10 हजार का इनामी लूट आरोपी गिरफ्तार कोटा ग्रामीण पुलिस ने कनवास थाना क्षेत्र के दरा गांव में एनएच-52 पर ट्रक चालक और खलासी से 12.70 लाख रुपये की लूट के मामले में फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी विजय पुत्र विभिषण, निवासी उडिया बस्ती दादाबाड़ी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर के निर्देशन में गठित कनवास थाना, साइबर सेल और डीएसटी की टीमों ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और संदिग्धों की निगरानी के आधार पर आरोपी की तलाश की। मुखबिर से सूचना मिली कि विजय उड़ीसा से कोटा लौटकर कनवास कोर्ट की ओर घूम रहा है, जिस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी वारदात के बाद उड़ीसा में फरारी काट रहा था। मामले में उसके अन्य साथियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि विजय से लूट की रकम की बरामदगी को लेकर पूछताछ जारी है। 10 हजार का इनामी लूट आरोपी गिरफ्तार कोटा ग्रामीण पुलिस ने कनवास थाना क्षेत्र के दरा गांव में एनएच-52 पर ट्रक चालक और खलासी से 12.70 लाख रुपये की लूट के मामले में फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी विजय पुत्र विभिषण, निवासी उडिया बस्ती दादाबाड़ी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर के निर्देशन में गठित कनवास थाना, साइबर सेल और डीएसटी की टीमों ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और संदिग्धों की निगरानी के आधार पर आरोपी की तलाश की। मुखबिर से सूचना मिली कि विजय उड़ीसा से कोटा लौटकर कनवास कोर्ट की ओर घूम रहा है, जिस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी वारदात के बाद उड़ीसा में फरारी काट रहा था। मामले में उसके अन्य साथियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि विजय से लूट की रकम की बरामदगी को लेकर पूछताछ जारी है।

- इटावा से खबर नौनेरा डेम से छोड़ा जा रहा हे पानी इटावा से रिर्पोट।।1
- कोटा में तिरंगे की शान… राष्ट्रप्रेम के रंग में रंगा शहर कोटा। देशभक्ति के जज्बे से सराबोर कोटा शहर में आज विशाल तिरंगा रैली निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोगों ने राष्ट्रप्रेम, एकता और अखंडता का संदेश दिया। रैली में जिला कलेक्टर पीयूष सामरिया, विधायक संदीप शर्मा, नगर निगम आयुक्त ओपी मेहरा सहित जनप्रतिनिधि, नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी, कार्यकर्ता एवं सुरक्षा कर्मी शामिल रहे। नगर निगम कार्यालय से शुरू हुई तिरंगा रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। रास्तेभर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा शहर गूंज उठा। तिरंगे की आन-बान-शान के साथ कोटा ने दिया एकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश। हर हाथ में तिरंगा… हर दिल में हिंदुस्तान #MediaHouseKota #KotaNews #Kota #KotaRajasthan #TirangaRally #Tiranga #HarGharTiranga #HarGharTiranga2026 #RajasthanNews #KotaNewsLive #BreakingNews #LatestNews #KotaCity #Rajasthan #DeshBhakti #VandeMataram #BharatMataKiJai #IndianFlag #Tricolor #NationFirst #India #NewsUpdate #ViralNews #TrendingNews #MHRDigital #MediaHouseRajasthan1
- साप्ताहिक समीक्षा बैठक* *हर घर तिरंगा अभियान एवं स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की तैयारियों पर हुई चर्चा *अत्यधिक वर्षा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियां रखें* कोटा, अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन श्री वीरेन्द्र सिंह यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में 9 से 17 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन तथा 15 अगस्त को महाराव उम्मेद सिंह स्टेडियम में आयोजित किए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय मुख्य समारोह एवं 1 से 13 अगस्त तक होने वाले पूर्वाभ्यास की तैयारियों के बारे में चर्चा की गई। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने अत्यधिक वर्षा की स्थिति राहत एवं बचाव कार्यों की समस्त तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मिट्टी के कट्टों, राहत एवं बचाव कार्यों में काम आने वाले उपकरणों नावें, रस्से आदि की व्यवस्था रखने के निर्देश आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों एवं नगर निगम के अधिकारियों को दिए। बारिश के मौसम को देखते हुए नगर निगम को सभी नालों की सफाई सुनिश्चित करने और पानी की निकासी की पर्याप्त व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। केईडीएल एवं जेवीवीएनएल के अधिकारियों को ढीले तार कसने, पेड़ों की टहनियों की छंटाई करने तथा ट्रांसफार्मर के आसपास सुरक्षात्मक उपाय करने के निर्देश दिए ताकि किसी तरह की दुर्घटना की आशंका नहीं रहे। साथ ही, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने, आंधी-तूफान की स्थिति में विद्युत दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा त्वरित मरम्मत व्यवस्था के निर्देश भी दिए गए। बैठक में पीएचईडी अभियंताओं को पेयजल की जांच के सेंपल लेने तथा शुद्ध पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सीएमएचओ कोटा को मौसमी बीमारियों की रोकथाम को लेकर उपाय करने, आवश्यक दवाइयों एवं चिकित्सा उपकरणों की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। आगामी अनंत चतुर्दशी के त्यौहार को देखते हुए शोभायात्रा के मार्ग पर लटकते तारों एवं केबल को ठीक करने तथा सड़कों पर गड्ढों की मरम्मत करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का नियमित रूप से अवलोकन करें तथा 30 दिन से अधिक लंबित शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, समाचार पत्रों में छपी नकारात्मक खबरों पर संज्ञान लेते हुए त्वरित रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने स्कूलों एवं आंगनबाड़ियों में जर्जर हो चुके कमरों में किसी भी बच्चे को नहीं बिठाने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों एवं प्रधानाचार्यों को पाबंद किया जाए कि जर्जर हो चुके कमरों में बच्चों को नहीं बिठाएं। बैठक में हरियालो राजस्थान अभियान की अभी तक की प्रगति का विवरण प्रस्तुत किया गया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विभाग द्वारा 3 लाख 44 हजार से अधिक पौधे लगाए गए हैं। साथ ही, अन्य विभागों द्वारा किए गए पौधारोपण के बारे में भी जानकारी ली गई। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (सीलिंग) श्री रवि वर्मा, प्रशिक्षु आईएएस श्री उत्कर्ष यादव, केडीए उपायुक्त श्री अनिल कुमार सिंघल, एडीएम सिटी श्री विनोद कुमार मल्हौत्रा, उपायुक्त नगर निगम श्रीमती भावना सिंह, एसडीएम लाडपुरा श्री गजेन्द्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।4
- कोटा के ट्रांसपोर्ट नगर की सड़कें बारिश में हो जाती है जल मगन व्यापारी राहगीर ग्राहकों को होती है परेशानी लगातार सफाई ना होने की वजह से बारिश के बाद सड़कों पर गंदा पानी जमा हो जाता है। इस रुके हुए पानी के कारण डेंगू और मलेरिया फैलता है जिससे बीमारियाँ उत्पन्न होती हैं कोटा प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारी कब जागेंगे और अपने कर्तव्यों को समझेंगे?1
- तिरंगा रैली में कलेक्टर ने चलाई खुली जिप्सी, विधायक और अधिकारी साथ बैठे, मोटरसाइकिलों पर तिरंगा लेकर चले नगर निगम कर्मचारी कोटा में सोमवार को नगर निगम ने भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया। इसमें पुलिस, प्रशासन और निगम अधिकारियों ने एक साथ मिलकर देशभक्ति का संदेश दिया।1
- कोटा के ग्रामीण इलाकों सहित पूरे हाड़ौती में पहली बार खुल कर बरसे बादल कल कोटा जिले के ग्रामीण इलाकों सहित पूरे हाड़ौती झालावाड़, बूंदी और बारां में सीजन की पहली जोरदार बारिश हुई: जिससे खरीफ की धान, सोयाबीन और उड़द की सूखती फसलों को जीवनदान मिला: लेकिन शहरों और कस्बों में सड़कों और बस्तियों में पानी भर जाने से लोगों को काफी परेशानियां भी हुईं: वीडियो बूंदी के लंका गेट का है...1
- "भदाना" में सरकारी जमीन पर शराब का ठेका! आबकारी विभाग पर सुविधा शुल्क लेकर आवंटन का आरोप।। कोटा, जुलाई। कोटा शहर के रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित भदाना रोड–रंगपुर रोड पर मीणा छात्रावास के सामने सरकारी भूमि पर कथित रूप से अतिक्रमण कर बनाई गई लोहे की दुकान में शराब का ठेका आवंटित किए जाने का मामला सामने आया है। जबकि नियमों के तहत सरकारी भूमि पर कब्जा कर दुकान और बॉडी पर लाइसेंस से जारी नहीं हो सकता।आरोप है कि आबकारी विभाग ने नियमों की अनदेखी करते हुए इस दुकान को शराब बिक्री का लाइसेंस जारी कर दिया, जिससे विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।सबसे आश्चर्य की बात तो यह है कि इस दुकान को गोर से देखने पर तो ऐसा लगता है कि शराब का ठेका पूरी तरह अवैध है क्योंकि इस शराब की दुकान पर शराब दुकान मालिक के नाम का कोई भी बोर्ड अंकित नहीं है जबकि नियमों की बात करे तो शराब की दुकान पर शराब लाइसेंस का नम्बर और लाइसेंसी का नाम का बोर्ड होना जरूरी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस दुकान में शराब का ठेका संचालित हो रहा है, वह सरकारी जमीन पर कब्जा कर लोहे की बॉडी में शराब की दुकान संचालित हो रही है। है। आरोप यह भी है कि दुकान के पास स्थित एक मकान में खुलेआम शराब पिलाई जाती है और देर रात तक अवैध गतिविधियां चलती रहती हैं। इसके बावजूद संबंधित विभाग कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहा है। गौरतलब है कि हाल ही में नगर निगम कोटा ने सकतपुरा क्षेत्र में बिना भू-रूपांतरण (लैंड यूज चेंज) एक आवासीय मकान में संचालित शराब की दुकान को सीज किया था। नगर निगम आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा के निर्देश पर उपायुक्त दयावती सैनी और राजस्व अधिकारी महावीर सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए स्पष्ट किया गया था कि आवासीय भूखंडों का व्यावसायिक उपयोग नियमों के विरुद्ध है और उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में सवाल उठता है कि यदि नगर निगम नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई कर सकता है, तो सरकारी भूमि पर कथित अतिक्रमण कर बनी दुकान में शराब का ठेका किस आधार पर आवंटित किया गया? मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।1
- बूंदी में सोमवार को हुई तेज बारिश के चलते चौमुखा बाजार में भरा पानी बून्दी: कल बूंदी शहर में तेज बारिश के चलते चौमुखा बाजार में सड़कों पर पानी की तेज धारा बह निकली: इस सीजन में पहली बार ये नजारा दिखाई दिया...1