logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*चित्रकूट गौरव दिवस एवं चैत्र रामनवमी के पावन अवसर पर रामघाट पर भव्य दीपदान का आयोजन; 22 लाख दीपों से आलोकित हुई प्रभु श्रीराम की तपोस्थली* मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट में आज ‘चित्रकूट गौरव दिवस’ एवं ‘चैत्र रामनवमी’ के शुभ अवसर पर जनपद प्रशासन द्वारा भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अशोक जाटव, जिलाधिकारी श्री पुलकित गर्ग, पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सिंह, पूर्व सांसद श्री भैरव प्रसाद मिश्रा, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री महेंद्र कोटार्य, अध्यक्ष डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक चित्रकूट बांदा, श्री पंकज अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री अरुण कुमार, नगरपालिका अध्यक्ष श्री नरेंद्र गुप्ता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती राजेश्वरी द्विवेदी, जिला महामंत्री डा अश्विनी अवस्थी, नगर महाअध्यक्ष रवि गुप्ता व अन्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में पवित्र रामघाट पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । इस महापर्व पर रामघाट को लगभग 22 लाख दीपों की माला से सुसज्जित किया गया। दीपों की इस स्वर्णिम आभा ने संपूर्ण परिक्षेत्र को आध्यात्मिक एवं दिव्य ऊर्जा से सराबोर कर दिया। दीपदान के साथ-साथ स्थानीय एवं लोक कलाकारों द्वारा विभिन्न विधाओं का मनमोहक प्रदर्शन किया गया। बुंदेलखंड की पारंपरिक लोक कला ‘दीवारी नृत्य’ का सजीव चित्रण कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया, जो आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। घाट के प्रमुख स्थलों पर भव्य रंगोली बनाई गई तथा रात्रि में आकर्षक आतिशबाजी के माध्यम से उत्सव की भव्यता को द्विगुणित किया गया। जिलाधिकारी श्री पुलकित गर्ग ने बताया कि यह आयोजन चित्रकूट की गौरवशाली परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। कार्यक्रम की महत्ता को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक प्रबंध किए गए थे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और सुव्यवस्थित दर्शन हेतु भारी पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा निरंतर मॉनिटरिंग सुनिश्चित की गई। पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सिंह ने अवगत कराया कि सुरक्षा के दृष्टिगत घाटों और संवेदनशील स्थलों पर विशेष सुरक्षा घेरा तैयार किया गया था, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित वातावरण में इस ऐतिहासिक दीपोत्सव के साक्षी बन सकें। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का समागम रहा, बल्कि इसने चित्रकूट के पर्यटन और सांस्कृतिक गौरव को एक नई ऊंचाई प्रदान की है।

3 hrs ago
user_Chitrakootnewslive
Chitrakootnewslive
News Anchor मानिकपुर, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • चित्रकूट:- जिलाधिकारी के निर्देशानुसार 'मिशन शक्ति 5.0' के दूसरे चरण का भव्य आगाज़ हुआ। 'रन फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन' थीम के अंतर्गत आयोजित इस दौड़ के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का संदेश जन-जन तक पहुँचाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 7:00 बजे, जनपद के निरीक्षण भवन से मुख्य विकास अधिकारी (CDO) श्री डी. पी. पाल एवं सीओ City श्री अरविंद जी के द्वारा हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया गया। दौड़ निरीक्षण भवन से प्रारंभ होकर धनुष चौराहा तक गई और पुनः वापस निरीक्षण भवन पर समाप्त हुई। महिला आरक्षियों, विभिन्न विद्यालयों की बालिकाओं, स्थानीय महिलाओं और जिला प्रोबेशन कार्यालय के समस्त कर्मचारियों ने पूरे उत्साह के साथ दौड़ में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रीमती प्रगति गुप्ता, थाना प्रभारी (कर्वी कोतवाली) सहित भारी संख्या में पुलिस बल और शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि मौजूद रहे। "यह दौड़ केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए नहीं, बल्कि समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और उनकी शक्ति को प्रदर्शित करने का एक माध्यम है।" — मुख्य विकास अधिकारी, चित्रकूट दौड़ के समापन के पश्चात सभी प्रतिभागियों के लिए जलपान (लस्सी, केला और पानी) की व्यवस्था की गई, जिससे बालिकाओं और महिलाओं का उत्साहवर्धन हुआ।
    4
    चित्रकूट:- जिलाधिकारी के निर्देशानुसार 'मिशन शक्ति 5.0' के दूसरे चरण का भव्य आगाज़ हुआ। 'रन फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन' थीम के अंतर्गत आयोजित इस दौड़ के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का संदेश जन-जन तक पहुँचाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ  सुबह 7:00 बजे, जनपद के निरीक्षण भवन से मुख्य विकास अधिकारी (CDO) श्री डी. पी. पाल एवं सीओ City श्री अरविंद जी के द्वारा हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया गया।
दौड़ निरीक्षण भवन से प्रारंभ होकर धनुष चौराहा तक गई और पुनः वापस निरीक्षण भवन पर समाप्त हुई।
महिला आरक्षियों, विभिन्न विद्यालयों की बालिकाओं, स्थानीय महिलाओं और जिला प्रोबेशन कार्यालय के समस्त कर्मचारियों ने पूरे उत्साह के साथ दौड़ में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रीमती प्रगति गुप्ता, थाना प्रभारी (कर्वी कोतवाली) सहित भारी संख्या में पुलिस बल और शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
"यह दौड़ केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए नहीं, बल्कि समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और उनकी शक्ति को प्रदर्शित करने का एक माध्यम है।" — मुख्य विकास अधिकारी, चित्रकूट 
दौड़ के समापन के पश्चात सभी प्रतिभागियों के लिए जलपान (लस्सी, केला और पानी) की व्यवस्था की गई, जिससे बालिकाओं और महिलाओं का उत्साहवर्धन हुआ।
    user_Chitrakootnewslive
    Chitrakootnewslive
    News Anchor मानिकपुर, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश – जिला कौशांबी में पिकअप गाड़ी ट्रेलर में घुसी, करीब 8 लोगों की मौत हुई, 15 से ज्यादा घायल हैं। ये सभी प्रयागराज से एक बच्चे का मुंडन संस्कार कराकर जिला फतेहपुर लौट रहे थे।
    1
    उत्तर प्रदेश –
जिला कौशांबी में पिकअप गाड़ी ट्रेलर में घुसी, करीब 8 लोगों की मौत हुई, 15 से ज्यादा घायल हैं। ये सभी प्रयागराज से एक बच्चे का मुंडन संस्कार कराकर जिला फतेहपुर लौट रहे थे।
    user_शिव प्रकाश चित्रकूट
    शिव प्रकाश चित्रकूट
    Manikpur, Chitrakoot•
    16 hrs ago
  • चित्रकूट धाम कर्वी जनसेवा इंटर कॉलेज ग्राउंड में चित्रकूट हॉकी अकादमी के छात्र विपिन के भारतीय खेल प्राधिकरण में चयन होने पर संस्था के प्रमुख पूर्व राष्ट्रीय हॉकी कोच प्रेम शंकर शुक्ल ,ऐकेडमी के कोच राजन मिश्रा द्वारा स्वागत अभिनंदन किया और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर संस्था के प्रमुख पूर्व राष्ट्रीय हॉकी कोच प्रेम शंकर शुक्ल सहित हॉकी, एकेडमी के पदाधिकारी व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
    1
    चित्रकूट धाम कर्वी जनसेवा इंटर कॉलेज ग्राउंड में चित्रकूट हॉकी अकादमी के छात्र विपिन के भारतीय खेल प्राधिकरण में चयन होने पर संस्था के प्रमुख पूर्व राष्ट्रीय हॉकी कोच प्रेम शंकर शुक्ल ,ऐकेडमी के कोच राजन मिश्रा द्वारा स्वागत अभिनंदन किया और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर संस्था के प्रमुख पूर्व राष्ट्रीय हॉकी कोच प्रेम शंकर शुक्ल सहित हॉकी, एकेडमी के पदाधिकारी व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
    user_दिनेश सिंह कुशवाहा
    दिनेश सिंह कुशवाहा
    पत्रकार करवी, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by संजय राणा पत्रकार चित्रकूट
    1
    Post by संजय राणा पत्रकार चित्रकूट
    user_संजय राणा पत्रकार चित्रकूट
    संजय राणा पत्रकार चित्रकूट
    Academy करवी, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by Abhay TV News
    1
    Post by Abhay TV News
    user_Abhay TV News
    Abhay TV News
    Reporter Karwi, Chitrakoot•
    13 hrs ago
  • Post by Sandeep Raj Thakur
    1
    Post by Sandeep Raj Thakur
    user_Sandeep Raj Thakur
    Sandeep Raj Thakur
    Video Creator सेमरिया, रीवा, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    1
    Post by उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    user_उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    सेमरिया, रीवा, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Chitrakootnewslive
    1
    Post by Chitrakootnewslive
    user_Chitrakootnewslive
    Chitrakootnewslive
    News Anchor मानिकपुर, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.