logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुजफ्फरनगर के थाना नई मण्डी पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान शातिर चोर, डकैत और गैंगस्टर अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, इस अभियुक्त के कब्जे से चोरी की एक स्कूटी, एक अवैध तमंचा तथा .315 बोर का एक जिंदा और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नई मण्डी सुनील कुमार ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पुलिस द्वारा उसके आपराधिक इतिहास की भी गहनता से जांच की जा रही है।

5 hrs ago
user_Satish Kumar Sharma
Satish Kumar Sharma
Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

मुजफ्फरनगर के थाना नई मण्डी पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान शातिर चोर, डकैत और गैंगस्टर अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, इस अभियुक्त के कब्जे से चोरी की एक स्कूटी, एक अवैध तमंचा तथा .315 बोर का एक जिंदा और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नई मण्डी सुनील कुमार ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पुलिस द्वारा उसके आपराधिक इतिहास की भी गहनता से जांच की जा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मुजफ्फरनगर में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना साइबर क्राइम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगी की रकम को ठिकाने लगाने वाले एक संगठित गिरोह के शातिर सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी पहचान पत्र और दस्तावेजों का इस्तेमाल कर बैंक खाते खुलवाता था, जिसमें देशभर में साइबर ठगी से प्राप्त रकम को ट्रांसफर कर उसे ठिकाने लगाया और निकाला जाता था। इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ ने प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश और पूरे साइबर ठगी के नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी व्यक्ति को अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड या दस्तावेज उपलब्ध न कराएं। किसी भी तरह की संदिग्ध साइबर गतिविधि दिखने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या नजदीकी साइबर थाने को सूचित करें।
    1
    मुजफ्फरनगर में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना साइबर क्राइम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगी की रकम को ठिकाने लगाने वाले एक संगठित गिरोह के शातिर सदस्य को गिरफ्तार किया है।

आरोपी फर्जी पहचान पत्र और दस्तावेजों का इस्तेमाल कर बैंक खाते खुलवाता था, जिसमें देशभर में साइबर ठगी से प्राप्त रकम को ट्रांसफर कर उसे ठिकाने लगाया और निकाला जाता था। इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ ने प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश और पूरे साइबर ठगी के नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है।

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी व्यक्ति को अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड या दस्तावेज उपलब्ध न कराएं। किसी भी तरह की संदिग्ध साइबर गतिविधि दिखने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या नजदीकी साइबर थाने को सूचित करें।
    user_Ajaz nabi Zaidi
    Ajaz nabi Zaidi
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    12 min ago
  • मुज़फ्फरनगर जनपद के खादर क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तौफीक गांव के आसपास नदी का जलस्तर बढ़ने से खेतों में पानी भर गया है, जिससे गन्ने समेत अन्य फसलें जलमग्न होकर खराब होने लगी हैं। हालात का जायजा लेने के लिए राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के वरिष्ठ नेता अजित राठी तौफीक गांव पहुंचे और किसानों व ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने बताया कि नदी का पानी खेतों में फैलने से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है और पशुओं के लिए रखा गया चारा भी पानी में खराब हो गया है। गांव में जगह-जगह जलभराव और कीचड़ होने से पशुओं को बांधने तथा दैनिक आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। इस दौरान ग्रामीणों ने पशुओं के लिए सूखी रेत उपलब्ध कराने, पिछले वर्षों की बाढ़ राहत से वंचित परिवारों को मुआवजा दिलाने, गांव में सीसी सड़क निर्माण तथा मंदिर तक बिजली की व्यवस्था कराने की मांग उठाई। रालोद नेता अजित राठी ने जलभराव वाले खेतों का निरीक्षण कर किसानों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं और मांगों को संबंधित अधिकारियों व सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा तथा प्रभावित किसानों को हरसंभव राहत दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर अनुज कुमार, नीशु चौधरी, जिला सचिव निशांत चौधरी, ललित सहरावत, राकेश ठाकुर, दीपचंद, योगेश, श्री ओम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
    1
    मुज़फ्फरनगर जनपद के खादर क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तौफीक गांव के आसपास नदी का जलस्तर बढ़ने से खेतों में पानी भर गया है, जिससे गन्ने समेत अन्य फसलें जलमग्न होकर खराब होने लगी हैं। हालात का जायजा लेने के लिए राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के वरिष्ठ नेता अजित राठी तौफीक गांव पहुंचे और किसानों व ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।

ग्रामीणों ने बताया कि नदी का पानी खेतों में फैलने से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है और पशुओं के लिए रखा गया चारा भी पानी में खराब हो गया है। गांव में जगह-जगह जलभराव और कीचड़ होने से पशुओं को बांधने तथा दैनिक आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। इस दौरान ग्रामीणों ने पशुओं के लिए सूखी रेत उपलब्ध कराने, पिछले वर्षों की बाढ़ राहत से वंचित परिवारों को मुआवजा दिलाने, गांव में सीसी सड़क निर्माण तथा मंदिर तक बिजली की व्यवस्था कराने की मांग उठाई।

रालोद नेता अजित राठी ने जलभराव वाले खेतों का निरीक्षण कर किसानों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं और मांगों को संबंधित अधिकारियों व सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा तथा प्रभावित किसानों को हरसंभव राहत दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर अनुज कुमार, नीशु चौधरी, जिला सचिव निशांत चौधरी, ललित सहरावत, राकेश ठाकुर, दीपचंद, योगेश, श्री ओम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
    user_Shafeek Rajput Jila sangathan
    Shafeek Rajput Jila sangathan
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मुज़फ़्फ़रनगर के नुमाइश मैदान में शिव कांवड़ यात्रा-2026 के मद्देनजर बंद कराए गए प्रसिद्ध साप्ताहिक मंगल बाज़ार को पुलिस की कार्रवाई के कुछ ही देर बाद दोबारा सजा दिया गया। सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर कांवड़ यात्रा के चलते 14 जुलाई से 11 अगस्त तक इस साप्ताहिक बाज़ार पर रोक लगाई गई थी। इसी आदेश के तहत मंगलवार सुबह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुकानदारों को दुकानें हटाने के निर्देश दिए और बाज़ार बंद करा दिया था। लेकिन पुलिस के वहां से लौटते ही हालात पूरी तरह बदल गए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मंगल बाज़ार के ठेकेदार ने दुकानदारों को फिर से दुकानें लगाने के लिए कह दिया, जिसके बाद सड़क किनारे फिर से बाज़ार सज गया। नुमाइश मैदान में बारिश के कारण भारी जलभराव होने के बावजूद अधिकांश दुकानें सड़क किनारे लगा दी गईं। प्रशासनिक आदेशों को ताक पर रखकर दोबारा बाज़ार सजाए जाने के इस पूरे घटनाक्रम ने व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन द्वारा स्पष्ट प्रतिबंध लगाए जाने के बाद भी कुछ ही देर में बाज़ार का दोबारा लग जाना चर्चा का विषय बना हुआ है, हालांकि इस मामले में फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
    4
    मुज़फ़्फ़रनगर के नुमाइश मैदान में शिव कांवड़ यात्रा-2026 के मद्देनजर बंद कराए गए प्रसिद्ध साप्ताहिक मंगल बाज़ार को पुलिस की कार्रवाई के कुछ ही देर बाद दोबारा सजा दिया गया। सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर कांवड़ यात्रा के चलते 14 जुलाई से 11 अगस्त तक इस साप्ताहिक बाज़ार पर रोक लगाई गई थी। इसी आदेश के तहत मंगलवार सुबह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुकानदारों को दुकानें हटाने के निर्देश दिए और बाज़ार बंद करा दिया था।

लेकिन पुलिस के वहां से लौटते ही हालात पूरी तरह बदल गए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मंगल बाज़ार के ठेकेदार ने दुकानदारों को फिर से दुकानें लगाने के लिए कह दिया, जिसके बाद सड़क किनारे फिर से बाज़ार सज गया। नुमाइश मैदान में बारिश के कारण भारी जलभराव होने के बावजूद अधिकांश दुकानें सड़क किनारे लगा दी गईं।

प्रशासनिक आदेशों को ताक पर रखकर दोबारा बाज़ार सजाए जाने के इस पूरे घटनाक्रम ने व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन द्वारा स्पष्ट प्रतिबंध लगाए जाने के बाद भी कुछ ही देर में बाज़ार का दोबारा लग जाना चर्चा का विषय बना हुआ है, हालांकि इस मामले में फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
    user_Shivam Chaudhary
    Shivam Chaudhary
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर के थाना नई मण्डी क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से एक शातिर चोर, डकैत और गैंगस्टर अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक और सहारनपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक के निर्देशन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण और पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन, क्षेत्राधिकारी नई मण्डी श्री सुनील कुमार व थाना प्रभारी नई मण्डी श्री आनन्द देव मिश्र के कुशल नेतृत्व में नई मण्डी पुलिस द्वारा की गई। घटना के विवरण के अनुसार, दिनांक 14.07.2026 को नई मण्डी पुलिस मुखबिर की सूचना पर चौकी बागोवाली के सामने एनएच-58 पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मेरठ की ओर से आ रहे एक स्कूटी सवार संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन वह पुलिस टीम को देखकर स्कूटी मोड़कर चौकी बागोवाली के समीप कच्चे रास्ते की ओर भागने लगा। कुछ दूरी पर भट्टे के सामने कच्चे रास्ते पर स्कूटी फिसल जाने के कारण वह स्कूटी छोड़कर ईख के खेत में घुस गया और पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से अवैध तमंचे से फायरिंग करने लगा। पुलिस की बार-बार चेतावनी के बावजूद लगातार फायरिंग जारी रखने पर पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। गिरफ्तार घायल अभियुक्त की पहचान तालिब पुत्र महबूब, निवासी ककराला, थाना भोपा, मुजफ्फरनगर (उम्र करीब 28 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी की एक स्कूटी, 315 बोर का एक अवैध तमंचा, एक जिंदा व एक खोखा कारतूस बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त तालिब के विरुद्ध उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों में लूट, डकैती, चोरी, गैंगस्टर एक्ट सहित डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है और उसके खिलाफ थाना नई मण्डी में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    मुजफ्फरनगर के थाना नई मण्डी क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से एक शातिर चोर, डकैत और गैंगस्टर अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक और सहारनपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक के निर्देशन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण और पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन, क्षेत्राधिकारी नई मण्डी श्री सुनील कुमार व थाना प्रभारी नई मण्डी श्री आनन्द देव मिश्र के कुशल नेतृत्व में नई मण्डी पुलिस द्वारा की गई।

घटना के विवरण के अनुसार, दिनांक 14.07.2026 को नई मण्डी पुलिस मुखबिर की सूचना पर चौकी बागोवाली के सामने एनएच-58 पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मेरठ की ओर से आ रहे एक स्कूटी सवार संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन वह पुलिस टीम को देखकर स्कूटी मोड़कर चौकी बागोवाली के समीप कच्चे रास्ते की ओर भागने लगा। कुछ दूरी पर भट्टे के सामने कच्चे रास्ते पर स्कूटी फिसल जाने के कारण वह स्कूटी छोड़कर ईख के खेत में घुस गया और पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से अवैध तमंचे से फायरिंग करने लगा। पुलिस की बार-बार चेतावनी के बावजूद लगातार फायरिंग जारी रखने पर पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।

गिरफ्तार घायल अभियुक्त की पहचान तालिब पुत्र महबूब, निवासी ककराला, थाना भोपा, मुजफ्फरनगर (उम्र करीब 28 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी की एक स्कूटी, 315 बोर का एक अवैध तमंचा, एक जिंदा व एक खोखा कारतूस बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त तालिब के विरुद्ध उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों में लूट, डकैती, चोरी, गैंगस्टर एक्ट सहित डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है और उसके खिलाफ थाना नई मण्डी में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_सचिन प्रजापति
    सचिन प्रजापति
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग पूरी न होने पर एक शादी समारोह में भारी हंगामा हो गया। डूंगर गांव निवासी मांगेराम का बेटा शिवम सोमवार सुबह बारात लेकर टांडा माजरा पहुंचा था, जहां वह शराब के नशे में धुत था। आरोप है कि दहेज में बुलेट की मांग पूरी न होने पर उसने विवाह स्थल पर ही अपनी शर्ट और पैंट उतार दी और बनियान व अंडरवियर में हंगामा करने लगा। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। दुल्हन के पिता का आरोप है कि उन्होंने शादी की तैयारियों में करीब सात लाख रुपये खर्च किए थे, लेकिन इसके बावजूद दूल्हा पक्ष दहेज की मांग पर अड़ा रहा। जब लड़की पक्ष ने असमर्थता जताई, तो दूल्हा पक्ष के एक युवक ने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। साथ ही, दूल्हे के पिता पर हवाई फायरिंग करने का भी आरोप लगा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। इस घटना से नाराज होकर दुल्हन ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया, जिसके बाद बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई। सीओ गजेंद्रपाल सिंह ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में कराए गए मेडिकल जांच में दूल्हे के नशे में होने की पुष्टि हुई है। हालांकि पुलिस ने अभी फायरिंग की पुष्टि नहीं की है। पुलिस लड़की पक्ष की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।
    1
    उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग पूरी न होने पर एक शादी समारोह में भारी हंगामा हो गया। डूंगर गांव निवासी मांगेराम का बेटा शिवम सोमवार सुबह बारात लेकर टांडा माजरा पहुंचा था, जहां वह शराब के नशे में धुत था। आरोप है कि दहेज में बुलेट की मांग पूरी न होने पर उसने विवाह स्थल पर ही अपनी शर्ट और पैंट उतार दी और बनियान व अंडरवियर में हंगामा करने लगा। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

दुल्हन के पिता का आरोप है कि उन्होंने शादी की तैयारियों में करीब सात लाख रुपये खर्च किए थे, लेकिन इसके बावजूद दूल्हा पक्ष दहेज की मांग पर अड़ा रहा। जब लड़की पक्ष ने असमर्थता जताई, तो दूल्हा पक्ष के एक युवक ने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। साथ ही, दूल्हे के पिता पर हवाई फायरिंग करने का भी आरोप लगा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

इस घटना से नाराज होकर दुल्हन ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया, जिसके बाद बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई। सीओ गजेंद्रपाल सिंह ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में कराए गए मेडिकल जांच में दूल्हे के नशे में होने की पुष्टि हुई है। हालांकि पुलिस ने अभी फायरिंग की पुष्टि नहीं की है। पुलिस लड़की पक्ष की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।
    user_Vikash Panwar
    Vikash Panwar
    WhatsApp mandal prabhari Muzaffarnagar, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर में ग्रामीणों ने एक बैठक का आयोजन कर प्रशासन और संबंधित विभागों के सामने अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को रखा है। ग्रामीणों का कहना है कि पशुशालाओं में पानी भरने से कीचड़ की समस्या पैदा हो जाती है, जिससे पशुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके समाधान के लिए उन्होंने पशुशालाओं में सूखी रेत उपलब्ध कराने और वन विभाग से आवश्यक सहयोग व सुविधाएं प्रदान करने की मांग की है। बैठक के दौरान पिछले वर्ष आई बाढ़ का मुद्दा भी जोर-शोर से उठाया गया, जिसमें ग्रामीणों ने शिकायत की कि पिछली बार प्रभावित परिवारों को राहत का पूरा लाभ नहीं मिल सका था। इस बार बाढ़ राहत का वितरण पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से करने की मांग की गई है ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति इससे वंचित न रहे। इसके अतिरिक्त, ग्रामीणों ने रमेश की दुकान से बीम के डॉ. के मकान तक सीसी सड़क के निर्माण, गांव के मंदिर परिसर में स्ट्रीट लाइट लगाने और अन्य बुनियादी सुविधाओं को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग रखी। इस बैठक में रालोद के वरिष्ठ नेता अजीत राठी, निशांत चौधरी, अनुज कुमार, जिला सचिव निशु चौधरी, ललित सहरावत, राकेश ठाकुर, दीपचंद, योगेश, श्री ओम समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इस मौके पर ग्रामीणों को श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा, दशनाम सन्यास आश्रम, नागा बाबा का ढिल्ला, शुक्रताल के महंत जयदेव गिरी महाराज का आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ। अंत में, ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभागों से जनहित की इन सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर जल्द समाधान कराने की मांग की है।
    1
    मुजफ्फरनगर में ग्रामीणों ने एक बैठक का आयोजन कर प्रशासन और संबंधित विभागों के सामने अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को रखा है। ग्रामीणों का कहना है कि पशुशालाओं में पानी भरने से कीचड़ की समस्या पैदा हो जाती है, जिससे पशुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके समाधान के लिए उन्होंने पशुशालाओं में सूखी रेत उपलब्ध कराने और वन विभाग से आवश्यक सहयोग व सुविधाएं प्रदान करने की मांग की है। बैठक के दौरान पिछले वर्ष आई बाढ़ का मुद्दा भी जोर-शोर से उठाया गया, जिसमें ग्रामीणों ने शिकायत की कि पिछली बार प्रभावित परिवारों को राहत का पूरा लाभ नहीं मिल सका था। इस बार बाढ़ राहत का वितरण पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से करने की मांग की गई है ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति इससे वंचित न रहे।

इसके अतिरिक्त, ग्रामीणों ने रमेश की दुकान से बीम के डॉ. के मकान तक सीसी सड़क के निर्माण, गांव के मंदिर परिसर में स्ट्रीट लाइट लगाने और अन्य बुनियादी सुविधाओं को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग रखी। इस बैठक में रालोद के वरिष्ठ नेता अजीत राठी, निशांत चौधरी, अनुज कुमार, जिला सचिव निशु चौधरी, ललित सहरावत, राकेश ठाकुर, दीपचंद, योगेश, श्री ओम समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इस मौके पर ग्रामीणों को श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा, दशनाम सन्यास आश्रम, नागा बाबा का ढिल्ला, शुक्रताल के महंत जयदेव गिरी महाराज का आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ। अंत में, ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभागों से जनहित की इन सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर जल्द समाधान कराने की मांग की है।
    user_Shafeek Rajput Jila sangathan
    Shafeek Rajput Jila sangathan
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर के शिव चौक पर पुलिसकर्मियों को धमकाने और पत्रकारों से मारपीट की घटना सामने आई है, जिसकी राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कड़ी निंदा की है। इस घटना पर कड़ा रुख अपनाते हुए उन्होंने स्पष्ट कहा कि कोई भी सच्चा शिवभक्त कभी भी इस तरह का कृत्य नहीं कर सकता है। राज्यमंत्री ने प्रशासन से मांग की है कि कांवड़ यात्रा की आड़ में अराजकता फैलाने वाले तत्वों की पहचान की जाए और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि यात्रा की पवित्रता, गरिमा और शांति बनी रहे। उन्होंने जोर देकर कहा कि धार्मिक आस्था के नाम पर कानून व्यवस्था से खिलवाड़ को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।
    1
    मुजफ्फरनगर के शिव चौक पर पुलिसकर्मियों को धमकाने और पत्रकारों से मारपीट की घटना सामने आई है, जिसकी राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कड़ी निंदा की है। इस घटना पर कड़ा रुख अपनाते हुए उन्होंने स्पष्ट कहा कि कोई भी सच्चा शिवभक्त कभी भी इस तरह का कृत्य नहीं कर सकता है।

राज्यमंत्री ने प्रशासन से मांग की है कि कांवड़ यात्रा की आड़ में अराजकता फैलाने वाले तत्वों की पहचान की जाए और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि यात्रा की पवित्रता, गरिमा और शांति बनी रहे। उन्होंने जोर देकर कहा कि धार्मिक आस्था के नाम पर कानून व्यवस्था से खिलवाड़ को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।
    user_Satish Kumar Sharma
    Satish Kumar Sharma
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.