*भ्रामक प्रचार-प्रसार पर रहेगी प्रशासन की पैनी नजर* *पेड न्यूज की निगरानी के लिए जिला स्तरीय मीडिया मॉनिटरिंग कमेटी गठित* *भ्रामक प्रचार-प्रसार पर रहेगी प्रशासन की पैनी नजर* *पेड न्यूज की निगरानी के लिए जिला स्तरीय मीडिया मॉनिटरिंग कमेटी गठित* खैरथल हीरालाल भूरानी नगरपालिका एवं पंचायतीराज संस्थाओं के निर्वाचन-2026 के दौरान पेड न्यूज पर प्रभावी निगरानी एवं जांच सुनिश्चित करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल प्रकाश के निर्देशानुसार जिला स्तर पर मीडिया मॉनिटरिंग कमेटी (MMC) का गठन किया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की अनुपालना में गठित समिति में जिला निर्वाचन अधिकारी, खैरथल-तिजारा अध्यक्ष, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, खैरथल-तिजारा सदस्य तथा प्रभारी अधिकारी, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग सदस्य सचिव होंगे। समिति द्वारा निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के पश्चात निर्वाचन हेतु लोक सूचना जारी होने की तिथि से मतदान की तिथि तक प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक में प्रकाशित एवं प्रसारित होने वाले समाचारों पर निगरानी रखी जाएगी। मीडिया प्रकोष्ठ द्वारा चिन्हित संभावित पेड न्यूज के प्रकरणों को समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा तथा समिति द्वारा प्रकरण की जांच एवं परीक्षण किया जाएगा। जांच के दौरान किसी समाचार को पेड न्यूज पाए जाने पर समिति द्वारा नियम अनुसार कार्यवाही की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान पेड न्यूज एवं निर्वाचन संबंधी प्रचार-प्रसार पर प्रभावी निगरानी रखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

- रक्षाबंधन पर्व को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की विशेष कार्रवाई, खाद्य पदार्थों के लिए नमूने खैरथल-तिजारा, 27 अगस्त। रक्षाबंधन त्योहार के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरविंद गेट के दिशा-निर्देश में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने ततारपुर चौराहा एवं आसपास के क्षेत्रों में सघन निरीक्षण एवं जांच की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार यादव ने बताया कि अभियान के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता व्यवस्था की जांच की गई। टीम ने मैसर्स बालाजी स्वीट्स एंड फास्ट फूड से दूध एवं चीनी से निर्मित कलाकंद, मैसर्स चौधरी मिष्ठान भंडार, ततारपुर चौराहा से मावा बर्फी तथा मैसर्स अंबिका मिष्ठान भंडार, छतरपुर गांव से डोडा बर्फी के नमूने लिए। लिए गए खाद्य नमूनों को जांच के लिए खाद्य सुरक्षा प्रयोगशाला भेज दिया गया है। प्रयोगशाला से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान खाद्य कारोबारियों को प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई बनाए रखने, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों की पालना करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीषा शर्मा, महिपाल सिंह एवं सुभाष यादव मौजूद रहे।1
- खैरथल-तिजारा जिले में चुनाव संचालन समिति की बैठक सम्पन्न जिले के सभी निकायों में कांग्रेस का बोर्ड बनाएंगे --ललित यादव खैरथल! जिले में चुनाव संचालन समिति की महत्वपूर्ण बैठक कमेटी अध्यक्ष ललित यादव की अध्यक्षता में इस्माइलपुर रोड स्थित एक निजी होटल में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा संगठन को मजबूत करने के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में विधानसभा वार कमेटियों के गठन का निर्णय लिया गया। बैठक में आगामी चुनावों को लेकर संगठन की मजबूती, आपसी समन्वय एवं बूथ स्तर तक प्रभावी चुनावी रणनीति तैयार करने पर भी चर्चा की गई। कमेटी के अध्यक्ष ललित यादव ने कहा की इसमें कोई दौराय नहीं की हम जिले के सभी निकायों में कांग्रेस का बोर्ड बनाएंगे!आमजन में भाजपा के प्रति गहरा आक्रोश दिखाई दे रहा है!जिले के सांसद द्वारा क्षेत्र में केवल घोषणा कर कोई काम नहीं किया है! यादव ने कहा की खैरथल में भाजपा सिंबल लेने से उनके ही लोग कतरा रहे है! उन्होंने कहा की हमारी पार्टी द्वारा लगभग 95 प्रतिशत प्रत्याशियों का चयन कर लिया गया है!शेष प्रत्याशीयो का चयन आज देर रात तक कर लिया जायेगा! विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी समन्वय एवं संचालन के लिए निम्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई—मुंडावर विधानसभा से चंद्रभान गुर्जर व उस्मान खान को तिजारा विधानसभा से इमरान खान, संदीप यादव,विजेंद्र महलावत,भिवाड़ी में विनोद कुमारी, झब्बूराम सैनी, टपूकड़ा में चंद्रभान गुर्जर, तिजारा में वीर नारायण यादव, विजेंद्र चौहान, मुन्नी गुर्जर गौरव भारद्वाज एवं किशनगढ़बास विधानसभा में रोहिताश चौधरी -खैरथल,किशनगढ़ कोटकासिम,चंद्रभान गुर्जर,तेजराम सैनी शिवचरण गुप्ता, रामचंदर जाटव, बी.पी. सुमन किशनगढ़बास को जिम्मेदारी सोपी गईं है! बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे!1
- रोनाल्डो की यह कहानी बचपन से लेकर आज तक का पूरा चिट्ठा। रोनाल्डो के बारे में सभी जानकारी उपलब्ध है इस वीडियो में देखने के लिए आप पूरे वीडियो चेंज से देखें और रोनाल्डो बचपन से आज तक क्या क्या हुआ था उसके साथ1
- तावड़ू में बिजली निगम का ALM 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार नूंह जिले के तावड़ू में एंटी करप्शन ब्यूरो यानी ACB ने बिजली निगम के एक असिस्टेंट लाइनमैन को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बावल निवासी राकेश के रूप में हुई है, जो HKRN के तहत बिजली विभाग में कार्यरत था। ACB के मुताबिक, टायर पेस्टिंग की दुकान पर थ्री-फेस बिजली मीटर लगवाने के लिए आरोपी ने 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी, बाद में सौदा 45 हजार रुपये में तय हुआ। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए ACB ने जाल बिछाया और शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये लेते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मौके से रिश्वत की रकम बरामद कर ली गई है। ACB अब मामले में अन्य कर्मचारियों या अधिकारियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।1
- Haryanvi gayak Ankit Baliyan ki hatyakand Revadi Haryana1
- “मंत्री जी हमारा रोड बनवा दो… मैम रोज मारती हैं” — कीचड़ में फंसे बच्चों की दर्दभरी गुहार पीपलखेड़ा रोड की नई सब्जी मंडी के सामने वाली गली में बदहाली का आलम, पानी-कीचड़ से परेशान लोग; मच्छरों का बढ़ा प्रकोप, बच्चों के बीमार होने का दावा सीकरी। शहर में विकास और सुविधाओं के दावों के बीच पीपलखेड़ा रोड स्थित नई सब्जी मंडी के सामने वाली गली की तस्वीरें और यहां के हालात जिम्मेदारों के लिए बड़ा सवाल खड़ा कर रहे हैं। गली में जगह-जगह गंदा पानी और कीचड़ जमा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों के लिए घर से बाहर निकलना और बच्चों का स्कूल तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। सबसे दर्दभरी तस्वीर यहां रहने वाले स्कूल जाने वाले बच्चों की है। कीचड़ और जलभराव के बीच से गुजरने को मजबूर बच्चों ने अपनी परेशानी बताते हुए मंत्री साहब से गुहार लगाई— “मंत्री जी हमारा रोड बनवा दो… यहां बहुत कीचड़ है, हम स्कूल नहीं जा पाते। मैम रोज मारती हैं।” बच्चों की यह बात सिर्फ एक सड़क की खराब हालत नहीं, बल्कि उस व्यवस्था की तस्वीर है जिसका असर सीधे उनकी पढ़ाई पर पड़ रहा है। बच्चों का कहना है कि रास्ते में पानी और कीचड़ होने के कारण उन्हें स्कूल आने-जाने में परेशानी होती है। माताओं ने बताया—बच्चों की तबीयत हो रही खराब कॉलोनी में रहने वाली माताओं और स्थानीय लोगों ने बताया कि गली में जमा गंदे पानी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि कई बच्चे बीमार हो रहे हैं और घरों में चिंता का माहौल है। उनका कहना है कि अगर समय रहते सफाई और जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो समस्या और गंभीर हो सकती है। घर से निकलना भी हुआ मुश्किल स्थानीय निवासियों के मुताबिक, गली में पानी और कीचड़ जमा होने के कारण पैदल निकलना तक मुश्किल है। बुजुर्गों, महिलाओं और छोटे बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह रास्ता इतना खराब है कि लोगों को पानी और कीचड़ के बीच से होकर निकलना पड़ता है। लोगों का कहना है कि समस्या केवल बारिश के समय की नहीं है, बल्कि जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से पानी लंबे समय तक जमा रहता है। इससे गंदगी, बदबू और मच्छरों की समस्या लगातार बनी रहती है। “हमारे बच्चों का क्या कसूर?” कॉलोनी की महिलाओं का कहना है कि बच्चों को पढ़ने के लिए स्कूल भेजना चाहते हैं, लेकिन रास्ते की हालत देखकर चिंता होती है। लोगों का सवाल है कि आखिर बच्चों का क्या कसूर है कि उन्हें स्कूल जाने के लिए कीचड़ और गंदे पानी से होकर गुजरना पड़े? स्थानीय लोगों ने मंत्री, प्रशासन और नगर निकाय के जिम्मेदार अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। लोगों की मांग है कि पहले गली से पानी की निकासी कराई जाए, साफ-सफाई और मच्छरों से बचाव के इंतजाम किए जाएं तथा सड़क का निर्माण जल्द कराया जाए। अब सवाल यह है कि बच्चों की यह मासूम गुहार जिम्मेदारों तक कब पहुंचेगी? क्या मंत्री साहब इस गली के बच्चों की आवाज सुनेंगे और उन्हें ऐसा रास्ता मिल पाएगा, जिस पर वे बिना कीचड़ और पानी में फंसे स्कूल जा सकें?1
- आंखों में मोतियाबिंद हों चश्मा लगा हो आंखों में पानी आना लाली रहना खारिश हो नज़र कमजोर हो दूर पास है की। 75686281432