logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रफीगंज में बिजली बिल की गड़बड़ी दूर कराने का मौका, 22 अगस्त तक लगेगा विशेष कैंप रफीगंज में विद्युत उपभोक्ताओं की बिजली बिल से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल की ओर से 17 से 22 अगस्त तक विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप में उपभोक्ता बिजली बिल में किसी भी प्रकार की त्रुटि से संबंधित शिकायत दर्ज करा सकते हैं। कनीय विद्युत अभियंता शहरी मारुतिनंदन प्रियदर्शी ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के बिजली बिल में किसी तरह की गड़बड़ी है, वे कैंप में आवेदन के साथ संबंधित दस्तावेज जमा कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों की विभागीय स्तर पर जांच की जाएगी। जांच के बाद नियमानुसार बिल में आवश्यक सुधार की कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे 22 अगस्त तक कैंप का लाभ उठाकर अपनी बिल संबंधी समस्याओं का समाधान कराएं। समय पर आवेदन और आवश्यक दस्तावेज जमा करने से शिकायतों का नियमानुसार शीघ्र निपटारा किया जा सकेगा। #RafiGanj #ElectricityBill #BijliVibhag #ConsumerComplaint #BiharNews #Aurangabad

4 hrs ago
user_कुणाल सिंह 9304927827
कुणाल सिंह 9304927827
पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
4 hrs ago

रफीगंज में बिजली बिल की गड़बड़ी दूर कराने का मौका, 22 अगस्त तक लगेगा विशेष कैंप रफीगंज में विद्युत उपभोक्ताओं की बिजली बिल से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल की ओर से 17 से 22 अगस्त तक विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप में उपभोक्ता बिजली बिल में किसी भी प्रकार की त्रुटि से संबंधित शिकायत दर्ज करा सकते हैं। कनीय विद्युत अभियंता शहरी मारुतिनंदन प्रियदर्शी ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के बिजली बिल में किसी तरह की गड़बड़ी है, वे कैंप में आवेदन के साथ संबंधित दस्तावेज जमा कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों की विभागीय स्तर पर जांच की जाएगी। जांच के बाद नियमानुसार बिल में आवश्यक सुधार की कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे 22 अगस्त तक कैंप का लाभ उठाकर अपनी बिल संबंधी समस्याओं का समाधान कराएं। समय पर आवेदन और आवश्यक दस्तावेज जमा करने से शिकायतों का नियमानुसार शीघ्र निपटारा किया जा सकेगा। #RafiGanj #ElectricityBill #BijliVibhag #ConsumerComplaint #BiharNews #Aurangabad

More news from बिहार and nearby areas
  • भाजपा सरकार में सरकारी अनाज की कथित हेराफेरी? वीडियो वायरल, सख्त कार्रवाई का इंतजार!
    1
    भाजपा सरकार में सरकारी अनाज की कथित हेराफेरी? वीडियो वायरल, सख्त कार्रवाई का इंतजार!
    user_AMIT KUMAR
    AMIT KUMAR
    बोधगया, गया, बिहार•
    45 min ago
  • प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत सोलर जागरूकता कार्यक्रम 20अगस्त को l *प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत सोलर जागरूकता कार्यक्रम 20 अगस्त को* गया, 18 अगस्त 2026, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अधिक से अधिक लोगों को सौर ऊर्जा से जोड़ने के उद्देश्य से 20 अगस्त 2026 को हरिदास सेमिनरी प्रेक्षागृह, गया में सोलर से संबंधित विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छत पर रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने, योजना के लाभ, सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी, आवेदन प्रक्रिया, सोलर प्लांट की स्थापना एवं रख-रखाव तथा सौर ऊर्जा के माध्यम से बिजली बिल में होने वाली बचत के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में संबंधित विभागीय पदाधिकारी, विद्युत विभाग के अधिकारी, बैंक प्रतिनिधि, सोलर एजेंसी के प्रतिनिधि एवं लाभुकों की सहभागिता रहेगी। विशेषज्ञों द्वारा आम लोगों को रूफटॉप सोलर सिस्टम के उपयोग से होने वाले आर्थिक एवं पर्यावरणीय लाभों की जानकारी भी दी जाएगी। कार्यपालक अभियंता बिजली विभाग विद्युत प्रमंडल शहरी गया श्री आजाद कुमार सिंह द्वारा जिलेवासियों से अपील की गई है कि वे कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी प्राप्त करें तथा योजना का लाभ उठाते हुए अपने घरों पर सोलर प्लांट स्थापित कर स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा दें।
    1
    प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत सोलर जागरूकता कार्यक्रम 20अगस्त को l 
*प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत सोलर जागरूकता कार्यक्रम 20 अगस्त को*
गया, 18 अगस्त 2026, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अधिक से अधिक लोगों को सौर ऊर्जा से जोड़ने के उद्देश्य से 20 अगस्त 2026 को हरिदास सेमिनरी प्रेक्षागृह, गया में सोलर से संबंधित विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छत पर रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने, योजना के लाभ, सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी, आवेदन प्रक्रिया, सोलर प्लांट की स्थापना एवं रख-रखाव तथा सौर ऊर्जा के माध्यम से बिजली बिल में होने वाली बचत के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
कार्यक्रम में संबंधित विभागीय पदाधिकारी, विद्युत विभाग के अधिकारी, बैंक प्रतिनिधि, सोलर एजेंसी के प्रतिनिधि एवं लाभुकों की सहभागिता रहेगी। विशेषज्ञों द्वारा आम लोगों को रूफटॉप सोलर सिस्टम के उपयोग से होने वाले आर्थिक एवं पर्यावरणीय लाभों की जानकारी भी दी जाएगी।
कार्यपालक अभियंता बिजली विभाग विद्युत प्रमंडल शहरी गया श्री आजाद कुमार सिंह द्वारा जिलेवासियों से अपील की गई है कि वे कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी प्राप्त करें तथा योजना का लाभ उठाते हुए अपने घरों पर सोलर प्लांट स्थापित कर स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा दें।
    user_त्रिलोकी नाथ
    त्रिलोकी नाथ
    गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार•
    1 hr ago
  • पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था को लेकर गया में कातिबों में नाराजगी देखने को मिल रही है। उनका कहना है कि नई व्यवस्था लागू होने से कार्यप्रणाली और रोजगार पर असर पड़ सकता है। इस मुद्दे को लेकर कातिबों ने अपनी मांगें प्रशासन के सामने रखीं। #Gaya #Bihar #PaperlessRegistry #Katib #Tekari #BiharNews #Viral पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था को लेकर गया में कातिबों में नाराजगी देखने को मिल रही है। उनका कहना है कि नई व्यवस्था लागू होने से कार्यप्रणाली और रोजगार पर असर पड़ सकता है। इस मुद्दे को लेकर कातिबों ने अपनी मांगें प्रशासन के सामने रखीं। #Gaya #Bihar #PaperlessRegistry #Katib #Tekari #BiharNews #Viral
    1
    पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था को लेकर गया में कातिबों में नाराजगी देखने को मिल रही है। उनका कहना है कि नई व्यवस्था लागू होने से कार्यप्रणाली और रोजगार पर असर पड़ सकता है। इस मुद्दे को लेकर कातिबों ने अपनी मांगें प्रशासन के सामने रखीं।
#Gaya #Bihar #PaperlessRegistry #Katib #Tekari #BiharNews #Viral
पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था को लेकर गया में कातिबों में नाराजगी देखने को मिल रही है। उनका कहना है कि नई व्यवस्था लागू होने से कार्यप्रणाली और रोजगार पर असर पड़ सकता है। इस मुद्दे को लेकर कातिबों ने अपनी मांगें प्रशासन के सामने रखीं।
#Gaya #Bihar #PaperlessRegistry #Katib #Tekari #BiharNews #Viral
    user_Ashutosh kumar
    Ashutosh kumar
    Lawyer Lakhibag, Manpur•
    2 hrs ago
  • पटना- बिहार- बिहार के शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी का बयान
    1
    पटना- बिहार- बिहार के शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी का बयान
    user_SATISH KUMAR (पत्रकार)
    SATISH KUMAR (पत्रकार)
    स्थानीय समाचार रिपोर्टर Gaya Town C.D.Block, Bihar•
    2 hrs ago
  • गया शहर के खजुरिया महादलित टोला में पथ एवं नाली निर्माण कार्य होने से लोगो में खुशी का लहर।
    1
    गया शहर के खजुरिया महादलित टोला में  पथ एवं नाली निर्माण कार्य होने से लोगो में खुशी का लहर।
    user_Uma Shanker singh
    Uma Shanker singh
    Gaya Town C.D.Block, Bihar•
    5 hrs ago
  • “इंजोर-बेलखरा सड़क की हालत खराब, जगह-जगह सड़क धँसी, आने-जाने वाले लोग परेशान” “इंजोर-बेलखरा सड़क की हालत खराब, जगह-जगह सड़क धँसी, आने-जाने वाले लोग परेशान”
    1
    “इंजोर-बेलखरा सड़क की हालत खराब, जगह-जगह सड़क धँसी, आने-जाने वाले लोग परेशान”
“इंजोर-बेलखरा सड़क की हालत खराब, जगह-जगह सड़क धँसी, आने-जाने वाले लोग परेशान”
    user_Vlogger news reporter
    Vlogger news reporter
    Photographer कलेर, अरवल, बिहार•
    5 hrs ago
  • दर्जी बिगहा मोड़ के पास भीषण टक्कर: टेलर ने पिकअप को मारी जोरदार टक्कर, खेत में जा गिरी गाड़ी, चालक घायल मदनपुर थाना क्षेत्र के एनएच-19 पर दर्जी बिगहा के समीप बड़ा सड़क हादसा हो गया। सड़क क्रॉस कर पेट्रोल पंप की ओर जा रही पिकअप गाड़ी में तेज रफ्तार टेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप सड़क से काफी दूर जाकर खेत में जा गिरी। हादसे में पिकअप चालक घायल हो गया। घायल चालक की पहचान पटना बीसीसीएल कार्यालय के स्टाफ चितरंजन कुमार चंद्रवंशी के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जाता है कि पिकअप गाड़ी पटना से औरंगाबाद होते हुए मदनपुर की ओर आ रही थी। गाड़ी में भारत पेट्रोलियम कंपनी से संबंधित पेट्रोल पंप के दो नोजल लेकर दर्जी बिगहा स्थित पेट्रोल पंप पर जाना था। इसी दौरान रोड क्रॉस कर पेट्रोल पंप की तरफ जाने के क्रम में टेलर ने पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर खेत में जा गिरी, जबकि टेलर को भी काफी नुकसान पहुंचा है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल चालक को मदद पहुंचाई। 🔴 बड़ा सवाल: एनएच-19 पर तेज रफ्तार का कहर कब रुकेगा? #Madanpur #Dargibigha #NH19 #Aurangabad #RoadAccident #BiharNews #BreakingNews #AccidentNews #RoadSafety #TruckAccident #PickupAccident #BharatCrimeLiveNews #AurangabadNews #MadanpurNews #HainTaiyarHum
    1
    दर्जी बिगहा मोड़ के पास भीषण टक्कर: टेलर ने पिकअप को मारी जोरदार टक्कर, खेत में जा गिरी गाड़ी, चालक घायल

मदनपुर थाना क्षेत्र के एनएच-19 पर दर्जी बिगहा के समीप बड़ा सड़क हादसा हो गया। सड़क क्रॉस कर पेट्रोल पंप की ओर जा रही पिकअप गाड़ी में तेज रफ्तार टेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप सड़क से काफी दूर जाकर खेत में जा गिरी।
हादसे में पिकअप चालक घायल हो गया। घायल चालक की पहचान पटना बीसीसीएल कार्यालय के स्टाफ चितरंजन कुमार चंद्रवंशी के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
बताया जाता है कि पिकअप गाड़ी पटना से औरंगाबाद होते हुए मदनपुर की ओर आ रही थी। गाड़ी में भारत पेट्रोलियम कंपनी से संबंधित पेट्रोल पंप के दो नोजल लेकर दर्जी बिगहा स्थित पेट्रोल पंप पर जाना था। इसी दौरान रोड क्रॉस कर पेट्रोल पंप की तरफ जाने के क्रम में टेलर ने पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर से पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर खेत में जा गिरी, जबकि टेलर को भी काफी नुकसान पहुंचा है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल चालक को मदद पहुंचाई।
🔴 बड़ा सवाल: एनएच-19 पर तेज रफ्तार का कहर कब रुकेगा?
#Madanpur #Dargibigha #NH19 #Aurangabad #RoadAccident #BiharNews #BreakingNews #AccidentNews #RoadSafety #TruckAccident #PickupAccident #BharatCrimeLiveNews #AurangabadNews #MadanpurNews #HainTaiyarHum
    user_कुणाल सिंह 9304927827
    कुणाल सिंह 9304927827
    पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    4 hrs ago
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय-अनिल मिश्रा को क्लीन चिट, भड़के अवधेश प्रसाद; बोले- “राम दरबार की चोरी का हिसाब होगा” SIT की अंतिम रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा को क्लीन चिट मिलने के बाद अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार भले ही किसी को बचा ले, लेकिन यह “प्रभु श्रीराम के दरबार की चोरी” है और इसका हिसाब होगा। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग भी दोहराई।
    1
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय-अनिल मिश्रा को क्लीन चिट, भड़के अवधेश प्रसाद; बोले- “राम दरबार की चोरी का हिसाब होगा”
SIT की अंतिम रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा को क्लीन चिट मिलने के बाद अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार भले ही किसी को बचा ले, लेकिन यह “प्रभु श्रीराम के दरबार की चोरी” है और इसका हिसाब होगा। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग भी दोहराई।
    user_Ashutosh kumar
    Ashutosh kumar
    Lawyer Lakhibag, Manpur•
    2 hrs ago
  • *पाकिस्तानी टिकटॉकर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या:* कॉल कर बुलाया, ड्राइव करते हुए बाइकसवारों ने चलाई गोलियां, कार सड़क से उतरी; हत्या का CCTV सामने आया फोन कॉल कर बुलाया बाहर: मृतका के पिता फजल साहिबजादा द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के अनुसार, आयशा को 'काशिफ उर्फ काशी' नाम के एक व्यक्ति का फोन आया था, जिसने उन्हें तुरंत घर से बाहर आने के लिए कहा.भाई-बहन के साथ कार में निकलीं: फोन आने के बाद आयशा अपनी 15 वर्षीय बहन असीमा और भाई नैमतुल्लाह के साथ कार से घर से बाहर निकलीं.चलती कार पर फायरिंग: रास्ते में मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात हमलावरों ने उनकी चलती कार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं. आयशा के गले में घातक गोली लगी.सड़क से उतरी कार: फायरिंग के बाद अनियंत्रित होकर उनकी कार एक डंपर ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में उनकी 15 साल की बहन असीमा गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. आयशा की मौके पर ही मौत हो गई थी. ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा लखनऊ
    1
    *पाकिस्तानी टिकटॉकर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या:* कॉल कर बुलाया, ड्राइव करते हुए बाइकसवारों ने चलाई गोलियां, कार सड़क से उतरी; हत्या का CCTV सामने आया फोन कॉल कर बुलाया बाहर: मृतका के पिता फजल साहिबजादा द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के अनुसार, आयशा को 'काशिफ उर्फ काशी' नाम के एक व्यक्ति का फोन आया था, जिसने उन्हें तुरंत घर से बाहर आने के लिए कहा.भाई-बहन के साथ कार में निकलीं: फोन आने के बाद आयशा अपनी 15 वर्षीय बहन असीमा और भाई नैमतुल्लाह के साथ कार से घर से बाहर निकलीं.चलती कार पर फायरिंग: रास्ते में मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात हमलावरों ने उनकी चलती कार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं. आयशा के गले में घातक गोली लगी.सड़क से उतरी कार: फायरिंग के बाद अनियंत्रित होकर उनकी कार एक डंपर ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में उनकी 15 साल की बहन असीमा गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. आयशा की मौके पर ही मौत हो गई थी.
ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा लखनऊ
    user_आशीष मिश्रा
    आशीष मिश्रा
    Local News Reporter Bodh Gaya, Bihar•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.