Shuru
Apke Nagar Ki App…
अमरोहा के हसनपुर स्थित खरग रानी गाँव में सड़क पर भारी जलभराव और गंदगी फैल गई है। साफ-सफाई न होने के कारण स्थानीय निवासियों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग बदहाली भरे इस माहौल में नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं।
Rajesh
अमरोहा के हसनपुर स्थित खरग रानी गाँव में सड़क पर भारी जलभराव और गंदगी फैल गई है। साफ-सफाई न होने के कारण स्थानीय निवासियों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग बदहाली भरे इस माहौल में नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अमरोहा जिले की सूतावली ग्राम पंचायत में सूतवाली से बरतौरा को जोड़ने वाली सड़क पिछले 3-4 साल से जर्जर हालत में है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान या किसी विभाग ने इस पर ध्यान नहीं दिया, जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने प्रशासन से जल्द सड़क मरम्मत की गुहार लगाई है।2
- विजय थालापाठ्य ने राहुल गांधी के साथ किया संगठन दोनों साथ साथ1
- अमरोहा मे प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत...शादी का दबाव बना मौत की वजह, प्रेमी ने बहनोई संग मिलकर रेलवे ट्रैक किनारे उतारा प्रेमिका को मौत के घाट अमरोहा जिले में पुलिस ने एक सनसनीखेज वारदात का खुलासा किया है। यहां गजरौला थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के किनारे मिले अज्ञात महिला शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि महिला की हत्या उसके प्रेमी ने अपने बहनोई के साथ मिलकर की थी। प्रेम प्रसंग के दौरान महिला लगातार शादी का दबाव बना रही थी, जिससे परेशान होकर आरोपी ने सुनियोजित तरीके से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल 7 मई को गजरौला थाना क्षेत्र में भानपुर फाटक के पास रेलवे पटरी किनारे एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और मामले की जांच शुरू कर दी थी। दो दिन बाद 9 मई को महिला की पहचान तनु पत्नी सुनील तमोली निवासी शिव विहार कॉलोनी, बल्लभगढ़ जनपद फरीदाबाद (हरियाणा) के रूप में हुई। मृतका की उम्र करीब 26 वर्ष बताई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत गला दबाकर हत्या किए जाने से होना पाया गया। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी कामिल पुत्र फारुख निवासी ग्राम मिलक बकैना थाना नौगावां सादात, जनपद अमरोहा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। विवेचना के दौरान पुलिस को आरोपी के बहनोई नाजिर पुत्र छिद्दू निवासी मीरासराय थाना अमरोहा देहात का नाम भी सामने आया। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में आरोपियों ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया ने खुलासा करते बताया मृतका का अपने पति से विवाद चल रहा था और वह काफी समय से अलग रह रही थी। इसी दौरान उसकी नजदीकियां आरोपी कामिल से बढ़ गईं और दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। बताया जा रहा है कि महिला लगातार कामिल पर शादी करने का दबाव बना रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि शादी के दबाव और विवाद से परेशान होकर कामिल ने अपने बहनोई नाजिर के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। योजना के तहत दोनों महिला को गजरौला स्टेशन से आगे रेलवे पटरी किनारे सुनसान इलाके में ले गए, जहां गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को उसी की चुन्नी से ढककर मौके पर छोड़ दिया और फरार हो गए। गजरौला पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस सनसनीखेज हत्याकांड के खुलासे के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।टीम 60 प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार,एस आई सुधीर तोमर, कां शेखर मलिक, हरेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।2
- भारत नेशन से हापुड़ संवाददाता जितेन्द्र भारद्वाज की खास रिपोर्ट1
- मौ शोयब बने HCL टेक्नोलॉजी में सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर मिला 36 लाख वार्षिक पैकेज सामाजिक लोगों ने मिठाई खिलाकर दी बधाई जनपद हापुड़ धौलाना में डॉ सरफराज के पुत्र मोहम्मद शोयब ने अपनी मेहनत और लगन से एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने अपनी दसवीं और इंटरमीडिएट की शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय गाजियाबाद से पूरी की। प्रारंभ से ही वे पढ़ाई और तकनीकी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहे। इसके बाद उन्होंने तमिलनाडु स्थित देश के प्रतिष्ठित संस्थान राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्था तिरुचिरापल्ली से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री प्राप्त की। अब उनका चयन HCL टेक्नोलॉजी में सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पद पर हुआ है, जहां उन्हें 36 लाख रुपये वार्षिक का आकर्षक पैकेज मिला है। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। मोहम्मद शोएब ने अपनी सफलता का श्रेय निरंतर मेहनत, अनुशासन और शिक्षा के प्रति समर्पण को दिया। शिक्षकों और साथियों के अनुसार, उन्होंने हमेशा नई तकनीकों को सीखने और नवाचार पर ध्यान दिया। उनकी यह सफलता आज के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है, जो बड़े सपने देखकर उन्हें पूरा करने का साहस रखते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि देश के शीर्ष तकनीकी संस्थानों से निकलने वाले छात्र भारतीय आईटी उद्योग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहे हैं, और मोहम्मद शोएब की यह उपलब्धि उसी दिशा में एक प्रेरणादायक उदाहरण है। परिजनों और सामाजिक एवं क्षेत्र के लोगों ने मेधावी छात्र शोएब को मिठाई खिलाकर हार्दिक शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की इस मौके पर डॉ समसूदीन,नसीम अहमद, डॉ मोहम्मद लईक, मोहम्मद युनुस, बुनदू खान, नदीम, राशिद, डॉ सरफराज, हाजी आबिद दादरी, जाकिर शाह अब्बासी, युनुस अब्बासी, मोमिन अब्बासी, शाह आलम अब्बासी, डॉ शमीम आलम, अतीक अहमद प्रधान धौलाना,अली मोहम्मद अब्बासी,2
- उत्तर प्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 108515 विभिन्न वादों का निस्तारण किया गया। प्रशासनिक न्यायमूर्ति और जनपद न्यायाधीश ने संयुक्त रूप से इसका शुभारंभ किया।1
- एक सोशल मीडिया पोस्ट में कांग्रेस पर राज्यों के इस्लामीकरण का गंभीर आरोप लगाया गया है, जिसमें केरल का उदाहरण दिया गया है। पोस्ट में हिंदुओं से अपनी संस्कृति और बहन-बेटियों की रक्षा के लिए एकजुट होने और आत्मरक्षा के लिए तैयार रहने का आह्वान किया गया है। इसमें सरकार पर निर्भर न रहने की सलाह देते हुए धर्म की सुरक्षा पर ज़ोर दिया गया है।1
- जिस बेटे को नौ महीने कोख में रखा, उसी की मौत की लिख दी सुपारी” — अमरोहा में रिश्तों का कत्ल, मां ने जेवर गिरवी रख 55 हजार एडवांस देकर कराई बेटे दुष्यंत की हत्या अमरोहा जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां डिडौली कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर गांव में सूखी पड़ी नहर में मिले युवक दुष्यंत के लहूलुहान शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस हत्याकांड की सच्चाई सामने आने के बाद पूरे इलाके में दहशत और हैरत का माहौल है। पुलिस तफ्तीश में जो कहानी सामने आई, उसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया। जिस मां-बाप ने बेटे को पाल-पोसकर बड़ा किया, वही उसकी मौत के सौदागर बन बैठे।एएसपी अखिलेश भदौरिया ने खुलासा करते बताया कि दुष्यंत नशे का आदी था और आए दिन घर में लड़ाई-झगड़ा, मारपीट और कलह करता था। उसकी हरकतों से परिवार बेहद परेशान था और घर का माहौल लगातार तनावपूर्ण बना हुआ था।बताया जा रहा है कि दुष्यंत के नशे और घरेलू विवादों से तंग आकर परिवार ने उसे रास्ते से हटाने की खौफनाक साज़िश रची। पुलिस के अनुसार दुष्यंत की हत्या के लिए करीब 5 लाख रुपये में “जोली” नाम के बदमाश को सुपारी दी गई। हैरानी की बात यह है कि इस साज़िश में दुष्यंत की मां भी शामिल रही। जांच में सामने आया कि मां ने अपने जेवर गिरवी रखकर हत्या के लिए रकम का इंतजाम किया और करीब 55 हजार रुपये एडवांस के तौर पर बदमाश को दिए गए। इसके बाद दुष्यंत को मौत के घाट उतार दिया गया और शव को फरीदपुर गांव की सूखी पड़ी नहर में फेंक दिया गया, ताकि मामला हादसा लगे। लेकिन पुलिस ने मामले की तह तक पहुंचते हुए पूरे कत्ल का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने आरोपी पिता पीतम और उसके पुत्र संकित को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि वारदात में शामिल मां और अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध लग रहा था, लेकिन जब गहराई से पड़ताल की गई तो परिवार की साज़िश बेनकाब हो गई। पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। इस दिल दहला देने वाले हत्याकांड ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। लोग यही कह रहे हैं कि नशे ने एक परिवार को इस कदर तबाह कर दिया कि मां-बाप को अपने ही बेटे की हत्या की सुपारी देनी पड़ी।3