केदली में श्री श्री हनुमान मंदिर के प्रथम वार्षिक महोत्सव में भव्य कलश यात्रा के साथ पूर्णाहुति यज्ञ आरंभ बुढ़मू प्रखंड के केदली गांव में श्री श्री हनुमान मंदिर के प्रथम वार्षिक महोत्सव की धूम मच गई। गुरुवार को भव्य कलश यात्रा के साथ दो दिवसीय पूर्णाहुति यज्ञ का शुभारंभ हुआ। मनोज साहू पत्नी के साथ कलश धारण कर आगे बढ़े, तो 'जय श्रीराम' और 'बजरंग बली की जय' के गगनचुंबी नारों से पूरा गांव गूंज उठा।यज्ञ स्थल से निकली यात्रा ग्राम भ्रमण कर उमेडंडा सरदार मोड़ होकर महादेव स्थल के तालाब से कलश भरकर 84 मौजा के अखाड़ा स्थित मंदिर की परिक्रमा की। गुरुवार बाजार गुजरते हुए यह वापस यज्ञ स्थल लौटी, जहां कलश स्थापित किए गए। बुढ़मू भाजपा मंडल अध्यक्ष जगलाल महतो, अर्जुन महतो, विजयमल साहू, विकास साहू, मुकेश साहू, लक्ष्मण महतो समेत सैकड़ों महिलाओं ने उत्साह से कलश उठाकर यात्रा को सफल बनाया।आज अनुष्ठान में नगर भ्रमण, गणेश पूजन, पंचांग पूजन, भंडारा और संध्या छड़ी पक्ष अखंड ज्योति होगी। कल शुक्रवार (20 मार्च 2026) को सांस्कृतिक कार्यक्रम, मंडप-वेदी पूजन, पूर्णाहुति, हवन, आरती व महाप्रसाद वितरण के साथ समापन होगा। मौके पर अध्यक्ष कुंजविहारी महतो, गुलाब महतो (उपाध्यक्ष), शिवबालक साहू (सचिव), प्रकाश रजक (उपसचिव), शंकर उरांव (कोषाध्यक्ष), प्रेमनाथ मुंडा (उपकोषाध्यक्ष), जगजीवन महतो व सूर्यदेव उरांव (संरक्षक) का योगदान सराहनीय रहा।

- Post by Sanjay kumar1
- रांची// रातू कांठीटांड़ स्थित यूनिवर्सल होंडा शोरूम के पास लगी आग।1
- झारखंड में मौसम ने अचानक बदला रुख! अगले 4 दिनों तक तेज आंधी, बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी। कई जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। लोगों को सतर्क रहने और बेवजह घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। ⚠️ खुली जगह, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें। 👉 क्या आपके इलाके में मौसम बदल गया है? कमेंट में जरूर बताएं1
- Post by Nation24 news1
- रांची रातू कांठीटांड़ स्थित यूनिवर्सल होंडा शोरूम के पास लगी आग।1
- हार गए पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव ? अंबा प्रसाद के घर पर चला बुलडोजर!1
- Post by Jharkhand local news1
- Post by Sanjay kumar1