Shuru
Apke Nagar Ki App…
जयपुर जिले के शाहपुरा नगरपरिषद की उपसभापति के चुनाव में भीड़,बनीं बीजेपी समर्थित निर्दलीय पार्षद पूजा गुप्ता
Breaking Live News
जयपुर जिले के शाहपुरा नगरपरिषद की उपसभापति के चुनाव में भीड़,बनीं बीजेपी समर्थित निर्दलीय पार्षद पूजा गुप्ता
More news from राजस्थान and nearby areas
- कोटपूतली -बहरोड़ जिले के पंचायतीराज संस्थाओं के पदों के आरक्षण निर्धारण हेतु 23 एवं 24 सितंबर को होगी लॉटरी जिला परिषद सदस्य, प्रधान एवं पंचायत समिति सदस्यों के आरक्षण की लॉटरी 23 सितंबर को जिला कलक्टर सभागार में पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत जिले में सम्मिलित जिला परिषद कोटपूतली-बहरोड़ के सदस्य निर्वाचन क्षेत्रों, पंचायत समितियों के सदस्य निर्वाचन क्षेत्रों तथा प्रधान पद के आरक्षण निर्धारण एवं आवंटन के लिए 23 सितंबर को प्रातः 11 बजे लॉटरी निकाली जायेगी। यह प्रक्रिया जिला कलक्टर कार्यालय स्थित जिला कलक्टर सभागार में आयोजित होगी। इसी प्रकार पंचायत समितियों में सम्मिलित ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के आरक्षण निर्धारण एवं आवंटन की लॉटरी 24 सितंबर को संबंधित उपखंड अधिकारी स्तर पर निर्धारित स्थानों पर आयोजित की जायेगी। जिला प्रशासन ने संबंधित पदों के आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया में निर्धारित दिनांक, समय एवं स्थान पर उपस्थित होने के लिए राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों, आमजन एवं संबंधित हितधारकों से अपील की है।1
- डॉक्टरों को नहीं मिल रही सैलरी! 7 दिन से हड़ताल पर BAMS-MBBS इंटर्न डॉक्टर डॉक्टर बेटे धरने पर, अपनी ही सैलरी के लिए सरकार से लगा रहे गुहार!#DoctorProtest #DoctorStrike #BAMSDOCTOR #MBBSIntern #InternDoctors #SalaryDemand #citycablenewsjaipur1
- दौसा पुलिस अधीक्षक ने 35 दिन की कड़ी ट्रेनिंग के बाद सेवा के लिए तैयार किए 86 होमगार्ड जवान जिसमें 21 महिला और 65 पुरुष स्वयंसेवकों ने पूरा किया बुनियादी प्रशिक्षण, दौसा पुलिस ने दिलाया कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दौसा पुलिस के सहायक बल के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए होमगार्ड के 86 नए स्वयंसेवक अब तैयार हो गए हैं। गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र दौसा में आयोजित 35 दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण के सफल समापन के बाद मंगलवार को पुलिस लाइन दौसा में समापन समारोह आयोजित किया गया। समारोह जिला पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित आईपीएस की अध्यक्षता में हुआ। नवीन बैच में 21 महिला एवं 65 पुरुष स्वयंसेवक शामिल रहे। सभी ने गृह रक्षा निदेशालय, राजस्थान के निर्देशानुसार 35 दिवसीय आउटडोर एवं इनडोर प्रशिक्षण पूरा किया। इस दौरान स्वयंसेवकों को शारीरिक दक्षता के साथ आपात परिस्थितियों में प्रभावी ढंग से कार्य करने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया। *एसपी ने बढ़ाया स्वयंसेवकों का हौसला समारोह में पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित ने प्रशिक्षण पूरा करने वाले स्वयंसेवकों को बधाई देते हुए कहा कि होमगार्ड पुलिस के सहायक बल के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने स्वयंसेवकों से ईमानदारी, अनुशासन और साहस को अपनी कार्यशैली का हिस्सा बनाने तथा प्रत्येक परिस्थिति में जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाने का आह्वान किया। गृह रक्षा समादेष्टा अमन रुस्तगी ने बताया कि नवीन बैच का प्रशिक्षण निदेशालय, गृह रक्षा राजस्थान के निर्देशानुसार 240 कालांशों में पूरा कराया गया। प्रशिक्षण में ड्रिल, बलवा नियंत्रण, आपदा प्रबंधन, लाठी ड्रिल, फायर फाइटिंग, शस्त्र प्रशिक्षण, मस्केटरी और फायरिंग सहित विभिन्न विषयों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में पुलिस लाइन एवं गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण देने वालों में संचित निरीक्षक जगदीश तंवर, उप निरीक्षक भूपेंद्र सिंह, पवन कुमार, हवलदार मेजर, प्रशिक्षण प्रभारी रोशन लाल, हेड कांस्टेबल किशोरी एवं अनिल यादव (आरएसी), आर्मोरर हेड कांस्टेबल अमर सिंह, आर्मोरर अशोक एवं उम्मेद सहित कांस्टेबल मंगतू और नीलम शामिल रहे। *जल्द मिलेगा बेल्ट नंबर और कार्यक्षेत्र* गृह रक्षा समादेष्टा ने बताया कि प्रशिक्षण पूरा करने वाले नवीन स्वयंसेवकों को शीघ्र ही बेल्ट नंबर एवं कार्यक्षेत्र आवंटित किए जाएंगे। उन्होंने प्रशिक्षण को निर्धारित मापदंडों के अनुसार समय पर पूरा कराने में सहयोग के लिए पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस विभाग का आभार जताया। समापन अवसर पर अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों ने स्वयंसेवकों को फिटनेस, टर्नआउट और अनुशासन बनाए रखने के साथ निरंतर सीखने और अपने कौशल को बेहतर करने की सीख दी। समारोह में मौजूद अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों ने सभी नए स्वयंसेवकों और उनके परिवारजनों को प्रशिक्षण पूर्ण करने पर बधाई दी तथा भविष्य में जोश, अनुशासन और सेवा-भावना के साथ दायित्व निभाने की शुभकामनाएं दीं।4
- जयपुर में थार वालों का आतंक नहीं थम रहा, पुलिस कर रही जांच वीडियो वायरल जयपुर के नांगल पुलिया के नीचे ओवरटेकिंग को लेकर सड़क पर जमकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि ओवरटेकिंग को लेकर थार सवार युवकों और स्विफ्ट डिजायर चालक के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि थार सवार युवकों ने स्विफ्ट डिजायर चालक के साथ मारपीट की और उसकी कार में जमकर तोड़फोड़ की। मौके पर हंगामे की सूचना के बाद पुलिस पहुंची और स्थिति को संभाला। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार थार सवार युवक कथित तौर पर नशे में थे। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। अब सवाल है—क्या यह महज ओवरटेकिंग का विवाद था या सड़क पर खुलेआम दबंगई? पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।1
- जयपुर जिले के शाहपुरा नगरपरिषद की उपसभापति बनीं बीजेपी समर्थित निर्दलीय पार्षद पूजा गुप्ता शाहपुरा नगरपरिषद उपसभापति पद के चुनाव में निर्दलीय पार्षद पूजा गुप्ता ने जीत दर्ज कर उपसभापति पद हासिल किया। जीत के बाद बीजेपी समर्थित निर्दलीय पार्षद पूजा गुप्ता ने शाहपुरा के आमजन का आभार जताया। रिटर्निंग अधिकारी जेपी बैरवा ने दी जानकारी।1
- सैंथल उपखंड मुख्यालय में जलझूलनी एकादशी का पव बड़े धूमधाम से मनाया गया जलझुलनी एकादशी पर आचार्य पंडित विकास जोशी ने वामन भगवान की कथा सुनाई एवं एकादशी के महत्व के बारे में बताया एकादशी वामन परीकरणी का को एकादशी भी कहा जाता है | इस दौरान ठाकुर जी महाराज की ढोल को जल विहार करवाया गया और ग्रामीणों को कथा सुनाई गई जिसके बाद आरती की गई इस दौरान चल झूलनी एकादशी पर सभी श्रद्धालुओं ने अपना एकादशी का व्रत खोला| इस दौरान गांजे बाजे के साथ सावा नदी स्थित पर रामकुंड में ठाकुर जी महाराज को जलविहार करवाया गया और बालाजी महाराज स्थान के आगे सभी ग्रामीणों ने एकत्रित होकर कथा सुनी| इस दौरान सैकड़ो श्रद्धालुओं ने बड़े हर्ष उल्लास के साथ ठाकुर जी महाराज की जल विहार यात्रा में भाग लिया और जिन् श्रद्धालुओं ने झलझुलनी एकादशी का व्रत कर रखा था उन लोगों ने ठाकुर जी महाराज को फल फ्रूट का भोग लगाया और सभी ने पंचामृत के साथ अपना व्रत खोला3
- “थाको बच्चो तो डॉक्टर बणगो... थाको तो सहारो होग्यो! " #DoctorBano #DoctorLife #Rajasthan #Jaipur #बच्चोंकीपढ़ाई #citycablenewsjaipur1
- जयपुर में रिश्तों का कत्ल:पोते ने सब्जी काटने वाले चाकू से गला रेतकर दादी की हत्या,भट्टा बस्ती थाना पुलिस ने आरोपी पोते को किया डिटेन जयपुर के भट्टा बस्ती थाना इलाके की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई। यहां एक युवक ने अपनी बुजुर्ग दादी की सब्जी काटने वाले चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। वहीं वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं सूचना पर भट्टा बस्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पोते को डिटेन कर लिया। भट्टा बस्ती थाना अधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में 25 वर्षीय पुलकित ने अपनी दादी विमला देवी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आरोपी पुलकित को डिटेन कर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, वारदात की गंभीरता को देखते हुए ADCP बजरंग सिंह शेखावत भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।1
- डंपर चालक ने रेंजर को करीब 50 मीटर तक घसीटा...partapgarh राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के छोटीसादड़ी में अवैध खनन रोकने गए वन विभाग के रेंजर प्रताप सिंह चूंडावत को मिट्टी से भरे डंपर ने बुलेट बाइक समेत करीब 50 मीटर तक घसीटा; अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई, जबकि डंपर चालक फरार हो गया।1