Shuru
Apke Nagar Ki App…
INDORE भांग का अवैध कारोबार.. 67 किलो भांग जब्त आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इंदौर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की एक बड़ी कार्रवाई से जुड़ी खबर है। इस मामले में पुलिस ने अवैध रूप से ले जाई जा रही या जमा की गई 67 किलोग्राम भांग जब्त की है और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
Reporter Puspendra
INDORE भांग का अवैध कारोबार.. 67 किलो भांग जब्त आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इंदौर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की एक बड़ी कार्रवाई से जुड़ी खबर है। इस मामले में पुलिस ने अवैध रूप से ले जाई जा रही या जमा की गई 67 किलोग्राम भांग जब्त की है और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मध्य प्रदेश के देवास निवासी तेल माफिया और इस पूरे गिरोह के मास्टरमाइंड अशोक जैन की करीब 20 करोड़ रुपये की संपत्ति गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क कर ली है। इस कार्रवाई से मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के तेल माफियाओं में हड़कंप मच गया है। गैंगस्टर एक्ट में हुई कार्रवाई, परिवार भी रडार पर तेल चोरी मामले में MP के कारोबारी पर मथुरा पुलिस का बड़ा प्रहार: इंदौर-देवास में 20 करोड़ की संपत्ति कुर्क देवास/इंडियन ऑयल रिफाइनरी की क्रूड ऑयल पाइपलाइन में सेंध लगाकर करोड़ों का तेल चुराने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ मथुरा पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। अनुसार मथुरा पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने मध्य प्रदेश के देवास निवासी तेल माफिया और इस पूरे गिरोह के मास्टरमाइंड अशोक जैन की करीब 20 करोड़ रुपये की संपत्ति गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क कर ली है। इस कार्रवाई से मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के तेल माफियाओं में हड़कंप मच गया है। गैंगस्टर एक्ट में हुई कार्रवाई, परिवार भी रडार पर मथुरा के जिला मजिस्ट्रेट के हालिया आदेश (3 जुलाई) के अनुपालन में यह बड़ी जब्ती की गई है। पुलिस के अनुसार, इस पूरे काले कारोबार में अशोक जैन के साथ उसका परिवार भी शामिल था। पुलिस ने अशोक जैन के साथ-साथ उसकी पत्नी किरन जैन और दोनों बेटों—रूपक जैन व शुभम जैन की नामी-बेनामी संपत्तियों को सील कर दिया है। पेट्रोल पंप से लेकर लग्जरी गाड़ियां तक सब कुर्क पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने मध्य प्रदेश के इंदौर और देवास में स्थित जैन परिवार की कुल 19 करोड़ 44 लाख 16 हजार रुपये की चल-अचल संपत्ति को अटैच किया है। कुर्क की गई संपत्तियों में शामिल हैं: व्यावसायिक और आवासीय संपत्ति: इंदौर और देवास में स्थित एक चालू पेट्रोल पंप, कई आवासीय प्लॉट और करोड़ों की कृषि भूमि। चल संपत्ति: एक ऑयल टैंकर, लग्जरी कारें और 20 लाख रुपये की नगदी। जब्त की गई जमीनों का विवरण: 8 करोड़ 30 लाख रुपये कीमत की 3.5 हेक्टेयर जमीन 7 करोड़ 30 लाख रुपये कीमत की 2.7 हेक्टेयर जमीन 1 करोड़ 10 लाख रुपये कीमत की 1.1 हेक्टेयर खेती की जमीन 74 लाख रुपये कीमत की 1.1 हेक्टेयर अन्य जमीन 60 लाख 80 हजार रुपये कीमत की 1 हेक्टेयर जमीन क्या है पूरा मामला? इस बड़े तेल खेल का खुलासा सितंबर 2023 में हुआ था। मथुरा के फरह थाना क्षेत्र से गुजर रही इंडियन ऑयल की मथुरा-सलाया क्रूड ऑयल पाइपलाइन में अचानक प्रेशर कम होने और तेल रिसाव का अलर्ट मिला था। इसके बाद पुलिस और एसओजी (SOG) की टीम ने जब जांच शुरू की, तो मौके से अत्याधुनिक उपकरणों के साथ पाइपलाइन में वाल्व लगाकर तेल चोरी करने का पर्दाफाश हुआ। शुरुआती दौर में पुलिस ने मौके से कुछ गुर्गों को पकड़ा और हजारों लीटर चोरी का कच्चा तेल बरामद किया। जब पूछताछ की कड़ियां जुड़ीं, तो इस अंतरराज्यीय सिंडिकेट के सरगना के तौर पर देवास के बड़े तेल कारोबारी अशोक जैन का नाम सामने आया। मथुरा पुलिस का कहना है कि यह गिरोह क्रूड ऑयल की चोरी कर उसे टैंकरों के जरिए मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों में सप्लाई करता था और इससे करोड़ों की काली कमाई कर अवैध साम्राज्य खड़ा किया गया था। इस जब्ती को सिंडिकेट की आर्थिक कमर तोड़ने के रूप में देखा जा रहा है।4
- राहुल गांधी ने E20 ईंधन नीति पर केंद्र सरकार को घेरा, अभियान चलाने का किया ऐलान नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने E20 (20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो संदेश में राहुल गांधी ने कहा कि E20 ईंधन आम लोगों की गाड़ियों को नुकसान पहुंचा रहा है और इससे जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस नीति के जरिए लोगों की जेब पर असर डाल रही है। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जल्द ही E20 नीति के खिलाफ देशव्यापी अभियान शुरू करेगी। उनका दावा है कि इस मुद्दे का सीधा असर करोड़ों वाहन मालिकों पर पड़ रहा है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। हालांकि, केंद्र सरकार का कहना है कि E20 कार्यक्रम का उद्देश्य पेट्रोलियम आयात पर निर्भरता कम करना, किसानों की आय बढ़ाना और प्रदूषण में कमी लाना है। सरकार पहले भी इस नीति का बचाव करती रही है।1
- बृह्माकुमारीज़दादी प्रकाशमणि जी की पावन स्मृति में नशा मुक्ति प्रतिज्ञा बृह्माकुमारीज़ शांति सरोवर आष्टा में दादी प्रकाशमणि जी की पावन स्मृति में आयोजित नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का शुभारंभ विधायक श्री गोपाल सिंह इंजिनियर ने कर लोगो से नशे से दूर रहने एवं स्वस्थ, संस्कारित और नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दिलवाया आइए, हम सभी मिलकर नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें।1
- गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए सहयोग करें। 🙏 गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए सहयोग करें KCS (कृष्णा छात्र शक्ति) का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद बच्चों तक शिक्षा की आवश्यक सामग्री पहुँचाना है। आपके सहयोग से हम बच्चों को किताबें, कॉपियाँ, स्कूल बैग, यूनिफॉर्म, स्टेशनरी और अन्य शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराते हैं, ताकि कोई भी बच्चा केवल आर्थिक कठिनाइयों के कारण अपनी पढ़ाई न छोड़े। आपका छोटा या बड़ा, हर प्रकार का योगदान हमारे लिए महत्वपूर्ण है। आपका दिया गया सहयोग सीधे शिक्षा सहायता अभियान में उपयोग किया जाएगा और अनेक बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने में मदद करेगा। आज ही अपना सहयोग दें और एक बच्चे की शिक्षा की राह आसान बनाएं। धन्यवाद! टीम KCS (कृष्णा छात्र शक्ति)1
- पुनासा/मुंदी MPPGCL के मुख्य अभियंता श्री आर के साहू ने कार्य के दौरान आग से झुलसे घायल रविंद्र पवार के मामले में क्या कुछ कहा सुनिए।1
- अस्पताल निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री सारंग के पैरों में गिरी घायल बुजुर्ग महिला,मदद की लगाई गुहार अस्पताल निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री सारंग के पैरों में गिरी घायल बुजुर्ग महिला,मदद की लगाई गुहार हरदा/-जिला अस्पताल निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग के पैरों में गिरी घायल बुजुर्ग महिला,मदद की लगाई गुहार जमीनी विवाद के चलते तीन महिलाओं के साथ हुई थी मारपीट, गम्भीर घायल महिलाओं का अस्पताल ने इलाज चल रहा,बुजुर्ग महिला ने रोते हुए मंत्री सारंग से हाथ जोड़ मदद की अपील कर पुलिस पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग करी।मंत्री सारंग ने तुरंत पुलिस को निर्देश दिए कि उचित जाँच कर दोषियों के खिलाफ़ सख्त एक्शन लिया जाय।इस दौरान अस्पताल में गंदगी फैली देख मंत्री सारंग ने chmo को फटकार लगाई।4
- मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की शुरुआत, प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण हरदा। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत जिले में विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों की शुरुआत की गई। अभियान के शुभारंभ अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने जिला अस्पताल पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर मरीजों से उनके स्वास्थ्य एवं उपचार संबंधी जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न होने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अस्पताल में उपलब्ध दवाइयों, साफ-सफाई, चिकित्सा उपकरणों एवं अन्य सुविधाओं का भी जायजा लिया गया। अधिकारियों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य सेवाओं में किए जा रहे सुधारों से अवगत कराया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन के अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का उद्देश्य आमजन को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना तथा विभिन्न विभागों की सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाना है।1
- न्यायालय के न्यायाधीशगण, अभिभाषक संघ के समस्त सदस्यगण, कोर्ट स्टाफ एवं अधिवक्ताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में आभा आईडी तथा आयुष्मान कार्ड बनाए गए,एक्स रे किए गए तथा बीपी, शुगर, हृदय रोग, नेत्र रोग, दंत रोग एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई। कन्नौद न्यायालय में उल्लास योजना अन्तर्गत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन न्यायाधीशों,अधिवक्ताओं एवं स्टाफ का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया कन्नौद/प्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर के आदेश अनुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कपिल मेहता के निर्देशानुसार कन्नौद न्यायालय परिसर में उल्लास योजना के अंतर्गत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश मनीष भट्ट एवं द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश अमित निगम के द्वारा सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्वलित कर प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड कन्नौद श्रीमती उषा उईके श्रीमती सोनाली शर्मा द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश कुंदन कछवाहे की उपस्थिति में किया गया। शिविर में चिकित्सा दल द्वारा न्यायालय के न्यायाधीशगण, अभिभाषक संघ के समस्त सदस्यगण, कोर्ट स्टाफ एवं अधिवक्ताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में आभा आईडी तथा आयुष्मान कार्ड बनाए गए,एक्स रे किए गए तथा बीपी, शुगर, हृदय रोग, नेत्र रोग, दंत रोग एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई। चिकित्सकों द्वारा लोगों को खान-पान, नियमित व्यायाम एवं मौसमी बीमारियों से बचाव के संबंध में आवश्यक परामर्श भी दिया गया। बीएमओ डॉ. लोकेश मीणा ने कहा कि न्यायिक कार्य में व्यस्त रहने वाले न्यायाधीशों एवं अधिवक्ताओं के स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक है। इस प्रकार के शिविरों से समय रहते बीमारियों की पहचान कर उचित उपचार संभव हो पाता है। उन्होंने कहा कि शिविर में लगभग 100 हितग्राहियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया 99 आभा आईडी बनाकर चेस्ट एक्स-रे किए गए तथा 7 हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। शिविर में डॉ जावेद खान, डॉक्टर रचना भार्गव, डॉक्टर आकांक्षा मिश्रा के द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया , संजीव एवं नजर सिंह उईके के द्वारा चेस्ट एक्स-रे किए गए ,श्रीराम चौहान एवं दिनेश शर्मा के द्वारा पैथोलॉजी जांच की गई ।सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी अंकुर शर्मा एवं खुशबू जायसवाल के द्वारा आभा आईडी बनाई गई ।पैरामेडिकल स्टाफ किशन लाल पवार, आयुष्मान मित्र मनोज बैरागी एवं अन्य कर्मचारीयो का विशेष सहयोग रहा। उक्त जानकारी अभिभाषक संघ के सह सचिव एडवोकेट शैलेंद्र पांचाल ने दी।4