राजकीय बहु-तकनीकी संस्थान मंडकोला में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया हथीन/माथुर : राजकीय बहु-तकनीकी संस्थान मंडकोला में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस बड़े उत्साह एवं प्रेरणादायक माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्रोफेसर के. डी. शर्मा ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 11 मई 1998 को भारत ने पोखरण में सफल परमाणु परीक्षण कर विश्व में अपनी तकनीकी शक्ति का परिचय दिया था। इसी ऐतिहासिक उपलब्धि की स्मृति में प्रतिवर्ष राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया जाता है। प्रधानाचार्य ने बताया कि पिछले छह दिनों से संस्थान में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न तकनीकी, सांस्कृतिक एवं ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा था। इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर आज 11 मई को विजेता विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि एवं संस्थान प्रशासन द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए। मुख्य अतिथि प्रो. के. डी. शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने जीवन को आसान बना दिया है, लेकिन केवल तकनीक से जीवन में संस्कार और मूल्य नहीं आते। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्य में निरंतर अभ्यास सफलता की कुंजी है तथा जीवन में बदलाव बहुत जरूरी है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि पहले गुप्तचर संबंधी कार्य मनुष्य करते थे, लेकिन आज वही कार्य आधुनिक ड्रोन तकनीक के माध्यम से किए जा रहे हैं। तकनीक लगातार बदल रही है और हमें उसके सकारात्मक उपयोग को अपनाना चाहिए। प्रो. शर्मा ने विद्यार्थियों को पुस्तकों के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि लाइब्रेरी में बैठकर किताब पढ़ने से व्यक्ति जल्दी नहीं थकता, जबकि लंबे समय तक लैपटॉप या स्क्रीन पर काम करने से मानसिक थकान बढ़ जाती है। इसलिए विद्यार्थियों को तकनीक के साथ-साथ पुस्तकों से भी जुड़ना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि “चिंता मत करो, चिंतन करो।” चिंतन से ही नए विचार उत्पन्न होते हैं और वही विचार समाज एवं राष्ट्र के विकास का मार्ग प्रशस्त करते हैं। उन्होंने दैहिक, दैविक और भौतिक संतुलन पर भी अपने विचार रखे तथा “सब सुखी हों, सब निरोगी हों” का संदेश दिया। मुख्य अतिथि ने कहा कि हमें केवल अपनी नहीं बल्कि पूरे समाज और मानवता की चिंता करनी चाहिए। आज जिस ग्लोबल वार्मिंग की बात पूरी दुनिया कर रही है, उसके बारे में हमारे ऋषि-मुनियों ने हजारों वर्ष पहले ही प्रकृति संरक्षण का संदेश देकर चेतावनी दी थी। उन्होंने विद्यार्थियों से तकनीक का सकारात्मक उपयोग करने का आह्वान करते हुए कहा कि तकनीक का प्रयोग समाज निर्माण और मानव कल्याण के लिए होना चाहिए, न कि नकारात्मक कार्यों के लिए। उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि 21वीं सदी में तकनीक और लोकतंत्र का संतुलित विकास ही देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर संस्थान के विभागाध्यक्ष, प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
राजकीय बहु-तकनीकी संस्थान मंडकोला में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया हथीन/माथुर : राजकीय बहु-तकनीकी संस्थान मंडकोला में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस बड़े उत्साह एवं प्रेरणादायक माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्रोफेसर के. डी. शर्मा ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 11 मई 1998 को भारत ने पोखरण में सफल परमाणु परीक्षण कर विश्व में अपनी तकनीकी शक्ति का परिचय दिया था। इसी ऐतिहासिक उपलब्धि की स्मृति में प्रतिवर्ष राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया जाता है। प्रधानाचार्य ने बताया कि पिछले छह दिनों से संस्थान में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न तकनीकी, सांस्कृतिक एवं ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं का
आयोजन किया जा रहा था। इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर आज 11 मई को विजेता विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि एवं संस्थान प्रशासन द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए। मुख्य अतिथि प्रो. के. डी. शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने जीवन को आसान बना दिया है, लेकिन केवल तकनीक से जीवन में संस्कार और मूल्य नहीं आते। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्य में निरंतर अभ्यास सफलता की कुंजी है तथा जीवन में बदलाव बहुत जरूरी है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि पहले गुप्तचर संबंधी कार्य मनुष्य करते थे, लेकिन आज वही कार्य आधुनिक ड्रोन तकनीक के माध्यम से किए जा रहे हैं। तकनीक लगातार बदल रही
है और हमें उसके सकारात्मक उपयोग को अपनाना चाहिए। प्रो. शर्मा ने विद्यार्थियों को पुस्तकों के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि लाइब्रेरी में बैठकर किताब पढ़ने से व्यक्ति जल्दी नहीं थकता, जबकि लंबे समय तक लैपटॉप या स्क्रीन पर काम करने से मानसिक थकान बढ़ जाती है। इसलिए विद्यार्थियों को तकनीक के साथ-साथ पुस्तकों से भी जुड़ना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि “चिंता मत करो, चिंतन करो।” चिंतन से ही नए विचार उत्पन्न होते हैं और वही विचार समाज एवं राष्ट्र के विकास का मार्ग प्रशस्त करते हैं। उन्होंने दैहिक, दैविक और भौतिक संतुलन पर भी अपने विचार रखे तथा “सब सुखी हों, सब निरोगी हों” का संदेश दिया। मुख्य अतिथि ने कहा कि हमें केवल अपनी नहीं बल्कि
पूरे समाज और मानवता की चिंता करनी चाहिए। आज जिस ग्लोबल वार्मिंग की बात पूरी दुनिया कर रही है, उसके बारे में हमारे ऋषि-मुनियों ने हजारों वर्ष पहले ही प्रकृति संरक्षण का संदेश देकर चेतावनी दी थी। उन्होंने विद्यार्थियों से तकनीक का सकारात्मक उपयोग करने का आह्वान करते हुए कहा कि तकनीक का प्रयोग समाज निर्माण और मानव कल्याण के लिए होना चाहिए, न कि नकारात्मक कार्यों के लिए। उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि 21वीं सदी में तकनीक और लोकतंत्र का संतुलित विकास ही देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर संस्थान के विभागाध्यक्ष, प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
- दिनांक 10.05.2026 को थाना बरसाना क्षेत्रान्तर्गत बरसाना देहात छाता रोड पर एक व्यक्ति को बंधक बनाने के प्रकरण में अभियोग पंजीकृत कर 44 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही किए जाने के सम्बन्ध में #SSP_MTA द्वारा दी गई बाइट- UP Police Adgzone Agra DIG Range Agra1
- तू नारी नहीं चिंगारी है मौत भी तुझसे हारी है नारी तू अबला नहीं, खुद को तू पहचान उठ खड़ी हो और लड़, तभी मिलेगा सम्मान। पलवल , ढींगरा भवन में आयोजित मातृशक्ति दिवस के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री गौरव गौतम ने संबोधित करते हुए कहा नारी केवल शक्ति का प्रतीक नहीं, बल्कि साहस, संघर्ष और स्वाभिमान की जीवंत मिसाल है। जब महिला अपने अधिकारों, आत्मसम्मान और सपनों के लिए खड़ी होती है, तब समाज की दिशा और दशा दोनों बदलती हैं। आज की नारी हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही है — चाहे सेना हो, खेल, शिक्षा, राजनीति या विज्ञान। सम्मान किसी की दया से नहीं मिलता, सम्मान अपने आत्मविश्वास, संघर्ष और कर्म से अर्जित किया जाता है। इसलिए हर बेटी, हर बहन और हर महिला को अपनी शक्ति पहचानकर आगे बढ़ना होगा, वही मंत्री गौरव गौतम ने कहा “महिला सशक्तिकरण केवल एक विचार नहीं, बल्कि एक मजबूत और विकसित समाज की नींव है।”नारी शक्ति त्याग है, साहस, संघर्ष और संस्कार का अद्भुत संगम है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता का परिचय दे रही हैं। सेना से विज्ञान तक, खेल से राजनीति तक और शिक्षा से व्यापार तक, महिलाओं ने यह साबित कर दिया है कि वे किसी से कम नहीं हैं। “सेना के पराक्रम में महिलाओं का विशेष स्तंभ है।” भारतीय नारी आज केवल घर की जिम्मेदारियों तक सीमित नहीं है, बल्कि देश की सीमाओं पर दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने का साहस भी रखती है। भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना में महिलाएं अपने अदम्य साहस, नेतृत्व और पराक्रम से देश का गौरव बढ़ा रही हैं। कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह जैसी वीरांगनाएं देश की बेटियों के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं। उन्होंने यह साबित कर दिया है कि नारी शक्ति केवल संवेदनशीलता का प्रतीक नहीं, बल्कि रणभूमि में दुश्मनों के हौसले तोड़ने की ताकत भी रखती है हरियाणा में निकाय चुनाव को लेकर खेल मंत्री गौरव गौतम ने विश्वास जताते हुए कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी एकतरफा जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार जनहित में लगातार कार्य कर रही है, जिसका लाभ सीधे आम जनता को मिल रहा है। मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि भाजपा सरकार ने विकास, पारदर्शिता और सुशासन की राजनीति को प्राथमिकता दी है। प्रदेश में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं, जिसके चलते जनता का भरोसा भारतीय जनता पार्टी पर लगातार मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है और प्रदेश की जनता विकास तथा राष्ट्रहित की राजनीति के साथ खड़ी है। गौरव गौतम ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता अब केवल वादों की नहीं, बल्कि काम करने वाली सरकार चाहती है। भाजपा सरकार ने जो कहा, वह करके दिखाया है और इसी विश्वास के दम पर निकाय चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।1
- पलवल के गुदराना गाँव ने अपने वीर सपूत अमर शहीद राजकुमार को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मातृभूमि की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले राजकुमार पर पूरा गाँव गर्व करता है।1
- नूह जिले के टाँई गांव में पिछले 6 महीनों से ओवरलोड डंपरों का आतंक है। तेज रफ्तार और उड़ती धूल से बुजुर्गों व बच्चों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है, वहीं घरों की दीवारों में भी दरारें आ गई हैं। ग्रामीण नंबर प्लेट छिपाने वाले इन वाहनों पर सख्त कार्रवाई और गति नियंत्रित करने की मांग कर रहे हैं।3
- 😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲 😲😲😲😰1
- हरियाणा की नूंह पुलिस पर 'आतंक' फैलाने के गंभीर आरोप लगे हैं। इन आरोपों को लेकर राज्य में सवाल उठ रहे हैं और मामले की पुष्टि की मांग की जा रही है।1
- तावडू से पूर्व विधायक च. साहिदा खान को नूंह कांग्रेस का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह अब मेवात क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों का नेतृत्व करेंगी।1
- मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जिला कुरुक्षेत्र के पिहोवा स्थित अरुणाय शिव मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए। साथ में हैं गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज व अन्य गणमान्य। #Haryana #DIPRHaryana #HaryanaCM #NayabSinghSaini1