Shuru
Apke Nagar Ki App…
बाप बना दरिंदा, अपनी ही ढाई साल की बेटी से दरिंदगी.... गाजियाबादः बाप बना दरिंदा, अपनी ही ढाई साल की बेटी से दरिंदगी, मां ने रिकॉर्ड कर खोला राज गाजियाबाद के खोड़ा क्षेत्र में ढाई साल की मासूम बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया। मां ने आरोपी पिता को रंगेहाथों पकड़कर वीडियो सबूत के साथ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
Hari Singh Goutam
बाप बना दरिंदा, अपनी ही ढाई साल की बेटी से दरिंदगी.... गाजियाबादः बाप बना दरिंदा, अपनी ही ढाई साल की बेटी से दरिंदगी, मां ने रिकॉर्ड कर खोला राज गाजियाबाद के खोड़ा क्षेत्र में ढाई साल की मासूम बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया। मां ने आरोपी पिता को रंगेहाथों पकड़कर वीडियो सबूत के साथ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Hari Singh Goutam1
- पिहानी अम्बारी प्रकृति को समूल नष्ट करने पर तुले जिम्मेदार ,हरे आम के पेड़ों पर चल रहा आरा जिम्मेदार कौन बीजेपी नेता का नारा एक वृक्ष मां के नाम जिम्मेदार अधिकारी बागो रहे उजाड़ प्रकृति का कर रहे विनाश पूरा मामला हरदोई जनपद से पिहानी क्षेत्र के अंबारी गांव का है जहां आम के हरे भरे आम के पेड़ों पर चल रहा है सुबह से आरा जिम्मेदारों बेखबर।1
- 👉 दक्षिणी बायपास के रायभा टोल की घटना 👉 सोशल मीडिया पर वायरल हुई विधायक पुत्र की गुंडागर्दी 👉 पीड़ित ने लिखित में दिया- वह नहीं चाहता कानूनी कार्यवाही आगरा के दक्षिणी बाइपास के रायभा टोल प्लाजा पर मंगलवार दोपहर 12 बजे शुल्क मांगने से नाराज विधायक पुत्र का टोलकर्मी से विवाद हो गया। इसके बाद विधायक पुत्र ने थप्पड़ मार दिए। मारपीट का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया। विधायक पुत्र ने भी टोलकर्मियों पर अभद्रता का आरोप लगाया। रात को टोलकर्मी ने पुलिस को समझौता पत्र दे दिया। इसके बाद मामले का पटाक्षेप हो गया। दक्षिणी बाइपास के रायभा टोल प्लाजा पर फतेहपुर सीकरी के विधायक चौधरी बाबूलाल के बेटे सुरेश चौधरी अपने साथी संग मथुरा की ओर से 'विधायक' लिखी काले रंग की गाड़ी में सवार होकर लौट रहे थे। टोल प्लाजा पर पहुंचते ही कर्मचारी ने बूम बैरियर गिरा दिया। गाड़ी पर फास्टैग न होने और सत्यापन के लिए रोके जाने पर विधायक पुत्र का विवाद हो गया। वे गाड़ी से उतरे और टोलकर्मी को थप्पड़ लगाए। इस बीच वाहन से दूसरा व्यक्ति उतरा उसने बीचबचाव की कोशिश की। घटना होते ही अन्य टोलकर्मी भी पहुंच गए। प्रबंधक ने पहुंचकर मामला शांत किराया। इसके बाद विधायक पुत्र गाड़ी लेकर निकल गए। इसके दो वीडियो प्रसारित हो रहे हैं। पहला 42 सेकेंड और दूसरा 56 सेकेंड का है। दोनों ही वीडियो टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे के लग रहे हैं। डीसीपी पश्चिमी आदित्य 3 का कहना है कि टोलकर्मी की ओर क से कोई तहरीर नहीं मिली थी। पुलिस ने रात में उससे संपर्क किया तो उसने समझौता पत्र लिखकर दिया ट है। इसमें उसने कहा है कि सत्यापन के दौरान विधायक पुत्र सुरेश चौधरी से विवाद हो गया था। वे उनके रिश्तेदार हैं। आपस में समझौता हो गया है। वे कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं।1
- जब अफवाहों के जरिए किसी का रोजगार छीनने की कोशिश की जा1
- Post by रबेन्द्र सिंह परमार संपादक1
- सुप्रसिद्ध सरदार जी पापड़ वाले का चौथे शाखा का भव्य उद्घाटन अस्सी चौराहे के पास वाराणसी। काशी के सुप्रसिद्ध एवं वर्ष 1961 से अपनी गुणवत्ता के लिए पहचान रखने वाले सरदारजी पापड़वाले के नए प्रतिष्ठान का अस्सी क्षेत्र में भव्य शुभारंभ हुआ। काशीवासियों के बढ़ते स्नेह और मांग को देखते हुए नई शाखा की शुरुआत की गई। प्रतिष्ठान के प्रबंध निदेशक देवेंद्र सिंह पिंकी ने बताया कि सरदारजी पापड़वाले ने न केवल काशी बल्कि देश-विदेश में भी अपने उत्कृष्ट स्वाद और गुणवत्ता के बल पर विशेष पहचान बनाई है उन्होंने बताया कि यह संस्थान की एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है और ग्राहकों को पहले की तरह शुद्धता व गुणवत्ता युक्त उत्पाद उपलब्ध कराए जाएंगे अस्सी घाट पर आने वाले देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को ध्यान में रखते हुए नई शाखा का उद्घाटन देश के वरिष्ठ पत्रकार एवं टीवी9 के प्रबंध निदेशक हेमंत शर्मा के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ। शुभारंभ अवसर पर मुख्य रूप से इंद्रजीत सिंह गुरजीत सिंहगुड्डू शर्मा मामा जी,सपना तनेजा, सृष्टि तनेजा, तरनजीत कौर, समर्थ सिंह समेत अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।1
- बेवर/सोमवार को मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ आगरा की टीम ने जनपद मैनपुरी के थाना क्षेत्र बेवर के महाराज सिंह इंटर कॉलेज जोत में छह पेपर सॉल्वर को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ आगरा समेत जनपद के अधिकारियों द्वारा कॉलेज में छापा मारकर चल रहे सामूहिक रूप से परीक्षार्थियों की कॉपी पर पेपर सॉल्व करने का भंडाफोड़ किया गया है। मौके से छः लोगों को हिरासत में लिया गया है साथ ही छः लोग भागने में सफल रहे।देर रात तक अधिकारी कार्यवाही पूर्ण करने को लेकर थाना बेवर पर मौजूद रहे। मामले के अनुसार सोमवार को शाम की पाली में इंटर कक्षा का गणित और जीवविज्ञान का पेपर था।महाराज सिंह इंटर कॉलेज जोत में सामूहिक नकल होने की सूचना आगरा एसटीएफ को दी गई थी।टीम प्रभारी उपनिरीक्षक योगेन्द्र सिंह के नेतृत्व में कॉलेज में छापामार कार्यवाही की गई जिसमें कॉलेज के पिछले हिस्से में संबंधित पेपर की कॉपियां लिखी जा रहीं थी। अधिकारियों को देख कॉपी लिख रहे बाहरी लोग मौके से भागने में सफल रहे वहीं टीम द्वारा छह लोगों को मौके से हिरासत में ले लिया।एक लड़की समेत छह लोग मौके से भागने में सफल रहे।छापामार कार्यवाही दौरान मची भगदड़ में टीम को दो कॉपी गणित की तथा एक जीवविज्ञान का पेपर पड़ा मिला है।पेपर सॉल्व करते पकड़े गए छ लोगों ने अपना नाम आशीष कुमार,अनुज कुमार,अंकित,शिवम चौहान,अवनीश कुमार,अरुण कुमार बताए हैं। छापामार कार्यवाही की सूचना पर उपजिलाधिकारी भोगांव संध्या शर्मा, एस पी सिटी अरुण कुमार, सीओ भोगांव रामकृष्ण द्विवेदी, डीआईओएस सतीश कुमार भी मौके पर पहुंच गए। साढ़े तीन बजे कॉलेज में छापा मारा गया। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि कॉलेज के परीक्षा व्यवस्थापक तथा प्रबंधक के खिलाफ सम्यक धाराओं के तहत मुकदमा लिखकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है | Updated News-24/Feb/26- अखण्ड इंडिया न्यूज़ नेटवर्क से संपादक अनुज रावत चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें |1
- भाई कर रहा था पिता के टुकड़े, बहन ने देखा, लेकिन चुप रही... लखनऊ में नीले ड्रम मर्डर केस में नया मोड़पुलिस पूछताछ में जो तथ्य सामने आए हैं, वे रूह कंपा देने वाले हैं. 20 फरवरी को पिता-पुत्र के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद अक्षत ने पिता को गोली मार दी. अक्षत शव को तीसरी मंजिल से नीचे एक खाली कमरे में लाया. लखनऊ के आशियाना इलाके से बेटे द्वारा पिता के मर्डर में अब बहन वाला एंगल भी सामने आ रहा है. बताया जा रहा है कि आरोपी बेटे ने सगी बहन के सामने पिता की हत्या कर शव के टुकड़े-टुकड़े किए थे. जब 21 साल अक्षत प्रताप सिंह ने पिता मानवेंद्र सिंह की हत्या की, उस वक्त सामने बहन भी देख रही थी. सूत्रों के अनुसार, अक्षत ने पिता को मौत के घाट उतारने के बाद शव के टुकड़े किए और अपनी बहन को बुरी तरह डराया-धमकाया. उसने साफ लफ्जों में चेतावनी दी कि "अगर इसके बारे में किसी को बताया तो अंजाम अच्छा नहीं होगा." भाई के खौफनाक रूप और पिता की लाश के टुकड़े देखकर बहन इस कदर सहम गई कि उसने पुलिस के सामने सच आने तक चुप्पी साधे रखी.1