logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अटल ज्ञान केन्द्रों को आधुनिक लाइब्रेरी के रूप में किया जाए स्थापित गांव का युवा गांव में ही कर सकेगा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी शहरी अपशिष्ट प्रबंधन के लिए अपनाएं एकीकृत कंट्रोल रूम मॉडल अमृत 2.0 योजना के तहत समय सीमा में पूरे किए जाएं सीवरेज कार्य विकास कार्यों में देरी होने पर तय हो जिम्मेदारी - मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा - विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान की तैयार की जाए अद्यतन प्रगति रिपोर्ट - आमजन से प्राप्त सुझावों का करें विश्लेषण, आगामी ग्राम सभा एवं वार्ड सभा के बिंदुओं का किया जाए निर्धारण - मानसून से पूर्व सीवरेज कार्यों से प्रभावित सड़कों की पूर्ण की जाए मरम्मत - एफएसटीपी एवं शहरी स्ट्रीट लाइट्स के कार्यों में लाई जाए तेजी जयपुर, 04 अप्रेल। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि अटल ज्ञान केन्द्रों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अब पंचायत स्तर पर ही आधुनिक लाइब्रेरी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। राज्य सरकार की मंशा है कि गांव का युवा गांव में ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर सके, इसके लिए अटल ज्ञान केन्द्रों को समुचित मूलभूत एवं आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाए, ताकि युवाओं को पढ़ाई के लिए शहरों की ओर पलायन न करना पड़े। श्री शर्मा ने शनिवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित बैठक में निर्देश दिए कि अटल ज्ञान केन्द्रों पर प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी पुस्तकें, पत्र-पत्रिकाएं तथा डिजिटल संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही, इन केन्द्रों पर ई-मित्र सेवाएं एवं ऑनलाइन क्लासेस की सुविधा भी विकसित की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल ज्ञान केन्द्रों के नवीन भवनों के निर्माण में गुणवत्ता एवं उपयोगिता का विशेष ध्यान रखा जाए। प्रत्येक केन्द्र का मानक नक्शा (मॉडल डिजाइन) तैयार कर उसे मॉडल के रूप में विकसित किया जाए। वंदे गंगा जल संरक्षण एवं पौधारोपण अभियान में बढ़ाएं जनभागीदारी श्री शर्मा ने निर्देश देते हुए कहा कि 19 मार्च से संचालित किए जा रहे मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान की निरंतर मॉनिटरिंग कर अब तक की प्रगति रिपोर्ट तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान प्राप्त सुझावों का विश्लेषण कर शिक्षा, चिकित्सा एवं आधारभूत सुविधाओं पर फोकस किया जाए। साथ ही, आगामी दिनों के लिए ठोस कार्ययोजना बनाकर ग्राम सभाओं के बिंदु निर्धारित किए जाएं, जिनमें आगामी वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान एवं वृक्षारोपण अभियान की तैयारियों को भी प्राथमिकता से शामिल किया जाए तथा इन अभियानों में अधिकाधिक जनभागीदारी को बढ़ाया जाए। जयपुर बने स्मार्ट मैनेजमेंट और उन्नत तकनीक आधारित मॉडल सिटी मुख्यमंत्री ने स्वायत्त शासन विभाग को अपशिष्ट प्रबंधन को सुदृ़ढ़ करने के लिए एकीकृत कंट्रोल रूम मॉडल को सुदृढ़ीकरण के साथ अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए जयपुर को स्मार्ट मैनेजमेंट और उन्नत तकनीक आधारित मॉडल सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य किए जाए, जिससे स्वच्छता, स्वास्थ्य और सार्वजनिक सुरक्षा को नई मजबूती मिल सके। श्री शर्मा ने अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत सीवरेज कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में देरी से लागत बढ़ती है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी विकास कार्य में देरी के लिए जिम्मेदारी तय कर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि मानसून से पूर्व सीवरेज कार्यों से प्रभावित सड़कों के गड्ढों एवं क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत की जाए, ताकि आमजन को बारिश के मौसम में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। इस दौरान उन्होंने एफएसटीपी एवं शहरी क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट्स लगाए जाने के कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए। बैठक में पंचायतीराज मंत्री श्री मदन दिलावर, नगरीय विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री झाबर सिंह खर्रा सहित मुख्यमंत्री कार्यालय, नगरीय विकास, स्वायत शासन एवं पंचायतीराज विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही, मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास वीसी के माध्यम से जुड़े।

2 days ago
user_HANUMAN PRASAD SHARMA
HANUMAN PRASAD SHARMA
Voice of people चूरू, चूरू, राजस्थान•
2 days ago
3fef6b64-244f-4cf7-967f-630670838c3c

More news from Haryana and nearby areas
  • Post by Bolti Awaaz news
    1
    Post by Bolti Awaaz news
    user_Bolti Awaaz news
    Bolti Awaaz news
    Local News Reporter Mahendragarh, Haryana•
    19 hrs ago
  • Post by Dainik news Haryana live
    4
    Post by Dainik news Haryana live
    user_Dainik news Haryana live
    Dainik news Haryana live
    Local News Reporter अटेली, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    17 hrs ago
  • राजस्थान के झुंझुनू जिले के बामनवास गांव में आज सैनिक समाज की एकता का अभूतपूर्व नजारा देखने को मिला, जब जिले भर के सभी सैनिक संगठनों के पदाधिकारी, पूर्व सैनिक और उनके परिवारजन सैकड़ों की संख्या में एकत्रित होकर स्वर्गीय पूर्व सैनिक उदयवीर सिंह जी के परिवार से मिले। यह सिर्फ एक मुलाकात नहीं थी, बल्कि एक मजबूत संदेश था कि सैनिक समाज अपने साथियों और उनके परिवारों के साथ हर हाल में खड़ा है। इस दौरान सभी संगठनों के पदाधिकारियों ने एक सुर में ऐलान किया कि परिवार की जो भी मांगें हैं, उनके लिए हर संभव मदद की जाएगी और न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। मौके पर मौजूद सैनिकों और पूर्व सैनिकों ने स्पष्ट कर दिया कि यह लड़ाई अब पूरे सैनिक समाज की है और किसी भी कीमत पर परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। वहीं जिला प्रशासन ने भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए परिवार को भरोसा दिलाया है। जिला कलेक्टर, एसपी और जिला सैनिक कल्याण कार्यालय चिड़ावा के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि परिवार की हर मांग को पूरी गंभीरता के साथ सरकार तक पहुंचाया जाएगा और न्याय दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। झुंझुनू की धरती से आज एक बार फिर यह संदेश पूरे देश में गया है कि फौजी समाज आज भी एकजुट है और जब बात किसी सैनिक परिवार के सम्मान और न्याय की आती है, तो पूरा समाज एक साथ खड़ा हो जाता है। 🫡🇮🇳
    2
    राजस्थान के झुंझुनू जिले के बामनवास गांव में आज सैनिक समाज की एकता का अभूतपूर्व नजारा देखने को मिला, जब जिले भर के सभी सैनिक संगठनों के पदाधिकारी, पूर्व सैनिक और उनके परिवारजन सैकड़ों की संख्या में एकत्रित होकर स्वर्गीय पूर्व सैनिक उदयवीर सिंह जी के परिवार से मिले। यह सिर्फ एक मुलाकात नहीं थी, बल्कि एक मजबूत संदेश था कि सैनिक समाज अपने साथियों और उनके परिवारों के साथ हर हाल में खड़ा है।
इस दौरान सभी संगठनों के पदाधिकारियों ने एक सुर में ऐलान किया कि परिवार की जो भी मांगें हैं, उनके लिए हर संभव मदद की जाएगी और न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। मौके पर मौजूद सैनिकों और पूर्व सैनिकों ने स्पष्ट कर दिया कि यह लड़ाई अब पूरे सैनिक समाज की है और किसी भी कीमत पर परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।
वहीं जिला प्रशासन ने भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए परिवार को भरोसा दिलाया है। जिला कलेक्टर, एसपी और जिला सैनिक कल्याण कार्यालय चिड़ावा के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि परिवार की हर मांग को पूरी गंभीरता के साथ सरकार तक पहुंचाया जाएगा और न्याय दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
झुंझुनू की धरती से आज एक बार फिर यह संदेश पूरे देश में गया है कि फौजी समाज आज भी एकजुट है और जब बात किसी सैनिक परिवार के सम्मान और न्याय की आती है, तो पूरा समाज एक साथ खड़ा हो जाता है। 🫡🇮🇳
    user_FojiNews24
    FojiNews24
    Court reporter भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    17 hrs ago
  • Post by Bhajan Lal
    1
    Post by Bhajan Lal
    user_Bhajan Lal
    Bhajan Lal
    भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    19 hrs ago
  • Post by Dhakad hai haryana
    1
    Post by Dhakad hai haryana
    user_Dhakad hai haryana
    Dhakad hai haryana
    Media house भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    21 hrs ago
  • https://shuru.co.in/dl/chaQJe kuchaman मैं aj पुराने busstand ki सड़क सड़क को तोड़ कर नई सडक का निर्माण किया जा रहा है kuchaman नगर पारिषद द्वारा अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻
    2
    https://shuru.co.in/dl/chaQJe
kuchaman मैं aj पुराने busstand ki सड़क सड़क को तोड़ कर नई सडक का निर्माण किया जा रहा है kuchaman नगर पारिषद द्वारा
अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻
    user_SK Bagra
    SK Bagra
    Video Creator कुचामन सिटी, नागौर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • झुंझुनू शहर में सोमवार को यातायात पुलिस और झुंझुनू नगर परिषद की संयुक्त टीमों ने हवाई पट्टी से लेकर पीरू सिंह सर्किल, कलेक्ट्रेट सर्किल, मंडावा मोड़ और गांधी चौक जैसे प्रमुख स्थलों पर और सर्किलो पर लगे अवैध होर्डिंग्स को हटाया गया। यातायात प्रभारी राधेश्याम सांखला ने जानकारी देते हुए बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। उन्होंने कहा कि झुंझुनू शहर के मुख्य सर्किल से होर्डिंग व अन्य प्रचार सामग्री को हटाया गया है। साथ ही उन्होंने चेतावनी भी दी की आगामी समय में संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की जा सकती है। नगर परिषद के राजस्व अधिकारी अंगीश कुमावत ने जानकरी देते हुए बताया कि अवैध होर्डिंग से यातायात प्रभावित होता है और हादसों की आशंका रहती है। उनका कहना था कि आगामी समय में जो यूनिक पोल या निर्धारित विज्ञापन साइट के अलावा शहर के सड़कों पर बिजली के खम्बो पर लगे हुए अवैध होर्डिंग्स को भी हटाया जाएगा साथ ही संबंधित लोगों को नोटिस देने की कार्रवाई भी की जाएगी।
    1
    झुंझुनू शहर में सोमवार को यातायात पुलिस और झुंझुनू नगर परिषद की संयुक्त टीमों ने हवाई पट्टी से लेकर पीरू सिंह सर्किल, कलेक्ट्रेट सर्किल, मंडावा मोड़ और गांधी चौक जैसे प्रमुख स्थलों पर और सर्किलो पर लगे अवैध होर्डिंग्स को हटाया गया। यातायात प्रभारी राधेश्याम सांखला ने जानकारी देते हुए बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। उन्होंने कहा कि झुंझुनू शहर के मुख्य सर्किल से होर्डिंग व अन्य प्रचार सामग्री को हटाया गया है। साथ ही उन्होंने चेतावनी भी दी की आगामी समय में संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की जा सकती है। नगर परिषद के राजस्व अधिकारी अंगीश कुमावत ने जानकरी देते हुए बताया कि अवैध होर्डिंग से यातायात प्रभावित होता है और हादसों की आशंका रहती है।  उनका कहना था कि आगामी समय में जो यूनिक पोल या निर्धारित विज्ञापन साइट के अलावा शहर के सड़कों पर बिजली के खम्बो पर लगे हुए अवैध होर्डिंग्स को भी हटाया जाएगा साथ ही संबंधित लोगों को नोटिस देने की कार्रवाई भी की जाएगी।
    user_Amit Sharma
    Amit Sharma
    पत्रकार झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • Post by Bolti Awaaz news
    1
    Post by Bolti Awaaz news
    user_Bolti Awaaz news
    Bolti Awaaz news
    Local News Reporter Mahendragarh, Haryana•
    23 hrs ago
  • Post by Dainik news Haryana live
    2
    Post by Dainik news Haryana live
    user_Dainik news Haryana live
    Dainik news Haryana live
    Local News Reporter अटेली, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.