logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) ने एंथे 2026 लॉन्च किया; छात्रों को अपनी क्षमता पहचानने और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता की तैयारी में मदद करने वाला सबसे बड़ा टैलेंट हंट एग्जाम भारत की सबसे लंबे समय से आयोजित की जा रही टैलेंट आइडेंटिफिकेशन परीक्षा ने पिछले 16 वर्षों में 1 करोड़ से अधिक छात्रों की भागीदारी दर्ज की है। यह परीक्षा वैज्ञानिक मूल्यांकन, राष्ट्रीय स्तर की बेंचमार्किंग और पर्सनलाइज्ड अकादमिक इनसाइट्स के माध्यम से छात्रों को यह समझने में मदद करती है कि उन्हें किन क्षेत्रों में सुधार की जरूरत है और आगे क्या करना है। एंथे 2026 एक नज़र में एंथे भारत की सबसे बड़ी और सबसे लंबे समय से आयोजित की जा रही टैलेंट हंट परीक्षा है, जिसमें पिछले 16 वर्षों में 1 करोड़ से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। परीक्षा का हर सवाल एक खास उद्देश्य के साथ तैयार किया जाता है, जो अलग-अलग विषयों में छात्रों की कॉन्सेप्ट की समझ और जरूरी क्षमताओं का आकलन करता है। यह एक व्यापक और वैज्ञानिक तरीके से तैयार किया गया डायग्नोस्टिक असेसमेंट है, जो केवल अंकों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि छात्र की अकादमिक परफॉर्मेंस, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी और एग्जाम बिहेवियर को भी समझने में मदद करता है। छात्रों की योग्यता और प्रदर्शन को प्रोत्साहित करने के लिए 100% तक स्कॉलरशिप और ₹2.5 करोड़ के कैश प्राइज दिए जाएंगे। Jodhpur, 25 अगस्त 2026: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए क्या पढ़ना है, यह जानना सफलता की तैयारी का सिर्फ एक हिस्सा है। अपनी मौजूदा स्थिति, अपनी मजबूतियों और उन क्षेत्रों को समझना जहां सुधार की जरूरत है, उतना ही महत्वपूर्ण है। आकाश नेशनल टैलेंट हंट एग्जाम (एंथे) पिछले 16 वर्षों से तैयारी और छात्रों की सेल्फ-अवेयरनेस के बीच इसी गैप को दूर करने की दिशा में काम कर रहा है। एंथे की शुरुआत से अब तक 1 करोड़ से अधिक छात्रों के रजिस्ट्रेशन के साथ, यह परीक्षा भारत के सबसे बड़े और सबसे लंबे समय से संचालित स्टूडेंट असेसमेंट प्लेटफॉर्म्स में से एक बन चुकी है। टैलेंट की पहचान के उद्देश्य से शुरू हुई यह पहल अब एक स्ट्रक्चर्ड अकादमिक बेंचमार्क के रूप में विकसित हो गई है, जो छात्रों को अपनी तैयारी का आकलन करने, अपनी कॉम्पिटिटिव पोटेंशियल को समझने और आगे की शैक्षणिक यात्रा के लिए एक मजबूत आधार तैयार करने में मदद करती है। किसी ऐसी परीक्षा से अलग, जो केवल अंतिम स्कोर के आधार पर प्रदर्शन का आकलन करती है, एंथे को एक व्यापक और वैज्ञानिक तरीके से तैयार किए गए डायग्नोस्टिक असेसमेंट के रूप में डिजाइन किया गया है। परीक्षा का हर सवाल एक खास उद्देश्य के साथ तैयार किया जाता है और उसे संबंधित कॉन्सेप्ट और कॉम्पिटेंसी से जोड़ा गया है। इससे छात्रों का आकलन केवल विषय के ज्ञान तक सीमित नहीं रहता, बल्कि एप्टीट्यूड, एनालिटिकल एबिलिटी और एग्जाम बिहेवियर को भी समझने में मदद मिलती है। इस तरह छात्रों को अपनी परफॉर्मेंस की ज्यादा स्पष्ट और उपयोगी समझ मिलती है, बजाय इसके कि उनकी पूरी तैयारी को सिर्फ एक स्कोर या नंबर तक सीमित कर दिया जाए। इस शुरुआती आकलन का महत्व उन छात्रों की सफलता की यात्राओं से भी स्पष्ट होता है, जिन्होंने आगे चलकर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन किया। NEET UG 2026 में टॉप 100 में रैंक हासिल करने वाले आकाश के 41 छात्रों में से 31 छात्र पहले एंथे में क्वालीफाई कर चुके थे। इसी तरह, JEE Advanced 2026 के टॉप 100 में जगह बनाने वाले 11 छात्रों में से 7 छात्र एंथे से जुड़े रहे हैं। ये उपलब्धियां बताती हैं कि छात्र की शुरुआती पहचान, व्यवस्थित अकादमिक तैयारी और लगातार मार्गदर्शन उसकी प्रतियोगी परीक्षा की पूरी यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। एंथे के महत्व पर बात करते हुए, आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) के एमडी एवं सीईओ, श्री चंद्र शेखर गरिसा रेड्डी ने कहा: "हमारे लिए एंथे कभी भी सिर्फ ऐसी परीक्षा नहीं रही है, जो किसी छात्र की स्कॉलरशिप तय करती हो। इसका बड़ा उद्देश्य छात्रों को अपनी अकादमिक क्षमता को समझने में मदद करना है, खासकर उस स्तर पर जब सही मार्गदर्शन उनके भविष्य में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकता है। पिछले 16 वर्षों में 1 करोड़ से अधिक छात्रों ने खुद को बेंचमार्क करने और यह समझने के अवसर के रूप में एंथे पर भरोसा किया है कि वे इस समय कहां खड़े हैं। एंथे को खास बनाने वाली बात यह है कि यह सिर्फ यह नहीं बताता कि छात्र ने कितने अंक हासिल किए, बल्कि यह भी समझने में मदद करता है कि उसका प्रदर्शन उसकी मजबूतियों, तैयारी के स्तर और उन क्षेत्रों के बारे में क्या बताता है, जिन पर उसे और काम करने की जरूरत है। हमारा प्रयास है कि हर छात्र एंथे के बाद अपनी अकादमिक यात्रा को लेकर ज्यादा स्पष्टता और आगे बढ़ने के लिए बेहतर समझ के साथ आगे बढ़े।" परीक्षा का महत्व सिर्फ एग्जाम देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके बाद छात्रों को मिलने वाली जानकारी भी इसे खास बनाती है। एंथे में शामिल होने वाले हर छात्र को एक विस्तृत ‘एंथे इंटेलिजेंस रिपोर्ट’ दी जाती है, जिसे परीक्षा के प्रदर्शन को उपयोगी और व्यावहारिक अकादमिक इनसाइट्स में बदलने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। यह रिपोर्ट छात्रों को विषयवार अपनी मजबूतियों और उन क्षेत्रों की पहचान करने में मदद करती है, जिन पर उन्हें अधिक ध्यान देने की जरूरत है। साथ ही, यह उन्हें यह समझने का नजरिया भी देती है कि वे प्रतियोगी परीक्षाओं की चुनौतियों का सामना करने के लिए कितने तैयार हैं। रिपोर्ट छात्र के प्रदर्शन के तीन अलग-अलग पहलुओं का भी विश्लेषण करती है—कॉम्पिटिटिव एग्जाम सक्सेस पोटेंशियल (CESP), टेस्ट-टेकिंग पर्सनैलिटी (TTP) और अटेम्प्ट इंटेलिजेंस कोशिएंट (AIQ)। ये तीनों पहलू मिलकर यह समझने में मदद करते हैं कि कोई छात्र परीक्षा को किस तरह अप्रोच करता है—उच्च स्तर की सोच और प्रतियोगी चुनौतियों से निपटने की क्षमता से लेकर उसके एग्जाम बिहेवियर और अटेम्प्ट, एक्यूरेसी तथा रिस्क के बीच संतुलन तक। इस वजह से एंथे सिर्फ उन छात्रों के लिए ही उपयोगी नहीं है, जो पहले से JEE या NEET की तैयारी कर रहे हैं, बल्कि उन छात्रों के लिए भी महत्वपूर्ण है, जो अपनी अकादमिक यात्रा के शुरुआती दौर में हैं। नेशनल बेंचमार्किंग के जरिए छात्र यह समझ सकते हैं कि वे अपने राज्य और पूरे देश के अन्य छात्रों की तुलना में कहां खड़े हैं। यह असेसमेंट उन्हें अपनी परफॉर्मेंस को कॉम्पिटिटिव एग्जाम्स के नजरिए से देखने और आगे बढ़ते हुए उन क्षेत्रों की पहचान करने में भी मदद करता है, जिनमें उन्हें अपनी पकड़ मजबूत करने की जरूरत है। एंथे की मूल सोच यही है कि असेसमेंट का उद्देश्य सिर्फ रिजल्ट देना नहीं, बल्कि उसे एक्शन में बदलना होना चाहिए। छात्र का रिजल्ट केवल यह न बताए कि उसका प्रदर्शन अच्छा रहा या नहीं, बल्कि यह भी समझने में मदद करे कि वह किन क्षेत्रों में बेहतर है, कहां सुधार की जरूरत है और आगे उसे किस पर फोकस करना चाहिए। अकादमिक असेसमेंट, कॉम्पिटिटिव रेडीनेस और एग्जाम बिहेवियर—इन तीनों पहलुओं को एक साथ जोड़कर, एंथे का उद्देश्य छात्रों को उनकी अकादमिक यात्रा के सबसे चुनौतीपूर्ण पड़ाव पर पहुंचने से काफी पहले ही अपनी क्षमता और तैयारी को बेहतर ढंग से समझने का अवसर देना है। एंथे की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि स्कॉलरशिप भी है, जिसके माध्यम से योग्य छात्र आकाश के क्लासरूम, हाइब्रिड और डिजिटल प्रोग्राम्स का लाभ उठा सकते हैं। एंथे 2026 के तहत निर्धारित पात्रता मानदंडों के अनुसार छात्रों को 100% तक स्कॉलरशिप मिल सकती है। इसके अलावा, टॉप परफॉर्मर्स के लिए ₹2.5 करोड़ के कैश प्राइज भी रखे गए हैं। यह परीक्षा कक्षा V से XII तक के छात्रों के लिए खुली है और ऑनलाइन व ऑफलाइन, दोनों माध्यमों में आयोजित की जाएगी। एंथे 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन अब शुरू हो चुके हैं और छात्र आधिकारिक एंथे पोर्टल तथा देशभर में मौजूद आकाश सेंटर के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन परीक्षा 27 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक आयोजित होगी, जबकि ऑफलाइन परीक्षा 11 अक्टूबर, 25 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। एंथे के बारे में: आकाश नेशनल टैलेंट हंट एग्जाम (एंथे) भारत की सबसे बड़ी स्कॉलरशिप परीक्षाओं में से एक है। कक्षा VII से XII तक के छात्रों को इसमें शामिल होकर क्लासरूम, हाइब्रिड और डिजिटल प्रोग्राम्स के लिए 100% तक स्कॉलरशिप हासिल करने का अवसर मिलता है। एंथे छात्रों की विभिन्न प्रमुख विषयों में बेसिक कॉन्सेप्ट्स और समझ का आकलन करता है और उन्हें कॉम्पिटिटिव एग्जाम्स में सफलता के लिए बेहतर तरीके से तैयार होने में मदद करता है। आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) के बारे में आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) भारत की अग्रणी टेस्ट प्रिपरेशन कंपनियों में से एक है, जो मेडिकल (NEET) और इंजीनियरिंग (JEE) जैसी महत्वपूर्ण प्रवेश परीक्षाओं के साथ-साथ ओलंपियाड जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए छात्रों को व्यापक और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक सेवाएं प्रदान करती है। देशभर में 415 से अधिक सेंटरों और 4,00,000 से अधिक वर्तमान में नामांकित छात्रों के साथ, एईएसएल ने पिछले 37 वर्षों में शिक्षा के क्षेत्र में मजबूत बाजार उपस्थिति और एक विश्वसनीय ब्रांड के रूप में अपनी पहचान बनाई है। एईएसएल, मणिपाल एजुकेशन एंड मेडिकल ग्रुप (एमईएमजी) का हिस्सा है, जो शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और हेल्थ इंश्योरेंस के क्षेत्रों में विविध कारोबार वाला भारत का एक प्रमुख समूह है।

13 hrs ago
user_Jitendra dave
Jitendra dave
Journalist Jodhpur, Rajasthan•
13 hrs ago
d68a242f-d57e-4158-a26f-ff80287d7e59

More news from राजस्थान and nearby areas
  • ईद मिलादुन्नबी हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन की खुशी में मुस्लिम मोहल्लों, घरों और प्रतिष्ठानों को आकर्षक रूप से सजाए जा रहे है। ईद मिलादुन्नबी हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन की खुशी में मुस्लिम मोहल्लों, घरों और प्रतिष्ठानों को आकर्षक रूप से सजाए जा रहे है। पाली शहर के प्यारा चौक नाडी मोहल्ला जगमगाया
    1
    ईद मिलादुन्नबी हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन की खुशी में मुस्लिम मोहल्लों, घरों और प्रतिष्ठानों को आकर्षक रूप से सजाए जा रहे है।

पाली शहर के प्यारा चौक नाडी मोहल्ला जगमगाया
    user_शरद भाटी
    शरद भाटी
    पाली, पाली, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Farmer पाली, पाली, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी ने किया पाली नगरनिगम में बीजेपी का बोर्ड बनने का दावा, भाजपा सरकार की गिनाई उपलब्धियां
    1
    भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी ने किया पाली नगरनिगम में बीजेपी का बोर्ड बनने का दावा, भाजपा सरकार की गिनाई उपलब्धियां
    user_मनोज शर्मा
    मनोज शर्मा
    Court reporter पाली, पाली, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • नगर निकाय आम चुनाव 2026* *जोनल मजिस्ट्रेट को दिया प्रशिक्षण* नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 को शांतिपूर्ण, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न करवाने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला परिषद सभागार में निर्वाचन अधिकारियों की मौजूदगी में जोनल मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण प्रभारी ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में जोनल मजिस्ट्रेट की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान अपने दायित्वों का गंभीरता एवं निष्पक्षता से निर्वहन करने तथा मतदान प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जोनल मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र में मतदान केन्द्रों की व्यवस्थाओं पर सतत निगरानी रखते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रशिक्षण के दौरान पुलिस विभाग के अधिकारियों को भी मतदान केन्द्रों एवं संबंधित क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान कानून एवं निर्देशों की कड़ाई से पालना सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर द्वारा जोनल मजिस्ट्रेटों को निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न दायित्वों एवं प्रावधानों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर जोनल मजिस्ट्रेट, पुलिस विभाग के अधिकारी, न्यायिक शाखा के कार्मिक सहित संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।
    2
    नगर निकाय आम चुनाव 2026*
*जोनल मजिस्ट्रेट को दिया प्रशिक्षण*
नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 को शांतिपूर्ण, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न करवाने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला परिषद सभागार में निर्वाचन अधिकारियों की मौजूदगी में जोनल मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण प्रभारी ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में जोनल मजिस्ट्रेट की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान अपने दायित्वों का गंभीरता एवं निष्पक्षता से निर्वहन करने तथा मतदान प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जोनल मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र में मतदान केन्द्रों की व्यवस्थाओं पर सतत निगरानी रखते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
प्रशिक्षण के दौरान पुलिस विभाग के अधिकारियों को भी मतदान केन्द्रों एवं संबंधित क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान कानून एवं निर्देशों की कड़ाई से पालना सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर द्वारा जोनल मजिस्ट्रेटों को निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न दायित्वों एवं प्रावधानों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर जोनल मजिस्ट्रेट, पुलिस विभाग के अधिकारी, न्यायिक शाखा के कार्मिक सहित संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।
    user_Hastpal singh
    Hastpal singh
    पाली, पाली, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • नगर निकाय आम चुनाव 2026, जोनल मजिस्ट्रेट को दिया प्रशिक्षण पाली,ब्युरो चीफ मनीष राठौड़। नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 को शांतिपूर्ण, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न करवाने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला परिषद सभागार में निर्वाचन अधिकारियों की मौजूदगी में जोनल मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण प्रभारी ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में जोनल मजिस्ट्रेट की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान अपने दायित्वों का गंभीरता एवं निष्पक्षता से निर्वहन करने तथा मतदान प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जोनल मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र में मतदान केन्द्रों की व्यवस्थाओं पर सतत निगरानी रखते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रशिक्षण के दौरान पुलिस विभाग के अधिकारियों को भी मतदान केन्द्रों एवं संबंधित क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान कानून एवं निर्देशों की कड़ाई से पालना सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर द्वारा जोनल मजिस्ट्रेटों को निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न दायित्वों एवं प्रावधानों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर जोनल मजिस्ट्रेट, पुलिस विभाग के अधिकारी, न्यायिक शाखा के कार्मिक सहित संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे। --------
    2
    नगर निकाय आम चुनाव 2026, जोनल मजिस्ट्रेट को दिया प्रशिक्षण
पाली,ब्युरो चीफ मनीष राठौड़। नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 को शांतिपूर्ण, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न करवाने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला परिषद सभागार में निर्वाचन अधिकारियों की मौजूदगी में जोनल मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण प्रभारी ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में जोनल मजिस्ट्रेट की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान अपने दायित्वों का गंभीरता एवं निष्पक्षता से निर्वहन करने तथा मतदान प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जोनल मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र में मतदान केन्द्रों की व्यवस्थाओं पर सतत निगरानी रखते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
प्रशिक्षण के दौरान पुलिस विभाग के अधिकारियों को भी मतदान केन्द्रों एवं संबंधित क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान कानून एवं निर्देशों की कड़ाई से पालना सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर द्वारा जोनल मजिस्ट्रेटों को निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न दायित्वों एवं प्रावधानों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर जोनल मजिस्ट्रेट, पुलिस विभाग के अधिकारी, न्यायिक शाखा के कार्मिक सहित संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।
--------
    user_Manish Rathore
    Manish Rathore
    Newspaper publisher पाली, पाली, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ऐलान 6 महीने के अंदर हम 1 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी का नियुक्ति-पत्र प्रदान करेंगे... उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ऐलान 6 महीने के अंदर हम 1 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी का नियुक्ति-पत्र प्रदान करेंगे...
    1
    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ऐलान 6 महीने के अंदर हम 1 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी का नियुक्ति-पत्र प्रदान करेंगे...

    user_Gordhan ram
    Gordhan ram
    भोपालगढ़, जोधपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • सावन के अंतिम सोमवार को नागाजी महाराज श्रीमठ में उमड़ा आस्था का सैलाब, रात्रि में गूंजे शिव महिमा के भजन रोहित जोशी।खंडप सावन माह के अंतिम सोमवार को नागाजी महाराज श्रीमठ में आस्था का ज्वार उमड़ पड़ा। सवेरे से ही शिवालय में भगवान भोलेनाथ के दर्शन-पूजन के लिए खंडप सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं अभिषेक किया तथा परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। दिनभर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। भक्तों ने नागाजी महाराज के दर्शन कर महंत उमाकांत गिरी महाराज से आशीर्वाद लिया। सावन के अंतिम सोमवार के चलते मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक एवं भक्तिमय माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भगवान शिव का स्मरण करते हुए धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। रात्रि में सत्संग, शिव महिमा के भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल सावन के अंतिम सोमवार की संध्या के बाद रात्रि में नागाजी महाराज श्रीमठ परिसर में सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों एवं भजन गायकों ने भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते हुए एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दीं। शिव महिमा के भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर भक्ति में लीन नजर आए। भजन-सत्संग के दौरान मंदिर परिसर में देर रात तक भक्तिमय वातावरण बना रहा। कलाकारों ने भगवान भोलेनाथ, नागाजी महाराज एवं गुरु महिमा से जुड़े भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्रद्धालुओं ने भजनों के साथ तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया और धार्मिक आयोजन का आनंद लिया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने सत्संग का श्रवण कर आध्यात्मिक शांति का अनुभव किया। सावन के अंतिम सोमवार पर दिनभर पूजा-अर्चना और रात्रि में सत्संग-भजन कार्यक्रम से नागाजी महाराज श्रीमठ परिसर पूरी तरह शिव भक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
    1
    सावन के अंतिम सोमवार को नागाजी महाराज श्रीमठ में उमड़ा आस्था का सैलाब, रात्रि में गूंजे शिव महिमा के भजन
रोहित जोशी।खंडप
सावन माह के अंतिम सोमवार को नागाजी महाराज श्रीमठ में आस्था का ज्वार उमड़ पड़ा। सवेरे से ही शिवालय में भगवान भोलेनाथ के दर्शन-पूजन के लिए खंडप सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं अभिषेक किया तथा परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
दिनभर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। भक्तों ने नागाजी महाराज के दर्शन कर महंत उमाकांत गिरी महाराज से आशीर्वाद लिया। सावन के अंतिम सोमवार के चलते मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक एवं भक्तिमय माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भगवान शिव का स्मरण करते हुए धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया।
रात्रि में सत्संग, शिव महिमा के भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल
सावन के अंतिम सोमवार की संध्या के बाद रात्रि में नागाजी महाराज श्रीमठ परिसर में सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों एवं भजन गायकों ने भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते हुए एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दीं। शिव महिमा के भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर भक्ति में लीन नजर आए।
भजन-सत्संग के दौरान मंदिर परिसर में देर रात तक भक्तिमय वातावरण बना रहा। कलाकारों ने भगवान भोलेनाथ, नागाजी महाराज एवं गुरु महिमा से जुड़े भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्रद्धालुओं ने भजनों के साथ तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया और धार्मिक आयोजन का आनंद लिया।
आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने सत्संग का श्रवण कर आध्यात्मिक शांति का अनुभव किया। सावन के अंतिम सोमवार पर दिनभर पूजा-अर्चना और रात्रि में सत्संग-भजन कार्यक्रम से नागाजी महाराज श्रीमठ परिसर पूरी तरह शिव भक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
    user_Rohit
    Rohit
    Photographer समदड़ी, बाड़मेर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • पचपदरा के पूर्व विधायक मदन प्रजापत देर रात्रि अपने बालोतरा स्थित आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आमजन से संवाद करते हुए पचपदरा के पूर्व विधायक मदन प्रजापत देर रात्रि अपने बालोतरा स्थित आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आमजन से संवाद करते हुए
    1
    पचपदरा के पूर्व विधायक मदन प्रजापत देर रात्रि अपने बालोतरा स्थित आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आमजन से संवाद करते हुए

    user_Pukhraj soni
    Pukhraj soni
    Local News Reporter पचपदरा, बाड़मेर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • सिवाना में पृथ्वी सिंह रामदेरिया सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ में कांग्रेस में शामिल हुए सिवाना में निकाय चुनाव को लेकर दोनों पार्टियों लगातार सक्रिय नजर आ रही है। मंगलवार को कांग्रेस पार्टी ने अपने चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर सिवाना के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि पृथ्वी सिंह रामदेरिया ने कार्यकर्ताओं के साथ में आज कांग्रेस ज्वाइन की। रामदेरिया ने बताया कि मेरा उद्देश्य सिर्फ कांग्रेस संगठन को मजबूत करना है । वही पृथ्वी सिंह रामदेरिया के कांग्रेस ज्वाइन करने पर समीकरण बदल रहे हैं अब तो आने वाला समय ही बताएगा की सिवाना नगर पालिका का अध्यक्ष कौन बनेगा ।
    1
    सिवाना में पृथ्वी सिंह रामदेरिया सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ में कांग्रेस में शामिल हुए 
सिवाना में निकाय चुनाव को लेकर दोनों पार्टियों लगातार सक्रिय नजर आ रही है। मंगलवार को कांग्रेस पार्टी ने अपने चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर सिवाना के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि पृथ्वी सिंह रामदेरिया ने कार्यकर्ताओं के साथ में आज कांग्रेस ज्वाइन की। रामदेरिया ने बताया कि मेरा उद्देश्य सिर्फ कांग्रेस संगठन को मजबूत करना है । वही पृथ्वी सिंह रामदेरिया के कांग्रेस ज्वाइन करने पर समीकरण बदल रहे हैं अब तो आने वाला समय ही बताएगा की सिवाना नगर पालिका का अध्यक्ष कौन बनेगा ।
    user_प्रवीण सिसोदिया
    प्रवीण सिसोदिया
    Accounting firm Siwana, Barmer•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.