Shuru
Apke Nagar Ki App…
पटना आंदोलन में जेन अल्फ़ा के प्रश्न से घबराई पुलिस ने लिया जेन अल्फ़ा को हिरासत में...... पटना आंदोलन में जेन अल्फ़ा के प्रश्न से घबराई पुलिस ने लिया जेन अल्फ़ा को हिरासत में......
अचूक रणनीति अख़बार
पटना आंदोलन में जेन अल्फ़ा के प्रश्न से घबराई पुलिस ने लिया जेन अल्फ़ा को हिरासत में...... पटना आंदोलन में जेन अल्फ़ा के प्रश्न से घबराई पुलिस ने लिया जेन अल्फ़ा को हिरासत में......
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- लोक निर्माण विभाग की लापरवाही से पक्खोपुर गांव में जलभराव, ग्रामीण परेशान जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली चहनिया (चंदौली)। लोक निर्माण विभाग की लापरवाही और नाली पर अतिक्रमण के चलते पक्खोपुर गांव में जलभराव की समस्या गंभीर हो गई है। बारिश के बाद गांव में जाने वाले मुख्य मार्ग पर पानी जमा हो गया है। ग्रामीणों को पानी से होकर आवागमन करना पड़ रहा है, जबकि कई घरों में भी बारिश का पानी घुसने की बात सामने आई है। जलभराव के कारण पशुओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चहनियां से पीडीडीयू नगर मुख्य मार्ग पर ग्राम सभा पक्खोपुर में कुछ स्थानों पर नाली का निर्माण हुआ है, जबकि कई जगह नाली नहीं होने से पानी की निकासी बाधित है। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोगों ने नाली के ऊपर दुकानें लगाकर रास्ता बाधित कर रखा है, जिसके कारण बरसात का पानी निकल नहीं पा रहा है। जलभराव का असर हरिजन बस्ती के साथ कांवर गांव जाने वाले मार्ग पर भी पड़ा है। इसी मार्ग से अतिप्राचीन सिद्धपीठ महालक्ष्मी मां महड़ौरी देवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को भी आवागमन में परेशानी हो रही है। कांवर ग्राम पंचायत प्रशासक प्रतिनिधि एवं समाजसेवी गृजेश सिंह ने कहा कि पूरी हरिजन बस्ती जलमग्न होने से लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीणों के साथ बड़ा आंदोलन, धरना-प्रदर्शन और आमरण अनशन किया जाएगा। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने तथा नाली से अतिक्रमण हटाकर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है1
- वाराणसी पुलिस लाइन स्थित बैडमिंटन कोर्ट का हुआ उद्घाटन वाराणसी पुलिस लाइन स्थित बैडमिंटन कोर्ट के उद्घाटन मे कमिश्नर श्री मोहित अग्रवाल जी शामिल हुए। Varanasi Breking News1
- राखी रक्षाबंधन की दुआ शुरू किया है टेडी बेयर आदि की मांग ज्यादा हर प्रकार की राखी उपलब्ध है ब्रेकिंग रक्षाबंधन एवं जन्माष्टमी के मूर्तियों की धूम मची हुई है मार्केट में ग्राहक भी हैं लोगों के पास नई-नई राइटिंग की महल आए हुए हैं राखी के अलावा टेडी बियर की मांग ज्यादा है लड्डू गोपाल की मूर्ति एवं राधा कृष्ण की जोड़ी सराय में इस समय इसवक्त जो झूले पलना झूले आदि लग चुके हैं सौरभ न्यूज़ स्पेशल रिपोर्ट4
- ये क्या हो रहा हैं CJP के बाद पेश है बिहार की KJP.... कुत्ता जनता पार्टी.. CJP के बाद पेश है बिहार की KJP.... कुत्ता जनता पार्टी....1
- लाइब्रेरी की आड़ में शेयर बाजार ठगी का नेटवर्क बेनकाब 12 गिरफ्तार संवाददाता विनीत कुमार गुप्ता जिला चीफ ब्यूरो की खास रिपोर्ट चंदौली बलुआ थाना पुलिस और जनपदीय साइबर सेल की संयुक्त टीम ने लाइब्रेरी की आड़ में संचालित कथित फर्जी निवेश सलाह केंद्र का पर्दाफाश करते हुए मुख्य संचालक आनन्द मौर्या समेत 12 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 24 मोबाइल, 42 सिम कार्ड, चार लैपटॉप, 250 जीबी हार्ड डिस्क, डायरी और दो रजिस्टर बरामद किए हैं पुलिस के अनुसार सराय रसूलपुर स्थित ‘रीडर्स कम्युनिटी क्लब’ में आरोपी लोगों को फोन कर खुद को शेयर बाजार विशेषज्ञ बताते थे और अधिक मुनाफे का झांसा देते थे। इसके बाद ग्राहकों से डीमैट और ट्रेडिंग खातों की जानकारी लेकर खुद कारोबार करते थे। नुकसान होने पर ग्राहकों के फोन बंद कर दिए जाते थे। बरामद डायरी और रजिस्टर में करीब 250 लोगों का विवरण मिला है। पुलिस से संपर्क करने पर तीन लोगों ने करीब 9.50 लाख रुपये की आर्थिक क्षति की जानकारी दी है। पुलिस पूरे नेटवर्क और लेनदेन की जांच कर रही है गिरफ्तार आरोपितों में आनन्द मौर्या, प्रकाश मौर्या, जोगिंदर मौर्या, सिद्धार्थ मौर्या, अभिषेक विश्वकर्मा, विकास शर्मा समेत 12 लोग शामिल हैं। मामले में बलुआ थाने में मु0अ0सं0 254/2026 के तहत बीएनएस और आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है1
- वाराणसी: BHU सिंह द्वार पर जलभराव,लंका मार्ग पर लगा भीषण जाम, लोग परेशान न्यूज़ टु इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट वाराणसी। वाराणसी में हुई हल्की बारिश के बाद ही BHU सिंह द्वार के पास जलभराव की स्थिति बन गई, जिसके कारण BHU-लंका मार्ग पर भीषण ट्रैफिक जाम लग गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लंका से BHU सिंह द्वार की तरफ जाने वाली पूरी सड़क पर ऑटो, ई-रिक्शा,बाइक और कारों की लंबी कतार लगी हुई है।जाम के कारण लोगों को पैदल चलने में भी दिक्कत हो रही है।छात्रों और स्थानीय दुकानदारों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सिंह द्वार पर पानी लगने की वजह से ट्रैफिक धीमा हो गया और देखते ही देखते पूरा लंका बाजार जाम में तब्दील हो गया।कई लोग अपनी गाड़ियां छोड़कर पैदल ही अपने गंतव्य की ओर जाते नजर आए। स्थानीय लोगों ने नगर निगम और BHU प्रशासन से जल निकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है।1
- वाराणसी में स्वतंत्रता दिवस पर सेवा की मिसाल: जश्न के बीच घायल गौमाता के इलाज में जुटे डॉ. राम आधार चौधरी* *वाराणसी में स्वतंत्रता दिवस पर सेवा की मिसाल: जश्न के बीच घायल गौमाता के इलाज में जुटे डॉ. राम आधार चौधरी* *वाराणसी/चिरईगांव।* जब देशभर में लोग स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहे थे और अपने परिवार के साथ घूम-फिर रहे थे, वहीं वाराणसी में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम आधार चौधरी अपनी टीम के साथ सड़कों पर घायल और बेसहारा गौमाता की सेवा में जुटे रहे। डॉ. राम आधार चौधरी ने सड़क पर घायल अवस्था में पड़ी गौमाता का उपचार कर उसकी जान बचाने का प्रयास किया। उनके साथ डॉ. सुधांशु सिंह, उमेश पांडेय, रोहित, शशिकांत, रामविलास और प्रवेश ने भी सेवा कार्य में सहयोग किया। इस दौरान एक और गंभीर तस्वीर सामने आई। कई स्थानों पर पशुओं की मृत्यु के बाद उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाने के बजाय बीच सड़क पर ही छोड़ दिया गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना रहता है। साथ ही यह स्थिति समाज की पशुओं के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता पर भी सवाल खड़े करती है। ऐसे समय में डॉ. राम आधार चौधरी और उनकी टीम का सड़क पर उतरकर घायल पशुओं का इलाज करना मानवता और पशु सेवा की प्रेरणादायक मिसाल है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उनका यह कार्य यह संदेश देता है कि देश की सेवा केवल सीमाओं पर ही नहीं, बल्कि अपने आसपास के जीव-जंतुओं के प्रति संवेदना और जिम्मेदारी निभाने से भी होती है। वाराणसी की सड़कों पर सेवा का यह प्रयास निश्चित रूप से समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश है—बेसहारा पशु भी हमारी जिम्मेदारी हैं और उन्हें सड़क पर तड़पने या मरने के लिए छोड़ देना किसी भी संवेदनशील समाज की पहचान नहीं हो सकती।1
- आदिशक्ति मां दुर्गा मंदिर से चांदी का मुकुट और घंटे चोरी जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली चहनिया (चंदौली)। बलुआ थाना क्षेत्र के ककरहटी (मोहरगंज) गांव स्थित आदिशक्ति मां दुर्गा मंदिर में मंगलवार की देर रात चोरी की घटना सामने आई। मंदिर में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा पर चढ़ा चांदी का मुकुट, मंदिर में लगे घंटे समेत कुछ अन्य सामान गायब मिले। बुधवार सुबह श्रद्धालु और ग्रामीण पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो सामान गायब देखकर घटना की जानकारी हुई। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में जुट गए। धार्मिक स्थल में चोरी की घटना को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई। ग्रामीणों ने पुलिस-प्रशासन से मामले की जांच कर चोरी की घटना का जल्द खुलासा करने और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को लेकर लोगों में चिंता बनी हुई है और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा पर भी ध्यान देने की जरूरत है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने तथा प्रमुख धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।1