logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नशे के खिलाफ सख्त एक्शन का रोडमैप तैयार सीमावर्ती गुना में तस्करी रोकने सभी विभागों को अलर्ट गुना मादक पदार्थों की रोकथाम और विभागीय समन्वय को मजबूत करने के लिए जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल की अध्यक्षता में हुई बैठक में पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर ने साफ निर्देश दिए कि जिले में मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त, तस्करी और उपयोग पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जाए। सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण गुना में तस्करी की आशंका को देखते हुए कड़ी निगरानी और सतर्कता बरतने को कहा गया। सामाजिक न्याय विभाग को नशामुक्ति के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। आबकारी विभाग को गश्त बढ़ाकर अवैध गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई करने के लिए कहा गया। सभी विभागों को समन्वय के साथ काम करने पर जोर दिया गया। बैठक में मादक पदार्थों से जुड़ी सूचनाओं के आदान-प्रदान, अफीम और भांग की अवैध खेती पर निगरानी, अंतरराज्यीय मामलों की जांच और स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता बढ़ाने जैसे मुद्दों पर विशेष चर्चा हुई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि आगामी बैठक में सभी विभाग अपनी कार्रवाई की अद्यतन जानकारी प्रस्तुत करें और स्पष्ट एजेंडा के साथ तैयारी करें।

3 hrs ago
user_रणधीर चदेल
रणधीर चदेल
पत्रकार (फोटोग्राफर) गुना नगर, गुना, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago
ef2cf3eb-5d4b-4b2e-b577-edeb3c6dff67

नशे के खिलाफ सख्त एक्शन का रोडमैप तैयार सीमावर्ती गुना में तस्करी रोकने सभी विभागों को अलर्ट गुना मादक पदार्थों की रोकथाम और विभागीय समन्वय को मजबूत करने के लिए जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल की अध्यक्षता में हुई बैठक में पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर ने साफ निर्देश दिए कि जिले में मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त, तस्करी और उपयोग पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जाए। सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण गुना में तस्करी की आशंका को देखते हुए कड़ी निगरानी और सतर्कता बरतने

6d3fb13d-86ef-4d3a-a126-c02eaf4fa938

को कहा गया। सामाजिक न्याय विभाग को नशामुक्ति के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। आबकारी विभाग को गश्त बढ़ाकर अवैध गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई करने के लिए कहा गया। सभी विभागों को समन्वय के साथ काम करने पर जोर दिया गया। बैठक में मादक पदार्थों से जुड़ी सूचनाओं के आदान-प्रदान, अफीम और भांग की अवैध खेती पर निगरानी, अंतरराज्यीय मामलों की जांच और स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता बढ़ाने जैसे मुद्दों पर विशेष चर्चा हुई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि आगामी बैठक में सभी विभाग अपनी कार्रवाई की अद्यतन जानकारी प्रस्तुत करें और स्पष्ट एजेंडा के साथ तैयारी करें।

More news from Madhya Pradesh and nearby areas
  • Post by Suriya yadav media
    1
    Post by Suriya yadav media
    user_Suriya yadav media
    Suriya yadav media
    Photographer Guna, Madhya Pradesh•
    20 hrs ago
  • 🕯️ विनम्र श्रद्धांजलि 🕯️ नई सराय के पास ग्राम बीसोर निवासी स्व. गोविंद जी (पुत्र श्री मोतीलाल सफेरा) का सड़क हादसे में हुआ असामयिक एवं दर्दनाक निधन अत्यंत दुखद है। इस अपूरणीय क्षति पर दिवंगत के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि ग्रुप की ओर से गहरी शोक संवेदना व्यक्त की जाती है। इस दुःखद घड़ी में, श्री बबलू प्रजापति जी (पूर्व सरपंच प्रतिनिधि, मढ़ी) के द्वारा पांचवा पोस्टमार्टम नंबर के साथ ही, साडोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से दिवंगत के निवास स्थान तक सव को वाहन से पहुंचाने की सम्पूर्ण व्यवस्था श्री बबलू प्रजापति जी द्वारा की जाएगी। एवं अहिरवार समाज संघ की ओर से बॉडी टूल किट की व्यवस्था भी की जा रही है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें। ॐ शांति 🙏
    4
    🕯️ विनम्र श्रद्धांजलि 🕯️
नई सराय के पास ग्राम बीसोर निवासी
स्व. गोविंद जी (पुत्र श्री मोतीलाल सफेरा)
का सड़क हादसे में हुआ असामयिक एवं दर्दनाक निधन अत्यंत दुखद है।
इस अपूरणीय क्षति पर दिवंगत के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि ग्रुप की ओर से गहरी शोक संवेदना व्यक्त की जाती है।
इस दुःखद घड़ी में,
श्री बबलू प्रजापति जी (पूर्व सरपंच प्रतिनिधि, मढ़ी)
के द्वारा पांचवा पोस्टमार्टम नंबर के 
साथ ही,
साडोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से दिवंगत के निवास स्थान तक सव को वाहन से पहुंचाने की सम्पूर्ण व्यवस्था श्री बबलू प्रजापति जी द्वारा की जाएगी।
एवं अहिरवार समाज संघ की ओर से बॉडी टूल किट की व्यवस्था भी की जा रही है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें।
ॐ शांति 🙏
    user_रवि मोहने पार्षद
    रवि मोहने पार्षद
    Youth Social Services Organisation Shadhora, Ashoknagar•
    8 hrs ago
  • महावीर जयंती (Mahavir Jayanti) आज पूरे मध्य प्रदेश में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्मोत्सव 'महावीर जयंती' हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न शहरों जैसे इंदौर, भोपाल, जबलपुर और दतिया में भव्य प्रभात फेरियां और पालकी यात्राएं निकाली जा रही हैं। श्रद्धालु मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और अभिषेक कर रहे हैं। भगवान महावीर के 'जियो और जीने दो' के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए अहिंसा रैलियों और भंडारों का आयोजन किया गया है।
    1
    महावीर जयंती (Mahavir Jayanti)
आज पूरे मध्य प्रदेश में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्मोत्सव 'महावीर जयंती' हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न शहरों जैसे इंदौर, भोपाल, जबलपुर और दतिया में भव्य प्रभात फेरियां और पालकी यात्राएं निकाली जा रही हैं। श्रद्धालु मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और अभिषेक कर रहे हैं। भगवान महावीर के 'जियो और जीने दो' के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए अहिंसा रैलियों और भंडारों का आयोजन किया गया है।
    user_Ravindra
    Ravindra
    Singer अशोकनगर, अशोकनगर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • *संस्कृत विद्यालय में अनेकों पद पर हुई नियुक्तियाँ* अशोकनगर। बड़ा मंदिर के नाम से अति प्रसिद्ध ख्यातिनाम मल्हारगढ़ में विगत दिवस गरिमामयी ढंग से संस्कृत विद्यालय में शिक्षक एवं अन्य पदों पर नियुक्तियां की गई है। यह सभी नियुक्तियाँ और पदोन्नति श्रीमद जगतगुरु निंबार्काचार्य पीठाधिपति केशवबाचार्य श्री राम गोपालाचार्य जी द्वारा की गई है।जिसमें पंडित आशीष शर्मा को संस्कृत विद्यालय में कोषाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया एवं पंडित अभिषेक शर्मा को शिक्षक के पद पर नियुक्त किया गया वही रितेश कुमार को विद्यालय का प्रभारी बनाया गया। आपको बता दें कि यहां पर जो भी विद्यार्थी रहते हैं है उनके रहने खाने की व्यवस्था मंदिर प्रशासन की ओर से महाराज जी के सानिध्य में ही की जाती है। जगत गुरु श्री महाराज के द्वारा समय-समय पर ऐसे ही विभिन्न प्रकार के आयोजन किए जाते हैं मुंगावली के आस आस पास के क्षेत्र में आये दिन धार्मिक कार्यक्रम आयोजन महराज जी के नेतृत्व में होते रहते है। चारों ओर महाराज के कार्यों की सराहना भी सुनी जाती रही है लोगों का कहना है कि मल्हारगड़ एक धार्मिक तीर्थ स्थान होकर सिद्ध क्षेत्र भी है। मल्हार गड़ के बड़ा मन्दिर में जाकर जो भी मन्नत मांगी जाती है वह हमेशा पूरी होती है महाराज जी कि ऐसी महीमा है, अत्यंत सरल हृदय के मालिक श्री राम गोपाल दास जी महाराज द्वारा भी सभी को स्नेह किया जाता है और यही कारण है कि लोग मल्हारगढ़ मंदिर से दिन पर दिन जुड़ते ही जा रहे हैं।
    1
    *संस्कृत विद्यालय में अनेकों पद पर हुई नियुक्तियाँ*
अशोकनगर। बड़ा मंदिर के नाम से अति प्रसिद्ध ख्यातिनाम मल्हारगढ़ में विगत दिवस गरिमामयी ढंग से संस्कृत विद्यालय में शिक्षक एवं अन्य पदों पर नियुक्तियां की गई है। यह सभी नियुक्तियाँ और पदोन्नति श्रीमद जगतगुरु निंबार्काचार्य पीठाधिपति केशवबाचार्य श्री राम  गोपालाचार्य जी द्वारा की गई है।जिसमें पंडित आशीष शर्मा को संस्कृत विद्यालय में कोषाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया एवं पंडित अभिषेक शर्मा को शिक्षक  के पद पर नियुक्त किया गया वही रितेश कुमार को विद्यालय का प्रभारी बनाया गया। आपको बता दें कि यहां पर जो भी विद्यार्थी रहते हैं है उनके रहने खाने की व्यवस्था मंदिर प्रशासन की ओर से महाराज जी के सानिध्य में ही की जाती है। जगत गुरु श्री महाराज के द्वारा समय-समय पर ऐसे ही विभिन्न प्रकार के आयोजन किए जाते हैं मुंगावली के आस आस पास के क्षेत्र  में आये दिन धार्मिक कार्यक्रम आयोजन महराज जी के नेतृत्व में होते रहते है। चारों ओर महाराज के कार्यों की सराहना भी सुनी जाती रही है लोगों का कहना है कि मल्हारगड़ एक धार्मिक तीर्थ स्थान होकर सिद्ध क्षेत्र भी है। मल्हार गड़ के बड़ा मन्दिर में जाकर जो भी मन्नत मांगी जाती है वह हमेशा पूरी होती है महाराज जी कि ऐसी महीमा है, अत्यंत सरल हृदय के मालिक श्री राम गोपाल दास जी महाराज द्वारा भी सभी को स्नेह किया जाता है और यही कारण है कि लोग मल्हारगढ़ मंदिर से दिन पर दिन जुड़ते ही जा रहे हैं।
    user_रीड न्यूज मीडिया एजेंसी
    रीड न्यूज मीडिया एजेंसी
    पत्रकार अशोकनगर, अशोकनगर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • 12 सिटी की न्यूज़
    3
    12 सिटी की न्यूज़
    user_मुकेश चंद्रवंशी बागरी
    मुकेश चंद्रवंशी बागरी
    छबड़ा, बारां, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • Post by
    1
    Post by
    user_
    Chhipabarod, Baran•
    13 hrs ago
  • Post by बंटी कुमार सहरिया
    1
    Post by बंटी कुमार सहरिया
    user_बंटी कुमार सहरिया
    बंटी कुमार सहरिया
    Farmer शाहबाद, बारां, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • आज महावीर जयंती के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री आदरणीय प्रद्युम्न सिंह तोमर जी का मुंगावली आगमन हुआ रास्ते में शिव शक्ति फैब्रिकेशन पर जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा सत्यजीत सिंह जी द्वारा एवं उनकी टीम द्वारा मंत्री जी का माला पहनकर स्वागत किया गया इसके पश्चात मंत्री जी कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए निकल गए
    1
    आज महावीर जयंती के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री आदरणीय प्रद्युम्न सिंह तोमर जी का मुंगावली आगमन हुआ रास्ते में शिव शक्ति फैब्रिकेशन पर जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा सत्यजीत सिंह जी द्वारा एवं उनकी टीम द्वारा मंत्री जी का माला पहनकर स्वागत किया गया इसके पश्चात मंत्री जी कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए निकल गए
    user_अखंड भारत न्यूज जिला संवाददाता
    अखंड भारत न्यूज जिला संवाददाता
    Mobile Store Mungaoli, Ashoknagar•
    1 day ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.