logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*वाराणसी से नवी मुंबई के बीच सीधी हवाई सेवा आज से शुरू* वाराणसी। पूर्वांचल के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। वाराणसी से नवी मुंबई के बीच सीधी हवाई सेवा आज 17 फरवरी से शुरू हो गई। अकासा एयर द्वारा संचालित इस दैनिक उड़ान के शुरू होने से पूर्वांचल क्षेत्र को मुंबई महानगर से सीधा और तेज हवाई संपर्क मिल गया है। इस रूट पर लंबे समय से सीधी फ्लाइट की मांग की जा रही थी, जो अब पूरी हो गई है। अकासा एयर की फ्लाइट संख्या क्यूपी-2001 ने प्रतिदिन सुबह 6:50 बजे लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से अपनी पहली उड़ान भरी। उड़ान से पूर्व यात्रियों का क्रू मेंबर्स द्वारा स्वागत किया गया। इसके बाद विमान रनवे से रवाना हुआ और सुबह 9:20 बजे नवी मुंबई एयरपोर्ट पहुंचेगा। वापसी में फ्लाइट संख्या क्यूपी-2004 शाम 6:20 बजे नवी मुंबई से उड़ान भरेगी और रात 8:50 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचेगी। नई समय-सारिणी को व्यावसायिक यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों और पर्यटकों के लिए काफी सुविधाजनक माना जा रहा है। इस सीधी सेवा के शुरू होने से व्यापार, पर्यटन और रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। पूर्वांचल और मुंबई के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होने से यात्रियों का समय और खर्च दोनों की बचत होगी।

7 hrs ago
user_राजेन्द्र प्रसाद जायसवाल, वरिष्ठ पत्रकार
राजेन्द्र प्रसाद जायसवाल, वरिष्ठ पत्रकार
Journalist सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago
0c919faf-ee07-442e-96fa-5720094a1bcf

*वाराणसी से नवी मुंबई के बीच सीधी हवाई सेवा आज से शुरू* वाराणसी। पूर्वांचल के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। वाराणसी से नवी मुंबई के बीच सीधी हवाई सेवा आज 17 फरवरी से शुरू हो गई। अकासा एयर द्वारा संचालित इस दैनिक उड़ान के शुरू होने से पूर्वांचल क्षेत्र को मुंबई महानगर से सीधा और तेज हवाई संपर्क मिल गया है। इस रूट पर लंबे समय से सीधी फ्लाइट की मांग की जा रही थी, जो अब पूरी हो गई है। अकासा एयर की फ्लाइट संख्या क्यूपी-2001 ने प्रतिदिन सुबह 6:50 बजे लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से अपनी पहली उड़ान भरी। उड़ान से पूर्व यात्रियों का क्रू मेंबर्स द्वारा स्वागत किया गया। इसके बाद विमान रनवे से रवाना हुआ और सुबह 9:20 बजे नवी मुंबई एयरपोर्ट पहुंचेगा। वापसी में फ्लाइट संख्या क्यूपी-2004 शाम 6:20 बजे नवी मुंबई से उड़ान भरेगी और रात 8:50 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचेगी। नई समय-सारिणी को व्यावसायिक यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों और पर्यटकों के लिए काफी सुविधाजनक माना जा रहा है। इस सीधी सेवा के शुरू होने से व्यापार, पर्यटन और रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। पूर्वांचल और मुंबई के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होने से यात्रियों का समय और खर्च दोनों की बचत होगी।

More news from Varanasi and nearby areas
  • वाराणसी व्यूरो रिपोर्ट वाराणस में चार्टर्ड अकाउंटेंट रोटरी वाराणसी सेंट्रल के कोषाध्यक्ष डॉ शोमदत्त रघु ने 10वीं और 12वीं की कक्षा विद्यार्थियों को परीक्षा से पहले कलम बाटकर शुभकामनाएं दी ।
    1
    वाराणसी व्यूरो रिपोर्ट वाराणस में चार्टर्ड अकाउंटेंट रोटरी वाराणसी सेंट्रल के कोषाध्यक्ष डॉ शोमदत्त रघु ने 10वीं और 12वीं की कक्षा विद्यार्थियों को परीक्षा से पहले कलम बाटकर शुभकामनाएं दी ।
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Sadar, Varanasi•
    3 hrs ago
  • कैथी मार्कण्डेय महादेव मंदिर में महिला का मंगलसूत्र व चेन चोरी, वीडियो वायरल
    1
    कैथी मार्कण्डेय महादेव मंदिर में महिला का मंगलसूत्र व चेन चोरी, वीडियो वायरल
    user_जनता न्यूज टीवी
    जनता न्यूज टीवी
    Local News Reporter सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार पंडित नेहरू को भारतीय जनता पार्टी एवं संघ के लोग रोज बदनाम करते हैं रोज पंडित जी को कुछ ना कुछ कहते हैं पंडित नेहरू का इतिहास बताता है कि वह देश के लिए जीते थे देश के लिए मरते थे आजकल भारतीय जनता पार्टी के लोग करते हैं कि नेहरू जी के कपड़े पेरिस में धुलने के लिए जाते हैं सच या नहीं है भारत में इंडिया में ही उनके कपड़े धुलते थे और उसे लॉन्ड्री का नाम था पेरिस लॉन्ड्री और इसी को मुद्दा बनाकर वह कहते हैं कि पेरिस में मिलता था जो गलत है जिसे कांग्रेस हर वक्त पार्टी जवाब देती रहेगी
    2
    ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार पंडित नेहरू को भारतीय जनता पार्टी एवं संघ के लोग रोज बदनाम करते हैं रोज पंडित जी को कुछ ना कुछ कहते हैं पंडित नेहरू का इतिहास बताता है कि वह देश के लिए जीते थे देश के लिए मरते थे आजकल भारतीय जनता पार्टी के लोग करते हैं कि नेहरू जी के कपड़े पेरिस में धुलने के लिए जाते हैं सच या नहीं है भारत में इंडिया में ही उनके कपड़े धुलते थे और उसे लॉन्ड्री का नाम था पेरिस लॉन्ड्री और इसी को मुद्दा बनाकर वह कहते हैं कि पेरिस में मिलता था जो गलत है जिसे कांग्रेस हर वक्त पार्टी जवाब देती रहेगी
    user_डॉ सतीश कुमार कसेरा
    डॉ सतीश कुमार कसेरा
    Grain Wholesaler Sadar, Varanasi•
    23 hrs ago
  • सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण यादव ने सदन की कार्यवाही के दौरान जल मंत्री को सीधे निशाने पर लिया..... उन्हें उनके पुराने वादे की याद दिलाई..... विधायक ने मंत्री से स्पष्ट शब्दों में पूछा कि सदन के भीतर 'हर गांव और हर घर तक पानी' पहुंचाने की जो कसम उन्होंने खाई थी.... वह जमीन पर आखिर कब पूरी होगी.... कसम याद दिलाते हुए सरकार को घेरने का काम किया.....👇🏻👇🏻
    1
    सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण यादव ने सदन की कार्यवाही के दौरान जल मंत्री को सीधे निशाने पर लिया.....
उन्हें उनके पुराने वादे की याद दिलाई.....
विधायक ने मंत्री  से स्पष्ट शब्दों में पूछा कि सदन के भीतर 'हर गांव और हर घर तक पानी' पहुंचाने की जो कसम उन्होंने खाई थी....
वह जमीन पर आखिर कब पूरी होगी....
कसम याद दिलाते हुए सरकार को घेरने का काम किया.....👇🏻👇🏻
    user_Pradeep kumar
    Pradeep kumar
    Salesperson मुगलसराय, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • वायरल वीडियो वाराणसी बिजली विभाग के कर्मचारियों पर बोला हमला क्या बिजली कर्मचारी क्षेत्रों में सुरक्षित नहीं क्या कानून को अपने हाथ में लेना ही विकल्प
    1
    वायरल वीडियो 
वाराणसी बिजली विभाग के कर्मचारियों पर बोला हमला क्या बिजली कर्मचारी क्षेत्रों में सुरक्षित नहीं
क्या कानून को अपने हाथ में लेना ही विकल्प
    user_@karanBhaskar
    @karanBhaskar
    Singer Mugalsarai, Chandauli•
    23 hrs ago
  • वाराणसी में बन रहा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम तेज़ी से अंतिम रूप ले रहा है वाराणसी। काशी में बन रहा नया इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम अब तेज़ी से अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है। यह स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के मानकों के अनुसार तैयार किया जा रहा है, ताकि यहां भविष्य में बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुकाबले कराए जा सकें। इस स्टेडियम के मुख्य मैदान में कुल 9 पिचें होंगी। इसके अलावा खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए 5 अलग-अलग प्रैक्टिस ग्राउंड भी बनाए जा रहे हैं। दर्शकों के बैठने के लिए यहां 30 हजार लोगों की क्षमता वाला भव्य स्टैंड तैयार किया जा रहा है। रात में होने वाले मैचों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की फ्लड लाइट लगाई जाएंगी, जिससे पूरे मैदान में बेहतर रोशनी रहेगी। खिलाड़ियों की सुविधा के लिए स्टेडियम में विश्वस्तरीय लॉकर रूम, मेडिकल रूम, फिजियोथेरेपी कक्ष, स्टीम बाथ, आइस बाथ, जकूज़ी, किट रूम, खिलाड़ियों का लाउंज, भोजन कक्ष, फिटनेस और रिकवरी सेंटर जैसी आधुनिक सुविधाएं होंगी। इससे खिलाड़ियों को अभ्यास और मैच के दौरान हर जरूरी सुविधा एक ही जगह उपलब्ध होगी। वीआईपी मेहमानों और मीडिया के लिए भी विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। यहां वीआईपी लाउंज, कॉरपोरेट बॉक्स, मीडिया सेंटर और प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल बनाए जा रहे हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजनों को बेहतर तरीके से संचालित किया जा सके। दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 1500 गाड़ियों की पार्किंग, दिव्यांगजनों के लिए विशेष बैठने की व्यवस्था, कनकोर्स एरिया, खानपान के स्टॉल, वर्षा जल संचयन प्रणाली और हरित वातावरण के लिए ग्रीन लैंडस्केपिंग जैसी सुविधाएं भी विकसित की जा रही हैं। यह अत्याधुनिक क्रिकेट स्टेडियम न केवल काशी को खेलों के क्षेत्र में एक नई पहचान देगा, बल्कि वाराणसी को एक बड़े स्पोर्ट्स हब के रूप में स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसके पूरा होने के बाद बनारस में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबलों का आयोजन संभव हो सकेगा, जिससे खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिलेगा।
    1
    वाराणसी में बन रहा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम तेज़ी से अंतिम रूप ले रहा है
वाराणसी। काशी में बन रहा नया इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम अब तेज़ी से अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है। यह स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के मानकों के अनुसार तैयार किया जा रहा है, ताकि यहां भविष्य में बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुकाबले कराए जा सकें।
इस स्टेडियम के मुख्य मैदान में कुल 9 पिचें होंगी। इसके अलावा खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए 5 अलग-अलग प्रैक्टिस ग्राउंड भी बनाए जा रहे हैं। दर्शकों के बैठने के लिए यहां 30 हजार लोगों की क्षमता वाला भव्य स्टैंड तैयार किया जा रहा है। रात में होने वाले मैचों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की फ्लड लाइट लगाई जाएंगी, जिससे पूरे मैदान में बेहतर रोशनी रहेगी।
खिलाड़ियों की सुविधा के लिए स्टेडियम में विश्वस्तरीय लॉकर रूम, मेडिकल रूम, फिजियोथेरेपी कक्ष, स्टीम बाथ, आइस बाथ, जकूज़ी, किट रूम, खिलाड़ियों का लाउंज, भोजन कक्ष, फिटनेस और रिकवरी सेंटर जैसी आधुनिक सुविधाएं होंगी। इससे खिलाड़ियों को अभ्यास और मैच के दौरान हर जरूरी सुविधा एक ही जगह उपलब्ध होगी।
वीआईपी मेहमानों और मीडिया के लिए भी विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। यहां वीआईपी लाउंज, कॉरपोरेट बॉक्स, मीडिया सेंटर और प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल बनाए जा रहे हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजनों को बेहतर तरीके से संचालित किया जा सके।
दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 1500 गाड़ियों की पार्किंग, दिव्यांगजनों के लिए विशेष बैठने की व्यवस्था, कनकोर्स एरिया, खानपान के स्टॉल, वर्षा जल संचयन प्रणाली और हरित वातावरण के लिए ग्रीन लैंडस्केपिंग जैसी सुविधाएं भी विकसित की जा रही हैं।
यह अत्याधुनिक क्रिकेट स्टेडियम न केवल काशी को खेलों के क्षेत्र में एक नई पहचान देगा, बल्कि वाराणसी को एक बड़े स्पोर्ट्स हब के रूप में स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसके पूरा होने के बाद बनारस में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबलों का आयोजन संभव हो सकेगा, जिससे खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिलेगा।
    user_गजेन्द्र कुमार सिंह
    गजेन्द्र कुमार सिंह
    Pindra, Varanasi•
    6 hrs ago
  • सीएम मोहन यादव के हेलीकॉप्टर ने भरी उलटी उड़ान… कुछ सेकंड के लिए थमी लोगों की सांसें, पायलट ने संभाली स्थिति …
    1
    सीएम मोहन यादव के हेलीकॉप्टर ने भरी उलटी उड़ान… 
कुछ सेकंड के लिए थमी लोगों की सांसें, पायलट ने संभाली स्थिति …
    user_BSNN
    BSNN
    Newspaper publisher Pindra, Varanasi•
    23 hrs ago
  • जौनपुर में खौफनाक हत्याकांड: सरसों के खेत में 23 वर्षीय युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद
    1
    जौनपुर में खौफनाक हत्याकांड: सरसों के खेत में 23 वर्षीय युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद
    user_जनता न्यूज टीवी
    जनता न्यूज टीवी
    Local News Reporter सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.