logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ब्लैकमेलिंग और मुकदमों के जाल से परेशान युवक ने खाया जहर, पत्नी ने युवती और उसके भाई पर लगाए गंभीर आरोप उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के थाना बारादरी क्षेत्र में एक युवक द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका उपचार जारी है। युवक की पत्नी ने एक युवती और उसके भाई पर मानसिक उत्पीड़न, अवैध वसूली और अपहरण की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार, सूफी टोला निवासी कैफी 30 वर्षीय पुत्र अनीस का विवाह 5 वर्ष पूर्व राहिला से हुआ था। युवक की पत्नी राहिला का आरोप है कि शादी से पहले उसके पति का क्षेत्र की ही एक युवती से लंबे समय तक प्रेम प्रसंग था। आरोप है कि इस दौरान युवती ने युवक से करीब 1.5 लाख रुपये लिए थे। शादी के बाद जब युवक ने अपने पैसे वापस मांगे, तो विवाद शुरू हो गया। इसी बीच, जब युवती का रिश्ता कहीं और तय हुआ, तो कैफ़ी यानी उसके प्रेमी ने कथित तौर पर एआई (AI) तकनीक से एडिट की गई तस्वीरें युवती के ससुराल पक्ष को भेज दीं, जिससे उसका रिश्ता टूट गया। रिश्ता टूटने के बाद युवती ने युवक के खिलाफ थाना बारादरी में मुकदमा दर्ज कराया था। युवक की पत्नी का दावा है कि उनके पति अपनी गलती मानकर माफी मांग चुके थे और सुलह करना चाहते थे, लेकिन युवती और उसके परिजनों ने कथित तौर पर उत्पीड़न शुरू कर दिया। महिला राहिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि युवती के भाई कासिम उर्फ बाबूजी द्वारा अब मुकदमे वापस लेने के बदले 10 लाख रुपये की मोटी रकम मांगी जा रही है। साथ ही, आरोप है कि युवती का भाई राहिला के साथ अश्लील व्यवहार करता है और उसकी 4 साल की मासूम बेटी के अपहरण की धमकियाँ दे रहा है। राहिला के मुताबिक, मुकदमों के जाल और युवती के परिवार द्वारा दी जा रही लगातार धमकियों से तंग आकर उसका पति अत्यधिक मानसिक तनाव में था। इसी प्रताड़ना से आजिज आकर उसने घर की छत पर बने कमरे में जहर खा लिया। घटना के समय पत्नी कानूनी परामर्श के लिए कचहरी गई हुई थी। कैफ़ी के दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें 4 साल की बेटी और महज 3 महीने का बेटा शामिल है। फिलहाल, युवक की हालत नाजुक बनी हुई है और पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। युवक की पत्नी ने प्रशासन से सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है। बाइट राहिला महिला

3 hrs ago
user_ASHOK GUPTA
ASHOK GUPTA
बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • #*इंस्टाग्राम आईडी के माध्यम से महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी कर उसका वीडियो बनाकर वायरल किए जाने की सूचना पर थाना इज्जतनगर, बरेली पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को हिरासत में लेकर की जा रही पुलिस कार्यवाही के संबंध में श्री पंकज श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय की बाइट।*#
    1
    #*इंस्टाग्राम आईडी के माध्यम से महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी कर उसका वीडियो बनाकर वायरल किए जाने की सूचना पर थाना इज्जतनगर, बरेली पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को हिरासत में लेकर की जा रही पुलिस कार्यवाही के संबंध में श्री पंकज श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय की बाइट।*#
    user_   ख़बर जंक्शन बरेली
    ख़बर जंक्शन बरेली
    Social Media Manager बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    20 min ago
  • बंदरों का आतंक बुजुर्ग को छत से फेंका इलाज के दौरान मौत
    1
    बंदरों का आतंक बुजुर्ग को छत से फेंका इलाज के दौरान मौत
    user_ASHOK GUPTA
    ASHOK GUPTA
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Uttar Pradesh ke Kushinagar Ka mamla/ chunni lari chauk banaam Aman chowk/ naam badalne ko lekar aamne samne do paksh/ ISI naam ko lekar bada vivad/ kusi nagar mein baval/ Kushinagar mavla aaya sufiyon mein/ Kushinagar her angle se jaanch padtaal mein/ Kushinagar Mein Shanti ki appeal
    1
    Uttar Pradesh ke Kushinagar Ka mamla/
chunni lari chauk banaam Aman chowk/
naam badalne ko lekar aamne samne do paksh/
ISI naam ko lekar bada vivad/
kusi nagar mein baval/
Kushinagar mavla aaya sufiyon mein/
Kushinagar her angle se jaanch padtaal mein/
Kushinagar Mein Shanti ki appeal
    user_Jalal News 901
    Jalal News 901
    Media and information sciences faculty बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • आज दिनांक 21 अप्रैल 2026 को दोपहर 12:30 बजे बरेली पुलिस लाइन सभागार में उर्स-ए-ताजुश्शरिया को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में बरेली जोन के एडीजी रमित शर्मा, डीएम अविनाश सिंह, एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी सिटी मअनुष पारीक, एडिशनल एसपी पंकज श्रीवास्तव, एसपी साउथ अंशिका वर्मा एवं एसपी देहात मुकेश मिश्रा सहित सभी सर्कल सीओ और थाना प्रभारियों ने भाग लिया। बैठक में समाज के प्रमुख लोग जैसे मेहंदी हसन, हाजी जावेद, मौलाना इंतजार और अतीक हुसैन उर्फ चांद भाई भी मौजूद रहे। वहीं पीस कमेटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम इकबाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और अपने विचार साझा किए। बैठक में प्रशासन ने उर्स के सफल आयोजन के लिए पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जुलूस के दौरान सभी सरकारी गाइडलाइन का सख्ती से पालन किया जाए। सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भड़काऊ पोस्ट न डालने की चेतावनी दी गई, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शांति व्यवस्था पर जोर: प्रशासन ने कहा कि वालंटियर्स पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें, ताकि यह आयोजन शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि पुलिस प्रशासन हर कदम पर लोगों के साथ है और यह आयोजन देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक शांति का पैगाम देगा। फिलहाल के लिए इतना ही, ऐसे ही ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए हिंदुस्तान खबर 7 के साथ। जय हिंद, जय भारत
    1
    आज दिनांक 21 अप्रैल 2026 को दोपहर 12:30 बजे बरेली पुलिस लाइन सभागार में उर्स-ए-ताजुश्शरिया को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।
इस बैठक में बरेली जोन के एडीजी रमित शर्मा, डीएम अविनाश सिंह, एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी सिटी मअनुष पारीक, एडिशनल एसपी पंकज श्रीवास्तव, एसपी साउथ अंशिका वर्मा एवं एसपी देहात मुकेश मिश्रा सहित सभी सर्कल सीओ और थाना प्रभारियों ने भाग लिया।
बैठक में समाज के प्रमुख लोग जैसे मेहंदी हसन, हाजी जावेद, मौलाना इंतजार और अतीक हुसैन उर्फ चांद भाई भी मौजूद रहे।
वहीं पीस कमेटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम इकबाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और अपने विचार साझा किए।
बैठक में प्रशासन ने उर्स के सफल आयोजन के लिए पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जुलूस के दौरान सभी सरकारी गाइडलाइन का सख्ती से पालन किया जाए।
सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भड़काऊ पोस्ट न डालने की चेतावनी दी गई, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
शांति व्यवस्था पर जोर: प्रशासन ने कहा कि वालंटियर्स पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें, ताकि यह आयोजन शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।
अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि पुलिस प्रशासन हर कदम पर लोगों के साथ है और यह आयोजन देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक शांति का पैगाम देगा।
फिलहाल के लिए इतना ही, ऐसे ही ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए हिंदुस्तान खबर 7 के साथ।
जय हिंद, जय भारत
    user_शाहबुद्दीन
    शाहबुद्दीन
    Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अनीस सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल में नेफ्रोलॉजी सेवाओं का विस्तार, किडनी मरीजों को मिलेगा उन्नत उपचार बरेली। शहर के प्रतिष्ठित अनीस सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड फहमी आईवीएफ सेंटर में अब किडनी से जुड़ी बीमारियों के उपचार के लिए अत्याधुनिक नेफ्रोलॉजी सेवाओं का विस्तार किया गया है
    1
    अनीस सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल में नेफ्रोलॉजी सेवाओं का विस्तार, किडनी मरीजों को मिलेगा उन्नत उपचार
बरेली। शहर के प्रतिष्ठित अनीस सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड फहमी आईवीएफ सेंटर में अब किडनी से जुड़ी बीमारियों के उपचार के लिए अत्याधुनिक नेफ्रोलॉजी सेवाओं का विस्तार किया गया है
    user_(JK Media News Update) (Hungama Times News)
    (JK Media News Update) (Hungama Times News)
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बरेली: शराब के नशे में चालक ने बीच सड़क खड़ी की गाड़ी, लगाया जाम — वीडियो बनाने पर पत्रकार से की छीना-झपटी बरेली के चौपला क्षेत्र में फुल पुलिस मॉडल स्कूल गेट के सामने उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब एक शराब के नशे में धुत चालक ने अपनी गाड़ी बीच रोड पर खड़ी कर दी, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। राहगीरों द्वारा मना करने के बावजूद आरोपी उनसे उलझता और अभद्रता करता नजर आया। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, चालक नशे की हालत में था और बार-बार समझाने के बावजूद गाड़ी हटाने को तैयार नहीं हुआ। इस दौरान जब एक पत्रकार द्वारा घटना का वीडियो बनाया जाने लगा, तो आरोपी ने मोबाइल छीनने की कोशिश की और विवाद और बढ़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आरोपी लगातार उत्पात मचा रहा था और राहगीरों के साथ बदसलूकी कर रहा था। हैरानी की बात यह भी रही कि जिस गाड़ी से जाम लगाया गया, उस पर “प्रेस” भी लिखा हुआ था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस से कार्रवाई की मांग की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि सार्वजनिक व्यवस्था भंग करने वालों पर लगाम लगाई जा सके।
    1
    बरेली: शराब के नशे में चालक ने बीच सड़क खड़ी की गाड़ी, लगाया जाम — वीडियो बनाने पर पत्रकार से की छीना-झपटी
बरेली के चौपला क्षेत्र में फुल पुलिस मॉडल स्कूल गेट के सामने उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब एक शराब के नशे में धुत चालक ने अपनी गाड़ी बीच रोड पर खड़ी कर दी, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। राहगीरों द्वारा मना करने के बावजूद आरोपी उनसे उलझता और अभद्रता करता नजर आया।
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, चालक नशे की हालत में था और बार-बार समझाने के बावजूद गाड़ी हटाने को तैयार नहीं हुआ। इस दौरान जब एक पत्रकार द्वारा घटना का वीडियो बनाया जाने लगा, तो आरोपी ने मोबाइल छीनने की कोशिश की और विवाद और बढ़ गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आरोपी लगातार उत्पात मचा रहा था और राहगीरों के साथ बदसलूकी कर रहा था। हैरानी की बात यह भी रही कि जिस गाड़ी से जाम लगाया गया, उस पर “प्रेस” भी लिखा हुआ था।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस से कार्रवाई की मांग की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि सार्वजनिक व्यवस्था भंग करने वालों पर लगाम लगाई जा सके।
    user_Bareilly ki halchal
    Bareilly ki halchal
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • दबंगों का आतंक: परिवार से मारपीट, युवती से छेड़खानी, जिला अस्पताल में गंभीर भर्ती सब-हेडलाइन: बारादरी पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप, पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार खबर: बरेली। थाना बारादरी क्षेत्र के सतीपुर मोहल्ले में दबंगों के आतंक का मामला सामने आया है। पीड़िता बसन्ती देवी पत्नी स्वर्गीय लालता प्रसाद ने आरोप लगाया है कि विपक्षी लोगों ने उनके परिवार पर हमला कर मारपीट की और उनकी बेटी के साथ छेड़खानी की। घटना में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
    1
    दबंगों का आतंक: परिवार से मारपीट, युवती से छेड़खानी, जिला अस्पताल में गंभीर भर्ती
सब-हेडलाइन:
बारादरी पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप, पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
खबर:
बरेली। थाना बारादरी क्षेत्र के सतीपुर मोहल्ले में दबंगों के आतंक का मामला सामने आया है। पीड़िता बसन्ती देवी पत्नी स्वर्गीय लालता प्रसाद ने आरोप लगाया है कि विपक्षी लोगों ने उनके परिवार पर हमला कर मारपीट की और उनकी बेटी के साथ छेड़खानी की। घटना में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
    user_अवधेश शर्मा उप संपादक बरेली बरेली रिपोर्टर
    अवधेश शर्मा उप संपादक बरेली बरेली रिपोर्टर
    मीडिया में ज्यादा काम किया है बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • #8वें वेतन आयोग से बाहर पेंशनर्स में गुस्सा! बरेली में धरना, PM-CM को भेजा बड़ा संदेश”#
    1
    #8वें वेतन आयोग से बाहर पेंशनर्स में गुस्सा! बरेली में धरना, PM-CM को भेजा बड़ा संदेश”#
    user_   ख़बर जंक्शन बरेली
    ख़बर जंक्शन बरेली
    Social Media Manager बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    54 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.