निचले इलाकों के कई घरों में घुसा पानी, किसानों को फसल क्षति मुआवजा और प्रभावित परिवारों को राहत राशि दिलाने की मांग नौ पंचायतों में फसलें जलमग्न, क्षति का जायजा लेने का विधायक नें दिया निर्देश निचले इलाकों के कई घरों में घुसा पानी, किसानों को फसल क्षति मुआवजा और प्रभावित परिवारों को राहत राशि दिलाने की मांग समस्तीपुर । गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण मोहिउद्दीननगर विधानसभा क्षेत्र के पटोरी प्रखंड की कई पंचायतें बाढ़ जैसा हालात उत्पन्न हो गई हैं। उत्तरी धमौन, दक्षिणी धमौन, हेतनपुर, इनायतपुर, हरपुर सैदाबाद, तारा धमौन, शिउरा, चकसाहो और रुपौली पंचायत में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। इससे बड़ी संख्या में खेतों में लगी फसलें जलमग्न हो गई हैं। वहीं, उत्तरी धमौन के निचले इलाकों में कई घरों में भी पानी प्रवेश कर जाने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इस संबंध में मोहिउद्दीननगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश कुमार सिंह ने अंचलाधिकारी और प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड विकासे पदाधिकारी से बात कर तत्काल प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण करने का निर्देश दिया है। उन्होंने अधिकारियों से बाढ़ से हुई फसल एवं आवासीय क्षति का वास्तविक आकलन कर रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजने को कहा है। विधायक ने कहा कि बाढ़ के कारण किसानों की मेहनत से तैयार फसलें बर्बाद हो रही हैं। ऐसे में प्रभावित किसानों को नियमानुसार फसल क्षति का उचित मुआवजा दिलाया जाना चाहिए। साथ ही, जिन परिवारों के घरों में पानी घुस गया है, उन्हें तत्काल जीआर (गृह क्षति/राहत) की राशि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की जाए। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित किसानों और परिवारों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। प्रभावित लोगों को उनका हक और सरकारी राहत दिलाने के लिए प्रशासन के स्तर पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी। District Administration, Samastipur Nityanand Rai CMO Bihar Samrat Choudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar Rajesh Kumar Singh
निचले इलाकों के कई घरों में घुसा पानी, किसानों को फसल क्षति मुआवजा और प्रभावित परिवारों को राहत राशि दिलाने की मांग नौ पंचायतों में फसलें जलमग्न, क्षति का जायजा लेने का विधायक नें दिया निर्देश निचले इलाकों के कई घरों में घुसा पानी, किसानों को फसल क्षति मुआवजा और प्रभावित परिवारों को राहत राशि दिलाने की मांग समस्तीपुर । गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण मोहिउद्दीननगर विधानसभा क्षेत्र के पटोरी प्रखंड की कई पंचायतें बाढ़ जैसा
हालात उत्पन्न हो गई हैं। उत्तरी धमौन, दक्षिणी धमौन, हेतनपुर, इनायतपुर, हरपुर सैदाबाद, तारा धमौन, शिउरा, चकसाहो और रुपौली पंचायत में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। इससे बड़ी संख्या में खेतों में लगी फसलें जलमग्न हो गई हैं। वहीं, उत्तरी धमौन के निचले इलाकों में कई घरों में भी पानी प्रवेश कर जाने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इस संबंध में मोहिउद्दीननगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश कुमार सिंह ने अंचलाधिकारी और प्रखंड
कृषि पदाधिकारी, प्रखंड विकासे पदाधिकारी से बात कर तत्काल प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण करने का निर्देश दिया है। उन्होंने अधिकारियों से बाढ़ से हुई फसल एवं आवासीय क्षति का वास्तविक आकलन कर रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजने को कहा है। विधायक ने कहा कि बाढ़ के कारण किसानों की मेहनत से तैयार फसलें बर्बाद हो रही हैं। ऐसे में प्रभावित किसानों को नियमानुसार फसल क्षति का उचित मुआवजा दिलाया जाना चाहिए। साथ ही, जिन परिवारों के घरों
में पानी घुस गया है, उन्हें तत्काल जीआर (गृह क्षति/राहत) की राशि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की जाए। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित किसानों और परिवारों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। प्रभावित लोगों को उनका हक और सरकारी राहत दिलाने के लिए प्रशासन के स्तर पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी। District Administration, Samastipur Nityanand Rai CMO Bihar Samrat Choudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar Rajesh Kumar Singh
- जंगल में फंसी नाव, रास्ता हुआ दुर्गम, फिर भी बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचे पप्पू यादव । किए आर्थिक मदद। जंगल में फंसी नाव, रास्ता हुआ दुर्गम, फिर भी बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचे पप्पू यादव बदिया गांव में बाढ़ की भयावह तस्वीर देखी, दलित-महादलित टोले के लोगों से जाना हाल; हसनपुर में महिलाओं व लड़कियों ने सौंपा ज्ञापन बाढ़ पीड़ितों के बीच 3.50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, रामप्रवेश राम के परिजनों को दी 10 हजार की मदद मोहिउद्दीननगर। उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र के मोहिउद्दीननगर प्रखंड में बाढ़ की भयावह स्थिति के बीच पूर्णिया सांसद पप्पू यादव मंगलवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान बाढ़ की जमीनी स्थिति का अंदाजा उस समय हुआ, जब कुरसाहा पंचायत के बदिया गांव के दलित-महादलित टोले तक पहुंचने के दौरान सांसद की नाव रास्ते में जंगल के बीच फंस गई। चारों ओर बाढ़ का पानी और घना जंगल होने के कारण नाव का आगे बढ़ना मुश्किल हो गया। काफी मशक्कत के बाद नाव को निकाला गया और पप्पू यादव बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंच सके। नाव के जंगल में फंसने की घटना ने क्षेत्र में बाढ़ की भयावहता और संपर्क व्यवस्था की बदहाल तस्वीर सामने ला दी। जिन इलाकों में सामान्य दिनों में सड़क और पगडंडियों के जरिए आसानी से पहुंचा जा सकता है, वहां इस समय लोगों की आवाजाही नाव के सहारे हो रही है। कई स्थानों पर रास्ते पूरी तरह पानी में डूब चुके हैं। बदिया गांव तक पहुंचने के दौरान सामने आई यह स्थिति बताती है कि बाढ़ ने ग्रामीण जीवन को किस कदर प्रभावित किया है। बदिया के दलित-महादलित टोले में पहुंचे काफी मशक्कत के बाद नाव से बदिया गांव पहुंचे पप्पू यादव ने दलित-महादलित टोले में बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने घर-घर जाकर लोगों की स्थिति जानी और बाढ़ के कारण उत्पन्न परेशानियों के बारे में जानकारी ली। ग्रामीणों ने भोजन, आवागमन, आर्थिक संकट, पशुओं के चारे और राहत व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं उनके सामने रखीं। पप्पू यादव ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। उन्होंने कहा कि बाढ़ की इस मुश्किल घड़ी में पीड़ित परिवारों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और उनकी क्षमता के अनुसार मदद का सिलसिला जारी रहेगा। हसनपुर में महिलाओं और लड़कियों से संवाद बदिया गांव के बाद सांसद हसनपुर गांव पहुंचे। यहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित महिलाओं और लड़कियों से सीधे संवाद किया। उन्होंने उनसे पूछा कि बाढ़ के कारण उन्हें किन-किन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं ने घर-गृहस्थी, आवागमन और रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी समस्याएं बताईं। लड़कियों ने भी बाढ़ के कारण शिक्षा, आवागमन और अन्य परेशानियों को लेकर अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने बाढ़ से हो रही बदहाली और अपनी समस्याओं को लेकर पप्पू यादव को ज्ञापन सौंपा। सांसद ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। डूबने से हुई मौत पर परिवार को सहायता बाढ़ के पानी में डूबने से जान गंवाने वाले रामप्रवेश राम के परिजनों से भी पप्पू यादव ने मुलाकात की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी और तत्काल सहायता के रूप में 10 हजार रुपये प्रदान किए। सांसद ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में वे उनके साथ खड़े हैं। दौरे के दौरान बाढ़ प्रभावित जरूरतमंद परिवारों के बीच कुल 3 लाख 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। राहत-बचाव व्यवस्था पर सरकार को घेरा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के बाद पप्पू यादव ने राहत और बचाव व्यवस्था को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों की स्थिति बेहद चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि बाढ़ की इतनी गंभीर स्थिति के बावजूद पीड़ितों को अपेक्षित राहत नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और भाजपा नेताओं के लिए भले ही सब कुछ “चंगा सी” हो, लेकिन जमीन पर गरीब परिवारों की जिंदगी नर्क से भी बदतर हो गई है। उनके अनुसार, बाढ़ में घर-बार डूबे हुए हैं, आवागमन ठप है और लोगों के सामने भोजन, पशुचारा और आर्थिक संकट जैसी समस्याएं खड़ी हैं। “गरीब की जिंदगी को नासूर बना दिया” पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि नेताओं को गरीबों की समस्याओं से ज्यादा वोट और सत्ता की चिंता है। उन्होंने कहा कि आपदा के समय जनता के बीच खड़ा होना चाहिए, लेकिन सत्ता और विपक्ष दोनों की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि गरीबों की जिंदगी को नासूर बना दिया गया है और बाढ़ प्रभावित परिवारों की परेशानी को केवल सरकारी दावों से दूर नहीं किया जा सकता। उन्होंने राहत कार्यों को जमीन पर तेज करने की जरूरत बताई। चिराग और तेजस्वी को बताया ‘युवराज’ पप्पू यादव ने चिराग पासवान और तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधते हुए दोनों को “युवराज” बताया। उन्होंने कहा, “एक से हाजीपुर नहीं संभल रहा है और एक से राघोपुर। सत्ता और विपक्ष दोनों सोये हुए हैं।” उन्होंने कहा कि हाजीपुर और राघोपुर समेत बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों में जनता परेशान है और ऐसे समय में नेताओं को राजनीतिक बयानबाजी से आगे बढ़कर लोगों के बीच पहुंचना चाहिए। बाढ़ जैसी आपदा किसी पार्टी या राजनीति का विषय नहीं, बल्कि मानवता और जनसेवा का विषय है। पप्पू यादव ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को तत्काल राहत, भोजन, आवागमन की सुविधा, पशुओं के लिए चारा और आर्थिक सहायता की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सिर्फ घोषणा करने से लोगों की समस्या दूर नहीं होगी, बल्कि राहत सामग्री और सहायता को वास्तविक रूप से प्रभावित परिवारों तक पहुंचाना जरूरी है। दौरे के दौरान प्रेम कुमार, राजेन्द्र राय, अरविन्द राय, चंद्रशेखर राय, सुशील कुमार, पिंटू यादव, ज्ञान सौरभ उर्फ ज्ञानु, संतोष राम, ओमप्रकाश राम, सुबोध राय, रामप्रवेश राय, अमित दास, अनुज कुमार, डोमन राय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।1
- हाजीपुर-महुआ मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, पिकअप पलटी हाजीपुर-महुआ मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, पिकअप पलटी1
- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को खुली चुनौती! बड़ा सियासी घमासान? #सम्राटचौधरी #बिहारन्यूज़ #BiharPolitics #BiharNews #खुलीचुनौती #बड़ाखुलासा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को खुली चुनौती! बड़ा सियासी घमासान? #सम्राटचौधरी #बिहारन्यूज़ #BiharPolitics #BiharNews #खुलीचुनौती #बड़ाखुलासा1
- जज्बे और मेहनत ने जीता हर दिल, खिलाड़ी का संघर्ष देख भावुक हुए दर्शक—स्टेडियम में खड़े होकर तालियों की गड़गड़ाहट से किया सम्मान, मैदान पर गूंजा हौसला और सम्मान का शोर1
- समस्तीपुर हाजीपुर मुख्य मार्ग सुभई के पास भीषण सड़क हादसा, पिकअप पलटी एक्सयूवी ने मारी टक्कर दो लोग घायल.1
- अभियंता दिवस पर समस्तीपुर में अभियंताओं का सम्मान समस्तीपुर, 15 सितंबर। अभियंता दिवस के अवसर पर समस्तीपुर विकास मंच के द्वारा मंगलवार को शहर के जितवारपुर निजामत में अभियंताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में इंजीनियर पंकज कुमार, इंजीनियर राजेश कुमार तथा इंजीनियर विपिन कुमार सहित आधा दर्जन अभियंताओं को पाग, चादर, बुके, कलम और डायरी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समस्तीपुर विकास मंच के जिला संयोजक सह राजद जिला प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने की। ठाकुर ने कहा कि अभियंता ही देश के विकास की रीढ़ हैं और उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। किसी भी देश के विकास की कल्पना बिना अभियंता के नहीं की जा सकती। सड़क से लेकर पुल तक, बिजली से लेकर पानी तक, स्कूल-भवन से लेकर अस्पताल तक हर निर्माण के पीछे एक अभियंता के पसीने और बुद्धिमत्ता का योगदान होता है। भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जी ने यह दिखाया था कि ईमानदार और विजनरी अभियंता पूरे देश की तस्वीर बदल सकता है। इस मौके पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामविनोद पासवान, अधिवक्ता मोहम्मद शाहिद हुसैन, राजद जिला सचिव मनोज कुमार राय, लियाफी के सचिव प्रमोद कुमार पप्पू, संवेदक अरविंद राय, समाजसेवी मोहम्मद निहाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।1
- तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से,एआइएमआइएम, के प्रत्याशी प्रो डॉ अमित कुमार (उर्फ) बच्चा राय तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से,एआइएमआइएम, के प्रत्याशी प्रो डॉ अमित कुमार (उर्फ) बच्चा राय1
- मोहिउद्दीननगर ग्रिड में तकनीकी रखरखाव कार्य को लेकर अगले 16 सितंबर को तीन घंटे के लिए, बिजली आपूर्ति रहेगी बंद। जी हां मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर ग्रिड में रखरखाव कार्य के कारण 33 किलो वाट के दोनों फीडर रहेंगे बंद, जिसमें मोहिउद्दीननगर व मोहनपुर प्रखंड के कई इलाके प्रभावित हो सकते हैं। इस आवश्यक रखरखाव एवं तकनीकी कार्य के कारण बुधवार, 16 सितंबर को करीब तीन घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसको लेकर विद्युत विभाग की ओर से विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित कर दी गई है कि 33 किलो वाट विद्युत सब स्टेशन मोहनपुर के बिशनपुर बेरी विद्युत फीडर से प्रवाहित होने वाली बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रखी जाएगी। । जिसके लिए सूचना जारी की गई है। जो सुबह 8 बजे से 11 बजे तक दोनों फीडरों से विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि को ध्यान में रखते हुए बिजली से जुड़े आवश्यक कार्य सुबह 8 बजे से पहले पूरा कर लें। साथ ही मोबाइल, इन्वर्टर, पानी की मोटर, घरेलू उपकरण एवं अन्य आवश्यक विद्युत उपकरणों के उपयोग की भी पहले से व्यवस्था कर लें, ताकि बिजली बंद रहने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। विभाग की ओर से यह भी कहा गया है कि निर्धारित रखरखाव कार्य पूरा होते ही विद्युत आपूर्ति बहाल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। कार्य पूरा होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में यथाशीघ्र सामान्य बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।1