*अपर जिलाधिकारी ने की जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने पर दिया जोर* जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जनपद की सड़क सुरक्षा व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करें तथा चिन्हित दुर्घटना बाहुल्य (ब्लैक स्पॉट) क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देते हुए आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करें। बैठक में अवगत कराया गया कि जनपद में अतिक्रमण हटाओ अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है, जिससे यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाया जा सके। साथ ही दुर्घटना की स्थिति में त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रमुख स्थलों पर एम्बुलेंस की नियमित तैनाती सुनिश्चित की जा रही है। अपर जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर यातायात सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए क्रॉस बैरियर लगाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अनियंत्रित कट एवं असुरक्षित मार्गों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। बैठक में परिवहन विभाग, लोक निर्माण विभाग, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि ओवरस्पीडिंग, ड्रंक एंड ड्राइविंग तथा यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध सघन प्रवर्तन अभियान चलाया जाए। साथ ही हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग के प्रति व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित किया जाए। उन्होंने प्रमुख चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में ट्रैफिक सिग्नल, साइनेज, रिफ्लेक्टर एवं अन्य सड़क सुरक्षा उपकरणों की व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त निर्माणाधीन सड़कों पर आवश्यक सुरक्षा संकेतक एवं बैरिकेडिंग सुनिश्चित करने पर भी बल दिया गया। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा संबंधी कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने स्कूली वाहनों का विशेष जांच अभियान चलाने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी विद्यालय वाहनों की फिटनेस, चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, चरित्र सत्यापन एवं अन्य आवश्यक मानकों की जांच सुनिश्चित की जाए। बैठक में मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 के अंतर्गत संचालित गतिविधियों को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता विद्युत, परिवहन विभाग, लोक निर्माण विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
*अपर जिलाधिकारी ने की जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने पर दिया जोर* जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जनपद की सड़क सुरक्षा व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करें तथा चिन्हित दुर्घटना बाहुल्य (ब्लैक स्पॉट) क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देते हुए आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करें। बैठक में अवगत कराया गया कि जनपद में अतिक्रमण हटाओ अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है, जिससे यातायात व्यवस्था
को सुचारु एवं सुरक्षित बनाया जा सके। साथ ही दुर्घटना की स्थिति में त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रमुख स्थलों पर एम्बुलेंस की नियमित तैनाती सुनिश्चित की जा रही है। अपर जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर यातायात सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए क्रॉस बैरियर लगाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अनियंत्रित कट एवं असुरक्षित मार्गों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। बैठक में परिवहन विभाग, लोक निर्माण विभाग, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि ओवरस्पीडिंग, ड्रंक एंड ड्राइविंग तथा यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध सघन प्रवर्तन अभियान चलाया जाए। साथ ही हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग के प्रति व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित किया जाए। उन्होंने प्रमुख चौराहों एवं भीड़भाड़
वाले क्षेत्रों में ट्रैफिक सिग्नल, साइनेज, रिफ्लेक्टर एवं अन्य सड़क सुरक्षा उपकरणों की व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त निर्माणाधीन सड़कों पर आवश्यक सुरक्षा संकेतक एवं बैरिकेडिंग सुनिश्चित करने पर भी बल दिया गया। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा संबंधी कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने स्कूली वाहनों का विशेष जांच अभियान चलाने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी विद्यालय वाहनों की फिटनेस, चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, चरित्र सत्यापन एवं अन्य आवश्यक मानकों की जांच सुनिश्चित की जाए। बैठक में मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 के अंतर्गत संचालित गतिविधियों को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता विद्युत, परिवहन विभाग, लोक निर्माण विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
- पुलिस अधीक्षक कार्यालय की छत से सिपाही ने लगाई छलांग, हुआ गंभीर रूप से घायल माती पुलिस अधीक्षक कार्यालय की छत से एक सिपाही ने छलांग लगा दी।जिससे सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया।वहीं आनन फानन में उसे उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया गया।पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जानकारी दी गई कि घायल सिपाही का नाम अंकित देशवाल है।घटना के मामले में जांच जारी है।1
- जालौन में रेलवे स्टेशन पर जान जोखिम में डालकर यात्री पार कर रहे पटरी जालौन में रेलवे स्टेशन पर जान जोखिम में डालकर यात्री पार कर रहे पटरी ब्रिज से जाने के बजाय यात्री प्लेटफार्म पर जाने के लिए पार कर रहे पटरी रेलवे स्टेशन पर पटरी पार कर रहे यात्रियों का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल जीआरपी थाना पुलिस की अनदेखी और यात्रियों की लापरवाही आ रही नजर जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के कालपी रेलवे स्टेशन का मामला1
- रक्षाबंधन पर 3 दिन फ्री बस यात्रा, बहन-बेटियों को बड़ी सौगात1
- आश्रम में महिला से मारपीट, छेड़खानी और जातिसूचक गालियां देने का आरोप; एक हिरासत में कोंच रोड स्थित आश्रम की घटना; पुजारी के विरोध करने पर आरोपियों ने की अभद्रता, जांच में जुटी पुलिस उरई (जालौन)। कोतवाली उरई क्षेत्र के अंतर्गत कोंच रोड स्थित एक आश्रम में रह रही महिला ने कुछ दबंगों पर परिसर में घुसकर मारपीट, छेड़खानी और जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत उरई कोतवाली में दर्ज कराकर सख्त कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता ने बताया कि वह परिवार के साथ आश्रम में रहकर मजदूरी कर जीवन यापन करती है। आरोप है कि बीते 20 अगस्त 2026 को संदीप नामक युवक दो अन्य साथियों के साथ आश्रम में घुसा और गाली-गलौज करते हुए उसके साथ अभद्रता करने लगा। आरोपी ने महिला का हाथ पकड़कर उसे नीचे पटक दिया और लात-घूंसों से पीटा। इस दौरान दबंगों ने जातिसूचक गालियां देते हुए छेड़खानी की और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। जब आश्रम के पुजारी ने इस हरकत का विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ भी अभद्रता की और मौके से भाग निकले। पीड़िता के अनुसार घटना को स्थानीय लोगों ने भी देखा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की गहनता से जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।1
- जालौन कालपी कोतवाली क्षेत्र के आटा टोल प्लाज़ा ले पास एक स्कूली बस का अचानक जालौन कालपी कोतवाली क्षेत्र के आटा टोल प्लाज़ा ले पास एक स्कूली बस का अचानक टायर फट गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर डिवाईडर पर के के लेन पर चली बस में कुल 8 बच्चे सवार थे। टक्कर के बाद बच्चों को मामूली चोटें आईं और सभी बच्चे बाल-बाल बच गए। घटना खबर लगते ही अभिभावक मौके ओर पहुंचे घायल बच्चों को सामुदायक स्वस्थ केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। पुलिस और प्रशासन इस बात की जांच कर रहा है कि बस का टायर क्यों फटा और वाहन की फिटनेस की जांच हुई थी या नहीं। जालौन उरई स्थित दहली वर्ड पब्लिक स्कूल की बस कालपी से बच्चे लेकर स्कूल आ रही थी मौसम खराब होने के कारण बस में मात्र 7 छात्र सवार बस जैसे ही आटा से निकली तभी टोल प्लाजा के पास टायर फट गया और बस अनियंत्रित हो गई और डिवाईडर से टकराकर दूसरी ओर चली गई टायर की फटने के आवास और बसअनियन्त्रित होने से बच्चों चेरखने लगे बचव्हो कि चर्ख सुनकर राहगीरों ने आपानी ग्सडी रोकी ओर बचव्हो को नीचे उतारा इस कि खबर जब अभिभावकों को मिली तो तुरंत मौके पर पहुंच गए और अपने अपने बच्चे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां उनको प्रार्थमिक इलाज करके घर भेज दिया गया।हालांकि घटना में किसी भी बच्चे को गम्भीर चोट नही आई। अब सवाल उठ रहा के8 पिछले दिनों जालौन तोड़ पर एक विद्यालय की बस खन्दक में चली गयी थी उसके बाद प्रधासन जागा और टायर ट्यूब सहित फिटनैस प्रमाणपत्र बनवाने काआदेश दिया। इस घटना के बेस्ड फिर सिम्मेदार विभाग पर सवाल उठ रहे है। छात्र आदित्य वर्मा ने बताया कि हम लोग कालपी से उरई में दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, उरई।में पढ़ते जाते हैं, हम लोग रोज। की तरह आज भी गए थे हम लोग यहां से 6:20 कालपी से निकलते हैं। गाड़ी में आवाज आ रही थी उसके बाद टायर फट गया हुआ है। और डिवाइडर के ऊपर चढ़ गई है, उसके बाद दूसरी साइड पर चली गई है । हमारे मुंह-चेहरे में चोट लग गई, बहुत बच्चों के किसी के पैर में लग गई है, किसी की पीठ पर लग गई है।बस में बच्चे लोग थे जो सभी कालपी के थे। घायल छात्रा आन्या ने बताया कि दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, उरई में पढ़ती हूँ। यह घटना सुबह 7:00 बजे के लगभग हुई थी, बस में 7 बच्चे थे जब एक्सीडेंट हुआ था उससे पहले एक आवाज आई थी, जिससे हम सब थोड़े से डर गए थे कि क्या हुआ है। तो उसके बाद हमारी बस डिसबैलेंस हुई और टायर फट गया था, तो हमारी बस डिवाइडर से लगकर और दूसरी लेन में चली गई थी।सभी बच्चों को मामूली चोट आई है । डक्टर सुमिश मिश्रा (प्रिंसपल दहली वर्ड पब्लिक स्कूल) ने बताया कि बस का टायर फट गया था बच्चो को हल्की चोट आई है कोई बड़ी दुर्घटना नही है।3
- रुरा थाना क्षेत्र में अलग अलग जगहों पर लड़ाई झगड़े के विवाद के मामले में पुलिस ने चार लोगों पर की शांतिभंग की कार्यवाही रुरा थाना क्षेत्र में अलग अलग जगहों पर झगड़ा फसाद हो गया था। वहीं दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर आरोप लगाकर शिकायती पत्र दिया गया।वहीं पुलिस ने जांच पड़ताल कर माहौल बिगाड़ने के आरोप में चार लोगों पर शांतिभंग की कार्यवाही की। थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि चार लोगों पर शांतिभंग की कार्यवाही की गई।1
- जालौन में लगातार हो रही बारिश से गिरी मंदिर की दीवार। जालौन में लगातार हो रही बारिश से गिरी मंदिर की दीवार भारी बारिश से मंदिर की दीवार भरभरा कर कार पर गिरी दीवार का मलबा गिरने से बाहर खड़ी कार दबकर हुई क्षतिग्रस्त गनीमत रही हादसे के समय कार में नहीं था कोई अंदर मौजूद जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के रामजानकी मंदिर का1
- पति की मौत को बताया हत्या, डीएम-एसपी से लगाई न्याय की गुहार बोलेरो से कुचलकर मौत का आरोप, पत्नी ने कुठौंद पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल उरई। कुठौंद थाना क्षेत्र के लोहई दिवारा गांव निवासी वीनू तिवारी ने अपने पति विनय कुमार तिवारी की मौत को हादसा नहीं बल्कि हत्या बताते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार, 21 अगस्त 2026 की शाम करीब सात बजे विनय कुमार पुष्पांजलि गेस्टहाउस के सामने से बस स्टैंड की ओर जा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते बोलेरो सवार तीन लोगों ने कथित रूप से उन्हें वाहन से टक्कर मार दी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि विनय गंभीर रूप से घायल होकर वाहन के अगले हिस्से में फंस गए और उन्हें कुछ दूरी तक घसीटा गया। गंभीर चोटों के बाद उन्हें कानपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी का आरोप है कि घटना के बाद कुठौंद थाने में शिकायत की गई, लेकिन उसकी शिकायत के अनुरूप हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। पीड़िता ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि नामजद आरोपियों को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल पीड़िता की शिकायत के बाद कई सवाल सामने खड़े हैं— अगर वाहन से कुचलने के आरोप के बाद घायल की मौत हुई तो मामले की धाराओं पर सवाल क्यों उठ रहे हैं? क्या घटनास्थल से लेकर बस स्टैंड तक CCTV फुटेज की जांच हुई? क्या बोलेरो को कब्जे में लेकर तकनीकी और फोरेंसिक जांच कराई गई? क्या मेडिकल व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर विवेचना आगे बढ़ाई गई? क्या नामजद आरोपियों से निष्पक्ष पूछताछ हुई? वीनू तिवारी ने डीएम और एसपी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने और नामजद आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, शिकायत में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है। पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी। जिसके घर का चिराग बुझा, वो इंसाफ की गुहार लगा रही है, अब सवाल ये है—कानून की कलम कब सच के साथ खड़ी होगी? #जालौन #उरई #कुठौंद #लोहईदिवारा #कुठौंदपुलिस #विनयकुमारतिवारी #वीनूतिवारी #न्यायकीगुहार #हत्या_का_आरोप #बोलेरो_कांड #पुलिसपरसवाल #डीएमजालौन #एसपीजालौन #पुलिसकार्रवाई #JalaunNews #BreakingNews #उत्तरप्रदेशपुलिस #कानूनव्यवस्था #जालौन #कुठौंद #कुठौंदपुलिस #विनयकुमार #वीनूतिवारी #न्यायकीगुहार #पुलिसपरसवाल #हत्या_का_आरोप #बोलेरो_कांड #पुलिसकार्रवाई #DGP #SPJalaun1
- जालौन कोंच के ब्यौना गांव में श्मशान घाट की व्यवस्था न होने पर हंगामा कैंसर पीड़ित 38 वर्षीय अरविंद जाटव उर्फ रिंकू की हुई मौत ब्रेकिंग न्यूज़ जालौन कोंच के ब्यौना गांव में श्मशान घाट की व्यवस्था न होने पर हंगामा कैंसर पीड़ित 38 वर्षीय अरविंद जाटव उर्फ रिंकू की हुई मौत लगातार बारिश के बीच अंतिम संस्कार के लिए 10 किमी दूर खेरवार पहुंचे परिजन गांव में श्मशान घाट की सुविधा नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश गुस्साए परिजनों ने प्रधान के घर के बाहर शव रखकर किया प्रदर्शन मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी, व्यवस्था को लेकर जताई नाराजगी प्रदर्शनकारियों ने फोन पर एसडीएम को बताई गांव की समस्या ग्रामीणों ने गांव में श्मशान घाट की व्यवस्था कराने की मांग की महिला प्रधान सावित्री देवी के घर के बाहर प्रदर्शन से मचा हड़कंप#orai #news #konch #viral #jalaun1