ललितपुर नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या-20, मोहल्ला तालाबपुरा स्थित सुम्मेरा तालाब एवं वृद्धाश्रम के समीप 'कपि वन' की स्थापना के लिए फलदार पौधों का रोपण किया गया। वृक्षारोपण महाअभियान-2026 के अंतर्गत नवीन विशिष्ट वनों की स्थापना के क्रम में 21 जुलाई 2026 को यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद, ललितपुर की अध्यक्ष सोनाली जैन अभिलाषा, अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा, वन विभाग के अधिकारी और नगर पालिका के कर्मचारी उपस्थित रहे। शासन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य पारिस्थितिक संतुलन, पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता के संवर्धन तथा हरित क्षेत्र का विस्तार करना है। 'कपि वन' के विकास हेतु इस अभियान के अंतर्गत कुल 6,000 फलदार पौधे लगाए गए। इनमें सुम्मेरा तालाब परिसर में 1,000 और वृद्धाश्रम के समीप 5,000 पौधों का रोपण किया गया। रोपे गए वृक्षों की विभिन्न प्रजातियों में मुख्य रूप से आम, अमरूद, कटहल और सीताफल सहित अन्य फलदार पौधे शामिल रहे। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष सोनाली जैन अभिलाषा ने वृक्षों को जीवन की आधारशिला बताते हुए कहा कि पेड़ हमें शुद्ध ऑक्सीजन, स्वच्छ वातावरण, छाया, जल संरक्षण और प्राकृतिक संतुलन प्रदान करते हैं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को आज की वैश्विक आवश्यकता बताते हुए प्रत्येक नागरिक से प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की। कार्यक्रम में क्षेत्रीय वन अधिकारी रोहित यादव, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी मनीष कुमार गौण, पार्षद प्रतिनिधि अमरदीप रजक, सेवानिवृत्त वरिष्ठ लिपिक रमाकांत तिवारी, नजूल लिपिक सुधीर कुमार रावत, सतेन्द्र रिछारिया, सुधांशु मालवीय, कृष्णपाल सिंह, सुरेन्द्र सिंह यादव और मुकेश यादव सहित नगर पालिका परिषद एवं वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
ललितपुर नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या-20, मोहल्ला तालाबपुरा स्थित सुम्मेरा तालाब एवं वृद्धाश्रम के समीप 'कपि वन' की स्थापना के लिए फलदार पौधों का रोपण किया गया। वृक्षारोपण महाअभियान-2026 के अंतर्गत नवीन विशिष्ट वनों की स्थापना के क्रम में 21 जुलाई 2026 को यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद, ललितपुर की अध्यक्ष सोनाली जैन अभिलाषा, अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा, वन विभाग के अधिकारी और नगर पालिका के कर्मचारी उपस्थित रहे। शासन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य पारिस्थितिक संतुलन, पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता के संवर्धन तथा हरित क्षेत्र का विस्तार करना है। 'कपि वन' के विकास हेतु इस अभियान के अंतर्गत कुल 6,000 फलदार पौधे लगाए गए। इनमें सुम्मेरा तालाब परिसर में 1,000 और वृद्धाश्रम के समीप 5,000 पौधों का रोपण किया गया। रोपे गए
वृक्षों की विभिन्न प्रजातियों में मुख्य रूप से आम, अमरूद, कटहल और सीताफल सहित अन्य फलदार पौधे शामिल रहे। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष सोनाली जैन अभिलाषा ने वृक्षों को जीवन की आधारशिला बताते हुए कहा कि पेड़ हमें शुद्ध ऑक्सीजन, स्वच्छ वातावरण, छाया, जल संरक्षण और प्राकृतिक संतुलन प्रदान करते हैं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को आज की वैश्विक आवश्यकता बताते हुए प्रत्येक नागरिक से प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की। कार्यक्रम में क्षेत्रीय वन अधिकारी रोहित यादव, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी मनीष कुमार गौण, पार्षद प्रतिनिधि अमरदीप रजक, सेवानिवृत्त वरिष्ठ लिपिक रमाकांत तिवारी, नजूल लिपिक सुधीर कुमार रावत, सतेन्द्र रिछारिया, सुधांशु मालवीय, कृष्णपाल सिंह, सुरेन्द्र सिंह यादव और मुकेश यादव सहित नगर पालिका परिषद एवं वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
- दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और अन्य विपक्षी नेताओं को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद उत्तर प्रदेश भर में पार्टी कार्यकर्ताओं का विरोध शुरू हो गया है। लखनऊ और झांसी समेत राज्य के कई जिलों में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। झांसी के एलिट चौराहे पर भी सपाइयों ने जोरदार प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और कई वरिष्ठ सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर नवाबाद थाने पहुंचा दिया। थाने में हिरासत में लिए गए नेताओं में पूर्व जिलाध्यक्ष महेश कश्यप, अरविंद वशिष्ठ, विश्व प्रताप यादव, अनस मकरानी, स्वदेश सिंह यादव, सत्येंद्र पुरी, अभिषेक, हामिद मकरानी, राहुल माल्या, डॉ. रघुवीर चौधरी, स्वदेश यादव और मनोज दुबे सहित कई नेता मौजूद रहे। नवाबाद थाने के अंदर हिरासत में लिए गए सभी सपा नेता शांतिपूर्वक बैठकर आगे की रणनीति पर चर्चा करते दिखे। वहीं दूसरी ओर पुलिस प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर लगातार कड़ी नजर बनाए हुए है।1
- ललितपुर शहर में बीते कई दिनों से लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बारिश की वजह से शहर की कच्ची सड़कें कीचड़ में तब्दील हो चुकी हैं और जगह-जगह जलजमाव की समस्या खड़ी हो गई है। सड़कों पर फैले कीचड़ और पानी के कारण राहगीर और स्थानीय लोग सीधे रास्ते से जाने के बजाय सड़क के किनारों से किसी तरह निकलने को मजबूर हैं।1
- ललितपुर नगर के विकास और स्थानीय निवासियों की समस्याओं का निराकरण कराने के उद्देश्य से पालिका अध्यक्ष द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पालिका अध्यक्ष प्रतिदिन शहर के विभिन्न वार्डों में भ्रमण कर नागरिक व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। निरीक्षण के दौरान नगरवासियों को आ रही समस्याओं और विशेष रूप से जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए संबंधितों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। शहर के लोगों को राहत दिलाने और जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए पालिका अध्यक्ष का यह निरीक्षण अभियान लगातार जारी है।2
- प्रदर्शनकारियों का साथ देने पर राहुल गांधी और अखिलेश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली के जंतर-मंतर के बाद अब इस कार्रवाई को लेकर ललितपुर में भी भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। ललितपुर में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के नेताओं ने एकजुट होकर सड़कों पर उतरकर अपना विरोध दर्ज कराया। सपा और कांग्रेस के नेताओं ने तुवन चौराहे से लेकर घंटाघर तक लगातार नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च निकाला और अपना गुस्सा जाहिर किया।1
- ललितपुर में इलाइट चौराहे के पास स्थित मुक्तिधाम का रास्ता बारिश के पानी से दलदल में तब्दील हो गया है। इस वजह से यहाँ आने-जाने वाले लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इस मुक्तिधाम में आए दिन अंतिम यात्राएँ पहुँचती हैं, लेकिन रास्ते की खस्ताहाल स्थिति के कारण यात्रा में शामिल नागरिकों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रास्ते को जल्द से जल्द सही कराए जाने की सख्त आवश्यकता है।1
- ललितपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र में शहज़ाद नदी के निर्माणाधीन पुल के पास देर रात एक युवक का शव मिला। घटना के बाद पुलिस ने राहगीरों की मदद से शव को बाहर निकाला और आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज पहुँचाया। वहाँ डॉक्टरों की टीम ने जाँच-पड़ताल के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान नदीपुरा निवासी अंसार के 27 वर्षीय पुत्र फैज़ान के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है और मामले की जाँच में जुट गई है।4