logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

11 hrs ago
user_Pratibha Pandey
Pratibha Pandey
Doctor बैरिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago

More news from बिहार and nearby areas
  • पंचायत कटेया लहलादपुर सारण सैयद अफजल अब्बास ने कहा नीतीश कुमार ने जो कर दिया वो कोई नहीं कर सकता
    1
    पंचायत कटेया लहलादपुर सारण सैयद अफजल अब्बास ने कहा नीतीश कुमार ने जो कर दिया वो कोई नहीं कर सकता
    user_एनामुल हक
    एनामुल हक
    Journalist छपरा, सारण, बिहार•
    22 hrs ago
  • आरा से संजय श्रीवास्तव स्लग। यूजीसी बिल के समर्थन में ओबीसी संघर्ष सेना के सदस्यों ने निकाला मसाल जुलूस एंकर। 4 फरवरी बुधवार की शाम को यूजीसी बिल के समर्थन में ओबीसी संघर्ष सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमुद पटेल के नेतृत्व मेंअंबेडकर स्मारक (रमना मैदान) से शहर के सभी चौक-चौराहे को होते हुए जेपी स्मारक (रमना मैदान) तक मशाल जुलूस कार्यक्रम संपन्न हुआ। स्वर्ण समुदाय के लोगों ने अराजकता फेलाने की मानसिकता से इसे जाति रंग देकर, गैरबराबरी, और काला कानून का हवा दे रहे जबकी सचाई यह है कि यूनिवर्सिटीयो में विधार्थी तो है ही इसके अलावा प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर तक से जूड़ा आज तक कोई भी रोस्टर पूरा नहीं भरा है, उनका प्रमोशन तक पेंडिंग पड़ा है। सेंट्रल यूनिवर्सिटी में ओबीसी के 80%, एसटी के लिए 83% और एससी के लिए 64% पद खाली है। आख़िर ऐसा क्यों?? इन सब कारणों को देखते हुए समिति ने यूनिवर्सिटी में एसटी एससीओबीसी के छात्रों सहित आर्थिक रूप से कमजोर और दिव्यांग छात्रों के साथ हो रहे भेदभाव के कारण 2012 में पारित यूजीसी बिल में छात्र हितों की सुरक्षा की पूर्ति और असमानता को दूर करने के लिए पुराने नियमों में कुछ संशोधन किया और फिर उसे यूजीसी 2026 गाइड लाइन के अधीन लागू किया। पटेल ने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालयों में ओबीसी एससी एसटी के छात्र/छात्राओं से हो रहे भेदभाव को ध्यान में रखकर सरकार ने जो यूजीसी बिल बनाया है, हमलोग उसका भरपूर समर्थन करते हैं, लेकिन दूसरी तरफ सुप्रीम कोर्ट ने इस बिल पर रोक लगाई है वो न्यायपूर्ण नहीं है, हम सभी एससीएसटी ओबीसी वर्ग इस बिल पर लगे रोक का विरोध करते हैं, इसे तत्काल हटाना होगा अन्यथा हमलोग एक होकर राष्ट्रीय स्तर तक चरणबद्ध आंदोलन करने का काम करेंगे।इस मशाल जुलूस में छोटे यादव ,सबीर,भीम यादव,संतोष मेहता,विशाल यादव,रोहन कुशवाहा,ओमकार रुद्रा,सुशील यादव,आनंद प्रकाश अमन पटेल,कमलेश पाल सहित काफी संख्या में सदस्य मौजूद थे। बाइट। राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमुद पटेल बाइट।आइसा राज्य सचिव शब्बीर कुमार
    1
    आरा से संजय श्रीवास्तव
स्लग। यूजीसी बिल के समर्थन में ओबीसी संघर्ष सेना के सदस्यों ने निकाला मसाल जुलूस
एंकर।  4 फरवरी बुधवार की शाम को यूजीसी बिल के समर्थन में ओबीसी संघर्ष सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष  कुमुद पटेल के नेतृत्व मेंअंबेडकर स्मारक (रमना मैदान) से शहर के सभी चौक-चौराहे को होते हुए जेपी स्मारक (रमना मैदान) तक मशाल जुलूस कार्यक्रम संपन्न हुआ। स्वर्ण समुदाय के लोगों ने अराजकता फेलाने की मानसिकता से इसे जाति रंग देकर, गैरबराबरी, और काला कानून का हवा दे रहे जबकी सचाई यह है कि यूनिवर्सिटीयो में विधार्थी तो है ही इसके अलावा प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर तक से जूड़ा  आज तक कोई भी रोस्टर पूरा नहीं भरा है, उनका प्रमोशन तक पेंडिंग पड़ा है। सेंट्रल यूनिवर्सिटी में ओबीसी के  80%, एसटी के लिए 83% और एससी के लिए 64% पद खाली है।   आख़िर ऐसा क्यों?? इन सब कारणों को देखते हुए समिति ने यूनिवर्सिटी में एसटी एससीओबीसी के छात्रों सहित आर्थिक रूप से कमजोर और दिव्यांग छात्रों के साथ हो रहे भेदभाव के कारण 2012 में पारित यूजीसी बिल में छात्र हितों की सुरक्षा की पूर्ति और असमानता को दूर करने के लिए पुराने नियमों में कुछ संशोधन किया और फिर उसे यूजीसी 2026 गाइड लाइन के अधीन लागू किया।  पटेल ने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालयों में ओबीसी एससी एसटी के छात्र/छात्राओं से हो रहे भेदभाव को ध्यान में रखकर सरकार ने जो यूजीसी बिल बनाया है, हमलोग उसका भरपूर समर्थन करते हैं, लेकिन दूसरी तरफ सुप्रीम कोर्ट ने इस बिल पर रोक लगाई है वो न्यायपूर्ण नहीं है, हम सभी एससीएसटी ओबीसी वर्ग इस बिल पर लगे रोक का विरोध करते हैं, इसे तत्काल हटाना होगा अन्यथा हमलोग एक होकर राष्ट्रीय स्तर तक चरणबद्ध आंदोलन करने का काम करेंगे।इस मशाल जुलूस में छोटे यादव ,सबीर,भीम यादव,संतोष मेहता,विशाल यादव,रोहन कुशवाहा,ओमकार रुद्रा,सुशील यादव,आनंद प्रकाश अमन पटेल,कमलेश पाल सहित काफी संख्या में सदस्य मौजूद थे।
बाइट। राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमुद पटेल
बाइट।आइसा राज्य सचिव शब्बीर कुमार
    user_Sanjay srivastava
    Sanjay srivastava
    रिपोर्टर आरा, भोजपुर, बिहार•
    9 hrs ago
  • “निशिकांत दुबे का टोका-टोकी करना यह जताने की कोशिश है कि संसद सरकार की मर्ज़ी से चलती है। यह स्पीकर, संसद, लोकतंत्र और देश की जनता का अपमान है,” — कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा।
    1
    “निशिकांत दुबे का टोका-टोकी करना यह जताने की कोशिश है कि संसद सरकार की मर्ज़ी से चलती है। यह स्पीकर, संसद, लोकतंत्र और देश की जनता का अपमान है,” — कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा।
    user_जनसत्ता NEWS@
    जनसत्ता NEWS@
    Daraundha, Siwan•
    9 hrs ago
  • आरा। अनुमंडल पदाधिकारी सदर, आरा शिप्रा विजय चौधरी द्वारा अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न अंचलों का व्यापक एवं सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों की गहन समीक्षा की गई, जिसमें विशेष रूप से किसान पंजीकरण (Farmer Registration) से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जांचा गया। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल क्षेत्र में संचालित सभी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC Centers) पर भी जांच की गई। सीएससी सेंटरों पर उपलब्ध सेवाओं, किसानों के निबंधन प्रगति, अभिलेखों के संधारण, तकनीकी व्यवस्थाओं एवं आमजन को दी जा रही सुविधाओं की बारीकी से समीक्षा की गई। अनुमंडल पदाधिकारी ने संबंधित संचालकों को निर्देश दिया कि किसान निबंधन का कार्य पूरी पारदर्शिता, तत्परता एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया जाए। निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी ने आम जनों एवं किसानों से सीधे संवाद भी किया तथा उन्हें किसान पंजीकरण के महत्व की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक संख्या में निबंधन कराने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि किसान पंजीकरण से सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ सीधे पात्र किसानों तक पहुंच सकेगा। अनुमंडल पदाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही, उदासीनता अथवा कार्य में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान यह भी चेतावनी दी गई कि यदि किसी कर्मी या सीएससी सेंटर द्वारा कार्य में लापरवाही पाई जाती है तो उनके विरुद्ध कठोर एवं विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करना, जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को बढ़ावा देना तथा आम जनता को समयबद्ध एवं सुचारु सेवाएं उपलब्ध कराना है। अनुमंडल प्रशासन द्वारा आगे भी इस प्रकार के निरीक्षण नियमित रूप से जारी रहेंगे।
    2
    आरा। अनुमंडल पदाधिकारी सदर, आरा शिप्रा विजय चौधरी द्वारा अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न अंचलों का व्यापक एवं सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों की गहन समीक्षा की गई, जिसमें विशेष रूप से किसान पंजीकरण (Farmer Registration) से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जांचा गया। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल क्षेत्र में संचालित सभी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC Centers) पर भी जांच की गई। सीएससी सेंटरों पर उपलब्ध सेवाओं, किसानों के निबंधन प्रगति, अभिलेखों के संधारण, तकनीकी व्यवस्थाओं एवं आमजन को दी जा रही सुविधाओं की बारीकी से समीक्षा की गई। अनुमंडल पदाधिकारी ने संबंधित संचालकों को निर्देश दिया कि किसान निबंधन का कार्य पूरी पारदर्शिता, तत्परता एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया जाए। निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी ने आम जनों एवं किसानों से सीधे संवाद भी किया तथा उन्हें किसान पंजीकरण के महत्व की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक संख्या में निबंधन कराने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि किसान पंजीकरण से सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ सीधे पात्र किसानों तक पहुंच सकेगा। अनुमंडल पदाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही, उदासीनता अथवा कार्य में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान यह भी चेतावनी दी गई कि यदि किसी कर्मी या सीएससी सेंटर द्वारा कार्य में लापरवाही पाई जाती है तो उनके विरुद्ध कठोर एवं विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करना, जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को बढ़ावा देना तथा आम जनता को समयबद्ध एवं सुचारु सेवाएं उपलब्ध कराना है। अनुमंडल प्रशासन द्वारा आगे भी इस प्रकार के निरीक्षण नियमित रूप से जारी रहेंगे।
    user_Jitendra Kumar
    Jitendra Kumar
    Photographer आरा, भोजपुर, बिहार•
    9 hrs ago
  • Post by Chandan Kumar
    1
    Post by Chandan Kumar
    user_Chandan Kumar
    Chandan Kumar
    Driver आरा, भोजपुर, बिहार•
    10 hrs ago
  • केंद्रीय बजट 2026-27 विकसित भारत का विजन डॉक्यूमेंट : डॉ. दयालु इंफ्रास्ट्रक्चर पर 12.2 लाख करोड़ का निवेश, विकास को मिलेगी रफ्तार : डॉ. दयालु मेक इन इंडिया और पीएलआई से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर : डॉ. दयालु सारनाथ और हस्तिनापुर बनेंगे अनुभवात्मक पर्यटन केंद्र : डॉ. दयालु बलिया। प्रदेश सरकार के आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने बुधवार को निरीक्षण भवन में केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर पत्रकारों के साथ प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत-2047 और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को साकार करने वाला दूरदर्शी विजन डॉक्यूमेंट है। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में मोदी सरकार ने आमजन की सुविधाओं, नवाचार, आर्थिक वृद्धि, रोजगार सृजन और समावेशी विकास पर निरंतर ध्यान दिया है। बजट 2026-27 में किसान, युवा, महिला, उद्यमी और मध्यम वर्ग सभी को केंद्र में रखकर योजनाएं बनाई गई हैं। उन्होंने बताया कि आधारभूत संरचना को अर्थव्यवस्था की रीढ़ मानते हुए इसमें ऐतिहासिक निवेश किया गया है। वर्ष 2014-15 में जहां इंफ्रास्ट्रक्चर बजट 2 लाख करोड़ रुपये था, वहीं इसे बढ़ाकर अब 12.2 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया है। साथ ही मंत्री ने कहा कि बजट में देश को सात नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की सौगात मिली है, जिनमें दिल्ली- वाराणसी और वाराणसी- सिलीगुड़ी कॉरिडोर उत्तर प्रदेश के लिए विशेष रूप से लाभकारी होंगे। इससे नोएडा, आगरा, लखनऊ, प्रयागराज और वाराणसी जैसे शहरों को तेज़ गति से जोड़ा जा सकेगा। इसके अलावा डांकुनी से सूरत तक डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर तथा अगले पांच वर्षों में 20 नए वाटरवेज़ शुरू करने का निर्णय लिया गया है। वाराणसी में गंगा जलमार्ग पर शिप-रिपेयर और जलयान मरम्मत केंद्र की स्थापना से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने बताया कि पांच लाख से अधिक आबादी वाले टियर-2 और टियर-3 शहरों में सिटी इकोनॉमिक रीजन विकसित किए जाएंगे। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पांच प्रमुख टूरिस्ट डेस्टिनेशन विकसित किए जाएंगे, जिनमें उत्तर प्रदेश के सारनाथ और हस्तिनापुर को अनुभवात्मक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। रक्षा क्षेत्र पर बोलते हुए डॉ. दयालु ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद पेश किए गए इस पहले बजट में रक्षा बजट को 15 प्रतिशत बढ़ाकर 7.85 लाख करोड़ रुपये किया गया है, जिसमें 2.19 लाख करोड़ रुपये रक्षा अवसंरचना के लिए निर्धारित हैं ।मैन्युफैक्चरिंग को रोजगार का प्रमुख आधार बताते हुए उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया और पीएलआई योजनाओं को और सशक्त किया गया है। बायोफार्मा शक्ति परियोजना के तहत 10 हजार करोड़ रुपये, इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0, इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग के लिए 40 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।एमएसएमई क्षेत्र के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का एमएसएमई ग्रोथ फंड तथा पारंपरिक उद्योगों के पुनरुद्धार से उत्तर प्रदेश को विशेष लाभ मिलेगा। साथ ही आयुष क्षेत्र में तीन अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थानों की स्थापना की जाएगी। युवाओं और महिलाओं के लिए प्रत्येक जिले में गर्ल्स हॉस्टल की व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य क्षेत्र में जिला अस्पतालों की क्षमता 50 प्रतिशत तक बढ़ाने और हर जिले में ट्रॉमा सेंटर स्थापित करने का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि कृषि क्षेत्र के लिए 1.62 लाख करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 7 प्रतिशत अधिक है। वहीं केंद्रीय सहायता, टैक्स डिवोल्यूशन और सीएसएस के तहत उत्तर प्रदेश को लगभग 4.18 लाख करोड़ रुपये का वित्तीय समर्थन मिलेगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” की भावना को साकार करने वाला बजट है, जो उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश को आत्मनिर्भर और विकसित भारत की दिशा में आगे ले जाएगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजय मिश्र, नारद राय, जिला उपाध्यक्ष शुभनारायण सिंह, सुरेंद्र, संजीव कुमार डम्पू, जिला महामंत्री आलोक शुक्ला, रंजना राय, जिला मंत्री कृष्णा पांडेय, अरुण सिंह बंटू, संजय कुमार सिंह, अभिजीत तिवारी बब्लू, मनोज श्रीवास्तव, नितेश कुमार मिश्र सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
    1
    केंद्रीय बजट 2026-27 विकसित भारत का विजन डॉक्यूमेंट : डॉ. दयालु
इंफ्रास्ट्रक्चर पर 12.2 लाख करोड़ का निवेश, विकास को मिलेगी रफ्तार : डॉ. दयालु
मेक इन इंडिया और पीएलआई से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर : डॉ. दयालु
सारनाथ और हस्तिनापुर बनेंगे अनुभवात्मक पर्यटन केंद्र : डॉ. दयालु
बलिया। प्रदेश सरकार के आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने बुधवार को निरीक्षण भवन में केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर पत्रकारों के साथ प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत-2047 और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को साकार करने वाला दूरदर्शी विजन डॉक्यूमेंट है।
उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में मोदी सरकार ने आमजन की सुविधाओं, नवाचार, आर्थिक वृद्धि, रोजगार सृजन और समावेशी विकास पर निरंतर ध्यान दिया है। बजट 2026-27 में किसान, युवा, महिला, उद्यमी और मध्यम वर्ग सभी को केंद्र में रखकर योजनाएं बनाई गई हैं। उन्होंने बताया कि आधारभूत संरचना को अर्थव्यवस्था की रीढ़ मानते हुए इसमें ऐतिहासिक निवेश किया गया है। वर्ष 2014-15 में जहां इंफ्रास्ट्रक्चर बजट 2 लाख करोड़ रुपये था, वहीं इसे बढ़ाकर अब 12.2 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया है। साथ ही मंत्री ने कहा कि बजट में देश को सात नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की सौगात मिली है, जिनमें दिल्ली- वाराणसी और वाराणसी- सिलीगुड़ी कॉरिडोर उत्तर प्रदेश के लिए विशेष रूप से लाभकारी होंगे। इससे नोएडा, आगरा, लखनऊ, प्रयागराज और वाराणसी जैसे शहरों को तेज़ गति से जोड़ा जा सकेगा। इसके अलावा डांकुनी से सूरत तक डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर तथा अगले पांच वर्षों में 20 नए वाटरवेज़ शुरू करने का निर्णय लिया गया है। वाराणसी में गंगा जलमार्ग पर शिप-रिपेयर और जलयान मरम्मत केंद्र की स्थापना से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने बताया कि पांच लाख से अधिक आबादी वाले टियर-2 और टियर-3 शहरों में सिटी इकोनॉमिक रीजन विकसित किए जाएंगे। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पांच प्रमुख टूरिस्ट डेस्टिनेशन विकसित किए जाएंगे, जिनमें उत्तर प्रदेश के सारनाथ और हस्तिनापुर को अनुभवात्मक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। रक्षा क्षेत्र पर बोलते हुए डॉ. दयालु ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद पेश किए गए इस पहले बजट में रक्षा बजट को 15 प्रतिशत बढ़ाकर 7.85 लाख करोड़ रुपये किया गया है, जिसमें 2.19 लाख करोड़ रुपये रक्षा अवसंरचना के लिए निर्धारित हैं ।मैन्युफैक्चरिंग को रोजगार का प्रमुख आधार बताते हुए उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया और पीएलआई योजनाओं को और सशक्त किया गया है। बायोफार्मा शक्ति परियोजना के तहत 10 हजार करोड़ रुपये, इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0, इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग के लिए 40 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।एमएसएमई क्षेत्र के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का एमएसएमई ग्रोथ फंड तथा पारंपरिक उद्योगों के पुनरुद्धार से उत्तर प्रदेश को विशेष लाभ मिलेगा। साथ ही आयुष क्षेत्र में तीन अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थानों की स्थापना की जाएगी। युवाओं और महिलाओं के लिए प्रत्येक जिले में गर्ल्स हॉस्टल की व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य क्षेत्र में जिला अस्पतालों की क्षमता 50 प्रतिशत तक बढ़ाने और हर जिले में ट्रॉमा सेंटर स्थापित करने का प्रावधान है।
उन्होंने बताया कि कृषि क्षेत्र के लिए 1.62 लाख करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 7 प्रतिशत अधिक है। वहीं केंद्रीय सहायता, टैक्स डिवोल्यूशन और सीएसएस के तहत उत्तर प्रदेश को लगभग 4.18 लाख करोड़ रुपये का वित्तीय समर्थन मिलेगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” की भावना को साकार करने वाला बजट है, जो उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश को आत्मनिर्भर और विकसित भारत की दिशा में आगे ले जाएगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजय मिश्र, नारद राय, जिला उपाध्यक्ष शुभनारायण सिंह, सुरेंद्र, संजीव कुमार डम्पू, जिला महामंत्री आलोक शुक्ला, रंजना राय, जिला मंत्री कृष्णा पांडेय, अरुण सिंह बंटू, संजय कुमार सिंह, अभिजीत तिवारी बब्लू, मनोज श्रीवास्तव, नितेश कुमार मिश्र सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
    user_बागी बलिया
    बागी बलिया
    बलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by Chandan Kumar
    1
    Post by Chandan Kumar
    user_Chandan Kumar
    Chandan Kumar
    Driver आरा, भोजपुर, बिहार•
    10 hrs ago
  • जगदीशपुर नगर के वार्ड नंबर 18 पूरब मोहल्ला में श्री श्री 108 संत शिरोमणि रविदास जयंती के उपलक्ष में भव्य संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसका विधिवत उद्घाटन संयुक्त रूप से जगदीशपुर एसडीएम संजीत कुमार और नगर पंचायत के मुख्य पार्षद संतोष कुमार यादव के द्वारा दीप प्रज्वलित करने के बाद फीता काटकर किया। कार्यक्रम में पहुंचे प्रसिद्ध भोजपुरी कलाकार गोलू राजा को मुख्य पार्षद संतोष कुमार यादव ने अंगवस्त्र फूल माला देकर बाबू वीर कुंवर सिंह की धरती पर उनका स्वागत किया। प्रसिद्ध उद्घोषक रितिक रोशन की सुरीली आवाज और शायराना अंदाज से मौजूद लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया।उसके बाद चला सांस्कृतिक कार्यक्रम का दौर। जहां मौजूद कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर मौजूद लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। हजारों की संख्या में मौजूद दर्शन कलाकारों द्वारा गाई गई अच्छी जीत पर जमकर तालियां भी बजाते नजर आ रहे थे। कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों में वरिष्ठ अधिवक्ता वृंदावन सिंह, वार्ड पर फारूक अंसारी, वार्ड पार्षद अनारूल हक, समाजसेवी कुंदन सोनी रहे ।वही आनंद कुमार राजा भाई चंदन भारती आयुष कश्यप अरुण कुमार राजकुमार सुनील कुमार शुभम कुमार आकाश दीप रंजन सोनू कुमार विकास कुमार सत्येंद्र कुमार अनुराग कुमार धीरज कुमार अमित यादव अजीत कुमार भगवान राम चंद्रमा राम वीरेंद्र राम मुन्ना कुमार कृष कश्यप सुकेश राज लकी कुमार अभिषेक कुमार रजनीश राइडर धीरज कुमार गरीब राम रामबाबू आदर्श कश्यप पप्पू विकी जाटव प्रेम कुमार अप्पू जाटव सेट अन्य का कार्यक्रम को सफल करने में सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम 3 फरवरी और 4 फरवरी की रात्रि 3:00 बजे तक चला।
    4
    जगदीशपुर नगर के वार्ड नंबर 18 पूरब मोहल्ला में श्री श्री 108 संत शिरोमणि रविदास जयंती के उपलक्ष में भव्य संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसका विधिवत उद्घाटन संयुक्त रूप से जगदीशपुर एसडीएम संजीत कुमार  और नगर पंचायत के मुख्य पार्षद संतोष कुमार यादव के द्वारा दीप प्रज्वलित करने के बाद फीता काटकर किया। कार्यक्रम में पहुंचे प्रसिद्ध भोजपुरी कलाकार गोलू राजा को मुख्य पार्षद संतोष कुमार यादव ने अंगवस्त्र फूल माला देकर बाबू वीर कुंवर सिंह की धरती पर उनका स्वागत किया। प्रसिद्ध उद्घोषक रितिक रोशन की सुरीली आवाज और शायराना अंदाज से मौजूद लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया।उसके बाद चला सांस्कृतिक कार्यक्रम का दौर। जहां मौजूद कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर मौजूद लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। हजारों की संख्या में मौजूद दर्शन कलाकारों द्वारा गाई गई अच्छी जीत पर जमकर तालियां भी बजाते नजर आ रहे थे। कार्यक्रम के दौरान  मौजूद लोगों में वरिष्ठ अधिवक्ता वृंदावन सिंह, वार्ड पर फारूक अंसारी, वार्ड पार्षद अनारूल हक, समाजसेवी कुंदन सोनी रहे ।वही आनंद कुमार राजा भाई चंदन भारती आयुष कश्यप अरुण कुमार राजकुमार सुनील कुमार शुभम कुमार आकाश दीप रंजन सोनू कुमार विकास कुमार सत्येंद्र कुमार अनुराग कुमार धीरज कुमार अमित यादव अजीत कुमार भगवान राम चंद्रमा राम वीरेंद्र राम मुन्ना कुमार कृष कश्यप सुकेश राज लकी कुमार अभिषेक कुमार रजनीश राइडर धीरज कुमार गरीब राम रामबाबू आदर्श कश्यप पप्पू विकी जाटव प्रेम कुमार अप्पू जाटव सेट अन्य का कार्यक्रम को सफल करने में सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम 3 फरवरी और 4 फरवरी की रात्रि 3:00 बजे तक चला।
    user_Jitendra Kumar
    Jitendra Kumar
    Photographer आरा, भोजपुर, बिहार•
    12 hrs ago
  • दरौंदा प्रखंड में मुंह पका एवं खुरहा बीमारी से गए और भैंस काफी बीमार पड़ रहे थे. मवेशी पालक परेशान थे. पशुपालन विभाग द्वारा चिकित्सा पदाधिकारी के निर्देश पर कैंप के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में जाकर मवेशियों को एफएमडी का टीका लगाया जा रहा है.
    1
    दरौंदा प्रखंड में मुंह पका एवं खुरहा बीमारी से गए और भैंस काफी बीमार पड़ रहे थे. मवेशी पालक परेशान थे. पशुपालन विभाग द्वारा चिकित्सा पदाधिकारी के निर्देश पर कैंप के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में जाकर मवेशियों को एफएमडी का टीका लगाया जा रहा है.
    user_Anish Singh
    Anish Singh
    दरौंधा, सीवान, बिहार•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.