पुलिस की मुस्तैदी से शांतिपूर्ण संपन्न हुआ बारावफात का श्रावस्ती। बारावफात (12 रबी उल अव्वल) के पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए श्रावस्ती पुलिस ने जिलेभर में व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर जुलूसों के मार्ग, संवेदनशील क्षेत्रों और प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई। पुलिस अधिकारियों ने लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी इकौना आलोक कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील रहे और बारावफात के जुलूसों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया। अधिकारियों ने जुलूस के मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल मार्च कर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से पर्व को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। साथ ही नागरिकों से कहा गया कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस थाने या 112 पर दें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। पुलिस की सतर्कता, मुस्तैदी और बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के चलते जिले में 12 रबी उल अव्वल का पर्व एवं जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में सकुशल संपन्न हुआ। पर्व के दौरान पुलिस बल लगातार क्षेत्र में निगरानी करता रहा।

- लालपुर खदरा में धूमधाम से निकला जुलुसे मोहम्मदी, गूंजे नारे-ए-तकबीर इकौना (श्रावस्ती)। थाना इकौना क्षेत्र के ग्राम लालपुर खदरा में 12 रबीउल अव्वल के मुबारक मौके पर जुलुसे मोहम्मदी का आयोजन धूमधाम और अकीदत के साथ किया गया। जुलूस में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शामिल होकर पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के प्रति अपनी अकीदत का इजहार किया। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर झंडे लेकर 12 रबीउल अव्वल की मुबारकबाद पेश की। गांव में पूरे दिन धार्मिक उत्साह और भाईचारे का माहौल बना रहा। लोगों ने हजरत मोहम्मद साहब की पैदाइश के मुबारक दिन की खुशी मनाते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने, अमन, मोहब्बत और इंसानियत का पैगाम फैलाने का संकल्प लिया।बताया गया कि रबीउल अव्वल इस्लामी कैलेंडर का महत्वपूर्ण महीना है और 12 रबीउल अव्वल को मुस्लिम समाज में पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की विलादत की खुशी में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसी क्रम में लालपुर खदरा में भी जुलुसे मोहम्मदी निकाला गया।जुलूस में अतहर खान, इब्राहिम खान, रहमत हुसैन, अजमत हुसैन खान, फरियाद खान, लकी खान सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया गया।1
- श्रावस्ती। सिरसिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत जौगढ गांव के पास बुधवार को सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से श्रावस्ती। सिरसिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत जौगढ गांव के पास बुधवार को सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, बेचईपुरवा निवासी सूरज पुत्र लालसर मोटरसाइकिल से सिरसिया की ओर आ रहे थे। इसी दौरान जौगढ़ निवासी राजेश कुमार पुत्र नानबाबू सड़क पार कर रहे थे। अचानक दोनों की टक्कर हो गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना के बाद 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसिया पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, राजेश कुमार की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।4
- ब्रेकिंग न्यूज़ लखनऊ उत्तर प्रदेश मानसिकता न्यूज़ देवीपाटन मंडल उत्तर प्रदेश के समग्र विकास और मातृशक्ति के सशक्तिकरण की दिशा में भाजपा सरकार ने कई ऐतिहासिक एवं दूरगामी फैसलों को कैबिनेट बैठक में मंजूरी दी है। इन निर्णयों से प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, बेहतर कनेक्टिविटी और औद्योगिक निवेश को नई गति मिलेगी। #BJP4UP #BJP4ViksitBharat #सशक्तयूपी_सशक्तभारत BJP Uttar Pradesh1
- नेपाल के जलप्रलय से कुशीनगर में बाढ़ का खतरा, नारायणी किनारे एक दर्जन गांवों में दहशत BREAKING NEWS कुशीनगर खड्डा और तमकुहीराज तहसील के गांवों पर मंडराया बाढ़ का खतरा, डीएम महेंद्र सिंह तंवर और एसपी केशव कुमार ने की समीक्षा, संवेदनशील इलाकों में पहुंचकर ग्रामीणों से की बातचीत, संभावित बाढ़ स्थलों पर SDRF की टीम तैनात,राहत-बचाव दल और संबंधित विभाग अलर्ट मोड पर, आपदा से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी का दावा किया1
- सपा प्रदेश अध्यक्ष के बहराइच आगमन पर सपा नेता डॉक्टर संतोष ने किया स्वागत सपा प्रदेश अध्यक्ष के बहराइच आगमन पर भव्य स्वागत समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्यामलाल पाल के बहराइच आगमन पर सपा नेता डॉ. संतोष वर्मा ने अपने साथियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उत्साह और जोश के साथ प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के समर्थन में नारे लगाकर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों को लेकर पूरी तत्परता से जुटने का आह्वान किया। डॉ. संतोष वर्मा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता एकजुट होकर समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं के जोश और उत्साह से पूरा नानपारा गूंज उठा।1
- आज 26/8/26 को नाक कान गले के डॉक्टर बीo एनo मांझी नव जीवन हॉस्पिटल नानपारा में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रहेंगे जिन मरीजों को नाक कान गले में दिक्कत हो वो आकर हॉस्पिटल में दिखा सकते है1
- जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का जुलूस खूबसूरत सजावट से जगमगाया शहर, राजा मस्जिद से लेकर गलियों तक दिखा शानदार नजारा1
- नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा सिरसिया/श्रावस्ती। नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने के मामले में सिरसिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी को भिनगा बस अड्डे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ विवेचना के दौरान साक्ष्यों और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर गंभीर धाराओं की बढ़ोतरी की गई थी। पुलिस के अनुसार, 20 जून 2026 को एक आवेदक ने थाना सिरसिया में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग पुत्री को विपक्षी भीखू हरिभजन निवासी परसा देवता, थाना सिरसिया, जनपद श्रावस्ती बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। तहरीर के आधार पर थाना सिरसिया में मुकदमा अपराध संख्या 163/2026 के तहत धारा 137(2), 87 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया।मामले की विवेचना के दौरान मेडिकल रिपोर्ट एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 64(2)(एम) बीएनएस तथा धारा 5(एल)/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही थी। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर सिरसिया पुलिस ने आरोपी भीखू हरिभजन को भिनगा बस अड्डे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।1