logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जुलाना में लगाया रोजगार मेला 2240 युवाओं ने किया पंजीकरण, 35 निजी कंपनियों ने लिया भाग जुलाना: कस्बे की राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा समाज कल्याण बोर्ड के चेयरमैन कैप्टन योगेश बैरागी ने शिरकत की। रोजगार मेले में क्षेत्र के युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मेले में कुल 2240 युवाओं ने रोजगार के लिए पंजीकरण करवाया, जबकि आसपास की 35 निजी कंपनियों ने युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए हिस्सा लिया। कैप्टन योगेश बैरागी ने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य युवाओं को उनकी योग्यता और हुनर के अनुसार रोजगार उपलब्ध करवाना है। सरकार चाहती है कि प्रदेश का प्रत्येक युवा आत्मनिर्भर बने और अपने पैरों पर खड़ा हो। रोजगार मेलों के माध्यम से युवाओं को एक ही स्थान पर विभिन्न कंपनियों में नौकरी के अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी योग्यता के अनुसार उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाएं और अपने कौशल को लगातार बढ़ाते रहें। उन्होंने कहा कि आज के समय में युवाओं के लिए तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास बेहद जरूरी है। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में युवाओं को विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे उन्हें रोजगार प्राप्त करने में आसानी हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। रोजगार मेले में पहुंची निजी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने युवाओं की शैक्षणिक योग्यता, तकनीकी दक्षता और अनुभव के आधार पर चयन प्रक्रिया में भाग लिया। बड़ी संख्या में युवाओं के पहुंचने से आईटीआई परिसर में दिनभर चहल-पहल रही। युवाओं ने विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों से नौकरी से संबंधित जानकारी भी हासिल की। आईटीआई में पुस्तकालय का भी उद्धाटन किया गया। इस मौके पर एसडीएम हो​शियार सिंह, आईटीआई के प्राचार्य राजेश कुंडू, जिला रोजगार अ​धिकारी अंजू नरवाल, रामफल शर्मा, यशवंत आदि मौजूद रहे। फोटो कैप्शन: 19 जुलाना 01: आईटीआई में आयोजित मेले में पंजीकरण करवाते युवा।

16 hrs ago
user_कर्मवीर
कर्मवीर
जुलाना, जींद, हरियाणा•

  • user_नरेंद्र ढाण्डा गतौली
    नरेंद्र ढाण्डा गतौली
    जुलाना, जींद, हरियाणा
    भाई इनकी जुवाईनिग खबर भी बता इये कितने की हो गई
    10 hrs ago
More news from North West Delhi and nearby areas
  • आइए आज सद्भावना दिवस पर #_जगत_न्यूज़_24 परिवार के साथ मिलकर शांति, प्रेम और सौहार्द की भावना को बढ़ावा दे।
    1
    आइए आज सद्भावना दिवस पर #_जगत_न्यूज़_24 परिवार के साथ मिलकर शांति, प्रेम और सौहार्द  की भावना को बढ़ावा दे।
    user_JAGAT NEWS 24
    JAGAT NEWS 24
    Rohini, North West Delhi•
    42 min ago
  • दिल्ली: कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने CWC की बैठक के बाद कहा, "विस्तार से चर्चा हुई है। हमें मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से मार्गदर्शन मिला। दिल्ली: कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने CWC की बैठक के बाद कहा, "विस्तार से चर्चा हुई है। हमें मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से मार्गदर्शन मिला। लोगों ने अपने विचार रखे। जो कुछ भी हुआ है, चाहे वह छात्रों के साथ हुआ हो, NEET परीक्षा हो, 'छात्रों की गूंज' हो, ऐसी कई बातें हैं। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष का जिस प्रकार से अपमान किया गया, इस सरकार और भाजपा को शर्म आनी चाहिए और उन्हें माफी मांगनी चाहिए..."
    1
    दिल्ली: कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने CWC की बैठक के बाद कहा, "विस्तार से चर्चा हुई है। हमें मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से मार्गदर्शन मिला।
दिल्ली: कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने CWC की बैठक के बाद कहा, "विस्तार से चर्चा हुई है। हमें मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से मार्गदर्शन मिला। लोगों ने अपने विचार रखे। जो कुछ भी हुआ है, चाहे वह छात्रों के साथ हुआ हो, NEET परीक्षा हो, 'छात्रों की गूंज' हो, ऐसी कई बातें हैं। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष का जिस प्रकार से अपमान किया गया, इस सरकार और भाजपा को शर्म आनी चाहिए और उन्हें माफी मांगनी चाहिए..."
    user_VACC 24 News
    VACC 24 News
    Media company अलीपुर, उत्तरी दिल्ली, दिल्ली•
    10 hrs ago
  • Last Stage रोगी जरुर मिले | कैस@र का ई#लाज मिल गया | #tranding #viralpost2024 #reportervlog #BreakingNews Last Stage रोगी जरुर मिले | कैस@र का ई#लाज मिल गया | #tranding #viralpost2024 #reportervlog #BreakingNews
    1
    Last Stage रोगी जरुर मिले | कैस@र का ई#लाज मिल गया | #tranding #viralpost2024 #reportervlog #BreakingNews
Last Stage रोगी जरुर मिले | कैस@र का ई#लाज मिल गया | #tranding #viralpost2024 #reportervlog #BreakingNews
    user_Reporter Ravinder
    Reporter Ravinder
    Business management consultant Gharaunda, Karnal•
    18 hrs ago
  • दिल्ली के टिकरी-नरेला में बड़ा सुरक्षा अभियान, संदिग्ध आतंकियों से जुड़े बरामद रॉकेट लॉन्चरों को किया जा रहा है नष्ट राजधानी दिल्ली के टिकरी-नरेला इलाके में आज सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा संयुक्त अभियान जारी है। सेना, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम मौके पर मौजूद है। जानकारी के मुताबिक, मणिपुर में गिरफ्तार दो संदिग्ध आतंकियों से जुड़े बरामद रॉकेट लॉन्चरों को सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए नियंत्रित तरीके से नष्ट किया जा रहा है। ऑपरेशन के दौरान पूरे इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सभी आवश्यक सावधानियां बरती जा रही हैं। फिलहाल एजेंसियां पूरे अभियान की निगरानी कर रही हैं। इस ऑपरेशन को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज़ से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
    1
    दिल्ली के टिकरी-नरेला में बड़ा सुरक्षा अभियान, संदिग्ध आतंकियों से जुड़े बरामद रॉकेट लॉन्चरों को किया जा रहा है नष्ट
राजधानी दिल्ली के टिकरी-नरेला इलाके में आज सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा संयुक्त अभियान जारी है। सेना, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम मौके पर मौजूद है।
जानकारी के मुताबिक, मणिपुर में गिरफ्तार दो संदिग्ध आतंकियों से जुड़े बरामद रॉकेट लॉन्चरों को सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए नियंत्रित तरीके से नष्ट किया जा रहा है। ऑपरेशन के दौरान पूरे इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सभी आवश्यक सावधानियां बरती जा रही हैं।
फिलहाल एजेंसियां पूरे अभियान की निगरानी कर रही हैं। इस ऑपरेशन को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज़ से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
    user_Jyoti Sharma
    Jyoti Sharma
    पत्रकार रोहिणी, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    19 hrs ago
  • ग्राम संझा, पोस्ट चौड़िया, तहसील सिधौली, जनपद सीतापुर में बिजली का तार बहुत नीचे है और तालाब के पास से होकर गुजर रहा है। तार की स्थिति बेहद खतरनाक है और किसी भी समय जानलेवा हादसा हो सकता है। महोदय तत्काल संज्ञान लेकर जांच एवं आवश्यक कार्रवाई करने की कृपा करें। @UPPCLLKO @mvvnlhq @EMofficeUP @CMOfficeUP @UPGovt
    2
    ग्राम संझा, पोस्ट चौड़िया, तहसील सिधौली, जनपद सीतापुर 
में बिजली का तार बहुत नीचे है और तालाब के पास से होकर गुजर रहा है। तार की स्थिति बेहद खतरनाक है और किसी भी समय जानलेवा हादसा हो सकता है। महोदय तत्काल संज्ञान लेकर जांच एवं आवश्यक कार्रवाई करने की कृपा करें।
@UPPCLLKO @mvvnlhq @EMofficeUP @CMOfficeUP @UPGovt
    user_अक्षय पासी जिला महासचिव
    अक्षय पासी जिला महासचिव
    Social worker द्वारका, दक्षिण पश्चिम दिल्ली, दिल्ली•
    21 min ago
  • रोहतक ओल्ड ITI ग्राउंड में बुलडोजर चला, लेकिन नीला टिन का डिब्बा फिर बचा? दुकानद रोहतक ओल्ड ITI ग्राउंड में बुलडोजर चला, लेकिन नीला टिन का डिब्बा फिर बचा? दुकानदार बोले ₹12 हजार किराये का खेल किसकी शह पर?
    1
    रोहतक ओल्ड ITI ग्राउंड में बुलडोजर चला, लेकिन नीला टिन का डिब्बा फिर बचा? दुकानद
रोहतक ओल्ड ITI ग्राउंड में बुलडोजर चला, लेकिन नीला टिन का डिब्बा फिर बचा? दुकानदार बोले ₹12 हजार किराये का खेल किसकी शह पर?
    user_Digital Bhoomi
    Digital Bhoomi
    पत्रकार रोहतक, रोहतक, हरियाणा•
    20 hrs ago
  • रांची, झारखंड: छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा, "हम सच्चाई और असली छात्रों के साथ खड़े रहेंगे। ये हमारी आभार यात्रा है। 24 दिनों के संघर्ष के बाद, 16 दिनों तक भूख हड़ताल रहा। रांची, झारखंड: छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा, "हम सच्चाई और असली छात्रों के साथ खड़े रहेंगे। ये हमारी आभार यात्रा है। 24 दिनों के संघर्ष के बाद, 16 दिनों तक भूख हड़ताल रहा। इसके परिणाम स्वरूप भारत के छात्र आंदोलन में सबसे बड़ी जीत हुई। 45 परीक्षाओं पर कार्रवाई हुई, 22 परीक्षा रद्द हुई, 6 परीक्षा स्थगित हुई। ये भ्रष्टाचार पर हमला है। पेपर माफिया शिक्षा माफिया नेस्तनाबूद हो गया..."
    1
    रांची, झारखंड: छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा, "हम सच्चाई और असली छात्रों के साथ खड़े रहेंगे। ये हमारी आभार यात्रा है। 24 दिनों के संघर्ष के बाद, 16 दिनों तक भूख हड़ताल रहा।
रांची, झारखंड: छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा, "हम सच्चाई और असली छात्रों के साथ खड़े रहेंगे। ये हमारी आभार यात्रा है। 24 दिनों के संघर्ष के बाद, 16 दिनों तक भूख हड़ताल रहा। इसके परिणाम स्वरूप भारत के छात्र आंदोलन में सबसे बड़ी जीत हुई। 45 परीक्षाओं पर कार्रवाई हुई, 22 परीक्षा रद्द हुई, 6 परीक्षा स्थगित हुई। ये भ्रष्टाचार पर हमला है। पेपर माफिया शिक्षा माफिया नेस्तनाबूद हो गया..."
    user_VACC 24 News
    VACC 24 News
    Media company अलीपुर, उत्तरी दिल्ली, दिल्ली•
    12 hrs ago
  • गुजरात सूरत के उन पाटिया इलाके में, नितेश नाम के व्यक्ति का हुआ मर्डर,
    1
    गुजरात सूरत के उन पाटिया इलाके में, नितेश नाम के व्यक्ति का हुआ मर्डर,
    user_JAGAT NEWS 24
    JAGAT NEWS 24
    Rohini, North West Delhi•
    16 hrs ago
  • दिल्ली के संगम विहार के एक मकान में लगी आग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।
    1
    दिल्ली के संगम विहार के एक मकान में लगी आग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।
    user_BHARAT TODAY NEWS
    BHARAT TODAY NEWS
    Media house Saraswati Vihar, North West Delhi•
    12 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.