Shuru
Apke Nagar Ki App…
जालौन.. मुहल्ला हरीपुरा बरसात से पहले नहीं हुई जलनिकासी की उचित व्यवस्था. मुहल्ला वासी परेशान कब होंगी सफाई गंदे पानी से निकलने को मजबूर लोग
Bheem rajawat 9628800458
जालौन.. मुहल्ला हरीपुरा बरसात से पहले नहीं हुई जलनिकासी की उचित व्यवस्था. मुहल्ला वासी परेशान कब होंगी सफाई गंदे पानी से निकलने को मजबूर लोग
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जालौन: किसकी गलती की सजा भुगत रहे नया रावतान मोहल्ले के लोग? जालौन। नगर के मोहल्ला नया रावतान में रास्ते में खड़ा पेड़ स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ है। मोहल्लेवासियों का आरोप है कि पेड़ के कारण रास्ता इतना बाधित है कि एम्बुलेंस, स्कूल बस और कार तक घरों के सामने नहीं पहुंच पातीं। सबसे बड़ी चिंता उस समय होती है जब किसी बीमार व्यक्ति को तत्काल अस्पताल ले जाने की जरूरत पड़ती है। एंबुलेंस को रास्ता न मिलने पर मरीज और परिजनों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। वहीं स्कूली बच्चों को भी बस की सुविधा से वंचित होना पड़ रहा है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि संबंधित जिम्मेदारों से कई बार पेड़ हटवाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। सवाल यह है कि आखिर इस पेड़ को हटाने में इतनी देरी क्यों हो रही है? किसकी गलती की सजा मोहल्लेवासी भुगत रहे हैं? सरकार और प्रशासन लोगों को बेहतर सड़क, स्वास्थ्य एवं परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराने के दावे करता है, लेकिन नया रावतान में रास्ता बाधित होने से ये सुविधाएं लोगों के घर तक नहीं पहुंच पा रही हैं। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी कब इस समस्या का संज्ञान लेते हैं और पेड़ हटाकर रास्ता साफ कराते हैं। आखिर कब मिलेगा नया रावतान के लोगों को एंबुलेंस, स्कूल बस और चार पहिया वाहनों की सुविधा का पूरा लाभ?1
- जालौन में सर्वे करने गया लेखपाल हुआ लापता मचा हड़कंप एसडीएम ने दर्ज कराई गुमशुदगी नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के माधौगढ़ तहसील क्षेत्र से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां एक लेखपाल लापता हो गए हैं आनंद मंगल मोहन क्षेत्र में सर्वे करने गए थे और वहीं से लापता हो गए हैं मामले में एसडीएम ने गुमशुदगी दर्ज कराई है1
- आंगनबाड़ी से जूनियर स्कूल तक कीचड़ भरी राह, बारिश में ‘परीक्षा’ बन गया सफर जालौन। विकासखंड जालौन के ग्राम गायर में आंगनबाड़ी केंद्र से जूनियर स्कूल तक जाने वाला कच्चा रास्ता बरसात में ग्रामीणों और स्कूली बच्चों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। बारिश होते ही रास्ते पर कीचड़ और जलभराव होने से यहां से गुजरना किसी चुनौती से कम नहीं रह जाता। लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि इस रास्ते से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ स्कूली बच्चे भी आवागमन करते हैं। बरसात के दिनों में कीचड़ के कारण बच्चों को स्कूल पहुंचने में खासी दिक्कत होती है। रास्ते पर फिसलन बनी रहने से हादसे का खतरा भी बना रहता है। बीमारी में और बढ़ जाती है मुश्किल ग्रामीणों के मुताबिक, यदि किसी व्यक्ति की तबीयत अचानक खराब हो जाए तो कच्चे और कीचड़युक्त रास्ते के कारण एंबुलेंस को घर तक पहुंचने में परेशानी हो सकती है। ऐसे में बारिश के दिनों में यह रास्ता सिर्फ आवागमन की समस्या नहीं, बल्कि जरूरत के समय गंभीर परेशानी का कारण भी बन जाता है। आरआरसी सेंटर और सामुदायिक शौचालय भी इसी रास्ते पर ग्रामीणों ने बताया कि इसी मार्ग पर आरआरसी सेंटर और सामुदायिक शौचालय भी स्थित हैं। इसके बावजूद रास्ते की हालत में सुधार नहीं हो सका है। ग्रामीणों का दावा है कि कई बार अधिकारियों द्वारा सड़क की नाप-जोख भी की जा चुकी है, लेकिन निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ सका। नाप-जोख के बाद भी इंतजार ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण को लेकर कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से गुहार लगाई गई। नाप-जोख होने के बाद लोगों को उम्मीद जगी थी कि जल्द ही रास्ते का निर्माण शुरू होगा, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आई। बरसात ने एक बार फिर रास्ते की बदहाली को सामने ला दिया है। ग्रामीण कैलाश यागिक, धनीराम वर्मा, गुलठाई, चुन्ना, रामनरेश, महेश, आमिर, भूरे, सोहन, हिमांशु समेत दर्जनों ग्रामीणों ने प्रशासन से आंगनबाड़ी केंद्र से जूनियर स्कूल तक सड़क को शीघ्र पक्का कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि सड़क का निर्माण हो जाता है तो बच्चों, बुजुर्गों और आम ग्रामीणों को बरसात में होने वाली परेशानी से बड़ी राहत मिल सकेगी।1
- ईद-मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, अमन और भाईचारे का दिया संदेश जालौन। हजरत मुहम्मद साहब की यौमे पैदाइश के मौके पर बुधवार को नगर में मुस्लिम समाज की ओर से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। नगर के प्रमुख मार्गों से निकले जुलूस के दौरान “सरकार की आमद मरहबा, रसूल की आमद मरहबा” के नारों से माहौल गूंजता रहा। इस दौरान हजरत मुहम्मद साहब की सीरत और उनके बताए रास्ते पर चलने का संदेश दिया गया। ईद-मिलादुन्नबी की पूर्व संध्या पर नगर के मोहल्ला नारोभास्कर और तकिया रोड सहित विभिन्न स्थानों पर आकर्षक सजावट की गई थी। रंग-बिरंगी रोशनी और सजावट लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। बारह रबी-उल-अव्वल के दिन मनाए जाने वाले ईद-मिलादुन्नबी को लेकर मुस्लिम समाज में खासा उत्साह दिखाई दिया। नए कपड़े और रंग-बिरंगी पगड़ियां पहनकर लोग पैदल, रिक्शे और घोड़ों पर सवार होकर जुलूस में शामिल हुए। जुलूस का नगर में जगह-जगह स्वागत किया गया। लोगों ने स्टॉल लगाकर पानी, शर्बत, खीर आदि का वितरण किया। जुलूस के दौरान शहर काजी मौलाना साबिर ने हजरत मुहम्मद साहब की सीरत और यौमे पैदाइश के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से उनके बताए रास्ते पर चलने की अपील की। उन्होंने कहा कि हजरत मुहम्मद साहब ने पूरी दुनिया को अमन, मोहब्बत, भाईचारे और इंसानियत का पैगाम दिया। जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। उप जिलाधिकारी राकेश सोनी, तहसीलदार अभिनव द्विवेदी, सीओ अजय कुमार सिंह, कोतवाल हरिशंकर चंद, अतिरिक्त निरीक्षक लालबाबू मिश्रा और चौकी प्रभारी मनीष तिवारी पुलिस बल के साथ नगर में भ्रमण करते रहे। जुलूस में शहर काजी मौलाना साबिर, हाफिज मकबूल, हाफिज साकिर, आमिर अत्तारी, जर्रार कादरी, इरशाद अंसारी, इमरान अंसारी, हाफिज रफीक कुरैशी, बबलू शाह, समाजसेवी जाकिर सिद्दीकी, अफरोज शाह, नसीम खान, इशाक मंसूरी, अहमद रजा, शाकिर हसन वारसी, नफीस सभासद, अरमान, सलीम भाई, अल्लू, मसूदी, नईम उल्ला, हाशिम सिद्दीकी, मुन्ना शाह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।2
- ईद-मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, अमन और भाईचारे का दिया संदेश ईद-मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, अमन और भाईचारे का दिया संदेश जालौन। हजरत मुहम्मद साहब की यौमे पैदाइश के मौके पर बुधवार को नगर में मुस्लिम समाज की ओर से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। नगर के प्रमुख मार्गों से निकले जुलूस के दौरान “सरकार की आमद मरहबा, रसूल की आमद मरहबा” के नारों से माहौल गूंजता रहा। इस दौरान हजरत मुहम्मद साहब की सीरत और उनके बताए रास्ते पर चलने का संदेश दिया गया। ईद-मिलादुन्नबी की पूर्व संध्या पर नगर के मोहल्ला नारोभास्कर और तकिया रोड सहित विभिन्न स्थानों पर आकर्षक सजावट की गई थी। रंग-बिरंगी रोशनी और सजावट लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। बारह रबी-उल-अव्वल के दिन मनाए जाने वाले ईद-मिलादुन्नबी को लेकर मुस्लिम समाज में खासा उत्साह दिखाई दिया। नए कपड़े और रंग-बिरंगी पगड़ियां पहनकर लोग पैदल, रिक्शे और घोड़ों पर सवार होकर जुलूस में शामिल हुए। जुलूस का नगर में जगह-जगह स्वागत किया गया। लोगों ने स्टॉल लगाकर पानी, शर्बत, खीर आदि का वितरण किया। जुलूस के दौरान शहर काजी मौलाना साबिर ने हजरत मुहम्मद साहब की सीरत और यौमे पैदाइश के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से उनके बताए रास्ते पर चलने की अपील की। उन्होंने कहा कि हजरत मुहम्मद साहब ने पूरी दुनिया को अमन, मोहब्बत, भाईचारे और इंसानियत का पैगाम दिया। जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। उप जिलाधिकारी राकेश सोनी, तहसीलदार अभिनव द्विवेदी, सीओ अजय कुमार सिंह, कोतवाल हरिशंकर चंद, अतिरिक्त निरीक्षक लालबाबू मिश्रा और चौकी प्रभारी मनीष तिवारी पुलिस बल के साथ नगर में भ्रमण करते रहे। जुलूस में शहर काजी मौलाना साबिर, हाफिज मकबूल, हाफिज साकिर, आमिर अत्तारी, जर्रार कादरी, इरशाद अंसारी, इमरान अंसारी, हाफिज रफीक कुरैशी, बबलू शाह, समाजसेवी जाकिर सिद्दीकी, अफरोज शाह, नसीम खान, इशाक मंसूरी, अहमद रजा, शाकिर हसन वारसी, नफीस सभासद, अरमान, सलीम भाई, अल्लू, मसूदी, नईम उल्ला, हाशिम सिद्दीकी, मुन्ना शाह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।1
- आश्रम में महिला से मारपीट, छेड़खानी और जातिसूचक गालियां देने का आरोप; एक हिरासत में कोंच रोड स्थित आश्रम की घटना; पुजारी के विरोध करने पर आरोपियों ने की अभद्रता, जांच में जुटी पुलिस उरई (जालौन)। कोतवाली उरई क्षेत्र के अंतर्गत कोंच रोड स्थित एक आश्रम में रह रही महिला ने कुछ दबंगों पर परिसर में घुसकर मारपीट, छेड़खानी और जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत उरई कोतवाली में दर्ज कराकर सख्त कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता ने बताया कि वह परिवार के साथ आश्रम में रहकर मजदूरी कर जीवन यापन करती है। आरोप है कि बीते 20 अगस्त 2026 को संदीप नामक युवक दो अन्य साथियों के साथ आश्रम में घुसा और गाली-गलौज करते हुए उसके साथ अभद्रता करने लगा। आरोपी ने महिला का हाथ पकड़कर उसे नीचे पटक दिया और लात-घूंसों से पीटा। इस दौरान दबंगों ने जातिसूचक गालियां देते हुए छेड़खानी की और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। जब आश्रम के पुजारी ने इस हरकत का विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ भी अभद्रता की और मौके से भाग निकले। पीड़िता के अनुसार घटना को स्थानीय लोगों ने भी देखा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की गहनता से जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।1
- जालौन कालपी कोतवाली क्षेत्र के आटा टोल प्लाज़ा ले पास एक स्कूली बस का अचानक जालौन कालपी कोतवाली क्षेत्र के आटा टोल प्लाज़ा ले पास एक स्कूली बस का अचानक टायर फट गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर डिवाईडर पर के के लेन पर चली बस में कुल 8 बच्चे सवार थे। टक्कर के बाद बच्चों को मामूली चोटें आईं और सभी बच्चे बाल-बाल बच गए। घटना खबर लगते ही अभिभावक मौके ओर पहुंचे घायल बच्चों को सामुदायक स्वस्थ केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। पुलिस और प्रशासन इस बात की जांच कर रहा है कि बस का टायर क्यों फटा और वाहन की फिटनेस की जांच हुई थी या नहीं। जालौन उरई स्थित दहली वर्ड पब्लिक स्कूल की बस कालपी से बच्चे लेकर स्कूल आ रही थी मौसम खराब होने के कारण बस में मात्र 7 छात्र सवार बस जैसे ही आटा से निकली तभी टोल प्लाजा के पास टायर फट गया और बस अनियंत्रित हो गई और डिवाईडर से टकराकर दूसरी ओर चली गई टायर की फटने के आवास और बसअनियन्त्रित होने से बच्चों चेरखने लगे बचव्हो कि चर्ख सुनकर राहगीरों ने आपानी ग्सडी रोकी ओर बचव्हो को नीचे उतारा इस कि खबर जब अभिभावकों को मिली तो तुरंत मौके पर पहुंच गए और अपने अपने बच्चे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां उनको प्रार्थमिक इलाज करके घर भेज दिया गया।हालांकि घटना में किसी भी बच्चे को गम्भीर चोट नही आई। अब सवाल उठ रहा के8 पिछले दिनों जालौन तोड़ पर एक विद्यालय की बस खन्दक में चली गयी थी उसके बाद प्रधासन जागा और टायर ट्यूब सहित फिटनैस प्रमाणपत्र बनवाने काआदेश दिया। इस घटना के बेस्ड फिर सिम्मेदार विभाग पर सवाल उठ रहे है। छात्र आदित्य वर्मा ने बताया कि हम लोग कालपी से उरई में दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, उरई।में पढ़ते जाते हैं, हम लोग रोज। की तरह आज भी गए थे हम लोग यहां से 6:20 कालपी से निकलते हैं। गाड़ी में आवाज आ रही थी उसके बाद टायर फट गया हुआ है। और डिवाइडर के ऊपर चढ़ गई है, उसके बाद दूसरी साइड पर चली गई है । हमारे मुंह-चेहरे में चोट लग गई, बहुत बच्चों के किसी के पैर में लग गई है, किसी की पीठ पर लग गई है।बस में बच्चे लोग थे जो सभी कालपी के थे। घायल छात्रा आन्या ने बताया कि दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, उरई में पढ़ती हूँ। यह घटना सुबह 7:00 बजे के लगभग हुई थी, बस में 7 बच्चे थे जब एक्सीडेंट हुआ था उससे पहले एक आवाज आई थी, जिससे हम सब थोड़े से डर गए थे कि क्या हुआ है। तो उसके बाद हमारी बस डिसबैलेंस हुई और टायर फट गया था, तो हमारी बस डिवाइडर से लगकर और दूसरी लेन में चली गई थी।सभी बच्चों को मामूली चोट आई है । डक्टर सुमिश मिश्रा (प्रिंसपल दहली वर्ड पब्लिक स्कूल) ने बताया कि बस का टायर फट गया था बच्चो को हल्की चोट आई है कोई बड़ी दुर्घटना नही है।3
- दो महीने में ही RCC नाली में दरार, भ्रष्टाचार के आरोप जालौन। नगर के मुहल्ला नया रावतान में हाल ही में निर्मित RCC नाली की गुणवत्ता को लेकर मुहल्लेवासियों ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य पूरा हुए अभी करीब दो महीने ही हुए हैं, लेकिन नाली की RCC में जगह-जगह दरारें पड़ गई हैं और नाली अब गिरने की कगार पर पहुंच गई है। मुहल्लेवासियों का कहना है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी की गई और ठेकेदार द्वारा मनमानी तरीके से काम कराया गया। लोगों ने आरोप लगाया कि सरकारी धन खर्च होने के बावजूद निर्माण की स्थिति इतनी खराब होना जांच का विषय है। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराकर जिम्मेदार ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते जांच नहीं हुई तो नाली पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर सरकारी धन की बर्बादी का कारण बन सकती है। अब सवाल यह है कि क्या जिम्मेदार अधिकारी मामले की निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई करेंगे, या फिर अन्य मामलों की तरह इस निर्माण को भी कोई 'जीवनदान' मिल जाएगा? यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। फिलहाल मुहल्लेवासी सरकारी धन के कथित गड़बड़झाले की शिकायत करते हुए जांच और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।1