Shuru
Apke Nagar Ki App…
थोड़ा पढ़-लिख लेने के बाद, अच्छी नौकरी मिल जाने के बाद या थोड़ा पैसा आ जाने के बाद आज कई लड़के-लड़कियाँ अपनी शादी तक दांव पर लगा देते हैं। वजह सिर्फ इतनी कि उन्हें लगता है—"सामने वाला मेरे लायक नहीं है, मेरे स्टैंडर्ड का नहीं है।" वहीं एक सफल अभिनेत्री आम्रपाली दुबे कहती हैं—"अगर प्रेम में यह स्वीकार्यता ही नहीं कि यह इंसान तौलिया भी यहीं रखेगा, अपनी आदतों के साथ रहेगा... तो फिर वह प्रेम कैसा?" जब भी मैं आम्रपाली जी के बारे में लिखता हूँ, कुछ लोग पूछते हैं—"आम्रपाली जी ही इतनी पसंद क्यों हैं?" शायद इसलिए... क्योंकि उन्हें देखकर महसूस होता है कि सफलता अगर ज़मीन से जुड़ी रहे, तो वह आम्रपाली दुबे जैसी ही खूबसूरत लगती है। आज उनका एक पुराना पॉडकास्ट क्लिप मिला। उनकी बातें सुनीं, तो मन सचमुच खुश हो गया।
रिपोर्टर छत्तीसगढ़
थोड़ा पढ़-लिख लेने के बाद, अच्छी नौकरी मिल जाने के बाद या थोड़ा पैसा आ जाने के बाद आज कई लड़के-लड़कियाँ अपनी शादी तक दांव पर लगा देते हैं। वजह सिर्फ इतनी कि उन्हें लगता है—"सामने वाला मेरे लायक नहीं है, मेरे स्टैंडर्ड का नहीं है।" वहीं एक सफल अभिनेत्री आम्रपाली दुबे कहती हैं—"अगर प्रेम में यह स्वीकार्यता ही नहीं कि यह इंसान तौलिया भी यहीं रखेगा, अपनी आदतों के साथ रहेगा... तो फिर वह प्रेम कैसा?" जब भी मैं आम्रपाली जी के बारे में लिखता हूँ, कुछ लोग पूछते हैं—"आम्रपाली जी ही इतनी पसंद क्यों हैं?" शायद इसलिए... क्योंकि उन्हें देखकर महसूस होता है कि सफलता अगर ज़मीन से जुड़ी रहे, तो वह आम्रपाली दुबे जैसी ही खूबसूरत लगती है। आज उनका एक पुराना पॉडकास्ट क्लिप मिला। उनकी बातें सुनीं, तो मन सचमुच खुश हो गया।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- चिरमिरी के संवेदन सील से कई मजदूरों को उनका रुका हुआ वेतन दिलाने का काम चिरमिरी पुलिस ने किया गया है1
- PM Modi in Sikkim: राज्यत्व स्वर्ण जयंती समारोह में बोले– सिक्किम भारत की प्राकृतिक और सांस्कृतिक धरोहर 🇮🇳 सिक्किम के 50वें राज्यत्व वर्ष के समापन समारोह में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिक्किम के 50वें राज्यत्व वर्ष के समापन समारोह में भाग लेते हुए राज्य की समृद्ध संस्कृति, प्राकृतिक विरासत और विकास यात्रा की सराहना की। उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 के संकल्प में सिक्किम की महत्वपूर्ण भूमिका है। पर्यटन, कनेक्टिविटी और आधारभूत संरचना को नई गति देने वाली विकास परियोजनाओं पर भी जोर दिया गया। 🌿 सिक्किम की गौरवशाली यात्रा को नमन, विकास के नए अध्याय की ओर एक और मजबूत कदम। #PMModi #Sikkim #Statehood50 #ViksitBharat2047 #Gangtok #Development #NewIndia #भारत #NarendraModi #PradeshKhabarNetwork1
- रामपुर- बटुरा कोयला खदान में जय अम्बे कंपनी के खिलाफ प्रभावित किसानों ने किया प्रदर्शन अनूपपूर - क्षेत्र में संचालित जय अंबे प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के खिलाफ स्थानीय किसानों और ग्रामीणों का आक्रोश उस समय खुलकर सामने आया जब बड़ी संख्या में लोग कंपनी कार्यालय पहुंचकर घेराव करने लगे। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कंपनी लंबे समय से क्षेत्र के स्थानीय युवाओं की उपेक्षा कर बाहरी लोगों को रोजगार दे रही है, जिससे स्थानीय बेरोजगारों में भारी नाराजगी है। प्रदर्शन के दौरान किसानों और ग्रामीणों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए स्थानीय लोगों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार देने की मांग की। उनका कहना था कि कंपनी क्षेत्र के संसाधनों का उपयोग कर रही है, लेकिन रोजगार के मामले में स्थानीय परिवारों के साथ न्याय नहीं किया जा रहा। इससे ग्रामीणों में असंतोष लगातार बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार कंपनी प्रबंधन के समक्ष अपनी मांग रखी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं दिया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। घेराव के दौरान कंपनी के एचआर रजनीश मिश्रा मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से चर्चा की। उन्होंने कर्मचारियों की सूची ग्रामीणों के समक्ष प्रस्तुत की तथा कहा कि कंपनी नियमानुसार भर्ती प्रक्रिया अपनाती है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि ग्रामीणों द्वारा उठाई गई मांगों और सुझावों को कंपनी के उच्च प्रबंधन तक पहुंचाया जाएगा तथा नियमों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई पर विचार किया जाएगा। हालांकि प्रदर्शनकारियों का कहना था कि केवल सूची दिखाने से समस्या का समाधान नहीं होगा। उनका आरोप है कि सूची में बड़ी संख्या में बाहरी कर्मचारियों के नाम हैं और स्थानीय युवाओं की भागीदारी अपेक्षाकृत कम है। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने तथा स्थानीय पात्र युवाओं को प्राथमिकता देने की मांग दोहराई। प्रदर्शन के दौरान माहौल शांतिपूर्ण रहा और किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। किसानों ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न करना नहीं, बल्कि अपने अधिकारों और स्थानीय रोजगार की मांग को मजबूती से उठाना है। ग्रामीणों ने प्रशासन से भी मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि क्षेत्र में संचालित उद्योगों में स्थानीय युवाओं को उचित अवसर मिले। किसानों का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो वे आगे भी चरणबद्ध आंदोलन जारी रखेंगे। फिलहाल कंपनी प्रबंधन और ग्रामीणों के बीच बातचीत की संभावना बनी हुई है। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर क्या निर्णय होता है, इस पर पूरे क्षेत्र की नजरें टिकी हुई हैं।1
- अनूपपुर के वार्ड क्रमांक 11 में सड़क और नाली की बदहाली से रहवासी परेशान, नगर पालिका पर उठे सवाल अनूपपुर। नगर पालिका अनूपपुर के वार्ड क्रमांक 11 से सड़क और नाली की बदहाल स्थिति का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में क्षेत्र की जर्जर सड़क और जलभराव की समस्या दिखाई गई है, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में नल-जल योजना के तहत पानी की टंकी का निर्माण तो किया गया, लेकिन सड़क और नाली का निर्माण अब तक नहीं कराया गया। इसके कारण बच्चे, बुजुर्ग और अन्य राहगीर रोज़ाना जोखिम उठाकर इस रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं। वीडियो के साथ साझा किए गए दावों में नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए हैं और क्षेत्र में जल्द सड़क एवं नाली निर्माण कराने की मांग की गई है। हालांकि, वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। इस संबंध में नगर पालिका का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।1
- नशे से दूरी है जरूरी अंतर्गत पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री षियाज के एम ने रेडियो ऊर्जा FM 89.6 से दिया गया संबोधन आप सभी भी सुने और सभी तक पहुंचाएं।1
- हरियाली की असली विरासत! कोरबा रेल मंडल का अनोखा अभियान, परिवारों ने लिया पौधों की सुरक्षा का जिम्मा...1
- दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी पर FIR दर्ज करने का हाईकोर्ट का आदेश याचिका पर सुनवाई के बाद राज्य सरकार को जांच या केंद्रीय एजेंसी से जांच कराने के निर्देश नई दिल्ली/लखनऊ। कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से जुड़े कथित दोहरी नागरिकता मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने महत्वपूर्ण आदेश दिया है। अदालत ने राज्य सरकार को राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने तथा मामले की जांच स्वयं या किसी केंद्रीय एजेंसी से कराने का निर्देश दिया है। � News on Air यह मामला एक याचिका के माध्यम से अदालत के समक्ष पहुंचा था, जिसमें राहुल गांधी पर कथित रूप से दोहरी नागरिकता रखने का आरोप लगाया गया था। इससे पहले विशेष एमपी/एमएलए अदालत ने एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली अर्जी यह कहते हुए खारिज कर दी थी कि नागरिकता के प्रश्न पर निर्णय देना उसके अधिकार क्षेत्र में नहीं है। इसके बाद मामला हाईकोर्ट पहुंचा। � News on Air +1 हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि लगाए गए आरोपों की जांच आवश्यक है। अदालत ने उत्तर प्रदेश सरकार को निर्देश दिया कि वह कानून के अनुसार एफआईआर दर्ज कर जांच करे या आवश्यकता होने पर किसी केंद्रीय एजेंसी से जांच कराए। � News on Air ध्यान दें: यह न्यायालय का प्रक्रियात्मक आदेश है। इससे आरोप सिद्ध नहीं हो जाते। मामले की जांच और आगे की न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही अंतिम कानूनी निष्कर्ष निकलेगा। � News on Air +11
- एमसीबी जिला के खड़गवा क्षेत्र के दुबछोला ग्राम के नवापारा में महज दिन महीने में ही सड़क की हाल बेहाल1
- 📍 किरण रिजिजू बोले: प्रधानमंत्री मोदी ने NDA सांसदों को NEET और जनहित के मुद्दों पर दिया मार्गदर्शन एनडीए संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसदों को NEET, शिक्षा सुधार, जनहित के मुद्दों और संसद में प्रभावी भूमिका निभाने को लेकर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने बताया कि बैठक सकारात्मक और रचनात्मक रही तथा प्रधानमंत्री ने सभी सांसदों से जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का आह्वान किया। देशहित, युवाओं के भविष्य और विकास से जुड़े विषयों पर सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए प्रधानमंत्री ने संसद में सार्थक चर्चा और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया। #NDA #PMModi #KirenRijiju #NEET #MonsoonSession2026 #Parliament #Education #IndiaNews #BreakingNews #प्रदेशखबरNewsNetwork1