Shuru
Apke Nagar Ki App…
जिला पीलीभीत के तहसील बीसलपुर के क्षेत्र में मीरपुर वाहनपुर में की जामा मस्जिद और गांव कि अन्य मस्जिदों में भी जश्ने कुरआन ए पाक मेरा बरेली जिला बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया
Raunak Ali Ansari
जिला पीलीभीत के तहसील बीसलपुर के क्षेत्र में मीरपुर वाहनपुर में की जामा मस्जिद और गांव कि अन्य मस्जिदों में भी जश्ने कुरआन ए पाक मेरा बरेली जिला बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पीलीभीत के पूरनपुर में दबंगों का तांडव, ऑफिस का दुकान की तोड़फोड़ के बाद लगाइए आप और मजा हड़कंप1
- मेला देखकर वापस लौट रही बाइक सवार महिला को ट्रेक्टर ट्राली ने मारी टक्कर हुई मौत। दियोरिया कला।चैती मेले में लगातार हो रही भीड़ और लापरवाही श्रृद्धालुओं पर भारी पड़ रही है।इलावांस देवल से चैती मेला देखकर वापस लौट रहे बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव गंगापुरी निवासी लेखराज राजपूत अपनी पत्नी पार्वती देवी -45 वर्ष के साथ बाइक लौट रहे थे जैसे ही वह पैनियां हिम्मत के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रही ट्रेक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी जिससे महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई महिला को एंबुलेंस से सीएचसी दियोरिया कला भेजा गया है जहां पर चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया है घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष गौतम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटनास्थल का मौका मुआयना किया।ट्रेक्टर चालक ट्रेक्टर ट्राली लेकर फरार हो गया है।3
- पीलीभीत जिला के बीसलपुर तहसील में हुआ दर्दनाक सडक हादसा। दियोरिया कलां । दियोरिया बीसलपुर मार्ग पर वीर सिंह पुर चौराहे पर बुधवार सुबह 11 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने सबारियों से भरे ई रिक्शा में टक्कर मार दी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और कार अनियंत्रित होकर दुकान के सामने खड़ी ट्राली से टकरा गई इस हादसे में एक 60 वर्षीय महिला और एक 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए बीसलपुर सीएचसी भेजा गया है हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई घटना की सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रगति चौहान थानाध्यक्ष गौतम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने घायलों को अस्पताल भेजा। बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव मार पगार और बबूरा के ग्रामीण ई रिक्शा पर सवार होकर इलांवास देवल पर लगे चैती मेला देखने के लिए जा रहे थे जैसे ही ई रिक्शा दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव वीर सिंह पुर बहांदिया चौराहे के पास पहुंचा तभी सामने से तीव्र गति से आ रही कार चालक ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी जिससे ई रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्राली से टकरा गई हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई तमाम ग्रामीण मौके पर जा पहुंचे और उन्होंने घायलों की मदद की। सूचना मिलते ही तत्काल दियोरिया थानाध्यक्ष गौतम सिंह पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रगति चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने घायलों को अस्पताल भेजा। जिसमें दो लोगों की राहुल पुत्र श्रीपाल -14 वर्ष, जसोदा देवी पत्नी राममूर्ति -60 की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव बबूरा के निवासी बताए गए हैं। जबकि मुनेंद्र पुत्र मुनीश -26 वर्ष, अमन पुत्र श्रीपाल -12 वर्ष, अन्नपूर्णा पत्नी श्रीपाल -40 वर्ष, राजेश्वरी पत्नी राजू -30 वर्ष निवासी मार पगार थाना बिलसंडा, सुधा पुत्री श्रीपाल -10 वर्ष, शोभा पुत्री संजय 4 वर्ष, काजल पुत्री रामदुलारे -15 वर्ष, अनामिका पत्नी जगदीश निवासी ग्राम बबूरा थाना बिलसंडा घायल हुए हैं। हादसे के बाद सड़क पर भारी जाम लग गया जिसमें पुलिस को खासी मेहनत करनी पड़ी। इधर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार की रफ्तार बहुत अधिक थी। थानाध्यक्ष गौतम सिंह ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेजा गया है घायलों का बीसलपुर सीएचसी पर इलाज चल रहा है। जिसमें एक की हालत गम्भीर बतायी गयी है। मेले की खुशियां मातम में बदलीं। ई रिक्शा चालक सवारियों को लेकर इलांवास देवल चैती मेले में जा रहा था सबके मन में मां भगवती के दर्शन करने की तमन्ना थी लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था जिससे हादसे के बाद चारों तरफ चीख-पुकार मच गई।3
- ग्राम कटकवारा में भूख प्यास से तड़प रही गौ माता नौ महीनों से नहीं मिला हरा चारा बीसलपुर। बरखेड़ा ब्लाक क्षेत्र के गांव कटकवारा में उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गौशाला का निर्माण करवाया गया। जिससे क्षेत्र की सभी गायों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था मिल सके और क्षेत्र में किसानों की फसलों को नुकसान ना पहुंचाएं लेकिन इस गौशाला में तमाम खामियां है गौशाला जाने वाले मार्ग की हालत इतनी खराब है कि वहां से पैदल भी निकालना मुश्किल हो रहा है। जब तक गौशाला जाने वाला मार्ग ठीक नहीं होगा तब तक गौशाला में पशुओं के लिए बेहतर सुविधा नहीं मिल सकेंगी। गौशाला में तैनात चीतराम कर्मचारी से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया, कि शुरुआत में जब गौशाला का निर्माण हुआ था तब हमारे यहां गौ माता को कोई भी कमी नहीं थी हरा चारा भी मिलता था लेकिन इस समय चोकर भी बाहर से नहीं आ पा रहा है केवल भूसा से खाना पूरी कर रहे हैं रास्ता खराब होने की वजह से कोई बहन नहीं आ पा रहा है और कुछ दिन पहले इनवर्टर बैटरी फट गया गौशाला में लगी समर भी खराब हो गई है गौशाला में लगभग 64 छोटे बड़े पशु है जिनको नल से पानी पिला नहीं पाते हैं प्यास भूखे प्यासे जानवर रह रहते हैं हरा चारा गौ माता के लिए बहुत जरूरी है लेकिन महीनों से देखने को तक नहीं मिला है।सरकार के आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं भूखे प्यासे जानवर तड़प रहे हैं ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्राम प्रधान कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस संबंध में वीडीओ वेद प्रकाश से बात की तो उन्होंने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं था ग्राम विकास अधिकारी से संपर्क कर तत्काल गौशाला की व्यवस्थाएं ठीक कराई जाएगी।4
- Post by Sumit Awasthi1
- Post by रामवीर राष्ट्रीय महासचिव गौ रक्षा प्रकोष्ठ बरेली राष्ट्रीय महासचिव गौ रक्षा प्रकोष्ठ बरेली1
- भुता/बरेली: राशन वितरण में अनियमितता घटतोली का आरोप, ग्रामीणों ने कोटेदार पर लगाए गंभीर आरोप बरेली के ग्राम पऊनगला, पोस्ट कुआडांडा के ग्रामीणों ने क्षेत्र के कोटेदार राजपाल निवासी डडिया सितावराय पर राशन वितरण में लगातार अनियमितता बरतने के गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों के अनुसार पिछले कई महीनों से राशन वितरण में गड़बड़ी की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि दिनांक 15 मार्च 2026 को जब वे राशन लेने पहुंचे, तो कोटेदार द्वारा राशन को खिड़की से बांटा जा रहा था। आरोप है कि सही तौल मशीन की जगह दूसरे कांटे से तौल कर प्रति यूनिट लगभग 4 किलो राशन दिया गया। विरोध करने पर कोटेदार द्वारा गाली-गलौज और धक्का-मुक्की करते हुए अभद्र व्यवहार किया गया। पीड़ितों में शामिल जितेंद्र कुमार पुत्र मालू, जो कि दिव्यांग हैं, ने बताया कि उन्हें पहले से ही राशन लेने में कठिनाई होती है, इसके बावजूद उनके साथ भी अभद्रता की गई। वहीं मालू पुत्र ताराचंद और भगवान दास पुत्र नाथू को भी निर्धारित मात्रा से कम राशन दिए जाने की शिकायत है। एक अन्य शिकायतकर्ता रामकुमार पुत्र नाथूलाल ने बताया कि पिछले लगभग 4 महीनों से उनका बायोमेट्रिक अंगूठा तो लगवाया जा रहा है, लेकिन उन्हें राशन नहीं दिया जा रहा। जबकि जन नेट पर जांच कराने पर उनका यूनिट चालू पाया गया। इस संबंध में कोटेदार से शिकायत करने पर उन्होंने कथित रूप से धमकी दी और कहा कि “जहां शिकायत करनी हो कर लो, ऊपर तक मेरी सेटिंग है।” ग्रामीणों ने बताया कि राशन कार्ड संख्या से जुड़े लाभार्थियों को भी पूरी मात्रा में राशन नहीं मिल रहा है। इस मामले से पूरे गांव में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी कोटेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि पात्र लाभार्थियों को उनका पूरा हक मिल सके2
- Post by Raunak Ali Ansari1