Shuru
Apke Nagar Ki App…
कोरबा में बाइक चोरी का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार राहुल प्रजापति की बाइक चोरी मामले में कोतवाली पुलिस की कार्रवाई चोरी की 2 बाइक बरामद, ग्राहक तलाशते पकड़े गए दोनों आरोपी शौक के लिए बाइक चोरी का खुलासा, आरोपियों से पूछताछ जारी
Dhananajy jangde
कोरबा में बाइक चोरी का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार राहुल प्रजापति की बाइक चोरी मामले में कोतवाली पुलिस की कार्रवाई चोरी की 2 बाइक बरामद, ग्राहक तलाशते पकड़े गए दोनों आरोपी शौक के लिए बाइक चोरी का खुलासा, आरोपियों से पूछताछ जारी
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- बोईदा में 1100 दीपों से जगमगाया गांव, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर हुआ ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर पाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बोईदा में अटल चौक, सोसायटी भवन, पंचायत भवन,विधायक प्रतिनिधि निवास में 1100 आशीर्वाद दीप प्रज्ज्वलित कर उनके जन्मदिन को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया।कार्यक्रम विधायक प्रतिनिधि एवं प्रदेश किसान मोर्चा सह मीडिया प्रभारी दुष्यंत शर्मा व सरपंच संजय राज के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इस अवसर पर पंचायत भवन परिसर में एक साथ 1100 दीप प्रज्वलित किए गए। हजारों की संख्या में टिमटिमाते दीपों की रोशनी से पंचायत भवन परिसर सहित आसपास का क्षेत्र जगमगा उठा और पूरा गांव दीपों की रोशनी से नहा गया।दीप प्रज्वलन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की गई। कार्यक्रम में ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई तथा प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा और शुभकामना के रूप में मनाया।इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि व प्रदेश किसान मोर्चा सह मीडिया प्रभारी दुष्यंत शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों ने अपनी शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि दीप केवल प्रकाश का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह आशा,सकारात्मकता और विकास का संदेश भी देता है। बोईदा में 1100 दीपों का सामूहिक प्रज्वलन गांव की एकजुटता और प्रधानमंत्री के प्रति लोगों के स्नेह एवं शुभकामनाओं का प्रतीक है।दुष्यंत शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर आगे बढ़ रहा है। गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के लिए अनेक योजनाओं के माध्यम से विकास एवं जनकल्याण के कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को केवल उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि सेवा, जनभागीदारी और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के अवसर के रूप में भी मनाया जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि “बोईदा में जलाए गए ये 1100 दीप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की मंगलकामना के प्रतीक हैं। जिस प्रकार दीप अंधकार को दूर कर प्रकाश फैलाता है, उसी प्रकार देश में विकास, सेवा और जनकल्याण की भावना निरंतर आगे बढ़ती रहे, यही हमारी कामना है।”कार्यक्रम के दौरान दीपों से सजे पंचायत भवन परिसर का दृश्य आकर्षण का केंद्र रहा। बड़ी संख्या में ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए दीप प्रज्वलित किए। शाम होते ही 1100 दीपों की रोशनी से बोईदा का वातावरण भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण नजर आया। ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर शुभकामनाएं प्रेषित कीं और उनके दीर्घायु जीवन की कामना की। ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के माध्यम से ग्राम पंचायत बोईदा में सामाजिक एकजुटता, जनभागीदारी और सेवा भावना का संदेश भी दिया गया। पंचायत भवन से लेकर सोसायटी भवन, अटल चौक और निज निवास तक दीप प्रज्वलित कर जन्मदिवस समारोह को विशेष रूप दिया गया। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और दीपों की रोशनी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उज्ज्वल एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।4
- हरदीबाजार में SECL की तानाशाही से हास्पिटल को तोड दिया गया है1
- Post by Shubham Mishra1
- PM मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा कार्यालय में सुंदरकांड... PM मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा कार्यालय में सुंदरकांड: जांजगीर-चांपा भाजपा ने किया भजन-कीर्तन व पूजा-अर्चना, कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और देश की समृद्धि के लिए की प्रार्थना।1
- सक्ती में धूप स्टिक कोन से बना अनोखा गणेश पंडाल बना आकर्षण का केंद्र, सक्ती में धूप स्टिक कोन से बना अनोखा गणेश पंडाल बना आकर्षण का केंद्र, 40 किलो धूप स्टिक कोन से 15 दिनों की मेहनत में तैयार हुई अमित तंबोली की अद्भुत कलाकृति, सक्ती नगर के मौली फिश क्षेत्र में धूप स्टिक कोन से निर्मित अनोखा गणेश पंडाल इन दिनों श्रद्धालुओं और नगरवासियों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। भगवान श्री गणेश की मनमोहक प्रतिमा के साथ पंडाल की अनूठी कलात्मक सज्जा देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। स्थानीय कलाकार अमित तंबोली ने करीब 15 दिनों के अथक परिश्रम से लगभग 40 किलो धूप स्टिक कोन का उपयोग कर यह आकर्षक पंडाल तैयार किया है। उनकी इस अनूठी कलाकारी की नगरभर में सराहना हो रही है। भगवान श्री गणेश के दर्शन एवं पूजन के लिए पहुंचे श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के संरक्षक एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने अमित तंबोली की कला की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका हुनर वास्तव में तारीफ के काबिल है और उनकी रचनात्मकता हर बार लोगों को कुछ नया देखने का अवसर देती है। धूप स्टिक कोन से तैयार पंडाल की आकर्षक बनावट, रंग संयोजन और बारीक कारीगरी श्रद्धालुओं का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। पारंपरिक भक्ति और रचनात्मक कला के इस अनूठे संगम को नगर में विशेष रूप से सराहा जा रहा है। इस अवसर पर अघरिया समाज सक्ती के अध्यक्ष डमरूधर पटेल, उदय मधुकर, ओमप्रकाश लहरे, रिंकू निर्मलकर सहित कलाकार अमित तंबोली अपने परिजनों के साथ उपस्थित रहे।1
- *विवाहिता युवती को प्रेमजाल में फंसाकर बंधक बनाने और ब्लैकमेल करने वाला युवक गिरफ्तार, चक्रधरनगर पुलिस ने भेजा जेल* 🚨 *मीना बाजार में हुई दोस्ती के बाद आरोपी ने युवती को रायपुर और रायगढ़ में रखा अपने कब्जे में* 🚨 *युवती को बदनाम करने की धमकी देकर मांगे ₹50 हजार, चक्रधरनगर पुलिस ने सकुशल दस्तयाब किया* 🚨 *तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर सूचना से मिली सफलता, आरोपी गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश* *17 सितंबर, रायगढ़* । चक्रधरनगर पुलिस ने विवाहिता युवती से दोस्ती कर उसे अपने प्रेमजाल में फंसाने, होटल एवं मकान में कथित रूप से बंधक बनाकर रखने तथा फोटो वायरल कर बदनाम करने की धमकी देकर ₹50 हजार की मांग करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर गुम युवती को सकुशल दस्तयाब करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। जानकारी के मुताबिक 05 सितंबर 2026 को स्थानीय महिला ने थाना चक्रधरनगर में अपनी 24 वर्षीय बेटी के 03 सितंबर से लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 451/2026, धारा 140(3) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान तकनीकी जानकारी एवं मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 16 सितंबर 2026 को अटल विहार, कोतरारोड़ स्थित एक मकान में दबिश देकर गुम युवती को संदेही अजरूदीन अली उर्फ अज्जू पिता हमीद अली उम्र 20 वर्ष निवासी मौदहापारा, थाना जूटमिल, रायगढ़ के कब्जे से दस्तयाब किया। महिला पुलिस अधिकारी द्वारा युवती का कथन कराया गया, जिसमें उसने बताया कि 01 सितंबर को वह अपनी सहेली के साथ सावित्री नगर स्थित मीना बाजार मेला देखने गई थी, जहां उसकी मुलाकात अज्जू से हुई। दोनों ने मोबाइल नंबर लेकर बातचीत शुरू की। आरोपी अज्जू युवती से मिलने के लिए रायपुर जाने और वहां होटल में रुकने के लिए दबाव बना रहा था। आरोपी ने दबाव देकर युवती को अपने परिचित रायपुर एक होटल में रूकवाया । आरोपी अज्जू रायपुर के होटल में अपना परिचय दिखा युवती को चेक आऊट करने नहीं दे रहा था । जैसे-तैसे युवती 13 सितंबर को ट्रेन से रायगढ़ आयी, जिसकी जानकारी पाकर आरोपी रायगढ़ रेल्वे स्टेशन से उसे जबरदस्ती अपने साथ होटल ले गया, जहां एक रात रखा, वहां भी उसे होटल से कहीं बाहर जाने नहीं दिया। युवती ने बताया कि जब वह घर जाने की जीद की तो आरोपी उसे ऑटो से अटल विहार कोतरारोड़ स्थित मकान में ले जाकर बंधक बनाकर रखा गया। आरोपी, युवती को मीना बाजार के दौरान उसका फोटो लेने तथा उसके साथ रहने की बात को लेकर उसे रायगढ़ में बदनाम करने की धमकी दी और कहता कि तेरे ऊपर ₹50 हजार से ज्यादा खर्च हो गया है, जब तक 50,000 रूपये नहीं देगी जाने नहीं देगा । इसी बीच चक्रधरनगर पुलिस ने अटल विहार कोतरारोड़ स्थित मकान में दबिश देकर गुम युवती को सकुशल दस्तयाब किया गया और मौके पर आरोपी अजरूदीन अली उर्फ अज्जू को गिरफ्तार किया गया जिसे कल 16 सितंबर 2026 को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले में चक्रधरनगर पुलिस द्वारा आरोपी के मोबाइल की जांच की जा रही है, मामले में साक्ष्य अनुरूप वैधानिक कार्यवाही की जावेगी ,आगे की विवेचना की जा रही है। *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश* - “महिलाओं एवं युवतियों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी महिला को बहला-फुसलाकर बंधक बनाने, धमकाने या ब्लैकमेल करने वालों के विरुद्ध शिकायत मिलते ही त्वरित एवं प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”2
- रायगढ़ में सिंदूर पार्क में 40 हजार दीप जले सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ,मंत्री ओपी चौधरी हुए शामिल बोले-सेवा के रूप में मना रहे।1
- कोरबा : चिराईझुनझुना में खौफनाक हादसा, 30 फीट नीचे झरने में फंसा शव, खाट के सहारे जंगल से निकाला गया युवक1
- देवरी चिचोली पिकनिक स्पॉट को प्रशासन ने की बंद अब तक 22 लोकों की जा चुकी है जान1