Shuru
Apke Nagar Ki App…
कानपुर देहात में अपराधियों के हौसले बुलंद: मंगलपुर पुलिस की नाकामी से जनता में दहशत!" 🚨"कानपुर देहात में अपराधियों के हौसले बुलंद: मंगलपुर पुलिस की नाकामी से जनता में दहशत!"🚨 ➡️ #kanpurdehat के मंगलपुर थाना क्षेत्र (झींझक) में कानून-व्यवस्था ध्वस्त है!PAC जवान के बंद घर के ताले तोड़कर चोरों ने ₹20 लाख की नकदी व जेवर साफ कर दिए। ➡️इलाके में चोरी,लूट और छिनैती की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं,जिससे लोगों में भारी दहशत है।इसके बावजूद मंगलपुर थाना प्रभारी सिर्फ 'जल्द खुलासे' का खोखला आश्वासन दे रहे हैं। ➡️CCTV फुटेज में संदिग्ध दिखने के बाद भी पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। आखिर थाना प्रभारी प्रभावी गश्त लगाने में नाकाम क्यों हैं? @kanpurdehatpol @Uppolice @adgzonekanpur कृपया संज्ञान लें और लापरवाह थाना प्रभारी पर सख्त कार्रवाई करें!
शिवम् पत्रकार
कानपुर देहात में अपराधियों के हौसले बुलंद: मंगलपुर पुलिस की नाकामी से जनता में दहशत!" 🚨"कानपुर देहात में अपराधियों के हौसले बुलंद: मंगलपुर पुलिस की नाकामी से जनता में दहशत!"🚨 ➡️ #kanpurdehat के मंगलपुर थाना क्षेत्र (झींझक) में कानून-व्यवस्था ध्वस्त है!PAC जवान के बंद घर के ताले तोड़कर चोरों ने ₹20 लाख की नकदी व जेवर साफ कर दिए। ➡️इलाके में चोरी,लूट और छिनैती की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं,जिससे लोगों में भारी दहशत है।इसके बावजूद मंगलपुर थाना प्रभारी सिर्फ 'जल्द खुलासे' का खोखला आश्वासन दे रहे हैं। ➡️CCTV फुटेज में संदिग्ध दिखने के बाद भी पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। आखिर थाना प्रभारी प्रभावी गश्त लगाने में नाकाम क्यों हैं? @kanpurdehatpol @Uppolice @adgzonekanpur कृपया संज्ञान लें और लापरवाह थाना प्रभारी पर सख्त कार्रवाई करें!
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- न्यायालय से जारी वारंट पर अमराहट पुलिस की कार्यवाही, बिलासपुर से वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार अमराहट थाना पुलिस ने रविवार को न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, बिलासपुर गांव निवासी देव सिंह के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी हुआ था। वारंट के अनुपालन में अमराहट थाना पुलिस ने रविवार को करीब 11 बजे उसके घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है तथा उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया।1
- सावन के पहले सोमवार पर महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक को सुबह से जुटे हजारों श्रद्धालु, सुरक्षा में मुस्तैद रही पुलिस सिकंदरा कस्बे स्थित महाकालेश्वर मंदिर में सावन माह के पहले सोमवार को भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, धतूरा, पुष्प और जल अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की। मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र दिनभर "बम-बम भोले" और "हर-हर महादेव" के जयघोष से भक्तिमय बना रहा। सुबह से शुरू हुआ श्रद्धालुओं का आगमन करीब 11 बजे तक लगातार जारी रहा। इसके बाद भीड़ में कुछ कमी आई, जिससे प्रशासन को राहत मिली। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए सिकंदरा थाना पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। मंदिर परिसर और आसपास के संवेदनशील स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई तथा आने-जाने वाले श्रद्धालुओं पर लगातार नजर रखी गई। सावन के पहले सोमवार को लेकर प्रशासन ने पहले से ही सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे, जिसके चलते दर्शन और पूजा-अर्चना शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।1
- 37 वर्षों तक देश सेवा के बाद फौजी सुनील कुमार सेवानिवृत्त, गांव में भव्य स्वागत देशभक्ति के गीतों, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के बीच हुआ सम्मान, मिठाइयां बांटकर मनाई खुशियां फफूंद, औरैया। औरैया जनपद के थाना फफूंद क्षेत्र के ग्राम तर्रई निवासी सुनील कुमार, पुत्र बांके लाल एवं माता श्रीमती सोनाली देवी, भारतीय सेना में लगभग 37 वर्षों तक देश की सेवा करने के बाद आज सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त हो गए। उनके गांव लौटने पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई और ग्रामीणों ने भव्य स्वागत कर उनके योगदान को नमन किया। सुनील कुमार ने 25 मई 1989 को भारतीय सेना में भर्ती होकर देश की सेवा का संकल्प लिया था। करीब 37 वर्षों तक राष्ट्र की सुरक्षा में अपनी सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त होकर गांव पहुंचे तो परिजनों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर डीजे पर देशभक्ति गीत, ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजे के साथ भव्य जुलूस निकाला गया। ग्रामीण नाचते-गाते हुए उन्हें लेकर गांव के भोले बाबा मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देश और समाज की खुशहाली की कामना की। इसके बाद जुलूस पूरे गांव में भ्रमण करता हुआ डॉ. भीमराव अंबेडकर (बाबा साहब) की प्रतिमा पर पहुंचा, जहां सुनील कुमार ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। घर पहुंचने पर ग्रामीणों, मित्रों और शुभचिंतकों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका सम्मान किया। इस खुशी के अवसर पर रसगुल्ले, समोसे और अन्य मिठाइयां बांटकर लोगों का मुंह मीठा कराया गया। पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। सुनील कुमार के परिवार में उनकी पत्नी संगीता देवी हैं। उनके दो पुत्र संजय कुमार एवं संजीव कुमार दोनों उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत हैं, जबकि पुत्री शशि देवी भी परिवार की खुशियों में शामिल रहीं। ग्रामीणों ने कहा कि सुनील कुमार ने वर्षों तक देश की सेवा कर गांव और जनपद का नाम रोशन किया है। उनकी ईमानदार एवं अनुशासित सेवा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगी। 37 वर्षों तक देश सेवा के बाद फौजी सुनील कुमार सेवानिवृत्त, गांव में भव्य स्वागत देशभक्ति के गीतों, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के बीच हुआ सम्मान, मिठाइयां बांटकर मनाई खुशियां फफूंद, औरैया। औरैया जनपद के थाना फफूंद क्षेत्र के ग्राम तर्रई निवासी सुनील कुमार, पुत्र बांके लाल एवं माता श्रीमती सोनाली देवी, भारतीय सेना में लगभग 37 वर्षों तक देश की सेवा करने के बाद आज सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त हो गए। उनके गांव लौटने पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई और ग्रामीणों ने भव्य स्वागत कर उनके योगदान को नमन किया। सुनील कुमार ने 25 मई 1989 को भारतीय सेना में भर्ती होकर देश की सेवा का संकल्प लिया था। करीब 37 वर्षों तक राष्ट्र की सुरक्षा में अपनी सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त होकर गांव पहुंचे तो परिजनों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर डीजे पर देशभक्ति गीत, ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजे के साथ भव्य जुलूस निकाला गया। ग्रामीण नाचते-गाते हुए उन्हें लेकर गांव के भोले बाबा मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देश और समाज की खुशहाली की कामना की। इसके बाद जुलूस पूरे गांव में भ्रमण करता हुआ डॉ. भीमराव अंबेडकर (बाबा साहब) की प्रतिमा पर पहुंचा, जहां सुनील कुमार ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। घर पहुंचने पर ग्रामीणों, मित्रों और शुभचिंतकों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका सम्मान किया। इस खुशी के अवसर पर रसगुल्ले, समोसे और अन्य मिठाइयां बांटकर लोगों का मुंह मीठा कराया गया। पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। सुनील कुमार के परिवार में उनकी पत्नी संगीता देवी हैं। उनके दो पुत्र संजय कुमार एवं संजीव कुमार दोनों उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत हैं, जबकि पुत्री शशि देवी भी परिवार की खुशियों में शामिल रहीं। ग्रामीणों ने कहा कि सुनील कुमार ने वर्षों तक देश की सेवा कर गांव और जनपद का नाम रोशन किया है। उनकी ईमानदार एवं अनुशासित सेवा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगी।4
- *सावन के प्रथम सोमवार पर देवकली महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब* *औरैया।* सावन मास के प्रथम सोमवार पर जिले के ऐतिहासिक एवं प्रसिद्ध देवकली महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सोमवार तड़के करीब चार बजे से ही मंदिर के कपाट खुलते ही भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर शिवमय हो उठा। प्रशासनिक व्यवस्था चौक चौबंद रही। श्रद्धालुओं ने लंबी कतारों में अपनी बारी का इंतजार करते हुए भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना की। धार्मिक मान्यता के अनुसार सावन मास भगवान शिव की आराधना का सबसे पवित्र समय माना जाता है। मान्यता है कि इसी माह माता पार्वती ने कठोर तप कर भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त किया था। इसलिए सावन के प्रत्येक सोमवार का विशेष महत्व है और इस दिन जलाभिषेक करने से भगवान भोलेनाथ भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।यमुना नदी के तट के समीप स्थित देवकली महादेव मंदिर औरैया की प्रमुख धार्मिक धरोहरों में शामिल है। सरकारी अभिलेखों में इसे प्राचीन शिव मंदिर के रूप में वर्णित किया गया है, जबकि स्थानीय जनश्रुतियों के अनुसार गहड़वाल वंश के राजा विशोकदेव ने अपनी पत्नी देवकला की इच्छा पर इस मंदिर का निर्माण कराया था। माना जाता है कि उन्हीं के नाम पर इस स्थान का नाम "देवकली" पड़ा। श्रद्धालुओं के बीच यह भी मान्यता प्रचलित है कि यहां स्थापित शिवलिंग स्वयंभू है तथा इसका आकार प्रतिवर्ष जौ के दाने के बराबर बढ़ता है। इसी आस्था के कारण सावन और महाशिवरात्रि पर यहां दूर-दूर से लाखों श्रद्धालु दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। सावन के पहले सोमवार पर औरैया के अलावा कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा, कन्नौज, जालौन तथा आसपास के जनपदों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु देवकली महादेव मंदिर पहुंचे। कई कांवड़िए यमुना नदी से पवित्र जल लेकर मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का अभिषेक किया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए। मंदिर मार्ग पर रूट डायवर्जन लागू किया गया, पार्किंग की समुचित व्यवस्था की गई तथा एम्बुलेंस, चिकित्सा टीम और खोया-पाया केंद्र की व्यवस्था भी की गई। मंदिर परिसर, मुख्य मार्गों और पार्किंग स्थलों पर पुलिस बल तैनात रहा। वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी पूरे समय व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे। महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतारें बनाई गईं ताकि दर्शन व्यवस्था सुचारु बनी रहे। वहीं यमुना तट पर जल लेने आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए गोताखोरों और पुलिस कर्मियों की भी तैनाती की गई।दिनभर श्रद्धालुओं का मंदिर पहुंचना जारी रहा और देर शाम तक जलाभिषेक एवं दर्शन का क्रम चलता रहा। पूरे क्षेत्र में शिवभक्ति का माहौल देखने को मिला और "हर-हर महादेव" के जयघोष से देवकली महादेव मंदिर परिसर गूंजता रहा। *इनसेट-प्रथम सोमवार पर पुलिस व्यवस्था वही चाक चौबंद* *औरैया।* पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा श्रावण मास के प्रथम सोमवार के दृष्टिगत थाना कोतवाली औरैया क्षेत्र अंतर्गत स्थित देवकली मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। साथ ही प्रमुख चौराहों, कांवड़ मार्ग एवं संवेदनशील स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं व ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक औरैया सहित अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे।2
- प्रथम सोमवार को जनपद औरैया के पौराणिक व ऐतिहासिक देवकली मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं ने किया दर्शन प्रथम सोमवार को जनपद औरैया के पौराणिक व ऐतिहासिक देवकली मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं ने किया दर्शन1
- खोजाफूल गांव में बकरा-बकरी चोरी का प्रयास नाकाम, ग्रामीणों ने एक आरोपी को दबोचा, दो साथी फरार, पुलिस जांच में जुटी खोजाफूल गांव में शनिवार शाम बकरा-बकरी चोरी की कोशिश उस समय नाकाम हो गई, जब ग्रामीणों की सतर्कता से एक आरोपी को पकड़ लिया गया, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची सिकंदरा थाना पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम तीन युवक गांव निवासी गीता देवी का एक बकरा और एक बकरी चोरी कर ले जा रहे थे। इसी दौरान आसपास के दुकानदारों की नजर उन पर पड़ गई। दुकानदारों ने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और चोरों की घेराबंदी कर दी। इस दौरान दो आरोपी भागने में सफल रहे, जबकि एक आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उसकी पहचान पिंडार्थू निवासी जुबैर के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना सिकंदरा थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी आमिर को हिरासत में लेकर थाने ले गई। वहीं, पीड़िता गीता देवी ने सिकंदरा थाने पहुंचकर तहरीर देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पीड़िता का आरोप है कि करीब दो माह पहले भी उसका एक बकरा चोरी हो गया था। सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर सिंह ने रविवार शाम करीब 4 बजे बताया कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। तहरीर प्राप्त हो गई है और उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फरार दोनों आरोपियों की भी तलाश कर रही है।1
- अमौली कूर्मियान में खेत की खड़ी ज्वार-बाजरा फसल जोतकर नष्ट करने का आरोप, तीन नामजद पर मुकदमा दर्ज अमौली कूर्मियान में खेत की खड़ी ज्वार-बाजरा फसल जोतकर नष्ट करने का आरोप, तीन नामजद पर मुकदमा दर्ज डेरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम अमौली कूर्मियान में खेत की खड़ी ज्वार-बाजरा की फसल ट्रैक्टर से जोतकर नष्ट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भोगनीपुर थाना क्षेत्र के सुभाष नगर, पुखरायां निवासी राजमालती पत्नी भीखालाल कटियार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 2 अगस्त की शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच उनकी कृषि भूमि, गाटा संख्या 154/2, 464/2, 498/2 एवं 591/2 में बोई गई ज्वार-बाजरा की फसल को आरोपियों ने ट्रैक्टर से जोतकर नष्ट कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि रामप्रकाश पुत्र विशम्भर, दिलीप कटियार पुत्र रामप्रकाश तथा अमर कटियार पुत्र दिलीप कटियार ने मिलकर घटना को अंजाम दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। डेरापुर थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने सोमवार शाम करीब 6 बजे बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर तीनों नामजद आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।1