logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

100 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर MPEB विद्युत तार चोरी का किया खुलासा, ₹5 लाख का मशरूका जप्त दिनांक : 17 सितम्बर 2026 थाना अवंतीपुर बड़ोदिया पुलिस की बड़ी सफलता 100 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर MPEB विद्युत तार चोरी का किया खुलासा, ₹5 लाख का मशरूका जप्त पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्रीमती प्रियंका शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम मालवीय एवं एसडीओपी बेरछा डॉ. नागेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में थाना अवंतीपुर बड़ोदिया पुलिस द्वारा विद्युत तार चोरी की घटना का सफलतापूर्वक खुलासा किया गया। घटना का विवरण : थाना अवंतीपुर बड़ोदिया क्षेत्र में मध्यप्रदेश विद्युत मंडल (MPEB) के 12 बंडल विद्युत तार अज्ञात आरोपियों द्वारा चोरी कर लिए गए थे। MPEB अधिकारियों की रिपोर्ट पर थाना अवंतीपुर बड़ोदिया में अपराध क्रमांक 255/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। CCTV फुटेज से मिला सुराग : घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी उप पुलिस अधीक्षक बृजेश मिश्रा द्वारा विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने आसपास के क्षेत्रों एवं मुख्य मार्गों पर लगे 100 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज बारीकी से खंगाली तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर आरोपियों की तलाश की। चार आरोपी गिरफ्तार : मुखबिर से प्राप्त सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पगरावद-पीपलरावा रोड पर दबिश देकर घेराबंदी करते हुए— अजह़रुद्दीन पिता अली मोहम्मद फिरोज पिता हसन अली शाहरुख पिता शेर खां मोहसिन खां पिता इमरान खां को गिरफ्तार किया। ₹5 लाख का मशरूका जप्त : आरोपियों के कब्जे एवं लोडिंग वाहन से MPEB के चोरी गए 08 बंडल एल्युमिनियम विद्युत तार, घटना में प्रयुक्त लोडिंग वाहन क्रमांक MP 09 GH 0440 तथा तार काटने में प्रयुक्त लोहे का कटर जप्त किया गया। जप्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत करीब ₹5 लाख है। अन्य वारदातों का भी खुलासा : पूछताछ में आरोपियों द्वारा ग्राम पुवाड़िया, थाना अवंतीपुर बड़ोदिया में हुई विद्युत तार चोरी के अपराध क्रमांक 152/26, धारा 303(2), 324(3) बीएनएस में भी संलिप्तता स्वीकार की गई। आरोपी अजह़र के विरुद्ध थाना सिद्दीकगंज एवं आष्टा में विद्युत तार चोरी के 04 पूर्व प्रकरण पंजीबद्ध होना बताया गया है। सराहनीय भूमिका : उप पुलिस अधीक्षक बृजेश मिश्रा, आरक्षक 140 श्रवण सिन्हा, प्रधान आरक्षक 64 रसूल रावत, आरक्षक 156 कमलेश आवले, आरक्षक 144 सुमित पटेल, आरक्षक 125 बल्लू वर्मा, आरक्षक 259 ललित वर्मा, आरक्षक 263 मेहरबान, आरक्षक 550 रवि राठौर, आरक्षक चालक 569 हेमंत एवं सैनिक 54 ओमप्रकाश तथा 516 घनश्याम राजपूत साइबर सेल शाजापुर की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही। जनसहयोग के लिए आभार : चोरी के खुलासे में जागरूक नागरिकों द्वारा अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज उपलब्ध कराकर पुलिस का महत्वपूर्ण सहयोग किया गया। शाजापुर पुलिस द्वारा संबंधित नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए जनसहयोग की इस मिसाल की सराहना की गई तथा उन्हें सम्मानित किए जाने की बात कही गई है।

7 hrs ago
user_Amjad Khan
Amjad Khan
शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•

More news from Shajapur and nearby areas
  • शुजालपुर आईटीआई मार्ग पर पानी में उतरे छात्र, जल निकासी और सुरक्षा व्यवस्था की उठाई मांग
    1
    शुजालपुर आईटीआई मार्ग पर पानी में उतरे छात्र, जल निकासी और सुरक्षा व्यवस्था की उठाई मांग
    user_सत्य एक्सप्रेस न्यूज
    सत्य एक्सप्रेस न्यूज
    पत्रकार Shujalpur, Shajapur•
    9 hrs ago
  • उच्च शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार ने किया प्रतिभाओं का सम्मान। 📚 अब निःशुल्क होगी NEET-JEE की पढ़ाई! शाजापुर में प्रतिभा मंदिर परियोजना के तहत 1,751 विद्यार्थियों का चयन किया गया। इनमें 467 NEET, 347 JEE और 937 Foundation के विद्यार्थी शामिल हैं। शाजापुर, शुजालपुर और कालापीपल सहित 9 केंद्रों पर विद्यार्थियों को आगे की तैयारी का अवसर मिलेगा। सचिन शर्मा की विशेष रिपोर्ट | हिडन रिपोर्ट न्यूज़ नेटवर्क जो छिपा है, वही दिखेगा! संपर्क सूत्र – 7415299267
    1
    उच्च शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार ने किया प्रतिभाओं का सम्मान।
📚 अब निःशुल्क होगी NEET-JEE की पढ़ाई!
शाजापुर में प्रतिभा मंदिर परियोजना के तहत 1,751 विद्यार्थियों का चयन किया गया। इनमें 467 NEET, 347 JEE और 937 Foundation के विद्यार्थी शामिल हैं।
शाजापुर, शुजालपुर और कालापीपल सहित 9 केंद्रों पर विद्यार्थियों को आगे की तैयारी का अवसर मिलेगा।
सचिन शर्मा की विशेष रिपोर्ट | हिडन रिपोर्ट न्यूज़ नेटवर्क
जो छिपा है, वही दिखेगा!
संपर्क सूत्र – 7415299267
    user_Sachin Sharma
    Sachin Sharma
    Local News Reporter कालापीपल, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    15 min ago
  • टीआई ने ली डीजे संचालकों की बैठक, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश टीआई ने ली डीजे संचालकों की बैठक, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश सुसनेर। आगामी धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों को लेकर गुरुवार शाम 5 बजे सुसनेर थाना परिसर में थाना प्रभारी अनिल मालवीय ने डीजे संचालकों की बैठक ली। बैठक में ध्वनि प्रदूषण, कार्यक्रम के समय, सुरक्षा व्यवस्था और जुलूस के रूट सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
    1
    टीआई ने ली डीजे संचालकों की बैठक, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश
टीआई ने ली डीजे संचालकों की बैठक, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश
सुसनेर। आगामी धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों को लेकर गुरुवार शाम 5 बजे सुसनेर थाना परिसर में थाना प्रभारी अनिल मालवीय ने डीजे संचालकों की बैठक ली। बैठक में ध्वनि प्रदूषण, कार्यक्रम के समय, सुरक्षा व्यवस्था और जुलूस के रूट सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
    user_राकेश बिकुन्दीया
    राकेश बिकुन्दीया
    पत्रकार सुसनेर, 10 वर्षो का अनुभव सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    32 min ago
  • देवास में एक्शन मोड़ में परिवहन विभाग! दस दिन का अल्टीमेटम खत्म होते ही ।
    1
    देवास में एक्शन मोड़ में परिवहन विभाग! दस दिन का अल्टीमेटम खत्म होते ही ।
    user_Sajid Pathan
    Sajid Pathan
    सोनकच्छ, देवास, मध्य प्रदेश•
    47 min ago
  • सेवा भी… संवेदना भी… स्वास्थ्य का भरोसा भी! कालापीपल के बालाजी हॉस्पिटल में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर। 8 विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम, सैकड़ों मरीजों की जांच। बालाजी हॉस्पिटल — आपकी सेहत, हमारी प्राथमिकता। #BalajiHospital #Kalapipal #HealthCamp #स्वास्थ्य_शिविर #HealthCare #AyushmanBharat #स्वास्थ्य_सेवा #ExpertDoctors सेवा भी… संवेदना भी… स्वास्थ्य का भरोसा भी! कालापीपल के बालाजी हॉस्पिटल में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर। 8 विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम, सैकड़ों मरीजों की जांच। बालाजी हॉस्पिटल — आपकी सेहत, हमारी प्राथमिकता। #BalajiHospital #Kalapipal #HealthCamp #स्वास्थ्य_शिविर #HealthCare #AyushmanBharat #स्वास्थ्य_सेवा #ExpertDoctors #BalajiHospital #Kalapipal #HealthCamp #स्वास्थ्य_शिविर #HealthCare #AyushmanBharat #स्वास्थ्य_सेवा #ExpertDoctors
    1
    सेवा भी… संवेदना भी… स्वास्थ्य का भरोसा भी!

कालापीपल के बालाजी हॉस्पिटल में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर।
8 विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम, सैकड़ों मरीजों की जांच।

बालाजी हॉस्पिटल — आपकी सेहत, हमारी प्राथमिकता।

#BalajiHospital #Kalapipal #HealthCamp #स्वास्थ्य_शिविर #HealthCare #AyushmanBharat #स्वास्थ्य_सेवा #ExpertDoctors

    user_Anil Sharma
    Anil Sharma
    Local News Reporter कालापीपल, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    52 min ago
  • भव्यभजन संध्या भव्यभजन संध्या भव्यभजन संध्या सुसनेर नगर में नौजवान युवाओं के द्वारा भजन संध्या का भव्यभजन आयोजन किया जा रहा है सुसनेर नगर वासियों के लिए एक सुनहरा अवसर एक शाम बाबा के नाम भजनो का आनंद लेना का सुनहरा अवसर मिला है दिनांक 18/09/2026 शुक्रवार भजन गायिका हर्षिता जी सुमन राज स्थान मालीपुरा, नरबदिया, सुसनेर जिला आगार मालवा भजन आयोजकः त्रिशूल गणेश उत्सव समिति उक्त जानकारी पवन माली मंडावरा के द्वारा दी गई में पत्रकार मनोज कुमार माली सुसनेर नगर से
    1
    भव्यभजन संध्या भव्यभजन संध्या भव्यभजन संध्या

सुसनेर नगर में  नौजवान युवाओं के द्वारा भजन संध्या का भव्यभजन आयोजन किया जा रहा है सुसनेर नगर वासियों के लिए एक सुनहरा अवसर एक शाम बाबा के नाम भजनो का आनंद लेना का सुनहरा अवसर मिला है 

दिनांक 18/09/2026 शुक्रवार
भजन गायिका हर्षिता जी सुमन राज

स्थान मालीपुरा, नरबदिया, सुसनेर जिला आगार मालवा भजन
आयोजकः त्रिशूल गणेश उत्सव समिति

उक्त जानकारी पवन माली मंडावरा के द्वारा दी गई 

में पत्रकार मनोज कुमार माली सुसनेर नगर से
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Court reporter सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    59 min ago
  • विश्वकर्मा समाज ने निकाला विशाल चल समारोह, बड़ी संख्या में समाजजन हुए शामिल विश्वकर्मा समाज ने निकाला विशाल चल समारोह, बड़ी संख्या में समाजजन हुए शामिल शाजापुर। विश्वकर्मा समाज द्वारा गुरुवार को शहर में भव्य एवं विशाल चल समारोह निकाला गया। समारोह में समाज के महिला-पुरुष, युवा एवं बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। चल समारोह के दौरान पूरे शहर में उत्साह और उल्लास का माहौल नजर आया। भगवान विश्वकर्मा का चल समारोह विभिन्न मार्गों से होता हुआ आगे बढ़ा। इस दौरान समाजजन पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए तथा जगह-जगह लोगों ने समारोह का स्वागत किया। मार्ग में सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश भी देखने को मिला। समारोह के दौरान विश्वकर्मा समाज के पदाधिकारी एवं समाजजन व्यवस्थाओं में जुटे रहे। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के चलते शहर के प्रमुख मार्गों पर चहल-पहल बनी रही। समारोह में शामिल समाजजनों ने समाज की एकजुटता और सांस्कृतिक परंपराओं को बनाए रखने का संदेश दिया।
    3
    विश्वकर्मा समाज ने निकाला विशाल चल समारोह, बड़ी संख्या में समाजजन हुए शामिल
विश्वकर्मा समाज ने निकाला विशाल चल समारोह, बड़ी संख्या में समाजजन हुए शामिल
शाजापुर। विश्वकर्मा समाज द्वारा गुरुवार को शहर में भव्य एवं विशाल चल समारोह निकाला गया। समारोह में समाज के महिला-पुरुष, युवा एवं बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। चल समारोह के दौरान पूरे शहर में उत्साह और उल्लास का माहौल नजर आया।
भगवान विश्वकर्मा का चल समारोह विभिन्न मार्गों से होता हुआ आगे बढ़ा। इस दौरान समाजजन पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए तथा जगह-जगह लोगों ने समारोह का स्वागत किया। मार्ग में सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश भी देखने को मिला।
समारोह के दौरान विश्वकर्मा समाज के पदाधिकारी एवं समाजजन व्यवस्थाओं में जुटे रहे। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के चलते शहर के प्रमुख मार्गों पर चहल-पहल बनी रही। समारोह में शामिल समाजजनों ने समाज की एकजुटता और सांस्कृतिक परंपराओं को बनाए रखने का संदेश दिया।
    user_Amjad Khan
    Amjad Khan
    शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • स्वच्छ पाठशाला से सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ पत्रकार मनोज कुमार माली जिला आगर मालवा से सुसनेर नगर में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा एक माह तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय खेरिया सुसनेर में जिला शिक्षा अधिकारी निलेश पाण्डे एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी मुकेश तिवारी के निर्देशन में संस्था प्रभारी भैरूलाल ओसारा के मार्गदर्शन में विद्यालय में एकदिवसीय स्वच्छ पाठशाला गतिविधि आयोजिक की गई जिसमे विद्यालय के समस्त बच्चों द्वारा कक्षा अध्यापक के नेतृत्व में स्वच्छ पाठशाला हम सबका दायित्व गतिविधि का आयोजन किया गया जिसमें बच्चो ने अपनी पाठशाला के प्रति कर्तव्यों को निर्वहन कर स्वच्छ पाठशाला का निर्माण किया।इस अवसर पर सभी बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया और अंत में संस्था के वरिष्ठ छात्रों द्वारा गणेश प्रतिमा की पूजा अर्चन कर स्वस्थ पाठशाला निरोग पाठशाला के लिए प्रार्थना की ।इस अवसर पर संस्था परिवार से शिक्षक कैलाशचंद्र दांगी, तिलोकचंद पाटीदार, राकेश पाटीदार उपस्थित रहे।
    1
    स्वच्छ पाठशाला से सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ 

पत्रकार मनोज कुमार माली जिला आगर मालवा से 

सुसनेर नगर में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा एक माह तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय खेरिया सुसनेर में जिला शिक्षा अधिकारी निलेश पाण्डे एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी मुकेश तिवारी के निर्देशन में संस्था प्रभारी भैरूलाल ओसारा के मार्गदर्शन में विद्यालय में एकदिवसीय स्वच्छ पाठशाला गतिविधि आयोजिक की गई जिसमे विद्यालय के समस्त बच्चों द्वारा कक्षा अध्यापक के नेतृत्व में स्वच्छ पाठशाला हम सबका दायित्व गतिविधि का आयोजन किया गया जिसमें बच्चो ने अपनी पाठशाला के प्रति कर्तव्यों को निर्वहन कर स्वच्छ पाठशाला का निर्माण किया।इस अवसर पर सभी बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया और अंत में संस्था के वरिष्ठ छात्रों द्वारा गणेश प्रतिमा की पूजा अर्चन कर स्वस्थ पाठशाला निरोग पाठशाला के लिए प्रार्थना की ।इस अवसर पर संस्था परिवार से शिक्षक कैलाशचंद्र दांगी, तिलोकचंद पाटीदार, राकेश पाटीदार उपस्थित रहे।
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Court reporter सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • माँ तुझे प्रणाम योजना 2026-27 युवाओं को देश की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं, सैनिकों के जीवन और मध्यप्रदेश की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को करीब से जानने का अवसर। माँ तुझे प्रणाम योजना 2026-27 युवाओं को देश की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं, सैनिकों के जीवन और मध्यप्रदेश की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को करीब से जानने का अवसर। प्रत्येक विकासखंड से 10 युवाओं-5 युवक एवं 5 युवतियों का चयन चयन श्रेणियां - NCC | NSS | खिलाड़ी | मेधावी छात्र | स्काउट आयु सीमा - 15 से 25 वर्ष आवेदन अवधि - 9 से 22 सितंबर 2026 युवा शक्ति को *राष्ट्रसेवा, देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव से जोड़ने की दिशा में खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश की महत्वपूर्ण पहल। आइए, अनुभव करें राष्ट्र की सीमाओं का गौरव और मध्यप्रदेश की समृद्ध विरासत ।
    1
    माँ तुझे प्रणाम योजना 2026-27
युवाओं को देश की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं, सैनिकों के जीवन और मध्यप्रदेश की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को करीब से जानने का अवसर।
माँ तुझे प्रणाम योजना 2026-27
युवाओं को देश की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं, सैनिकों के जीवन और मध्यप्रदेश की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को करीब से जानने का अवसर।
प्रत्येक विकासखंड से 10 युवाओं-5 युवक एवं 5 युवतियों का चयन
चयन श्रेणियां - NCC | NSS | खिलाड़ी | मेधावी छात्र | स्काउट
आयु सीमा - 15 से 25 वर्ष
आवेदन अवधि - 9 से 22 सितंबर 2026
युवा शक्ति को *राष्ट्रसेवा, देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव से जोड़ने की दिशा में खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश की महत्वपूर्ण पहल।
आइए, अनुभव करें राष्ट्र की सीमाओं का गौरव और मध्यप्रदेश की समृद्ध विरासत ।
    user_Journalist shubham
    Journalist shubham
    देवास, देवास, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.