logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

साढ़ू और पत्नी की साज़िश: खाने में ज़हर देकर पति की हत्या का प्रयास, तीनों पर FIR #​हरदोई। बिलग्राम थाना क्षेत्र के भोलापुरवा नेकपुर नेवादा निवासी संगम कुमार (पुत्र उमेश कुमार) ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि 7 जुलाई को उनकी पत्नी रिया ने अपने दो बहनों के पतियों साढ़ू मनोज और उमाशंकर, के साथ मिलकर उनके खाने में जहर मिला दिया। खाना खाने के बाद संगम की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद आरोपी मनोज और उमाशंकर उनकी पत्नी रिया को अपने साथ ले गए। ​पीड़ित को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज हरदोई भेजा गया, जहां अब उनकी स्थिति सामान्य और खतरे से बाहर है। 27 जुलाई को पीड़ित द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर बिलग्राम पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस पंजीकृत कर लिया है। ​अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया "पीड़ित की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस टीम द्वारा घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।"

3 hrs ago
user_प्रवीण कुमार
प्रवीण कुमार
Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

साढ़ू और पत्नी की साज़िश: खाने में ज़हर देकर पति की हत्या का प्रयास, तीनों पर FIR #​हरदोई। बिलग्राम थाना क्षेत्र के भोलापुरवा नेकपुर नेवादा निवासी संगम कुमार (पुत्र उमेश कुमार) ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि 7 जुलाई को उनकी पत्नी रिया ने अपने दो बहनों के पतियों साढ़ू मनोज और उमाशंकर, के साथ मिलकर उनके खाने में जहर मिला दिया। खाना खाने के बाद संगम की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद आरोपी मनोज और उमाशंकर उनकी पत्नी रिया को अपने साथ ले गए। ​पीड़ित को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज हरदोई भेजा गया, जहां अब उनकी स्थिति सामान्य और खतरे से बाहर है। 27 जुलाई को पीड़ित द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर बिलग्राम पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस पंजीकृत कर लिया है। ​अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया "पीड़ित की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस टीम द्वारा घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।"

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हरदोई बेटे ने फांसी लगाई, सदमा न सह सकी मां ने छत से कूदकर दी जान कोतवाली देहात क्षेत्र के पिहानी चुंगी के निकट एक ही परिवार में हुई दो मौतों से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। हरदोई बेटे ने फांसी लगाई, सदमा न सह सकी मां ने छत से कूदकर दी जान कोतवाली देहात क्षेत्र के पिहानी चुंगी के निकट एक ही परिवार में हुई दो मौतों से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार रामप्रकाश के पुत्र हिमांशु ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बेटे की मौत का सदमा उसकी मां गीता बर्दाश्त नहीं कर सकीं और उन्होंने छत से सड़क पर कूदकर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी है और परिजनों सहित आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
    1
    हरदोई बेटे ने फांसी लगाई, सदमा न सह सकी मां ने छत से कूदकर दी जान

 कोतवाली देहात क्षेत्र के पिहानी चुंगी के निकट एक ही परिवार में हुई दो मौतों से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
हरदोई बेटे ने फांसी लगाई, सदमा न सह सकी मां ने छत से कूदकर दी जान
कोतवाली देहात क्षेत्र के पिहानी चुंगी के निकट एक ही परिवार में हुई दो मौतों से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार रामप्रकाश के पुत्र हिमांशु ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बेटे की मौत का सदमा उसकी मां गीता बर्दाश्त नहीं कर सकीं और उन्होंने छत से सड़क पर कूदकर अपनी जान दे दी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी है और परिजनों सहित आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
    user_रजनीश शर्मा हरदोई
    रजनीश शर्मा हरदोई
    Video Creator हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • हरदोई में हृदयविदारक हादसा: पारिवारिक दुर्घटना के चलते मां-बेटे की असामयिक मृत्यु, पुलिस जांच में जुटी ​हरदोई जनपद के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। इस दुर्घटना में एक ही परिवार के दो सदस्यों की असामयिक मृत्यु हो गई है, जिससे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। ​घटना का विवरण ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज दिनांक 28 जुलाई 2026 को थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत पिहानी चुंगी स्थित नायरा पेट्रोल पंप के सामने रहने वाले राम प्रकाश गुप्ता के 17 वर्षीय पुत्र हिमांशु गुप्ता की संदेहास्पद परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। ​इस अकास्मिक और गहरी क्षति के आघात को सहन न कर पाने के कारण, उनकी माता गीता गुप्ता (उलगभग 45 वर्ष) भी गंभीर दुर्घटना का शिकार हो गईं। परिजनों द्वारा उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सा अधिकारियों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ​प्रशासनिक कार्रवाई और आधिकारिक बयान ​घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल और वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए नियमानुसार पंचायतनामा और अन्य विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। ​इस दुखद प्रकरण के संबंध में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी महोदय द्वारा आधिकारिक बाइट (बयान) जारी कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी गई है और पुलिस प्रशासन द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। ​#HardoiNews #HardoiPolice #KotwaliDehat #UPPolice #Hardoi #News #SVBharatNews
    1
    हरदोई में हृदयविदारक हादसा: पारिवारिक दुर्घटना के चलते मां-बेटे की असामयिक मृत्यु, पुलिस जांच में जुटी
​हरदोई जनपद के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। इस दुर्घटना में एक ही परिवार के दो सदस्यों की असामयिक मृत्यु हो गई है, जिससे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
​घटना का विवरण
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज दिनांक 28 जुलाई 2026 को थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत पिहानी चुंगी स्थित नायरा पेट्रोल पंप के सामने रहने वाले राम प्रकाश गुप्ता के 17 वर्षीय पुत्र हिमांशु गुप्ता की संदेहास्पद परिस्थितियों में मृत्यु हो गई।
​इस अकास्मिक और गहरी क्षति के आघात को सहन न कर पाने के कारण, उनकी माता गीता गुप्ता (उलगभग 45 वर्ष) भी गंभीर दुर्घटना का शिकार हो गईं। परिजनों द्वारा उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सा अधिकारियों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
​प्रशासनिक कार्रवाई और आधिकारिक बयान
​घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल और वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए नियमानुसार पंचायतनामा और अन्य विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
​इस दुखद प्रकरण के संबंध में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी महोदय द्वारा आधिकारिक बाइट (बयान) जारी कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी गई है और पुलिस प्रशासन द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
​#HardoiNews #HardoiPolice #KotwaliDehat #UPPolice #Hardoi #News #SVBharatNews
    user_SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    पत्रकार हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • हरदोई में दर्दनाक हादसा: बेटे ने फांसी लगाई, सदमे में मां ने तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान हरदोई से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 17 वर्षीय किशोर ने अज्ञात कारणों से घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकीं और तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। . घटना जनपद हरदोई के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, पिहानी चुंगी स्थित नायरा पेट्रोल पंप के सामने रहने वाले हिमांशु गुप्ता (17 वर्ष), पुत्र राम प्रकाश गुप्ता, ने अज्ञात कारणों से अपने घर में फांसी लगा ली। . बताया जा रहा है कि जैसे ही बेटे के फांसी लगाने की जानकारी उसकी मां गीता गुप्ता (45 वर्ष) को हुई, वे गहरे सदमे में आ गईं और घर की तीसरी मंजिल से कूद गईं। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। . घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस द्वारा दोनों शवों का पंचायतनामा भरकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। . इस पूरे मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी, हरदोई ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। . फिलहाल इस घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
    1
    हरदोई में दर्दनाक हादसा: बेटे ने फांसी लगाई, सदमे में मां ने तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान
हरदोई से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 17 वर्षीय किशोर ने अज्ञात कारणों से घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकीं और तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
.
घटना जनपद हरदोई के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, पिहानी चुंगी स्थित नायरा पेट्रोल पंप के सामने रहने वाले हिमांशु गुप्ता (17 वर्ष), पुत्र राम प्रकाश गुप्ता, ने अज्ञात कारणों से अपने घर में फांसी लगा ली।
.
बताया जा रहा है कि जैसे ही बेटे के फांसी लगाने की जानकारी उसकी मां गीता गुप्ता (45 वर्ष) को हुई, वे गहरे सदमे में आ गईं और घर की तीसरी मंजिल से कूद गईं। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
.
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस द्वारा दोनों शवों का पंचायतनामा भरकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
.
इस पूरे मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी, हरदोई ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
.
फिलहाल इस घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
    user_ज्ञानेश मिश्रा
    ज्ञानेश मिश्रा
    Traditional Storyteller हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • हरदोई में दर्दनाक घटना: बेटे ने लगाई फांसी, सदमे में मां ने तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान हरदोई। जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पिहानी चुंगी स्थित नायरा पेट्रोल पंप के सामने रहने वाले 17 वर्षीय हिमांशु गुप्ता ने अज्ञात कारणों से अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, बेटे के फांसी लगाने की जानकारी मिलते ही उसकी मां गीता गुप्ता (45 वर्ष), पत्नी राम प्रकाश गुप्ता, गहरे सदमे में आ गईं और घर की तीसरी मंजिल से कूद गईं। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच शुरू कर दी। दोनों शवों के संबंध में पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि किशोर द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का पता लगाया जा रहा है तथा सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। इस हृदयविदारक घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।
    1
    हरदोई में दर्दनाक घटना: बेटे ने लगाई फांसी, सदमे में मां ने तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान
हरदोई। जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पिहानी चुंगी स्थित नायरा पेट्रोल पंप के सामने रहने वाले 17 वर्षीय हिमांशु गुप्ता ने अज्ञात कारणों से अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस के अनुसार, बेटे के फांसी लगाने की जानकारी मिलते ही उसकी मां गीता गुप्ता (45 वर्ष), पत्नी राम प्रकाश गुप्ता, गहरे सदमे में आ गईं और घर की तीसरी मंजिल से कूद गईं। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच शुरू कर दी। दोनों शवों के संबंध में पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि किशोर द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का पता लगाया जा रहा है तथा सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
इस हृदयविदारक घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।
    user_संतोष तिवारी ब्यूरो चीफ दैनिक
    संतोष तिवारी ब्यूरो चीफ दैनिक
    Hardoi, Uttar Pradesh•
    20 hrs ago
  • सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के आरोप में युवक पर मुकदमा दर्ज हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र में अंतर्गत सोशल मीडिया पर धार्मिक एवं राजनीतिक भावनाओं को आहत करने वाले कथित आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के मामले में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस के अनुसार, ग्राम मढिया मजरा गोंडाराव निवासी राजपाल (37) पुत्र लक्ष्मण वर्मा पर आरोप है कि वह लगातार धार्मिक एवं राजनैतिक भावनाओं को भड़काने के उद्देश्य से राजनेताओं तथा हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी वाले वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहा था। इससे जनमानस की धार्मिक भावनाएं एवं राजनैतिक मान्यताएं आहत होने की शिकायत मिली थी। इस संबंध में दीपचंद्र पुत्र रामनेरेश, निवासी नीजापुरवा मजरा कोट, थाना बघौली ने थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मु.अ.सं. 293/2026 के तहत बीएनएस की धारा 353(2) में मुकदमा दर्ज कर लिया है।पुलिस ने बताया कि मामले की विवेचना उपनिरीक्षक जिब्राइल शेख द्वारा की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के आरोप में युवक पर मुकदमा दर्ज

हरदोई। बघौली  थाना क्षेत्र में अंतर्गत  सोशल मीडिया पर धार्मिक एवं राजनीतिक भावनाओं को आहत करने वाले कथित आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के मामले में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस के अनुसार, ग्राम मढिया मजरा गोंडाराव निवासी राजपाल (37) पुत्र लक्ष्मण वर्मा पर आरोप है कि वह लगातार धार्मिक एवं राजनैतिक भावनाओं को भड़काने के उद्देश्य से राजनेताओं तथा हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी वाले वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहा था। इससे जनमानस की धार्मिक भावनाएं एवं राजनैतिक मान्यताएं आहत होने की शिकायत मिली थी।
इस संबंध में दीपचंद्र पुत्र रामनेरेश, निवासी नीजापुरवा मजरा कोट, थाना बघौली ने थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मु.अ.सं. 293/2026 के तहत बीएनएस की धारा 353(2) में मुकदमा दर्ज कर लिया है।पुलिस ने बताया कि मामले की विवेचना उपनिरीक्षक जिब्राइल शेख द्वारा की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_सुधीर अवस्थी 'परदेशी' (graminptrkar)
    सुधीर अवस्थी 'परदेशी' (graminptrkar)
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • अमरोहा की एक दूल्हा और तीन पत्नियों वाली कथित शादी का मामला अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। तीनों लड़कियों ने बताया कि उन्होंने शादी नहीं की थी, बल्कि फॉलोवर्स और व्यूज़ बढ़ाने के लिए यह पूरा प्रैंक किया था। अमरोहा की एक दूल्हा और तीन पत्नियों वाली कथित शादी का मामला अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। तीनों लड़कियों ने बताया कि उन्होंने शादी नहीं की थी, बल्कि फॉलोवर्स और व्यूज़ बढ़ाने के लिए यह पूरा प्रैंक किया था। CWC के सामने लड़कियों ने बयान दिया कि सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए कथित शादी की कहानी रची गई थी।।
    1
    अमरोहा की एक दूल्हा और तीन पत्नियों वाली कथित शादी का मामला अब नए मोड़ पर पहुंच गया है।

तीनों लड़कियों ने बताया कि उन्होंने शादी नहीं की थी, बल्कि फॉलोवर्स और व्यूज़ बढ़ाने के लिए यह पूरा प्रैंक किया था।
अमरोहा की एक दूल्हा और तीन पत्नियों वाली कथित शादी का मामला अब नए मोड़ पर पहुंच गया है।
तीनों लड़कियों ने बताया कि उन्होंने शादी नहीं की थी, बल्कि फॉलोवर्स और व्यूज़ बढ़ाने के लिए यह पूरा प्रैंक किया था।
CWC के सामने लड़कियों ने बयान दिया कि सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए कथित शादी की कहानी रची गई थी।।
    user_राजीव यादव पत्रकार  सह संपादक
    राजीव यादव पत्रकार सह संपादक
    Press advisory सवायाजपुर, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • हरदोई: आगामी सावन और महाशिवरात्रि को लेकर पुलिस सतर्क, सकाहा मंदिर पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा ​हरदोई जिले में आगामी सावन माह और महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी क्रम में थाना बेहटा गोकुल क्षेत्रांतर्गत स्थित प्रसिद्ध सकाहा मंदिर परिसर का क्षेत्राधिकारी (CO) / उपनिरीक्षक (सब इंस्पेक्टर) अशोक कुमार मीणा ने भारी पुलिस बल के साथ भ्रमण किया और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। ​भ्रमण के दौरान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर अधिकारियों ने मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों और मंदिर समिति के लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान दर्शनार्थियों की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए, ताकि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा का सामना न करना पड़े। ​#Hardoi #HardoiPolice #Sawan2026 #MahaShivratri #BehtaGokul #SakahaMandir #UPPolice #LawAndOrder #News #SVBharatNews #sphardoi #hardoinews
    1
    हरदोई: आगामी सावन और महाशिवरात्रि को लेकर पुलिस सतर्क, सकाहा मंदिर पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
​हरदोई जिले में आगामी सावन माह और महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी क्रम में थाना बेहटा गोकुल क्षेत्रांतर्गत स्थित प्रसिद्ध सकाहा मंदिर परिसर का क्षेत्राधिकारी (CO) / उपनिरीक्षक (सब इंस्पेक्टर) अशोक कुमार मीणा ने भारी पुलिस बल के साथ भ्रमण किया और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया।
​भ्रमण के दौरान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर अधिकारियों ने मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों और मंदिर समिति के लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान दर्शनार्थियों की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए, ताकि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा का सामना न करना पड़े।
​#Hardoi #HardoiPolice #Sawan2026 #MahaShivratri #BehtaGokul #SakahaMandir #UPPolice #LawAndOrder #News #SVBharatNews #sphardoi #hardoinews
    user_SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    पत्रकार हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • सावन व महाशिवरात्रि को लेकर पुलिस अलर्ट,एसपी ने सकाहा मंदिर का किया निरीक्षण हरदोई। आगामी सावन माह एवं महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने थाना बेहटा गोकुल क्षेत्र के प्रसिद्ध सकाहा मंदिर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर एवं आसपास की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा,भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने देने तथा श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
    1
    सावन व महाशिवरात्रि को लेकर पुलिस अलर्ट,एसपी ने सकाहा मंदिर का किया निरीक्षण
हरदोई। आगामी सावन माह एवं महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने थाना बेहटा गोकुल क्षेत्र के प्रसिद्ध सकाहा मंदिर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर एवं आसपास की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा,भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने देने तथा श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
    user_संतोष तिवारी ब्यूरो चीफ दैनिक
    संतोष तिवारी ब्यूरो चीफ दैनिक
    Hardoi, Uttar Pradesh•
    22 hrs ago
  • कमिश्नर नाराज़ हुए !! भानु चन्द्र गोस्वामी कमिश्नर #मेरठ ने कवाड़ यात्रा की तैयारी का निरीक्षण करने हापुड जिले के गंगा ब्रजघाट का पहुँचे थे उनके साथ DIG कलानिधि नैथानी भी मौजूद थे घाट पर बेहद ख़राब इंतेजाम को देखते हुए DM कविता मीणा के सामने EO नगर पालिका को जमकर सुनाया...कहा तैयारी कुछ हैं नहीं, ...क्या दिखाने आये हो यहां,... हम यहां क्या घूमने आए हैं !! कमिश्नर ने तो यहाँ तक कह दिया यहाँ बहुत खराब व्यवस्था है...जब कमिश्नर नाराज़ हुए !! भानु चन्द्र गोस्वामी कमिश्नर #मेरठ ने कवाड़ यात्रा की तैयारी का निरीक्षण करने हापुड जिले के गंगा ब्रजघाट का पहुँचे थे उनके साथ DIG कलानिधि नैथानी भी मौजूद थे घाट पर बेहद ख़राब इंतेजाम को देखते हुए DM कविता मीणा के सामने EO नगर पालिका को जमकर सुनाया...कहा तैयारी कुछ हैं नहीं, ...क्या दिखाने आये हो यहां,... हम यहां क्या घूमने आए हैं !! कमिश्नर ने तो यहाँ तक कह दिया यहाँ बहुत खराब व्यवस्था है...जब कमिश्नर ही सरकारी इंतेजाम से ख़ुश नही है...तो कावड़ यात्रा के श्रद्धालुओं का क्या हाल होगा
    1
    कमिश्नर नाराज़ हुए !! 

भानु चन्द्र गोस्वामी कमिश्नर #मेरठ ने कवाड़ यात्रा की तैयारी का निरीक्षण करने हापुड जिले के गंगा ब्रजघाट का पहुँचे थे उनके साथ DIG कलानिधि नैथानी भी मौजूद थे घाट पर बेहद ख़राब इंतेजाम को देखते हुए DM  कविता मीणा के सामने EO नगर पालिका को जमकर सुनाया...कहा तैयारी कुछ हैं नहीं, ...क्या दिखाने आये हो यहां,... हम यहां क्या घूमने आए हैं !! कमिश्नर ने तो यहाँ तक कह दिया यहाँ बहुत खराब व्यवस्था है...जब
कमिश्नर नाराज़ हुए !! 
भानु चन्द्र गोस्वामी कमिश्नर #मेरठ ने कवाड़ यात्रा की तैयारी का निरीक्षण करने हापुड जिले के गंगा ब्रजघाट का पहुँचे थे उनके साथ DIG कलानिधि नैथानी भी मौजूद थे घाट पर बेहद ख़राब इंतेजाम को देखते हुए DM  कविता मीणा के सामने EO नगर पालिका को जमकर सुनाया...कहा तैयारी कुछ हैं नहीं, ...क्या दिखाने आये हो यहां,... हम यहां क्या घूमने आए हैं !! कमिश्नर ने तो यहाँ तक कह दिया यहाँ बहुत खराब व्यवस्था है...जब कमिश्नर ही सरकारी इंतेजाम से ख़ुश नही है...तो कावड़ यात्रा के श्रद्धालुओं का क्या हाल होगा
    user_राजीव यादव पत्रकार  सह संपादक
    राजीव यादव पत्रकार सह संपादक
    Press advisory सवायाजपुर, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.