Shuru
Apke Nagar Ki App…
केंदुआ में फिर भू-धंसान, धनबाद–बोकारो मार्ग पर संकट गहराया। लगातार दो दिनों से हो रही तेज बारिश के बीच केंदुआ में धनबाद बोकारो मुख्य मार्ग पर एक बार फिर भू धसान हो गया है। पहले से बने गोफ के बगल में नया गोफ बन गया है, जिसमें बारिश का पानी तेजी से समा रहा है। इसके चलते गोफ का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है और सड़क पूरी तरह खतरे की जद में आ गई है।
Ranjan Mitra
केंदुआ में फिर भू-धंसान, धनबाद–बोकारो मार्ग पर संकट गहराया। लगातार दो दिनों से हो रही तेज बारिश के बीच केंदुआ में धनबाद बोकारो मुख्य मार्ग पर एक बार फिर भू धसान हो गया है। पहले से बने गोफ के बगल में नया गोफ बन गया है, जिसमें बारिश का पानी तेजी से समा रहा है। इसके चलते गोफ का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है और सड़क पूरी तरह खतरे की जद में आ गई है।
More news from झारखंड and nearby areas
- Post by Niraj Kumar1
- Post by जनता न्यूज़ 241
- Post by राम पाण्डेय पत्रकार कतरास1
- धनबाद. (प्रेम कुमार). लगातार दो दिनों से हो रही तेज बारिश के बीच केंदुआ में धनबाद–बोकारो मुख्य मार्ग पर एक बार फिर भू-धंसान (गोफ) हो गया है। पहले से बने गोफ के बगल में नया गोफ बन गया है, जिसमें बारिश का पानी तेजी से समा रहा है। इसके चलते गोफ का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है और सड़क पूरी तरह खतरे की जद में आ गई है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर मुख्य मार्ग को दोनों ओर से बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया है, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है और लोगों में दहशत का माहौल है। लगातार हो रही भू-धंसान की घटनाओं ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। पिछले 15 दिनों से यह सड़क बंद है और यातायात को डायवर्ट किया गया है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों ने भी जिला प्रशासन और बीसीसीएल पर लापरवाही का आरोप लगाया है। भाजपा विधायक राज सिन्हा, भाकपा माले के अरुप चटर्जी और आजसू नेता मंटू महतो समेत कई संगठनों ने सड़क की मरम्मत और सुरक्षा की मांग को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है। जानकारी के अनुसार, 15 अप्रैल को भी इसी स्थान पर सड़क धंस गई थी। इससे पहले 31 नवंबर की रात भूमिगत खदान में विस्फोट के बाद जहरीली कार्बन मोनोऑक्साइड गैस का रिसाव शुरू हुआ था, जिसमें तीन लोगों की मौत हो चुकी है। बीसीसीएल द्वारा स्थिति नियंत्रित करने के प्रयास पूरी तरह सफल नहीं हो सके हैं। बीसीसीएल प्रबंधन का कहना है कि लगातार बारिश के कारण भू-धंसान का खतरा और बढ़ सकता है। प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी गई है, क्योंकि किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।1
- कृष्णा गोस्वामी की रिपोर्ट *लोकेशन :-चितरा (देवघर):* शुक्रवार को मजदूर दिवस के अवसर पर चितरा स्थित यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन कार्यालय में जोश और उत्साह का माहौल रहा। इस मौके पर यूनियन के अध्यक्ष कामरेड केशव नारायण सिंह ने विधिवत झंडोत्तोलन किया। इससे पूर्व, मजदूरों ने अपनी एकता का परिचय देते हुए वर्कशॉप से एक विशाल रैली निकाली। यह रैली चितरा के विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरती हुई यूनियन कार्यालय पहुँची, जहाँ गगनभेदी नारों से पूरा क्षेत्र गूँज उठा। इस रैली की खास बात यह रही कि इसमें पुरुष मजदूरों के कंधे से कंधा मिलाकर महिला मजदूरों ने भी बड़ी संख्या में शिरकत की। मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी:- यूनियन कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान वक्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए चार श्रम कोड की कड़े शब्दों में निंदा की। नेताओं ने कहा कि देश का मजदूर वर्ग इन कानूनों के खिलाफ अब आर-पार की लड़ाई के मूड में है। बैठक में मुख्य रूप से 'समान काम के लिए समान वेतन', काम के निश्चित घंटे और मजदूरों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने एकजुटता की अपील करते हुए कहा कि जब तक सरकार अपनी मजदूर विरोधी नीतियों को वापस नहीं लेती, संघर्ष जारी रहेगा। इनकी रही उपस्थिति:- कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष केशव नारायण सिंह, सचिव पशुपति कोल, बलराम यादव, गणेश कोल, सपना मरांडी, कुमारी सजनी कुल्लू, धपोनी मरांडी, हिन्ता देवी, मंजू कुमारी, रोमन टुडू, कामदेव कोल, हीराधन मरांडी, कार्तिक महतो, बलदेव महतो, होपना मरांडी, हरीशन हेमब्रम, लीलू कोल, पवन कोल, हलधर सिंह, पतलू सोरेन, लुगुमुनी कुमारी, सजनी किस्कू, चम्पा देवी, फूलकुमारी दासीन, शोभा देवी, मंजू देवी, देवदासी टुडू, राबड़ी दासी, हीरामुनी हेमबरा, मोतीलाल मुर्मू, चिंता देवी, बलराम मंडल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।1
- MISSION HEALTH INDIA AND WEALTHY INDIA AYURVEDA1
- Post by Niraj Kumar1
- Post by राम पाण्डेय पत्रकार कतरास1
- तीनों युवक शराब के नशे में थे और बैंक में मौजूद ग्राहकों के साथ दुर्व्यवहार करने लगे। इनकी पहचान विक्रम शर्मा,विक्की राय एवं लालो राय के रूप में की गई।इसके साथ ही उन्होंने बैंक कर्मियों के साथ भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया।1