Shuru
Apke Nagar Ki App…
नर बाघ शावक का शव मिला सरही वन परिक्षेत्र में मिला बाघ का शव एक महीने के भीतर तीसरे बाघ की मौत, मौत के कारणों का नहीं हुआ खुलासा कान्हा टाइगर रिजर्व की टीम जांच में जुटी..
Govardhan kushwaha
नर बाघ शावक का शव मिला सरही वन परिक्षेत्र में मिला बाघ का शव एक महीने के भीतर तीसरे बाघ की मौत, मौत के कारणों का नहीं हुआ खुलासा कान्हा टाइगर रिजर्व की टीम जांच में जुटी..
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- उदयपुर पीएम श्री स्कूल में साइकिल वितरण, 26 विद्यार्थियों के चेहरे खिले शिक्षा की राह हुई आसान, दूर-दराज से आने वाले छात्रों को मिलीं निःशुल्क साइकिलें उदयपुर। विद्यार्थियों के सुनहरे भविष्य को संबल प्रदान करने और शिक्षा के प्रति उत्साह जगाने के उद्देश्य से 25 अप्रैल को पीएम श्री शासकीय माध्यमिक शाला उदयपुर के प्रांगण में निःशुल्क साइकिल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। शासन की इस महत्वपूर्ण योजना के तहत विद्यालय के कुल 26 पात्र छात्र-छात्राओं को साइकिलें प्रदान की गईं। बताया गया कि शासन द्वारा यह साइकिलें उन बच्चों को दी जाती हैं जो दूर-दराज के क्षेत्रों से पैदल चलकर स्कूल आते हैं। साइकिल मिलने से अब छात्र न केवल समय पर स्कूल पहुँच सकेंगे, बल्कि घर वापसी में भी उनका समय बचेगा। इससे उनकी पढ़ाई सुचारू रूप से चल सकेगी और आवागमन की असुविधा भी दूर होगी। गणमान्य अतिथियों की रही उपस्थिति : कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच बलदेव परते रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपसरपंच जगदीश यादव, वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद एवं रोहित कुशराम सहित अन्य गणमान्य नागरिक और पालक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में प्रधानाध्यापक आरती सिंह एवं संस्था परिवार द्वारा अतिथियों का तिलक लगाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। बच्चों के चेहरों पर आई खुशी : पीएम श्री शासकीय माध्यमिक शाला उदयपुर में साइकिलें पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ से सुबोध पटेल, ममता विश्वकर्मा, प्रतिमा पांडे, अंजलि, कुमारी रिया, सोनम केशरवानी, सुनीता मालवीय, कविता साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन और अभिभावक मौजूद रहे।1
- कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश की पीएचई मंत्री उपस्थित रहीं। उन्होंने हाईस्कूल परीक्षा की प्रदेश स्तरीय प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं एवं छात्रों—कु. याग्या उमरे, उमेश पड़वार, कु. अदिति विभा उसराठे, कु. कृतिका तिवारी, कु. पूजा धुर्वे, नमन जंघेला, संभव जैन तथा हायरसेकेंडरी की कु. कृति साहू—को सम्मानित किया। इसी क्रम में हाईस्कूल की जिला स्तरीय प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों—कु. अनन्या पटेल, साहिल बघेल, कु. राहिन खान, कु. आदया अग्रवाल, कु. एलिजा खान, कु. अनामिका झारिया, कु. याग्ना अहिरवार, कु. रिचा पटेल—तथा हायरसेकेंडरी के विद्यार्थियों—कु. स्वाती श्रीवास, कु. मीना तिलगाम, कु. भूमिका मरकाम, कु. अनुष्का अग्रवाल, कु. शगुन पटेल, गौरव प्रसाद पटेल, कु. रिचा पटेल, हर्ष बन्देवार, कु. साक्षी साहू, कु. श्वेता केवट, कु. आस्था अग्रवाल, माखन भांवरे एवं कु. कीर्ति साहू—को प्रशस्ति पत्र एवं पाठ्य सामग्री प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर (जिला पंचायत अध्यक्ष), (नगरपालिका अध्यक्ष), (कलेक्टर), (जिला पंचायत सीईओ), सांसद प्रतिनिधि , , , जिला शिक्षा अधिकारी एवं सहायक संचालक सहित शिक्षा विभाग का अमला, अभिभावक और विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस आयोजन ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने के साथ-साथ शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल भी तैयार किया।1
- नगरपालिका मंडला में बाजार शुल्क पर बवाल: तय दरों के बजाय मनमानी बशूली1
- *💥नैनपुर ट्रक यूनियन की हड़ताल 💥* *अवैध परिवहन को लेकर नैनपुर ट्रक यूनियन की 3 दिवसीय हड़ताल* *ट्रक यूनियन के संचालकों के ट्रक के थमे पहिए* *चरणबद्ध तरीके से होगा ट्रक यूनियन का आंदोलन* *नैनपुर ट्रक यूनियन के सदस्यों ने बताई बड़ी वजह* *विनय नामदेव की रिपोर्ट 🖋️🖋️* *INDIA 24 NOW NEWS MP-CG*1
- घंसौर में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर बैठक, ग्रामीण विकास का लिया संकल्प घंसौर, 24 अप्रैल 2026। जनपद पंचायत सभा कक्ष में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर बैठक आयोजित हुई। इसमें सीईओ, जनपद सदस्य, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधि और कर्मचारी शामिल हुए। बैठक में पंचायती राज व्यवस्था की भूमिका पर चर्चा करते हुए ग्रामीण विकास को गति देने पर जोर दिया गया। साथ ही सभी ने योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कर अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लिया।1
- Post by Rishi Rajak1
- रात को पहुंचे कलेक्टर और एसपी1
- पोषण पखवाड़ा में मोटे अनाज के व्यंजनों की लगी प्रदर्शनी नारी शक्ति वंदन और बाल विवाह रोकथाम पर महिलाओं को किया जागरूक नारायणगंज, मंडला। परियोजना अधिकारी संजीव मोहरे ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम में मोटे अनाज के व्यंजनों की प्रदर्शनी नारायणगंज के सेक्टर क्रमांक-1 में लगाई गई। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस अवसर पर पौष्टिक आहार के प्रति जागरूकता लाने के लिए भव्य व्यंजन प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में रागी की रोटी, ज्वार की खिचड़ी, कोदो-कुटकी की खीर और THR से बने लड्डू-बर्फी जैसे व्यंजनों के साथ मौसमी फलों और हरी सब्जियों का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने व्यंजनों का स्वाद चखा और बच्चों के दैनिक आहार में मोटे अनाज के महत्व पर जोर दिया। साथ ही महिलाओं को 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' और बाल विवाह की रोकथाम के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया। उपस्थित अतिथियों ने सफल आयोजन के लिए कार्यकर्ताओं को बधाई दी।1