलाके में हुई छापेमारी से हड़कंप मच गया। इस छापेमारी के चलते लोगों को हिरासत में लिया गया है।
    1
    एक कार्रवाई के दौरान इलाके में हुई छापेमारी से हड़कंप मच गया। इस छापेमारी के चलते लोगों को हिरासत में लिया गया है।
    user_Nankoo
    Nankoo
    Welder रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • बाराबंकी के जैदपुर कस्बे में मोहर्रम की चार तारीख की रात अंजुमन-ए-हाशिमिया द्वारा मेंहदी का जुलूस निकाला गया। यह जुलूस मोहल्ला मौलवी कटरा से शुरू हुआ, जिसका नेतृत्व मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष चौधरी हारून राईन ने किया। रात्रि लगभग 9 बजे शुरू हुए इस जुलूस में 'या हुसैन-या हुसैन' की सदाओं और डीजे पर बज रहे नोहे से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इस भव्य जुलूस को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े। जुलूस में दर्जनों ऊंट, घोड़े और आलम शामिल थे, जो मोहल्ला मौलवी कटरा से प्रारंभ होकर पानी टंकी, बड़ा बाजार, छोटा इमामबाड़ा, हरी मजार, बांध चौराहा, चौहाटा, पचदरी, कटारी टोला और बड़ी सरकार होते हुए वापस मोहल्ला मौलवी कटरा पहुंचकर संपन्न हुआ। सुरक्षा व्यवस्था के लिए जुलूस के आगे पुलिस बल तैनात था, जिसके कारण पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। चौधरी हारून राईन ने बताया कि अंजुमन-ए-हाशिमिया कई वर्षों से मोहर्रम की चौथी तारीख की रात को यह मेंहदी का जुलूस निकालती आ रही है। यह आयोजन आपसी भाईचारे, श्रद्धा और शहादत-ए-कर्बला की याद को समर्पित है। इस अवसर पर पाचू, अलीम खान, मेराज वारिस, कफील, आशीष गुप्ता, शफीक, शकील, शाहिद, रज़ी, फरीद, मुकीम खान अन्ना, नफीस, अमीन, गुलाम रसूल, इसरार, गुड्डू और अकबर अली सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
    1
    बाराबंकी के जैदपुर कस्बे में मोहर्रम की चार तारीख की रात अंजुमन-ए-हाशिमिया द्वारा मेंहदी का जुलूस निकाला गया। यह जुलूस मोहल्ला मौलवी कटरा से शुरू हुआ, जिसका नेतृत्व मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष चौधरी हारून राईन ने किया। रात्रि लगभग 9 बजे शुरू हुए इस जुलूस में 'या हुसैन-या हुसैन' की सदाओं और डीजे पर बज रहे नोहे से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इस भव्य जुलूस को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े।

जुलूस में दर्जनों ऊंट, घोड़े और आलम शामिल थे, जो मोहल्ला मौलवी कटरा से प्रारंभ होकर पानी टंकी, बड़ा बाजार, छोटा इमामबाड़ा, हरी मजार, बांध चौराहा, चौहाटा, पचदरी, कटारी टोला और बड़ी सरकार होते हुए वापस मोहल्ला मौलवी कटरा पहुंचकर संपन्न हुआ। सुरक्षा व्यवस्था के लिए जुलूस के आगे पुलिस बल तैनात था, जिसके कारण पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। चौधरी हारून राईन ने बताया कि अंजुमन-ए-हाशिमिया कई वर्षों से मोहर्रम की चौथी तारीख की रात को यह मेंहदी का जुलूस निकालती आ रही है। यह आयोजन आपसी भाईचारे, श्रद्धा और शहादत-ए-कर्बला की याद को समर्पित है।

इस अवसर पर पाचू, अलीम खान, मेराज वारिस, कफील, आशीष गुप्ता, शफीक, शकील, शाहिद, रज़ी, फरीद, मुकीम खान अन्ना, नफीस, अमीन, गुलाम रसूल, इसरार, गुड्डू और अकबर अली सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
    user_Mueed Abdul
    Mueed Abdul
    Newspaper publisher नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सूरतगंज बाराबंकी के महमूदाबाद स्थित संकटादेवी मंदिर के समीप रविवार दोपहर 'ब्लू बर्ड कैफे' नामक एक नए प्रतिष्ठान का शानदार शुभारंभ किया गया। इस उद्घाटन समारोह में ग्राम पंचायत सदस्य महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपक सिंह सरल ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की, जिन्होंने फीता काटकर कैफे का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम की शुरुआत में महासभा के सीतापुर जिलाध्यक्ष अभय सिंह ने प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपक सिंह सरल और महासभा के विद्यासागर पांडेय का माल्यार्पण कर एवं बुके भेंट कर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कैफे के उद्घाटन के उपरांत दीपक सिंह सरल ने प्रतिष्ठान की सफलता और उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस समारोह में अनुज जैन, रवि प्रकाश सिंह, मोहम्मद अब्दुल्ला, जय वर्मा, नीरज वर्मा, डॉक्टर रजनीश पटेल, मोहित सिंह, भोला सिंह, राजनरायन वर्मा सहित क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य लोग और युवा उपस्थित रहे। सभी गणमान्य लोगों और युवाओं ने नए कैफे की शुरुआत पर प्रसन्नता व्यक्त की और उसके संचालक को हार्दिक बधाई दी।
    4
    सूरतगंज बाराबंकी के महमूदाबाद स्थित संकटादेवी मंदिर के समीप रविवार दोपहर 'ब्लू बर्ड कैफे' नामक एक नए प्रतिष्ठान का शानदार शुभारंभ किया गया। इस उद्घाटन समारोह में ग्राम पंचायत सदस्य महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपक सिंह सरल ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की, जिन्होंने फीता काटकर कैफे का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम की शुरुआत में महासभा के सीतापुर जिलाध्यक्ष अभय सिंह ने प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपक सिंह सरल और महासभा के विद्यासागर पांडेय का माल्यार्पण कर एवं बुके भेंट कर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

कैफे के उद्घाटन के उपरांत दीपक सिंह सरल ने प्रतिष्ठान की सफलता और उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस समारोह में अनुज जैन, रवि प्रकाश सिंह, मोहम्मद अब्दुल्ला, जय वर्मा, नीरज वर्मा, डॉक्टर रजनीश पटेल, मोहित सिंह, भोला सिंह, राजनरायन वर्मा सहित क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य लोग और युवा उपस्थित रहे। सभी गणमान्य लोगों और युवाओं ने नए कैफे की शुरुआत पर प्रसन्नता व्यक्त की और उसके संचालक को हार्दिक बधाई दी।
    user_Ashish kumar Yadav
    Ashish kumar Yadav
    Voice of people रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बिजनौर के धामपुर में एक सीओ और एएसपी पार्टी के नेता विवेक सेन के बीच नासिर बाबा की ज़ियारत के रास्ते को लेकर तीखी नोकझोंक हुई। इस घटना के कारण क्षेत्र में माहौल गरमा गया, जिसके बाद भारी पुलिस बल और राजस्व प्रशासन को मौके पर मौजूद रहना पड़ा। इस दौरान सीओ और नेता एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए।
    1
    बिजनौर के धामपुर में एक सीओ और एएसपी पार्टी के नेता विवेक सेन के बीच नासिर बाबा की ज़ियारत के रास्ते को लेकर तीखी नोकझोंक हुई। इस घटना के कारण क्षेत्र में माहौल गरमा गया, जिसके बाद भारी पुलिस बल और राजस्व प्रशासन को मौके पर मौजूद रहना पड़ा। इस दौरान सीओ और नेता एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए।
    user_VIKAS CHAUHAN
    VIKAS CHAUHAN
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.