logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एसएसएम पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया रक्षाबंधन पर्व बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी मुजफ्फरनगर। इंदिरा कॉलोनी स्थित एसएसएम पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन का पावन पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और आपसी विश्वास के प्रतीक इस पर्व को बेहद खूबसूरत अंदाज में मनाया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने अपने सहपाठी भाइयों के माथे पर रोली-अक्षत का तिलक लगाया, आरती उतारी और उनकी कलाई पर राखी बांधकर उनके सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, भाइयों ने भी अपनी बहनों को मिठाई खिलाकर हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े रहने और उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या ममता त्यागी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई की कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि यह भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास, स्नेह और सुरक्षा की भावना को मजबूत करने वाला त्योहार है। उन्होंने बच्चों को भारतीय संस्कृति एवं नैतिक मूल्यों से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया। रक्षाबंधन समारोह के दौरान विद्यालय परिसर बच्चों की हंसी-खुशी और उल्लास से गूंज उठा। कार्यक्रम के समापन पर सभी बच्चों को मिठाइयां वितरित की गईं।

1 hr ago
user_Navneet Kaushik
Navneet Kaushik
मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
b725bb2d-f2d1-4221-803c-32e029bab761

एसएसएम पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया रक्षाबंधन पर्व बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी मुजफ्फरनगर। इंदिरा कॉलोनी स्थित एसएसएम पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन का पावन पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और आपसी

6d8c449a-0b73-46c2-ba35-6a22bfe84985

विश्वास के प्रतीक इस पर्व को बेहद खूबसूरत अंदाज में मनाया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने अपने सहपाठी भाइयों के माथे पर रोली-अक्षत का तिलक लगाया, आरती उतारी और उनकी कलाई पर राखी बांधकर उनके सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, भाइयों ने भी अपनी बहनों को मिठाई

76bba472-cff0-424b-ab37-3f7dfbfdf68b

खिलाकर हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े रहने और उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या ममता त्यागी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई की कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि यह भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास, स्नेह

3107a67b-5caf-428d-afe3-0d1275acd0e9

और सुरक्षा की भावना को मजबूत करने वाला त्योहार है। उन्होंने बच्चों को भारतीय संस्कृति एवं नैतिक मूल्यों से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया। रक्षाबंधन समारोह के दौरान विद्यालय परिसर बच्चों की हंसी-खुशी और उल्लास से गूंज उठा। कार्यक्रम के समापन पर सभी बच्चों को मिठाइयां वितरित की गईं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • महिला की मौत के बाद इंडियन हॉस्पिटल पर कार्रवाई मुजफ्फरनगर के इंडियन हॉस्पिटल में डिलीवरी के दौरान महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए बेसमेंट में संचालित ऑपरेशन थिएटर (OT) को सील कर दिया। सीएमओ डॉ. सुनील कुमार तेवतिया के अनुसार अस्पताल की दो यूनिट/संचालन स्थलों को सील किया गया है। वहीं डॉक्टर सुभाष मिश्रा के जिले में किसी भी प्रकार की प्रैक्टिस पर रोक की बात कही गई है। महिला की मौत के बाद इंडियन हॉस्पिटल पर कार्रवाई मुजफ्फरनगर के इंडियन हॉस्पिटल में डिलीवरी के दौरान महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए बेसमेंट में संचालित ऑपरेशन थिएटर (OT) को सील कर दिया। सीएमओ डॉ. सुनील कुमार तेवतिया के अनुसार अस्पताल की दो यूनिट/संचालन स्थलों को सील किया गया है। वहीं डॉक्टर सुभाष मिश्रा के जिले में किसी भी प्रकार की प्रैक्टिस पर रोक की बात कही गई है।
    1
    महिला की मौत के बाद इंडियन हॉस्पिटल पर कार्रवाई
मुजफ्फरनगर के इंडियन हॉस्पिटल में डिलीवरी के दौरान महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए बेसमेंट में संचालित ऑपरेशन थिएटर (OT) को सील कर दिया। सीएमओ डॉ. सुनील कुमार तेवतिया के अनुसार अस्पताल की दो यूनिट/संचालन स्थलों को सील किया गया है। वहीं डॉक्टर सुभाष मिश्रा के जिले में किसी भी प्रकार की प्रैक्टिस पर रोक की बात कही गई है।
महिला की मौत के बाद इंडियन हॉस्पिटल पर कार्रवाई
मुजफ्फरनगर के इंडियन हॉस्पिटल में डिलीवरी के दौरान महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए बेसमेंट में संचालित ऑपरेशन थिएटर (OT) को सील कर दिया। सीएमओ डॉ. सुनील कुमार तेवतिया के अनुसार अस्पताल की दो यूनिट/संचालन स्थलों को सील किया गया है। वहीं डॉक्टर सुभाष मिश्रा के जिले में किसी भी प्रकार की प्रैक्टिस पर रोक की बात कही गई है।
    user_Shafeek Rajput Jila sangathan
    Shafeek Rajput Jila sangathan
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • *75 किलो का विशाल अजगर पकड़कर वन विभाग ने जंगल में छोड़ा।।* *75 किलो का विशाल अजगर पकड़कर वन विभाग ने जंगल में छोड़ा।।* *वन क्षेत्र अधिकारी आदित्य सोनकर की लगातार जनता से अपील कहा ताकि वन्यजीव को सुरक्षित रेस्क्यू कर उनको प्राकृतिक आवास में छोड़ा जा सके* *मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के बिहार गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने एक विशालकाय अजगर को देखा। अजगर की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद करीब 75 किलो वजनी विशाल अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया।* *विशाल अजगर को देखने के लिए मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। वन विभाग की टीम ने अजगर को सुरक्षित कब्जे में लेने के बाद उसे प्राकृतिक वातावरण में जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया।* *अजगर के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।* *इस कार्रवाई में वन विभाग के क्षेत्राधिकारी आदित्य सोनकर के नेतृत्व में कुलदीप कुमार, संजीव कुमार, राहुल शर्मा, सागर कुमार और प्रदीप कुमार समेत टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।* *वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि आबादी क्षेत्र में सांप या अन्य वन्यजीव दिखाई देने पर उसे पकड़ने या नुकसान पहुंचाने का प्रयास न करें।* *तत्काल वन विभाग को सूचना दें, ताकि वन्यजीव को सुरक्षित रेस्क्यू कर उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जा सके।*
    1
    *75 किलो का विशाल अजगर पकड़कर वन विभाग ने जंगल में छोड़ा।।*

*75 किलो का विशाल अजगर पकड़कर वन विभाग ने जंगल में छोड़ा।।*
*वन क्षेत्र अधिकारी आदित्य सोनकर की लगातार जनता से अपील  कहा ताकि वन्यजीव को सुरक्षित रेस्क्यू  कर उनको प्राकृतिक आवास में छोड़ा जा सके*
*मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के बिहार गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने एक विशालकाय अजगर को देखा। अजगर की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद करीब 75 किलो वजनी विशाल अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया।*
*विशाल अजगर को देखने के लिए मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। वन विभाग की टीम ने अजगर को सुरक्षित कब्जे में लेने के बाद उसे प्राकृतिक वातावरण में जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया।*
*अजगर के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।*
*इस कार्रवाई में वन विभाग के क्षेत्राधिकारी आदित्य सोनकर के नेतृत्व में कुलदीप कुमार, संजीव कुमार, राहुल शर्मा, सागर कुमार और प्रदीप कुमार समेत टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।*
*वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि आबादी क्षेत्र में सांप या अन्य वन्यजीव दिखाई देने पर उसे पकड़ने या नुकसान पहुंचाने का प्रयास न करें।*
*तत्काल वन विभाग को सूचना दें, ताकि वन्यजीव को सुरक्षित रेस्क्यू कर उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जा सके।*
    user_Sameer Kumar
    Sameer Kumar
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर के रुड़की रोड स्थित इंडियन हॉस्पिटल में डिलीवरी के दौरान मृतका की मौत के बाद महिला ने लगाए अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप मुजफ्फरनगर के रुड़की रोड स्थित इंडियन हॉस्पिटल में डिलीवरी के दौरान मृतका की मौत के बाद महिला ने लगाए अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप
    1
    मुजफ्फरनगर के रुड़की रोड स्थित इंडियन हॉस्पिटल में डिलीवरी के दौरान मृतका की मौत के बाद महिला ने लगाए अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप
मुजफ्फरनगर के रुड़की रोड स्थित इंडियन हॉस्पिटल में डिलीवरी के दौरान मृतका की मौत के बाद महिला ने लगाए अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप
    user_MUZAFFARNAGAR SAMACHAR
    MUZAFFARNAGAR SAMACHAR
    Classified ads newspaper publisher मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • खतौली में सरदार आलम की मौत, शरीर पर मिले चोट के निशान, पुलिस जांच में जुटी मुजफ्फरनगर।थाना खतौली क्षेत्र के नई आबादी निवासी सरदार आलम पुत्र जरीन,उम्र करीब 52 वर्ष,कस्बा खतौली में सोनू डॉक्टर की दुकान के पास बुधवार को घायल अवस्था में मिले।मोहल्ले के लोगों ने उन्हें उपचार के लिए सीएचसी खतौली पहुंचाया,जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।पुलिस के अनुसार सरदार आलम के सीने,पेट और बाजू पर चोट के निशान पाए गए हैं।जानकारी में यह भी सामने आया कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना खतौली पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।बरहाल मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था सामान्य है।डीएसपी खतौली रुपाली राव प्रकरण के संबंध में जानकारी देते हुए...
    1
    खतौली में सरदार आलम की मौत, शरीर पर मिले चोट के निशान, पुलिस जांच में जुटी 
मुजफ्फरनगर।थाना खतौली क्षेत्र के नई आबादी निवासी सरदार आलम पुत्र जरीन,उम्र करीब 52 वर्ष,कस्बा खतौली में सोनू डॉक्टर की दुकान के पास बुधवार को घायल अवस्था में मिले।मोहल्ले के लोगों ने उन्हें उपचार के लिए सीएचसी खतौली पहुंचाया,जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।पुलिस के अनुसार सरदार आलम के सीने,पेट और बाजू पर चोट के निशान पाए गए हैं।जानकारी में यह भी सामने आया कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना खतौली पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।बरहाल मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था सामान्य है।डीएसपी खतौली रुपाली राव प्रकरण के संबंध में जानकारी देते हुए...
    user_Rashi Bulletin
    Rashi Bulletin
    Newspaper publisher मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर: इंडियन हॉस्पिटल में महिला की मौत के बाद हंगामा मुजफ्फरनगर के रुड़की रोड स्थित इंडियन हॉस्पिटल में महिला की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति संभाली। मामले की जांच जारी है। मुजफ्फरनगर: इंडियन हॉस्पिटल में महिला की मौत के बाद हंगामा मुजफ्फरनगर के रुड़की रोड स्थित इंडियन हॉस्पिटल में महिला की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति संभाली। मामले की जांच जारी हैं
    1
    मुजफ्फरनगर: इंडियन हॉस्पिटल में महिला की मौत के बाद हंगामा


मुजफ्फरनगर के रुड़की रोड स्थित इंडियन हॉस्पिटल में महिला की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति संभाली। मामले की जांच जारी है।
मुजफ्फरनगर: इंडियन हॉस्पिटल में महिला की मौत के बाद हंगामा
मुजफ्फरनगर के रुड़की रोड स्थित इंडियन हॉस्पिटल में महिला की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति संभाली। मामले की जांच जारी हैं
    user_Shafeek Rajput Jila sangathan
    Shafeek Rajput Jila sangathan
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कोतवाली नगर पुलिस का बड़ा एक्शन: किशोरी अपहरण-दुष्कर्म मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार । मुजफ्फरनगर: थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में 18 अगस्त 2026 को नाबालिग किशोरी के अपहरण एवं दुष्कर्म की सूचना पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी। मामले में मु0अ0सं0-360/2026 के तहत धारा 137(2), 64(1), 70(1) बीएनएस, 3/4, 5जी/6 पोक्सो अधिनियम तथा 3(2)/5 एससी/एसटी एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया। उच्चाधिकारियों के निर्देशन में किशोरी की सकुशल बरामदगी एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज दो दिन में किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण एवं बयान कराया गया। मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के घायल होने सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं, 27 अगस्त 2026 को थाना कोतवाली नगर पुलिस ने उक्त मुकदमे में वांछित एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान इरशाद अली खान उर्फ डॉ. सम्राट पुत्र सद्दीक अहमद, निवासी 515 लद्दावाला, थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार मामले में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर गुणवत्तापूर्ण विवेचना की जा रही है। अभियुक्तगण के संगठित अपराध में संलिप्त होने के दृष्टिगत उनके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट सहित कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन ने बाइट के माध्यम से मामले में की गई पुलिस कार्रवाई और आगे की कानूनी कार्रवाई की जानकारी दी।
    1
    कोतवाली नगर पुलिस का बड़ा एक्शन: किशोरी अपहरण-दुष्कर्म मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार ।
मुजफ्फरनगर: थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में 18 अगस्त 2026 को नाबालिग किशोरी के अपहरण एवं दुष्कर्म की सूचना पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी। मामले में मु0अ0सं0-360/2026 के तहत धारा 137(2), 64(1), 70(1) बीएनएस, 3/4, 5जी/6 पोक्सो अधिनियम तथा 3(2)/5 एससी/एसटी एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया।
उच्चाधिकारियों के निर्देशन में किशोरी की सकुशल बरामदगी एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज दो दिन में किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण एवं बयान कराया गया।
मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के घायल होने सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
वहीं, 27 अगस्त 2026 को थाना कोतवाली नगर पुलिस ने उक्त मुकदमे में वांछित एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान इरशाद अली खान उर्फ डॉ. सम्राट पुत्र सद्दीक अहमद, निवासी 515 लद्दावाला, थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार मामले में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर गुणवत्तापूर्ण विवेचना की जा रही है। अभियुक्तगण के संगठित अपराध में संलिप्त होने के दृष्टिगत उनके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट सहित कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन ने बाइट के माध्यम से मामले में की गई पुलिस कार्रवाई और आगे की कानूनी कार्रवाई की जानकारी दी।
    user_Ajaz nabi Zaidi
    Ajaz nabi Zaidi
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    53 min ago
  • बड़ी कार्रवाई __मुजफ्फरनगर में नाबालिग लड़की के साथ गैंग रैप मामले में डॉ सम्राट को भी किया गया गिरफ्तार बड़ी कार्रवाई __मुजफ्फरनगर में नाबालिग लड़की के साथ गैंग रैप मामले में डॉ सम्राट को भी किया गया गिरफ्तार
    1
    बड़ी कार्रवाई __मुजफ्फरनगर में नाबालिग लड़की के साथ गैंग रैप मामले में डॉ सम्राट को भी किया गया गिरफ्तार
बड़ी कार्रवाई __मुजफ्फरनगर में नाबालिग लड़की के साथ गैंग रैप मामले में डॉ सम्राट को भी किया गया गिरफ्तार
    user_Satish Kaushik
    Satish Kaushik
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • गैंग रेप में फरार आरोपी को नगर कोतवाली पुलिस ने किया गिफ्तार भेजा जेल। मुज़फ्फरनगर में थानाक्षेत्र कोतवाली नगर के अन्तर्गत 01 नाबालिग किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने की सूचना प्राप्त हुई। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा तत्काल मु0अ0सं0- 360/2026 धारा 137(2),64(1),70(1) बीएनएस व 3/4, 5जी/6 पोक्सो अधिनियम व 3(2)/5 एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत किया गया तथा उच्चाधिकारीगण के निर्देशन पर अपर्हता की सकुशल बरामदगी व अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित पुलिस पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए महज 02 दिन में अपर्हता को सकुशल बरामद कर, चिकित्सकीय परीक्षण व बयान कराये गये तथा दौराने पुलिस मुठभेड 01 अभियुक्त घायल सहित 04 अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही सुनिश्चित की गयी थी। जिसमे आज थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा उक्त अभियोग में वांछित 01 अन्य अभियुक्त इरशाद अली उर्फ डॉ0 सम्राट को गिरफ्तार किया गया है तथा अग्रिम विधिक कार्वयाही की जा रही है। साथ ही यह भी अवगत कराना है मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा उक्त अभियोग में साक्ष्यों के आधार पर गुणवत्तापूर्ण विवेचना संपादित की जी रही है तथा अभियुक्तगण के संगठित अपराध के दृष्टिगत इनके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट सहित कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता इरशाद अली खान उर्फ डॉ0 सम्राट पुत्र सद्दीक अहमद निवासी 515 लद्दावाला थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
    2
    गैंग रेप में फरार आरोपी को नगर कोतवाली पुलिस ने किया गिफ्तार भेजा जेल।
मुज़फ्फरनगर में थानाक्षेत्र कोतवाली नगर के अन्तर्गत 01 नाबालिग किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने की सूचना प्राप्त हुई। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा तत्काल मु0अ0सं0- 360/2026 धारा 137(2),64(1),70(1) बीएनएस व 3/4, 5जी/6 पोक्सो अधिनियम व 3(2)/5 एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत किया गया तथा उच्चाधिकारीगण के निर्देशन पर अपर्हता की सकुशल बरामदगी व अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित पुलिस पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए महज 02 दिन में अपर्हता को सकुशल बरामद कर, चिकित्सकीय परीक्षण व बयान कराये गये तथा दौराने पुलिस मुठभेड 01 अभियुक्त घायल सहित 04 अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही सुनिश्चित की गयी थी।
जिसमे आज थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा उक्त अभियोग में वांछित 01 अन्य अभियुक्त इरशाद अली उर्फ डॉ0 सम्राट को गिरफ्तार किया गया है तथा अग्रिम विधिक कार्वयाही की जा रही है।  
साथ ही यह भी अवगत कराना है मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा उक्त अभियोग में साक्ष्यों के आधार पर गुणवत्तापूर्ण विवेचना संपादित की जी रही है तथा अभियुक्तगण के संगठित अपराध के दृष्टिगत इनके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट सहित कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
इरशाद अली खान उर्फ डॉ0 सम्राट पुत्र  सद्दीक अहमद निवासी 515 लद्दावाला थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
    user_Ankit Kumar
    Ankit Kumar
    पत्रकार मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.