logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

वरिष्ठ नागरिकों ने जरूरतमंद कन्या के विवाह में दी आर्थिक सहायता व घरेलू सामान सहारनपुर। सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी द्वारा सेवा निधि अभियान के अंतर्गत एक जरूरतमंद कन्या के विवाह में सहयोग करते हुए 11 हजार रुपये की धनराशि का चेक तथा घरेलू उपयोग का सामान भेंट किया गया। संस्था कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली रोड निवासी कन्या की माताजी को वाशिंग मशीन, कूलर, मिक्सी, प्रेस, बर्तन, कपड़े व अन्य आवश्यक सामग्री सौंपकर नवदंपति के सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की गई। संस्था के संस्थापक के.एल. अरोड़ा ने बताया कि सेवा निधि अभियान के तहत वरिष्ठ नागरिक अपने सुख-दुख के अवसरों पर सहयोग राशि एकत्र करते हैं, जिससे जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों और अन्य जरूरतमंद लोगों को चिकित्सा व सामाजिक सहायता प्रदान की जाती है। इसी क्रम में संस्था द्वारा एक जरूरतमंद बेटी के विवाह में आशीर्वाद स्वरूप सहयोग दिया गया। संरक्षक कैप्टन टी.एस. जी ने बताया कि संस्था द्वारा सेवा निधि अभियान के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, महासचिव अनिल तलूजा, कोषाध्यक्ष संदीप गुप्ता, संरक्षक आर.के. जैन, डॉ. एस.के. अग्रवाल, अमरजीत कौर, सुदेश रानी, अरुण सूरी, नीरू सिंह, सुषमा रामपाल, सरबजीत सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

2 hrs ago
user_Quazi Shahid Ahmed
Quazi Shahid Ahmed
Saharanpur, Uttar Pradesh•
2 hrs ago
db933ee3-03a2-40e1-a4e1-c9a9870ac287

वरिष्ठ नागरिकों ने जरूरतमंद कन्या के विवाह में दी आर्थिक सहायता व घरेलू सामान सहारनपुर। सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी द्वारा सेवा निधि अभियान के अंतर्गत एक जरूरतमंद कन्या के विवाह में सहयोग करते हुए 11 हजार रुपये की धनराशि का चेक तथा घरेलू उपयोग का सामान भेंट किया गया। संस्था कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली रोड निवासी कन्या की माताजी को वाशिंग मशीन, कूलर, मिक्सी, प्रेस, बर्तन, कपड़े व अन्य आवश्यक सामग्री सौंपकर नवदंपति के सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की गई। संस्था के संस्थापक के.एल. अरोड़ा ने बताया कि सेवा निधि अभियान के तहत वरिष्ठ नागरिक अपने सुख-दुख के अवसरों पर सहयोग राशि एकत्र करते हैं, जिससे जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों और अन्य जरूरतमंद लोगों को चिकित्सा व सामाजिक सहायता प्रदान की जाती है। इसी क्रम में संस्था द्वारा एक जरूरतमंद बेटी के विवाह में आशीर्वाद स्वरूप सहयोग दिया गया। संरक्षक कैप्टन टी.एस. जी ने बताया कि संस्था द्वारा सेवा निधि अभियान के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, महासचिव अनिल तलूजा, कोषाध्यक्ष संदीप गुप्ता, संरक्षक आर.के. जैन, डॉ. एस.के. अग्रवाल, अमरजीत कौर, सुदेश रानी, अरुण सूरी, नीरू सिंह, सुषमा रामपाल, सरबजीत सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • सहारनपुर। जनपद के थाना देवबन्द क्षेत्र अंतर्गत गश्त व चैकिंग के दौरान पुलिस की शातिर गौकश से मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल हो गया जिसे पुलिस ने दबोच लिया। पूरे मामले की सीओ अशोक सिसोदिया ने जानकारी दी। वीडियो;- जानकारी देते हुए सीओ
    1
    सहारनपुर।
जनपद के थाना देवबन्द क्षेत्र  अंतर्गत गश्त व चैकिंग के दौरान पुलिस की  शातिर गौकश  से मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल हो गया जिसे पुलिस ने दबोच लिया। पूरे मामले की सीओ अशोक सिसोदिया ने जानकारी दी।
वीडियो;- जानकारी देते हुए सीओ
    user_Quazi Shahid Ahmed
    Quazi Shahid Ahmed
    Saharanpur, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • ग्राम पंचायत सुआ खेड़ी ब्लॉक सरसावा में महा घोटाला ग्राम प्रधान पति के साथ कई और लोग भी है शामिल, मामले को रफा दफा करने की कर रहे है कोशिश
    3
    ग्राम पंचायत सुआ खेड़ी ब्लॉक सरसावा में महा घोटाला 
ग्राम प्रधान पति के साथ कई और लोग भी है शामिल, मामले को रफा दफा करने की कर रहे है कोशिश
    user_Jassi Bhai
    Jassi Bhai
    Voice of people सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Raman Bhardwaj
    1
    Post by Raman Bhardwaj
    user_Raman Bhardwaj
    Raman Bhardwaj
    Local News Reporter सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • 👉🏾👉🏾 *प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर रात के अंधेरे में चल रहा मिट्टी का खेल, अवैध खनन से धरती का सीना चीर रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली*! 👉🏾👉🏾 *ग्रामीणों का आरोप: दबंगई और कथित परमिशन का रौब दिखाकर कराया जा रहा मिट्टी का खनन* 📍 *मिर्ज़ापुर/सहारनपुर* क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का मामला लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि रात के अंधेरे में बड़े पैमाने पर मिट्टी का खनन किया जा रहा है, जिससे न केवल पर्यावरण को नुकसान हो रहा है बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि देर रात होते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली और मशीनें सक्रिय हो जाती हैं और खेतों से मिट्टी निकालकर अलग-अलग स्थानों पर डंप की जाती है। आरोप है कि इस काम में कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से प्रशासनिक अनुमति होने का दावा किया जाता है, जिसके कारण विरोध करने वाले ग्रामीणों को दबाने की कोशिश भी की जाती है। 🌾 पर्यावरण पर भी खतरा लगातार हो रहे मिट्टी खनन से जमीन की ऊपरी उपजाऊ परत हटने का खतरा बढ़ गया है। इससे भू-जल स्तर, जल संचयन और खेती पर भी नकारात्मक असर पड़ सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर इसी तरह खुदाई जारी रही तो आने वाले समय में क्षेत्र की उपजाऊ भूमि को भारी नुकसान हो सकता है। 🚜 रात भर दौड़ते ट्रैक्टर-ट्रॉली से ग्रामीण परेशान ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि रात के समय गांव के बीचों-बीच से गुजरने वाली ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के कारण धूल और शोर से लोगों की नींद हराम हो रही है। इससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। ⚖️ कानून क्या कहता है? मिट्टी या खनिज का अवैध खनन MMDR (माइंस एंड मिनरल्स डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन) अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है। इसके तहत अवैध खनन पर भारी जुर्माना और जेल की सजा का प्रावधान है। 📑 सिर्फ कागजों में कार्रवाई? खनन विभाग की ओर से समय-समय पर कार्रवाई के दावे किए जाते हैं, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि जमीन पर हालात अलग नजर आते हैं। सूत्रों के अनुसार इस अवैध खनन से प्रतिदिन लाखों रुपये का कारोबार होने की चर्चा है। ❗ ग्रामीणों की चेतावनी स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही इस मामले में सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो वे प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करने को मजबूर होंगे। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और अवैध खनन पर कब तक लगाम लग पाती है। ✍️✍️ *रजत गुप्ता सहारनपुर प्रेस क्लब तहसील अध्यक्ष*
    1
    👉🏾👉🏾 *प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर रात के अंधेरे में चल रहा मिट्टी का खेल, अवैध खनन से धरती का सीना चीर रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली*!
👉🏾👉🏾 *ग्रामीणों का आरोप: दबंगई और कथित परमिशन का रौब दिखाकर कराया जा रहा मिट्टी का खनन*
📍 *मिर्ज़ापुर/सहारनपुर*
क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का मामला लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि रात के अंधेरे में बड़े पैमाने पर मिट्टी का खनन किया जा रहा है, जिससे न केवल पर्यावरण को नुकसान हो रहा है बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि देर रात होते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली और मशीनें सक्रिय हो जाती हैं और खेतों से मिट्टी निकालकर अलग-अलग स्थानों पर डंप की जाती है। आरोप है कि इस काम में कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से प्रशासनिक अनुमति होने का दावा किया जाता है, जिसके कारण विरोध करने वाले ग्रामीणों को दबाने की कोशिश भी की जाती है।
🌾 पर्यावरण पर भी खतरा
लगातार हो रहे मिट्टी खनन से जमीन की ऊपरी उपजाऊ परत हटने का खतरा बढ़ गया है। इससे भू-जल स्तर, जल संचयन और खेती पर भी नकारात्मक असर पड़ सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर इसी तरह खुदाई जारी रही तो आने वाले समय में क्षेत्र की उपजाऊ भूमि को भारी नुकसान हो सकता है।
🚜 रात भर दौड़ते ट्रैक्टर-ट्रॉली से ग्रामीण परेशान
ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि रात के समय गांव के बीचों-बीच से गुजरने वाली ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के कारण धूल और शोर से लोगों की नींद हराम हो रही है। इससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है।
⚖️ कानून क्या कहता है?
मिट्टी या खनिज का अवैध खनन MMDR (माइंस एंड मिनरल्स डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन) अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है। इसके तहत अवैध खनन पर भारी जुर्माना और जेल की सजा का प्रावधान है।
📑 सिर्फ कागजों में कार्रवाई?
खनन विभाग की ओर से समय-समय पर कार्रवाई के दावे किए जाते हैं, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि जमीन पर हालात अलग नजर आते हैं। सूत्रों के अनुसार इस अवैध खनन से प्रतिदिन लाखों रुपये का कारोबार होने की चर्चा है।
❗ ग्रामीणों की चेतावनी
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही इस मामले में सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो वे प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और अवैध खनन पर कब तक लगाम लग पाती है।
✍️✍️
*रजत गुप्ता सहारनपुर प्रेस क्लब तहसील अध्यक्ष*
    user_Rajat gupta
    Rajat gupta
    बेहट, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • डी.ए.वी. कॉलेज फॉर गर्ल्स, यमुनानगर के इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (IIC) द्वारा डिपार्टमेंट ऑफ फैशन डिजाइनिंग के सहयोग से 10 मार्च 2026 को एक विशेष कार्यक्रम “Pretty & Powerful – She Innovates: Women Empowerment Modeling Showcase” का आयोजन किया जा रहा है। प्रवीण कुमार गोयल जी मुख्य अतिथि के रूप में आ रहे हैं इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और आत्मविश्वास, रचनात्मकता तथा व्यक्तित्व विकास को मंच प्रदान करना है। कार्यक्रम में प्रतिभागी Traditional और Indo-Western थीम पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को दो समूहों में विभाजित किया गया है— ग्रुप 1: आयु 18–35 वर्ष ग्रुप 2: आयु 35 वर्ष से अधिक यह कार्यक्रम 10 मार्च 2026 को सुबह 11:00 बजे से कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को अपनी प्रस्तुति के माध्यम से नारी शक्ति, आत्मविश्वास और नवाचार की भावना को दर्शाने का अवसर मिलेगा। इस कार्यक्रम के आयोजन में Mrs. Vivek (Convenor, IIC), Mrs. Manjeet Kaur (Program Convenor एवं Startup Coordinator, IIC) का विशेष योगदान है। कार्यक्रम की अध्यक्षता Dr. Surinder Kaur (Officiating Principal एवं President, IIC) द्वारा की जाएगी। कॉलेज प्रशासन ने सभी छात्राओं और स्टाफ सदस्यों से कार्यक्रम में भाग लेकर महिला सशक्तिकरण के इस उत्सव को सफल बनाने की अपील क
    4
    डी.ए.वी. कॉलेज फॉर गर्ल्स, यमुनानगर के इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (IIC) द्वारा डिपार्टमेंट ऑफ फैशन डिजाइनिंग के सहयोग से 10 मार्च 2026 को एक विशेष कार्यक्रम “Pretty & Powerful – She Innovates: Women Empowerment Modeling Showcase” का आयोजन किया जा रहा है। प्रवीण कुमार गोयल जी मुख्य अतिथि के रूप में आ रहे हैं
इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और आत्मविश्वास, रचनात्मकता तथा व्यक्तित्व विकास को मंच प्रदान करना है। कार्यक्रम में प्रतिभागी Traditional और Indo-Western थीम पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
कार्यक्रम में प्रतिभागियों को दो समूहों में विभाजित किया गया है—
ग्रुप 1: आयु 18–35 वर्ष
ग्रुप 2: आयु 35 वर्ष से अधिक
यह कार्यक्रम 10 मार्च 2026 को सुबह 11:00 बजे से कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को अपनी प्रस्तुति के माध्यम से नारी शक्ति, आत्मविश्वास और नवाचार की भावना को दर्शाने का अवसर मिलेगा।
इस कार्यक्रम के आयोजन में Mrs. Vivek (Convenor, IIC), Mrs. Manjeet Kaur (Program Convenor एवं Startup Coordinator, IIC) का विशेष योगदान है। कार्यक्रम की अध्यक्षता Dr. Surinder Kaur (Officiating Principal एवं President, IIC) द्वारा की जाएगी।
कॉलेज प्रशासन ने सभी छात्राओं और स्टाफ सदस्यों से कार्यक्रम में भाग लेकर महिला सशक्तिकरण के इस उत्सव को सफल बनाने की अपील क
    user_Yamuna sandesh News channel
    Yamuna sandesh News channel
    News Anchor जगाधरी, यमुनानगर, हरियाणा•
    22 hrs ago
  • jisko bhi hamare Sath kam karna hai hamare mobile number per message Karen WhatsApp 8795536115
    6
    jisko bhi hamare Sath kam karna hai hamare mobile number per message Karen WhatsApp 8795536115
    user_Rajnath Singh
    Rajnath Singh
    इंद्री, करनाल, हरियाणा•
    7 hrs ago
  • ड्रोन से निगरानी, दस्तावेज न दिखा पाने वाले 20 संदिग्ध चिन्हित — किरायेदार सत्यापन को लेकर पुलिस की सख्ती लेखक: स्वतंत्र पत्रकार रामेश्वर गौड़ हरिद्वार। औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और संभावित आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से क्षेत्र में पुलिस ने व्यापक सत्यापन अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर के तहत पुलिस ने महादेवपुरम और रवाली महदूद क्षेत्र में घर-घर जाकर किरायेदारों, घरेलू सहायकों और बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने कुल 407 लोगों का सत्यापन किया। सत्यापन के दौरान व्यक्तियों के मूल निवास, कार्यस्थल, परिवार के सदस्यों की जानकारी, वर्तमान फोटो और व्यवसाय से संबंधित विवरण एकत्र कर पुलिस द्वारा एक सुदृढ़ डाटाबेस तैयार किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह डाटाबेस भविष्य में किसी भी आपराधिक घटना की स्थिति में संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करने में अहम भूमिका निभाएगा। ड्रोन कैमरे से भी रखी गई कड़ी निगरानी सत्यापन अभियान को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस ने आधुनिक तकनीक का भी सहारा लिया। क्षेत्र में ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी गई, जिससे पूरे इलाके की गतिविधियों पर नजर बनाए रखी जा सके। पुलिस अधिकारियों के अनुसार ड्रोन निगरानी का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि अभियान के दौरान कोई संदिग्ध व्यक्ति भाग न सके और किसी भी संदिग्ध गतिविधि को तुरंत चिन्हित किया जा सके। किरायेदार सत्यापन में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी लापरवाही भी सामने आई। जांच में 50 मकान मालिकों द्वारा किरायेदार सत्यापन न कराए जाने का मामला सामने आया, जिस पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए कुल ₹5,00,000 का चालान किया। पुलिस का कहना है कि किरायेदार सत्यापन केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं बल्कि शहर की सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम है। इसलिए इसमें लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। 20 संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान, पूछताछ जारी सत्यापन के दौरान पुलिस ने 20 ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित किया, जो मौके पर कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए और अपने संबंध में संतोषजनक जानकारी भी नहीं दे सके। इन सभी व्यक्तियों से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है और उनके संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। पुलिस की जनता से अपील थाना सिडकुल पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने किरायेदारों, घरेलू सहायकों और बाहरी व्यक्तियों का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराएं। पुलिस द्वारा इस संबंध में सोशल मीडिया, लाउडस्पीकर और अन्य माध्यमों से लगातार जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नागरिकों की सतर्कता और सहयोग से ही अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। इसलिए हर मकान मालिक और परिवार की जिम्मेदारी है कि वे अपने आसपास रहने वाले लोगों की जानकारी पुलिस के साथ साझा करें। निष्कर्ष: औद्योगिक और घनी आबादी वाले क्षेत्रों में इस तरह के सत्यापन अभियान सुरक्षा व्यवस्था की रीढ़ साबित हो सकते हैं। सिडकुल क्षेत्र में चलाया गया यह अभियान स्पष्ट संकेत देता है कि पुलिस अब संभावित अपराधों को रोकने के लिए पहले से अधिक सक्रिय और सतर्क नजर आ रही है।
    2
    ड्रोन से निगरानी, दस्तावेज न दिखा पाने वाले 20 संदिग्ध चिन्हित — किरायेदार सत्यापन को लेकर पुलिस की सख्ती
लेखक: स्वतंत्र पत्रकार रामेश्वर गौड़
हरिद्वार।
औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और संभावित आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से क्षेत्र में पुलिस ने व्यापक सत्यापन अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर के तहत पुलिस ने महादेवपुरम और रवाली महदूद क्षेत्र में घर-घर जाकर किरायेदारों, घरेलू सहायकों और बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया।
अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने कुल 407 लोगों का सत्यापन किया। सत्यापन के दौरान व्यक्तियों के मूल निवास, कार्यस्थल, परिवार के सदस्यों की जानकारी, वर्तमान फोटो और व्यवसाय से संबंधित विवरण एकत्र कर पुलिस द्वारा एक सुदृढ़ डाटाबेस तैयार किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह डाटाबेस भविष्य में किसी भी आपराधिक घटना की स्थिति में संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करने में अहम भूमिका निभाएगा।
ड्रोन कैमरे से भी रखी गई कड़ी निगरानी
सत्यापन अभियान को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस ने आधुनिक तकनीक का भी सहारा लिया। क्षेत्र में ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी गई, जिससे पूरे इलाके की गतिविधियों पर नजर बनाए रखी जा सके।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार ड्रोन निगरानी का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि अभियान के दौरान कोई संदिग्ध व्यक्ति भाग न सके और किसी भी संदिग्ध गतिविधि को तुरंत चिन्हित किया जा सके।
किरायेदार सत्यापन में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई
अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी लापरवाही भी सामने आई। जांच में 50 मकान मालिकों द्वारा किरायेदार सत्यापन न कराए जाने का मामला सामने आया, जिस पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए कुल ₹5,00,000 का चालान किया।
पुलिस का कहना है कि किरायेदार सत्यापन केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं बल्कि शहर की सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम है। इसलिए इसमें लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
20 संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान, पूछताछ जारी
सत्यापन के दौरान पुलिस ने 20 ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित किया, जो मौके पर कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए और अपने संबंध में संतोषजनक जानकारी भी नहीं दे सके।
इन सभी व्यक्तियों से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है और उनके संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
पुलिस की जनता से अपील
थाना सिडकुल पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने किरायेदारों, घरेलू सहायकों और बाहरी व्यक्तियों का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराएं। पुलिस द्वारा इस संबंध में सोशल मीडिया, लाउडस्पीकर और अन्य माध्यमों से लगातार जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नागरिकों की सतर्कता और सहयोग से ही अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। इसलिए हर मकान मालिक और परिवार की जिम्मेदारी है कि वे अपने आसपास रहने वाले लोगों की जानकारी पुलिस के साथ साझा करें।
निष्कर्ष:
औद्योगिक और घनी आबादी वाले क्षेत्रों में इस तरह के सत्यापन अभियान सुरक्षा व्यवस्था की रीढ़ साबित हो सकते हैं। सिडकुल क्षेत्र में चलाया गया यह अभियान स्पष्ट संकेत देता है कि पुलिस अब संभावित अपराधों को रोकने के लिए पहले से अधिक सक्रिय और सतर्क नजर आ रही है।
    user_रामेश्वर गौड़ स्वतंत्र पत्रकार
    रामेश्वर गौड़ स्वतंत्र पत्रकार
    हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    7 min ago
  • Post by Raman Bhardwaj
    1
    Post by Raman Bhardwaj
    user_Raman Bhardwaj
    Raman Bhardwaj
    Local News Reporter सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.