logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गतौरा शराब भट्ठी में लूट का खुलासा: 3 आरोपी गिरफ्तार, गैस कटर और हथियार बरामद कर्ज चुकाने के लिए बनाई थी लूट की योजना, CCTV का DVR नदी में फेंककर भागे थे आरोपी गतौरा शराब भट्ठी में लूट का खुलासा: 3 आरोपी गिरफ्तार, गैस कटर और हथियार बरामद कर्ज चुकाने के लिए बनाई थी लूट की योजना, CCTV का DVR नदी में फेंककर भागे थे आरोपी बिलासपुर। गतौरा स्थित शासकीय कम्पोजिट मदिरा दुकान में हुई लूट की वारदात का मस्तूरी पुलिस और ACCU बिलासपुर की संयुक्त टीम ने खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों अनिल ध्रुव उर्फ अन्ना, पिंटू निषाद और सुशील निर्मलकर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे एवं निशानदेही से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व स्कूटी, लूटे गए दो मोबाइल फोन, गैस कटर, ग्राइंडर कटर मशीन, छेनी, धारदार चाकू सहित अन्य औजार बरामद किए गए हैं।पुलिस के अनुसार आरोपियों पर कर्ज था और उससे छुटकारा पाने तथा रकम हासिल करने के उद्देश्य से उन्होंने शराब दुकान में रखी नकदी लूटने की योजना बनाई थी। इसके लिए गैस कटर, ग्राइंडर कटर मशीन, छेनी, रस्सी और चाकू सहित अन्य सामान जुटाया गया था।पहले मोपका पहुंचे, फिर गतौरा में दिया वारदात को अंजाम योजना के तहत आरोपी पहले मोपका स्थित शराब भट्ठी पहुंचे, लेकिन वहां अधिक चहल-पहल होने के कारण वारदात को अंजाम नहीं दे सके। इसके बाद चिल्हाटी-फरहदा होते हुए गतौरा शराब दुकान पहुंचे। यहां नकाबपोश आरोपियों ने सुरक्षा कर्मियों को चाकू दिखाकर धमकाया और उनके हाथ-पैर बांध दिए। इस दौरान एक सुरक्षाकर्मी के सिर, माथे और हाथ पर धारदार हथियार से चोट पहुंचाई गई।आरोपियों ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और ग्राइंडर कटर मशीन व छेनी से लॉकर काटने का प्रयास किया, लेकिन वे लॉकर तोड़ने में सफल नहीं हुए। इसके बाद आरोपियों ने दुकान से शराब की कुछ बोतलें, सुरक्षाकर्मियों के दो मोबाइल फोन तथा CCTV कैमरा और DVR लेकर फरार हो गए।साक्ष्य मिटाने DVR नदी में फेंका घटना के बाद आरोपियों ने पुलिस को CCTV फुटेज से कोई सुराग नहीं मिले, इस उद्देश्य से DVR को नदी में फेंक दिया। पुलिस ने घटनास्थल एवं आसपास के CCTV फुटेज तथा तकनीकी साक्ष्यों का बारीकी से विश्लेषण कर आरोपियों तक पहुंच बनाई। तीन आरोपी गिरफ्तार, एक अब भी फरार पुलिस ने मामले में अनिल ध्रुव उर्फ अन्ना, पिंटू निषाद और सुशील निर्मलकर को गिरफ्तार किया है। पूछताछ एवं निशानदेही के आधार पर वारदात में इस्तेमाल वाहन, गैस कटर, ग्राइंडर मशीन, चाकू, छेनी, दो मोबाइल फोन और अन्य सामान जब्त किया गया है। मामले में एक अन्य आरोपी फरार है। पुलिस के अनुसार फरार आरोपी पूर्व में CMS Info System कंपनी में कार्यरत था और शासकीय मदिरा दुकानों से नकद राशि कलेक्शन का कार्य करता था। उसकी भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।कार्रवाई DIG एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह एवं SDOP मस्तूरी सुदीप सरकार के मार्गदर्शन में थाना मस्तूरी पुलिस और ACCU बिलासपुर की संयुक्त टीम द्वारा की गई। मामले में विवेचना जारी है।

16 hrs ago
user_Durgesh maravi
Durgesh maravi
कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
16 hrs ago

गतौरा शराब भट्ठी में लूट का खुलासा: 3 आरोपी गिरफ्तार, गैस कटर और हथियार बरामद कर्ज चुकाने के लिए बनाई थी लूट की योजना, CCTV का DVR नदी में फेंककर भागे थे आरोपी गतौरा शराब भट्ठी में लूट का खुलासा: 3 आरोपी गिरफ्तार, गैस कटर और हथियार बरामद कर्ज चुकाने के लिए बनाई थी लूट की योजना, CCTV का DVR नदी में फेंककर भागे थे आरोपी बिलासपुर। गतौरा स्थित शासकीय कम्पोजिट मदिरा दुकान में हुई लूट की वारदात का मस्तूरी पुलिस और ACCU बिलासपुर की संयुक्त टीम ने खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों अनिल ध्रुव उर्फ अन्ना, पिंटू निषाद और सुशील निर्मलकर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे एवं निशानदेही से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व स्कूटी, लूटे गए दो मोबाइल फोन, गैस कटर, ग्राइंडर कटर मशीन, छेनी, धारदार चाकू सहित अन्य औजार बरामद किए गए हैं।पुलिस के अनुसार आरोपियों पर कर्ज था और उससे छुटकारा पाने तथा रकम हासिल करने के उद्देश्य से उन्होंने शराब दुकान में रखी नकदी लूटने की योजना बनाई

थी। इसके लिए गैस कटर, ग्राइंडर कटर मशीन, छेनी, रस्सी और चाकू सहित अन्य सामान जुटाया गया था।पहले मोपका पहुंचे, फिर गतौरा में दिया वारदात को अंजाम योजना के तहत आरोपी पहले मोपका स्थित शराब भट्ठी पहुंचे, लेकिन वहां अधिक चहल-पहल होने के कारण वारदात को अंजाम नहीं दे सके। इसके बाद चिल्हाटी-फरहदा होते हुए गतौरा शराब दुकान पहुंचे। यहां नकाबपोश आरोपियों ने सुरक्षा कर्मियों को चाकू दिखाकर धमकाया और उनके हाथ-पैर बांध दिए। इस दौरान एक सुरक्षाकर्मी के सिर, माथे और हाथ पर धारदार हथियार से चोट पहुंचाई गई।आरोपियों ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और ग्राइंडर कटर मशीन व छेनी से लॉकर काटने का प्रयास किया, लेकिन वे लॉकर तोड़ने में सफल नहीं हुए। इसके बाद आरोपियों ने दुकान से शराब की कुछ बोतलें, सुरक्षाकर्मियों के दो मोबाइल फोन तथा CCTV कैमरा और DVR लेकर फरार हो गए।साक्ष्य मिटाने DVR नदी में फेंका घटना के बाद आरोपियों ने पुलिस को CCTV फुटेज से कोई सुराग नहीं मिले, इस उद्देश्य से DVR को नदी में फेंक

दिया। पुलिस ने घटनास्थल एवं आसपास के CCTV फुटेज तथा तकनीकी साक्ष्यों का बारीकी से विश्लेषण कर आरोपियों तक पहुंच बनाई। तीन आरोपी गिरफ्तार, एक अब भी फरार पुलिस ने मामले में अनिल ध्रुव उर्फ अन्ना, पिंटू निषाद और सुशील निर्मलकर को गिरफ्तार किया है। पूछताछ एवं निशानदेही के आधार पर वारदात में इस्तेमाल वाहन, गैस कटर, ग्राइंडर मशीन, चाकू, छेनी, दो मोबाइल फोन और अन्य सामान जब्त किया गया है। मामले में एक अन्य आरोपी फरार है। पुलिस के अनुसार फरार आरोपी पूर्व में CMS Info System कंपनी में कार्यरत था और शासकीय मदिरा दुकानों से नकद राशि कलेक्शन का कार्य करता था। उसकी भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।कार्रवाई DIG एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह एवं SDOP मस्तूरी सुदीप सरकार के मार्गदर्शन में थाना मस्तूरी पुलिस और ACCU बिलासपुर की संयुक्त टीम द्वारा की गई। मामले में विवेचना जारी है।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • वंदे मातरम् और हर घर तिरंगा अभियान को मिली नई गति,कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह ने जिला कार्यालय से किया हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ बिलासपुर - वंदे मातरम् और हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और देशभक्ति की भावना को सशक्त करने के उद्देश्य से आज जिला कार्यालय परिसर में हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया गया। कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह ने संयुक्त रूप से हस्ताक्षर कर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने अभियान के प्रति जनभागीदारी का संदेश देते हुए सेल्फी भी ली।इस अवसर पर कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह ने जिलेवासियों से हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागी बनने तथा अपने घरों में सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने की अपील की। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल हमारे देश की पहचान नहीं, बल्कि यह हमारे गौरव, एकता, अखंडता, स्वतंत्रता और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है। वंदे मातरम् की भावना के साथ हर नागरिक का जुड़ाव राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करता है।जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल ने भी हस्ताक्षर अभियान में सहभागिता करते हुए अभियान को समर्थन दिया। जिला कार्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों, मीडिया प्रतिनिधियों और जनदर्शन में पहुंचे नागरिकों ने भी हस्ताक्षर कर राष्ट्रप्रेम और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना के साथ अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से जिले में वंदे मातरम् और हर घर तिरंगा अभियान को व्यापक जन भागीदारी के साथ आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।
    1
    वंदे मातरम् और हर घर तिरंगा अभियान को मिली नई गति,कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह ने जिला कार्यालय से किया हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ
बिलासपुर - वंदे मातरम् और हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और देशभक्ति की भावना को सशक्त करने के उद्देश्य से आज जिला कार्यालय परिसर में हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया गया। कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह ने संयुक्त रूप से हस्ताक्षर कर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने अभियान के प्रति जनभागीदारी का संदेश देते हुए सेल्फी भी ली।इस अवसर पर कलेक्टर  संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह ने जिलेवासियों से हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागी बनने तथा अपने घरों में सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने की अपील की। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल हमारे देश की पहचान नहीं, बल्कि यह हमारे गौरव, एकता, अखंडता, स्वतंत्रता और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है। वंदे मातरम् की भावना के साथ हर नागरिक का जुड़ाव राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करता है।जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल ने भी हस्ताक्षर अभियान में सहभागिता करते हुए अभियान को समर्थन दिया। जिला कार्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों, मीडिया प्रतिनिधियों और जनदर्शन में पहुंचे नागरिकों ने भी हस्ताक्षर कर राष्ट्रप्रेम और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना के साथ अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से जिले में वंदे मातरम् और हर घर तिरंगा अभियान को व्यापक जन भागीदारी के साथ आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।
    user_Durgesh maravi
    Durgesh maravi
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    15 hrs ago
  • जांजगीर चांपा; *नेपाल में छाया जांजगीर-चांपा का नाम, हल्क फिटनेस क्लब के अनमोल ने जीता स्वर्ण पदक* *रायपुर नेशनल चैंपियनशिप में भी खिलाड़ियों का जलवा, 2 स्ट्रॉन्गमैन खिताब समेत कई पदक किए अपने नाम*
    1
    जांजगीर चांपा; *नेपाल में छाया जांजगीर-चांपा का नाम, हल्क फिटनेस क्लब के अनमोल ने जीता स्वर्ण पदक*
*रायपुर नेशनल चैंपियनशिप में भी खिलाड़ियों का जलवा, 2 स्ट्रॉन्गमैन खिताब समेत कई पदक किए अपने नाम*
    user_Bhupendra Dewangan
    Bhupendra Dewangan
    Local News Reporter चंपा, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़•
    20 hrs ago
  • ई-मेल में एक शब्द बदला, कंपनी को लगा राउरकेला स्टील का मेल; 28 लाख की साइबर ठगी साइबर टीम ने सीतामढ़ी से आरोपी को पकड़ा, 23 लाख रुपए होल्ड; दिल्ली का पता बदलकर बिहार में रह रहा था ई-मेल आईडी बदलकर 28 लाख की ठगी | आरोपी बिहार से गिरफ्तार जांजगीर-चांपा में साइबर ठगी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। ई-मेल आईडी में सिर्फ एक शब्द बदलकर आरोपी ने प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड को 28 लाख रुपए का चूना लगा दिया। कंपनी को मेल राउरकेला इस्पात संयंत्र के नाम से मिला था। पुलिस ने बैंक डिटेल और साइबर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को भारत-नेपाल सीमा के नजदीक बिहार के सीतामढ़ी जिले से गिरफ्तार किया है। मामला प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड चांपा से जुड़ा है। कंपनी के पर्चेस विभाग में कार्यरत प्रार्थी ने साइबर थाना जांजगीर में शिकायत दर्ज कराई थी। कंपनी को राउरकेला इस्पात संयंत्र के नाम से एक ई-मेल मिला, जिसमें बैंक खाता बदलने की जानकारी दी गई थी। ई-मेल आईडी में एक शब्द बदला हुआ था। कंपनी ने इस पर ध्यान नहीं दिया और बदले हुए खाते में 28 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। बाद में जब राउरकेला इस्पात संयंत्र से भुगतान के संबंध में जानकारी ली गई तो उन्होंने रकम मिलने से इनकार कर दिया। इसके बाद कंपनी को साइबर ठगी का पता चला। मामले में साइबर थाना जांजगीर में अपराध दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू की गई। एसपी विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क के मार्गदर्शन में साइबर टीम ने बैंक खाते की जांच शुरू की। जिस खाते में रकम पहुंची थी, वह पंकज मुखिया, निवासी ग्राम परिगमा, थाना चरौत, जिला सीतामढ़ी, बिहार के नाम पर मिला। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने पहले आधार कार्ड में दिल्ली का पता दर्ज कराया था और बाद में बिहार का पता अपडेट कराया। बैंक खाते से जुड़े मोबाइल नंबर, सीडीआर और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण करने के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंची। साइबर थाना पुलिस की टीम बिहार के सीतामढ़ी पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी पंकज मुखिया को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अन्य लोगों के साथ मिलकर बैंक खाता उपलब्ध कराने और साइबर ठगी की रकम खाते में आने के बाद आपस में बांटने की बात स्वीकार की है। पुलिस के मुताबिक अन्य आरोपी अभी फरार हैं। आरोपी को बिहार के सक्षम न्यायालय में पेश कर ट्रांजिट रिमांड लिया गया। इसके बाद उसे जांजगीर-चांपा लाकर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से साइबर अपराध से जुड़े साक्ष्य, मोबाइल और आधार कार्ड भी जब्त किए हैं। इस मामले में ठगी की जानकारी मिलने के बाद साइबर क्राइम पोर्टल और 1930 पर शिकायत दर्ज कराई गई। समय पर शिकायत मिलने से 28 लाख रुपए में से 23 लाख रुपए होल्ड करा लिए गए हैं। पुलिस अब इस रकम को वापस कराने की प्रक्रिया में जुटी है।
    1
    ई-मेल में एक शब्द बदला, कंपनी को लगा राउरकेला स्टील का मेल; 28 लाख की साइबर ठगी
साइबर टीम ने सीतामढ़ी से आरोपी को पकड़ा, 23 लाख रुपए होल्ड; दिल्ली का पता बदलकर बिहार में रह रहा था

ई-मेल आईडी बदलकर 28 लाख की ठगी | आरोपी बिहार से गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा में साइबर ठगी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। ई-मेल आईडी में सिर्फ एक शब्द बदलकर आरोपी ने प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड को 28 लाख रुपए का चूना लगा दिया। कंपनी को मेल राउरकेला इस्पात संयंत्र के नाम से मिला था। पुलिस ने बैंक डिटेल और साइबर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को भारत-नेपाल सीमा के नजदीक बिहार के सीतामढ़ी जिले से गिरफ्तार किया है।
मामला प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड चांपा से जुड़ा है। कंपनी के पर्चेस विभाग में कार्यरत प्रार्थी ने साइबर थाना जांजगीर में शिकायत दर्ज कराई थी। कंपनी को राउरकेला इस्पात संयंत्र के नाम से एक ई-मेल मिला, जिसमें बैंक खाता बदलने की जानकारी दी गई थी। ई-मेल आईडी में एक शब्द बदला हुआ था। कंपनी ने इस पर ध्यान नहीं दिया और बदले हुए खाते में 28 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए।
बाद में जब राउरकेला इस्पात संयंत्र से भुगतान के संबंध में जानकारी ली गई तो उन्होंने रकम मिलने से इनकार कर दिया। इसके बाद कंपनी को साइबर ठगी का पता चला। मामले में साइबर थाना जांजगीर में अपराध दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू की गई।
एसपी विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क के मार्गदर्शन में साइबर टीम ने बैंक खाते की जांच शुरू की। जिस खाते में रकम पहुंची थी, वह पंकज मुखिया, निवासी ग्राम परिगमा, थाना चरौत, जिला सीतामढ़ी, बिहार के नाम पर मिला।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने पहले आधार कार्ड में दिल्ली का पता दर्ज कराया था और बाद में बिहार का पता अपडेट कराया। बैंक खाते से जुड़े मोबाइल नंबर, सीडीआर और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण करने के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंची।
साइबर थाना पुलिस की टीम बिहार के सीतामढ़ी पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी पंकज मुखिया को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अन्य लोगों के साथ मिलकर बैंक खाता उपलब्ध कराने और साइबर ठगी की रकम खाते में आने के बाद आपस में बांटने की बात स्वीकार की है। पुलिस के मुताबिक अन्य आरोपी अभी फरार हैं।
आरोपी को बिहार के सक्षम न्यायालय में पेश कर ट्रांजिट रिमांड लिया गया। इसके बाद उसे जांजगीर-चांपा लाकर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से साइबर अपराध से जुड़े साक्ष्य, मोबाइल और आधार कार्ड भी जब्त किए हैं।
इस मामले में ठगी की जानकारी मिलने के बाद साइबर क्राइम पोर्टल और 1930 पर शिकायत दर्ज कराई गई। समय पर शिकायत मिलने से 28 लाख रुपए में से 23 लाख रुपए होल्ड करा लिए गए हैं। पुलिस अब इस रकम को वापस कराने की प्रक्रिया में जुटी है।
    user_Manish Kumar
    Manish Kumar
    जांजगीर, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
  • Janjgir : 33 मामलों में 5 म्यूल खाताधारकों की हुई गिरफ्तारी, 10 करोड़ से अधिक की ठगी का मामला, देशभर के 11 राज्यों में दर्ज हैं सायबर अपराध, सायबर थाना पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही। Janjgir : 33 मामलों में 5 म्यूल खाताधारकों की हुई गिरफ्तारी, 10 करोड़ से अधिक की ठगी का मामला, देशभर के 11 राज्यों में दर्ज हैं सायबर अपराध, सायबर थाना पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही।
    1
    Janjgir : 33 मामलों में 5 म्यूल खाताधारकों की हुई गिरफ्तारी, 10 करोड़ से अधिक की ठगी का मामला, देशभर के 11 राज्यों में दर्ज हैं सायबर अपराध, सायबर थाना पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही।
Janjgir : 33 मामलों में 5 म्यूल खाताधारकों की हुई गिरफ्तारी, 10 करोड़ से अधिक की ठगी का मामला, देशभर के 11 राज्यों में दर्ज हैं सायबर अपराध, सायबर थाना पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही।
    user_Bhupendra lahare
    Bhupendra lahare
    Farmer मलखरोदा, सक्ती, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • हरदीबाजार में कोयला खदान नजदीक में आ गई , ब्लास्टिंग से घर हिलता है
    1
    हरदीबाजार में कोयला खदान नजदीक में आ गई , ब्लास्टिंग से घर हिलता है
    user_Dwarika prasad Yadaw
    Dwarika prasad Yadaw
    Farmer हरदीबाजार, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.