Shuru
Apke Nagar Ki App…
ललितपुर जनपद की थाना जाखलौन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 25.07.2026 को अवैध शस्त्रों के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले के सहराई थाना अंतर्गत ग्राम सोनाई निवासी कपूर सिंह और ललितपुर के जखौरा थाना अंतर्गत ग्राम कोटरा निवासी रंजीत सिंह व शिशुपाल शामिल हैं। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के कब्जे से 02 अवैध देशी तमंचा .315 बोर, 01 DBBL 12 बोर, 04 जिंदा कारतूस .315 बोर, 23 जिंदा कारतूस 12 बोर, 02 खोखा कारतूस 12 बोर और 03 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पूर्व में भी तीनों अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस द्वारा तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा हेतु न्यायालय भेजा जा रहा है।
S.K.Tripathi
ललितपुर जनपद की थाना जाखलौन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 25.07.2026 को अवैध शस्त्रों के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले के सहराई थाना अंतर्गत ग्राम सोनाई निवासी कपूर सिंह और ललितपुर के जखौरा थाना अंतर्गत ग्राम कोटरा निवासी रंजीत सिंह व शिशुपाल शामिल हैं। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के कब्जे से 02 अवैध देशी तमंचा .315 बोर, 01 DBBL 12 बोर, 04 जिंदा कारतूस .315 बोर, 23 जिंदा कारतूस 12 बोर, 02 खोखा कारतूस 12 बोर और 03 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पूर्व में भी तीनों अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस द्वारा तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा हेतु न्यायालय भेजा जा रहा है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- आजादपुरा प्रथम वार्ड में लोगों को पीने के पानी की सुविधा देने के लिए जगह-जगह स्टैंड पोस्ट लगाए गए हैं, लेकिन इनमें टोंटी नहीं लगाई गई है। टोंटी न होने के कारण जैसे ही जलापूर्ति शुरू होती है, इन स्टैंड पोस्ट से पानी लगातार बहने लगता है और बर्बाद हो जाता है। इस समस्या की ओर विभागीय कर्मियों का बिल्कुल भी ध्यान नहीं है, जिससे रोजाना कीमती पानी बेकार बह रहा है। देखरेख के अभाव में बिना टोंटी के लगे ये स्टैंड पोस्ट अब सिर्फ पानी की बर्बादी का जरिया बनकर रह गए हैं।3
- निवाड़ी जिले के ओरछा में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भगवान रामराजा सरकार के दर्शन किए। मंदिर में दर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव मीडिया से रूबरू हुए और अपनी बात रखी।1
- मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ स्थित पुलिस चौकी उपथाना अस्तौन में पुलिस अधिकारियों और ग्रामीण वासियों को नशामुक्ति की सामूहिक शपथ दिलाई गई है। "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" के तहत आयोजित इस पहल के माध्यम से लोगों से स्वयं नशे से दूर रहने और समाज को भी नशामुक्त बनाने में अपना योगदान देने का आह्वान किया गया है।1
- टीकमगढ़ में केंद्रीय मंत्री वीरेन्द्र कुमार को छोड़कर वापस लौट रहे बीजेपी नेताओं की गाड़ी को टोलकर्मियों द्वारा मुफ्त में न निकलने देने पर घंटों भारी ड्रामा और हंगामा चला। बीजेपी नेता अप्पूराजा सोनी और सांसद प्रतिनिधि संजू बरसैया की गाड़ी को टोल कर्मचारी आगे नहीं जाने दे रहे थे। गाड़ी को टोल से फ्री में न निकलने देने की बात को लेकर बीजेपी नेताओं और टोल कर्मचारियों के बीच बात बिगड़ गई और मौके पर जमकर बवाल हुआ।1
- ललितपुर के बानपुर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम कैलगुवां में सांप के काटे पिता को झाड़-फूंक कराने ले जा रहे परिजनों के साथ हादसा हो गया। गाँव निवासी रशीन को सांप ने काट लिया था, जिसके बाद परिजन उन्हें दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर झाड़-फूंक कराने ले जा रहे थे। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर, जिसे सौरभ चला रहा था, अचानक एक बंदर कूद गया। बंदर के कूदने से मोटरसाइकिल असंतुलित होकर गिर पड़ी। इस हादसे में बाइक पर सवार दो महिलाओं सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में 108 एंबुलेंस की मदद से सांप के डसे रशीन और तीनों घायलों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लाया गया। फिलहाल मेडिकल कॉलेज में चारों लोगों का इलाज चल रहा है और पूरी घटना बानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत की बताई जा रही है।3
- मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ कलेक्टर परिसर में दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए अत्याचार और लाठी-डंडों के प्रयोग के विरोध में विभिन्न संगठनों द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम मैडम को ज्ञापन सौंपा और जंतर-मंतर पर हुई घटना के खिलाफ आवाज उठाते हुए उचित कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन सौंपने के दौरान परिसर में भारी पुलिस बल की तैनाती रही। इस प्रदर्शन में ओबीसी महासभा, आजाद समाज पार्टी, छात्र संघ और किसान संघ सहित विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान 'ओबीसी महासभा जिंदाबाद', 'आजाद समाज पार्टी जिंदाबाद' और 'छात्र-किसान एकता जिंदाबाद' के नारे भी लगाए गए।1
- ललितपुर जिले के बार गाँव में शुक्रवार शाम करीब 7 बजे घर के आँगन में बैठी 5 साल की बच्ची को पैर में सांप ने डस लिया। सांप के काटने से बच्ची की हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उसे तुरंत उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बार ले गए। वहां बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इस दौरान परिजनों ने बच्ची को डसने वाले सांप को पकड़कर एक बोरी में बंद कर लिया और उसे अपने साथ ही मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंच गए। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर परिजनों ने सांप को ट्रामा सेंटर परिसर में ही छोड़ दिया, जिससे वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। फिलहाल बच्ची का मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है।3