प्रमंडलीय आयुक्त का लातेहार उपायुक्त ने किया स्वागत,दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर निबंधन में लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि हासिल करें : आयुक्त प्रमंडलीय आयुक्त ने अवर निबंधन कार्यालय का किया निरीक्षण जोहार झारखंड/ ब्यूरो देवसुंदर यादव। लातेहार पलामू प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय आज लातेहार पहुंचकर समाहरणालय स्थित अवर निबंधन कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने निबंधन व्यवस्था की कार्यकुशलता,पारदर्शिता एवं जनसेवा की गुणवत्ता का मूल्यांकन किया। आयुक्त ने कार्यालय में उपलब्ध मानव संसाधन, कार्य विभाजन एवं जिम्मेदारियों की समीक्षा करते हुए आगत-निर्गत पंजी,फी बुक,दस्तावेज निबंधन रजिस्टर आदि पंजियों एवं अभिलेखों की जांच की। उन्होंने अवर निबंधन पदाधिकारी को सभी अभिलेख अद्यतन,त्रुटिरहित एवं सुव्यवस्थित रखने का निर्देश दिया,ताकि किसी भी स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित हो सके। जिला अवर निबंधन पदाधिकारी ने कार्यालय में मानव संपदा की कमी पर ध्यान आकृष्ट कराया। आयुक्त ने इस संबंध में आवेदन देने को कहा,ताकि विभाग को प्रतिवेदित किया जा सके। साथ ही उपायुक्त के माध्यम से आवश्यक मानव संसाधन उपलब्ध कराने संबंधी प्रक्रिया किया जा सके। निबंधन कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान जानकारी मिली कि कार्यालय में औसतन 12 रजिस्ट्री ही होती है। आयुक्त ने इसे बढ़ाने हेतु आवश्यक कदम उठाने की जरूरत बताई। आयुक्त ने ऑनलाइन निबंधन प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने, दस्तावेज सत्यापन एवं भुगतान प्रक्रिया को सहज बनाने तथा आम नागरिकों को अनावश्यक विलंब से बचाने के निर्देश दिए। उन्होंने भूमि संबंधी अभिलेखों के सत्यापन में सतर्कता बरतने,फर्जीवाड़ा रोकने एवं प्रतिबंधित भूमि के निबंधन पर तत्परता से रोक लगाने पर बल दिया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने कार्यालय परिसर की साफ-सफाई, रिकॉर्ड रूम के सुव्यवस्थित रख-रखाव, अभिलेखों के डिजिटलीकरण एवं आगंतुकों के लिए बैठने, पेयजल एवं मार्गदर्शन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के पूर्व लातेहार के स्थानीय परिषदन में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं अन्य पदाधिकारियों ने आयुक्त का स्वागत किया। प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक, आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, अवर निबंधन पदाधिकारी बिपिन साहु आदि उपस्थित रहे।
प्रमंडलीय आयुक्त का लातेहार उपायुक्त ने किया स्वागत,दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर निबंधन में लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि हासिल करें : आयुक्त प्रमंडलीय आयुक्त ने अवर निबंधन कार्यालय का किया निरीक्षण जोहार झारखंड/ ब्यूरो देवसुंदर यादव। लातेहार पलामू प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय आज लातेहार पहुंचकर समाहरणालय स्थित अवर निबंधन कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने निबंधन व्यवस्था की कार्यकुशलता,पारदर्शिता एवं जनसेवा की गुणवत्ता का मूल्यांकन किया। आयुक्त ने कार्यालय में उपलब्ध मानव संसाधन, कार्य विभाजन एवं जिम्मेदारियों की समीक्षा करते हुए आगत-निर्गत पंजी,फी बुक,दस्तावेज निबंधन रजिस्टर आदि पंजियों एवं अभिलेखों
की जांच की। उन्होंने अवर निबंधन पदाधिकारी को सभी अभिलेख अद्यतन,त्रुटिरहित एवं सुव्यवस्थित रखने का निर्देश दिया,ताकि किसी भी स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित हो सके। जिला अवर निबंधन पदाधिकारी ने कार्यालय में मानव संपदा की कमी पर ध्यान आकृष्ट कराया। आयुक्त ने इस संबंध में आवेदन देने को कहा,ताकि विभाग को प्रतिवेदित किया जा सके। साथ ही उपायुक्त के माध्यम से आवश्यक मानव संसाधन उपलब्ध कराने संबंधी प्रक्रिया किया जा सके। निबंधन कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने लक्ष्य के अनुरूप
शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान जानकारी मिली कि कार्यालय में औसतन 12 रजिस्ट्री ही होती है। आयुक्त ने इसे बढ़ाने हेतु आवश्यक कदम उठाने की जरूरत बताई। आयुक्त ने ऑनलाइन निबंधन प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने, दस्तावेज सत्यापन एवं भुगतान प्रक्रिया को सहज बनाने तथा आम नागरिकों को अनावश्यक विलंब से बचाने के निर्देश दिए। उन्होंने भूमि संबंधी अभिलेखों के सत्यापन में सतर्कता बरतने,फर्जीवाड़ा रोकने एवं प्रतिबंधित भूमि के निबंधन पर तत्परता से रोक लगाने पर बल
दिया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने कार्यालय परिसर की साफ-सफाई, रिकॉर्ड रूम के सुव्यवस्थित रख-रखाव, अभिलेखों के डिजिटलीकरण एवं आगंतुकों के लिए बैठने, पेयजल एवं मार्गदर्शन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के पूर्व लातेहार के स्थानीय परिषदन में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं अन्य पदाधिकारियों ने आयुक्त का स्वागत किया। प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक, आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, अवर निबंधन पदाधिकारी बिपिन साहु आदि उपस्थित रहे।
- Post by AAM JANATA1
- Post by Jharkhand local news1
- लातेहार: मनिका से लाली अपने घर जा रहे 23 वर्षीय नीतीश कुमार (पिता मनोज चौरसिया) सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बाइक चलाने के दौरान उनका वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गया, जिससे उनके चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से मनिका हॉस्पिटल ले जाया गया वहां से लातेहार सदर अस्पताल रेफर किया गया। लातेहार सदर अस्पताल में आते ही प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टर ने उनकी स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स अस्पताल रेफर कर दिया इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में चर्चा था की यदि लातेहार सदर अस्पताल में पर्याप्त संसाधन और विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध होते, तो मरीज का इलाज यहीं संभव था। मरीज को एक एंबुलेंस से लाकर दूसरे एंबुलेंस से रांची भेजना व्यवस्था की कमी को दर्शाता है।1
- नो चयनित भाजपा टंडवा मंडल कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे सिमरिया विधायक उज्जवल कुमार...1
- Post by Bikesh Oraon1
- बेसिक सुविधाओं से मरीज कोसो दूर प्रखंड स्तर सरकार की दवा दम तोड़ा वीडियों कर रहा है सच का बयां1
- लातेहार में रविदास महासभा के तत्वावधान में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष श्री बिरजू राम ने की। शोभा यात्रा का शुभारंभ लातेहार के अम्बेडकर चौक, अम्वाटीकर से हुआ, जिसका उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह एवं उपाध्यक्ष संतोष रंजन भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माला अर्पण पुष्प समर्पित कर किया । इन्होंने बाबा साहब के मूल मंत्र “शिक्षित बनो, संगठित हो और संघर्ष करो” के साथ किया। इस भव्य आयोजन में प्रखण्ड के सभी पंचायतों और गांवों से युवा, महिलाएं और ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। हाए डीही, पकरार, हेमकी, करमाही, अम्वाटीकर, डुड़गी, होटवाग और परसही सहित सभी 18 पंचायतों की सहभागिता रही। ग्राम डिही मुरुप से संतोष राम के नेतृत्व में सैकड़ों मोटरसाइकिलों का काफिला लातेहार शहर पहुंचा, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में पिन्टु राम, प्रवीण कुमार, नरेन्द्र राम, उदीत कुमार, राजू राम, धर्मेन्द्र राम, कौशल कुमार, मिथिलेश कुमार वीरेंद्र राम रवि शंकर जाटव शंभू राम गिरधारी राम संतोष राम परदेसी राम राजू राम तिलेश्वर राम गणेश राम कन्हाई राम लाल जी राम विष्णु राम अजय राम संतोष राम सोनू कुमार संदीप कुमार मुंगेश्वर राम सहित कई कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। पूरे आयोजन के दौरान “अम्बेडकर जी अमर रहें” के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा और हजारों लोगों ने उत्सव में भाग लेकर इसे ऐतिहासिक बना1
- Post by AAM JANATA1
- आज टंडवा में आयोजित भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक में चतरा सांसद कालीचरण सिंह जी, सिमरिया विधायक उज्जवल कुमार जी और जिला अध्यक्ष श्री रामदेव भोक्ता जी के साथ मंडल के निष्ठावान कार्यकर्ताओं से संवाद किया। संगठन के नए मॉडल पर चर्चा हुई और संकल्प लिया गया कि जन-सेवा ही हमारा सर्वोपरि लक्ष्य है। #BJP #Chatra #Tandwa #Simaria #KalicaranSingh #UjjwalKumar #RamdevBhokta1