शुरू ऐप न्यूज़ चैनल ऐ रवि गुप्ता की रिपोर्ट दिनांक : 06 अगस्त 2026 सरायकेला जिले में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता, तीन इनामी नक्सली गिरफ्तार सरायकेला-खरसावाँ जिले में पुलिस एवं केंद्रीय सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त अभियान के दौरान तीन इनामी नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया, जिससे कोल्हान एवं सारंडा क्षेत्र में सक्रिय नक्सली नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। गिरफ्तार नक्सलियों में 15 लाख रुपये का इनामी मदन महतो उर्फ शंकर, 5 लाख रुपये का इनामी रवि सरदार उर्फ सागर उर्फ बीरन सिंह तथा 2 लाख रुपये की इनामी मीना पहाड़ियां उर्फ नीटू उर्फ मौरा शामिल हैं। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इनकी गिरफ्तारी के बाद एक करोड़ रुपये के इनामी नक्सली असित मंडल उर्फ आकाश के नेटवर्क को भी बड़ा नुकसान पहुँचा है। पुलिस का नक्सल विरोधी सर्च अभियान लगातार जारी है। पुलिस ने गिरफ्तार नक्सलियों के कब्जे से इंसास राइफल, ए.के.-47, पिस्टल, डिटोनेटर, ए.के.-47 की लगभग 250 जिंदा गोलियां तथा एक वॉकी-टॉकी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, मदन महतो उर्फ शंकर पिछले लगभग 25 वर्षों से नक्सली संगठन से जुड़ा हुआ था। उसके खिलाफ झारखंड एवं पश्चिम बंगाल के विभिन्न थानों में कुल 41 मामले दर्ज हैं। जांच एजेंसियों के अनुसार वह पुलिस एवं सुरक्षा बलों के 62 जवानों की हत्या से जुड़े मामलों में भी आरोपी रहा है। इसके अलावा सांसद सुनील महतो हत्याकांड, बुरुडीह डैम आईईडी ब्लास्ट तथा सिलदा ईएफआर कैंप पर हमले जैसे कई चर्चित मामलों में उसकी संलिप्तता सामने आई है। वहीं रवि सरदार उर्फ सागर उर्फ बीरन सिंह को संगठन का मास्टरमाइंड माना जाता है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में 43 मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार कुकड़ू क्षेत्र की कई बड़ी घटनाओं में उसकी अहम भूमिका रही है। वह संगठन के लिए नए युवाओं की भर्ती कराने का भी काम करता था। मीना पहाड़ियां उर्फ नीटू उर्फ मौरा को नक्सली संगठन की विस्फोटक विशेषज्ञ माना जाता है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में 18 मामले दर्ज हैं। वह आईईडी एवं लैंडमाइन लगाने, विस्फोटक सामग्री पहुंचाने, संदेशों का आदान-प्रदान करने तथा संगठन के लिए रसद उपलब्ध कराने में सक्रिय भूमिका निभाती रही है। पुलिस की पूछताछ में यह भी जानकारी मिली है कि इन तीनों का नेटवर्क एक करोड़ रुपये के इनामी नक्सली असित मंडल उर्फ आकाश से जुड़ा हुआ था। पूछताछ के दौरान हथियारों के ठिकानों तथा भूमिगत नक्सली दस्तों से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां सुरक्षा एजेंसियों को प्राप्त हुई हैं। अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से नक्सली संगठन की गतिविधियों को बड़ा झटका लगा है। इस सफल अभियान का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी के निर्देशन में किया गया। अभियान में सीआरपीएफ 134 बटालियन के कमांडेंट पवन कुमार, एसडीपीओ सरायकेला अनुभव भारद्वाज, एसएसबी 26वीं वाहिनी के उप समादेष्टा शक्ति सिंह, कोबरा बटालियन 203 के उप समादेष्टा मोन आरिफ, कांड्रा थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू, चांडिल थाना प्रभारी संतन तिवारी, नीमडीह थाना प्रभारी डिलशन बिरुआ सहित पुलिस, सीआरपीएफ, एसएसबी एवं कोबरा के कई अधिकारियों और जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि जिले में नक्सल विरोधी अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा शेष वांछित नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है।
शुरू ऐप न्यूज़ चैनल ऐ रवि गुप्ता की रिपोर्ट दिनांक : 06 अगस्त 2026 सरायकेला जिले में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता, तीन इनामी नक्सली गिरफ्तार सरायकेला-खरसावाँ जिले में पुलिस एवं केंद्रीय सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त अभियान के दौरान तीन इनामी नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया, जिससे कोल्हान एवं सारंडा क्षेत्र में सक्रिय नक्सली नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। गिरफ्तार नक्सलियों में 15 लाख रुपये का इनामी मदन महतो उर्फ शंकर, 5 लाख रुपये का इनामी रवि सरदार उर्फ सागर उर्फ बीरन सिंह तथा 2 लाख रुपये की इनामी मीना पहाड़ियां उर्फ नीटू उर्फ मौरा शामिल हैं। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इनकी गिरफ्तारी के बाद एक करोड़ रुपये के इनामी नक्सली असित मंडल उर्फ आकाश के नेटवर्क को भी बड़ा नुकसान
पहुँचा है। पुलिस का नक्सल विरोधी सर्च अभियान लगातार जारी है। पुलिस ने गिरफ्तार नक्सलियों के कब्जे से इंसास राइफल, ए.के.-47, पिस्टल, डिटोनेटर, ए.के.-47 की लगभग 250 जिंदा गोलियां तथा एक वॉकी-टॉकी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, मदन महतो उर्फ शंकर पिछले लगभग 25 वर्षों से नक्सली संगठन से जुड़ा हुआ था। उसके खिलाफ झारखंड एवं पश्चिम बंगाल के विभिन्न थानों में कुल 41 मामले दर्ज हैं। जांच एजेंसियों के अनुसार वह पुलिस एवं सुरक्षा बलों के 62 जवानों की हत्या से जुड़े मामलों में भी आरोपी रहा है। इसके अलावा सांसद सुनील महतो हत्याकांड, बुरुडीह डैम आईईडी ब्लास्ट तथा सिलदा ईएफआर कैंप पर हमले जैसे कई चर्चित मामलों में उसकी संलिप्तता सामने आई है। वहीं रवि सरदार उर्फ सागर उर्फ बीरन सिंह को संगठन का मास्टरमाइंड माना जाता
है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में 43 मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार कुकड़ू क्षेत्र की कई बड़ी घटनाओं में उसकी अहम भूमिका रही है। वह संगठन के लिए नए युवाओं की भर्ती कराने का भी काम करता था। मीना पहाड़ियां उर्फ नीटू उर्फ मौरा को नक्सली संगठन की विस्फोटक विशेषज्ञ माना जाता है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में 18 मामले दर्ज हैं। वह आईईडी एवं लैंडमाइन लगाने, विस्फोटक सामग्री पहुंचाने, संदेशों का आदान-प्रदान करने तथा संगठन के लिए रसद उपलब्ध कराने में सक्रिय भूमिका निभाती रही है। पुलिस की पूछताछ में यह भी जानकारी मिली है कि इन तीनों का नेटवर्क एक करोड़ रुपये के इनामी नक्सली असित मंडल उर्फ आकाश से जुड़ा हुआ था। पूछताछ के दौरान हथियारों के ठिकानों तथा भूमिगत नक्सली दस्तों से संबंधित कई
महत्वपूर्ण जानकारियां सुरक्षा एजेंसियों को प्राप्त हुई हैं। अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से नक्सली संगठन की गतिविधियों को बड़ा झटका लगा है। इस सफल अभियान का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी के निर्देशन में किया गया। अभियान में सीआरपीएफ 134 बटालियन के कमांडेंट पवन कुमार, एसडीपीओ सरायकेला अनुभव भारद्वाज, एसएसबी 26वीं वाहिनी के उप समादेष्टा शक्ति सिंह, कोबरा बटालियन 203 के उप समादेष्टा मोन आरिफ, कांड्रा थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू, चांडिल थाना प्रभारी संतन तिवारी, नीमडीह थाना प्रभारी डिलशन बिरुआ सहित पुलिस, सीआरपीएफ, एसएसबी एवं कोबरा के कई अधिकारियों और जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि जिले में नक्सल विरोधी अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा शेष वांछित नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है।
- दिल्ली से सकुशल बरामद हुई नाबालिग पीड़िता, मानव तस्करी की आरोपी रेणु तुरा गिरफ्तार चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम पुलिस को मानव तस्करी के एक मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने दिल्ली से एक नाबालिग पीड़िता को सकुशल बरामद कर चाईबासा वापस लाया। साथ ही मानव तस्करी के पुराने मामले में फरार चल रही आरोपी रेणु तुरा को भी दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी रेणु तुरा लंबे समय से फरार थी। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने बताया कि नाबालिग पीड़िता सुरक्षित है तथा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस ने मानव तस्करी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है। चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम पुलिस को मानव तस्करी के एक मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने दिल्ली से एक नाबालिग पीड़िता को सकुशल बरामद कर चाईबासा वापस लाया। साथ ही मानव तस्करी के पुराने मामले में फरार चल रही आरोपी रेणु तुरा को भी दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी रेणु तुरा लंबे समय से फरार थी। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने बताया कि नाबालिग पीड़िता सुरक्षित है तथा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस ने मानव तस्करी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।1
- यहां विषय है कि ग्राम गीतिलपी पंचायत मेरोमहोनार की अंतर्गत आता है गीतहिल पे गांव में आज यह बैठक हुआ जो मुंडा मंकी के चुनाव को लेकर बैठक हुआ और यहां इस बात को फैसला न होने के कारण मुंडा मां की का चुनाव पेंडिंग रह गया इसे और अगला डेट बढ़ा दिया गया इसका चुनाव फिर कब किया जाएगा यह जनता या ग्राम नागरिकता की फैसला और उनका हाथ में है यह सरकार के पास पहुंच सके की वह लोग का कहना है कि जब पुराना कुर्सी नमक से है उसी को मुंडा का काम दिया जाएगा करके कहा है और गांव के लोगों का कहना है कि जो शिक्षित और एलिका पड़ी और समझदारी हो उसी को बनाना चाहते हैं जो कि हर समस्या को समाधान कर सके इस सरकार के पास पहुंचना चाहिए1
- देख लो सीबीआई का नंबर है निडर रहो जहां पुलिस प्रशासन न माने बात घूस की हो बात तो आप CBl से संपर्क करें घुस रिश्वत जैसे क्राइम को जड़ से खत्म करना है आपकी पहचान गुप्त रखी जाएगी आपका एक कदम घुस रिश्वत जैसे क्राइम को खत्म कर सकता है जय🇮🇳 हिंद1
- झारखंड में पेपर लीक की खबरों पर मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने साफ कहा है कि राज्य में पेपर लीक नहीं हुआ है।1
- Angrabari RATO 7.5 HP Power Weeder Review 2026 | कीमत, फीचर्स और पूरी जानकारी | Hindi1
- बंगाली एसोसिएशन का 51वां रक्तदान शिविर आयोजित ....... बंगाली एसोसिएशन का 51वां रक्तदान शिविर आयोजित #BengaliAssociation #BloodDonationCamp #51stBloodDonationCamp #Raktdaan #Mahadaan #CkpBlood #WestSinghbhum #HumanityFirst #SocialServiceb #Blood #DonateBloodSaveLife #DurgaMandir #Chakradharpur #CommunityService #JharkhandNews #Ckp #CKPNEWS1
- छात्रों की आवाज स्पष्ट रूप से बता रही है कि यह बात सच है बड़े-बड़े पोस्ट बहारी लोगो को बिक्री का काम करती है यही कारण है घूसखोरी का और गरीब व्यक्तियों के ऊपर आत्याचार होने का यह लोग अपने मनमानी करते रहते हैं और करप्शन को बढ़ावा देते हैं1
- angrabari Angrabari RATO 7.5 HP Power Weeder Review 2026 | कीमत, फीचर्स और पूरी जानकारी | Hindi1
- कुमारडुंगी के पातरहातु गांव में हुई हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार कुमारडुंगी के पातरहातु गांव में हुई हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार1