logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चम्पावत के चार विद्यालयों का होगा उच्चीकरण, शिक्षा सुविधाओं को मिलेगा विस्तार। *राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय धासम बनेगा हाईस्कूल, सल्ली, पल्सो एवं डूंगरालेटी हाईस्कूल होंगे इंटरमीडिएट में उच्चीकृत* *उच्चीकृत विद्यालयों में आवश्यक शिक्षकीय एवं प्रशासनिक पदों के सृजन से मजबूत होगी शैक्षिक व्यवस्था* मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने प्रदेश भर में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा विद्यार्थियों को उनके निकटस्थ क्षेत्रों में ही बेहतर शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 07 राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों को हाईस्कूल तथा 35 राजकीय हाईस्कूलों को इंटरमीडिएट स्तर पर उच्चीकृत करने की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस निर्णय से जनपद चम्पावत के भी 04 विद्यालय लाभान्वित होंगे। जनपद चम्पावत में विधानसभा लोहाघाट के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय धासम को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (हाईस्कूल) स्तर पर उच्चीकृत किया गया है। वहीं राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सल्ली, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पल्सो एवं राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डूंगरालेटी को इंटरमीडिएट स्तर पर उच्चीकृत करने की स्वीकृति मिली है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में 07 जूनियर हाईस्कूलों को हाईस्कूल स्तर पर उच्चीकृत किए जाने के लिए प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक हिंदी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान सहित अन्य विषयों के कुल 63 पद सृजित किए गए हैं। इसी प्रकार 35 हाईस्कूलों को इंटरमीडिएट स्तर पर उच्चीकृत किए जाने के लिए प्रधानाचार्य एवं प्रवक्ता संवर्ग के कुल 385 पद सृजित किए गए हैं। इससे उच्चीकृत विद्यालयों में आवश्यक मानव संसाधन उपलब्ध होने के साथ ही विद्यार्थियों को विषयवार शिक्षकों की सुविधा मिल सकेगी। *विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर मिलेंगे बेहतर शैक्षिक अवसर* जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने कहा विद्यालयों के उच्चीकरण से ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्रों के विद्यार्थियों को विशेष लाभ मिलेगा। अब कक्षा आठ के बाद हाईस्कूल तथा हाईस्कूल के बाद इंटरमीडिएट की शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को अनावश्यक रूप से दूरस्थ विद्यालयों में जाने की आवश्यकता कम होगी। इससे विद्यार्थियों का समय एवं संसाधन बचने के साथ ही अभिभावकों पर आवागमन का अतिरिक्त भार भी कम होगा। साथ ही स्थानीय स्तर पर शिक्षा की निरंतरता बनी रहने से ड्रॉपआउट की संभावना को कम करने में भी मदद मिलेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा विद्यालयों के उच्चीकरण का निर्णय जनपद में शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि धासम सहित जनपद के चार विद्यालयों के उच्चीकरण से आसपास के विद्यार्थियों को अपने क्षेत्र में ही आगे की शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। विद्यालयों में आवश्यक पदों के सृजन से शिक्षकों की उपलब्धता भी सुनिश्चित होगी, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता में और सुधार आएगा। उन्होंने कहा कि बेहतर शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध कराना विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और पर्वतीय क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शासनादेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि उच्चीकृत विद्यालयों में सृजित पदों के सापेक्ष नियुक्तियां निर्धारित सेवा नियमों एवं प्रक्रिया के अनुसार की जाएंगी। उच्चीकृत जूनियर हाईस्कूलों में पूर्व से सृजित पदों के संबंध में भी आवश्यक समायोजन की व्यवस्था की गई है। वहीं हाईस्कूल से इंटरमीडिएट स्तर पर उच्चीकृत विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाध्यापकों के समायोजन तथा पूर्व से सृजित वरिष्ठ सहायक एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों के समायोजन का प्रावधान किया गया है। राज्य सरकार के इस निर्णय से जनपद चम्पावत में माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा के अवसरों का विस्तार होगा। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए अपने गांव एवं आसपास के क्षेत्रों में ही बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होने से शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आने की उम्मीद है।

9 hrs ago
user_नवीन भट्ट
नवीन भट्ट
Media Consultant पूर्णगिरि, चंपावत, उत्तराखंड•
9 hrs ago
eeef939e-ce9b-4700-871e-e8c1dfc7398f

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • मिलावटखोरी के खिलाफ चम्पावत में सख्त अभियान जारी: आगामी त्योहारों के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग ने मुख्य बाजार में किया निरीक्षण। चंपावत 25 अगस्त 2026, सूवि। आयुक्त खाद्य संरक्षा और औषधि प्रशासन उत्तराखंड तथा जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशों के अनुपालन में जिला खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन निरीक्षण अभियान मंगलवार को भी निरंतर जारी रहा। आगामी रक्षाबंधन एवं जन्माष्टमी के पर्वों को देखते हुए वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी के नेतृत्व में विभागीय टीम द्वारा चम्पावत मुख्य बाजार स्थित विभिन्न मिठाई प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। कार्रवाई के दौरान मिठाइयों की गुणवत्ता परखने के साथ-साथ किचन एरिया की स्वच्छता और हाइजीन स्थिति की भी गहनता से जाँच की गई। निरीक्षण के दौरान विभागीय टीम ने प्रतिष्ठानों से मावा बर्फी, बेसन लड्डू, गुलाब जामुन, बाल मिठाई और पेड़ा जैसी मिठाइयों के 05 नमूने एकत्र कर प्रयोगशाला जाँच हेतु भेजे हैं। इसके अतिरिक्त एक मिठाई दुकान पर लगभग 08 किलोग्राम पुरानी व खराब हो चुकी मिठाई पाई जाने पर उसे मौके पर ही नष्ट करवाया गया तथा संबंधित व्यवसायी को सख्त चेतावनी नोटिस जारी किया गया। विभाग ने समस्त खाद्य कारोबारियों को केवल गुणवत्तायुक्त एवं मानक-अनुरूप सामग्री बनाने तथा बेचने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी ने बताया कि आगामी त्योहारों को देखते हुए बाजार में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। उन्होंने खाद्य व्यवसायियों को निर्देशित किया कि वे बिना बिल के सामग्री की खरीद न करें, स्टॉक का व्यवस्थित विवरण रखें, कालातीत सामग्री का भंडारण या विक्रय न करें और अपने परिसरों में नियमित साफ-सफाई व कीटनाशक छिड़काव सुनिश्चित करें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी स्थिति में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी और उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम (FSS Act) के कड़े प्रावधानों के तहत दंडात्मक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रशासन ने सभी खाद्य प्रतिष्ठानों के लिए लाइसेंस अथवा पंजीकरण प्रमाण पत्र को दृश्यमान स्थान पर प्रदर्शित करने, दर तालिका (रेट लिस्ट) लगाने, पैक्ड खाद्य पदार्थों पर निर्माण व समाप्ति तिथि अनिवार्य रूप से अंकित करने तथा प्रत्येक खरीद पर कैश मेमो जारी करने व लेने के सख्त निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही आम जनता से भी अपील की गई है कि कहीं भी मिलावटखोरी या अनियमितता की आशंका होने पर तुरंत विभाग को सूचित करें, ताकि त्वरित कार्रवाई कर नागरिकों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों पर शिकंजा कसा जा सके। अभियान के दौरान सहायक दिनेश फर्त्याल शामिल रहे।
    4
    मिलावटखोरी के खिलाफ चम्पावत में सख्त अभियान जारी: आगामी त्योहारों के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग ने मुख्य बाजार में किया निरीक्षण।

चंपावत 25 अगस्त 2026, सूवि।
आयुक्त खाद्य संरक्षा और औषधि प्रशासन उत्तराखंड तथा जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशों के अनुपालन में जिला खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन निरीक्षण अभियान मंगलवार को भी निरंतर जारी रहा।
आगामी रक्षाबंधन एवं जन्माष्टमी के पर्वों को देखते हुए वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी के नेतृत्व में विभागीय टीम द्वारा चम्पावत मुख्य बाजार स्थित विभिन्न मिठाई प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया।
कार्रवाई के दौरान मिठाइयों की गुणवत्ता परखने के साथ-साथ किचन एरिया की स्वच्छता और हाइजीन स्थिति की भी गहनता से जाँच की गई।
निरीक्षण के दौरान विभागीय टीम ने प्रतिष्ठानों से मावा बर्फी, बेसन लड्डू, गुलाब जामुन, बाल मिठाई और पेड़ा जैसी मिठाइयों के 05 नमूने एकत्र कर प्रयोगशाला जाँच हेतु भेजे हैं। 
इसके अतिरिक्त एक मिठाई दुकान पर लगभग 08 किलोग्राम पुरानी व खराब हो चुकी मिठाई पाई जाने पर उसे मौके पर ही नष्ट करवाया गया तथा संबंधित व्यवसायी को सख्त चेतावनी नोटिस जारी किया गया। 
विभाग ने समस्त खाद्य कारोबारियों को केवल गुणवत्तायुक्त एवं मानक-अनुरूप सामग्री बनाने तथा बेचने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं।
वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी ने बताया कि आगामी त्योहारों को देखते हुए बाजार में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। उन्होंने खाद्य व्यवसायियों को निर्देशित किया कि वे बिना बिल के सामग्री की खरीद न करें, स्टॉक का व्यवस्थित विवरण रखें, कालातीत सामग्री का भंडारण या विक्रय न करें और अपने परिसरों में नियमित साफ-सफाई व कीटनाशक छिड़काव सुनिश्चित करें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी स्थिति में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी और उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम (FSS Act) के कड़े प्रावधानों के तहत दंडात्मक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
प्रशासन ने सभी खाद्य प्रतिष्ठानों के लिए लाइसेंस अथवा पंजीकरण प्रमाण पत्र को दृश्यमान स्थान पर प्रदर्शित करने, दर तालिका (रेट लिस्ट) लगाने, पैक्ड खाद्य पदार्थों पर निर्माण व समाप्ति तिथि अनिवार्य रूप से अंकित करने तथा प्रत्येक खरीद पर कैश मेमो जारी करने व लेने के सख्त निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही आम जनता से भी अपील की गई है कि कहीं भी मिलावटखोरी या अनियमितता की आशंका होने पर तुरंत विभाग को सूचित करें, ताकि त्वरित कार्रवाई कर नागरिकों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों पर शिकंजा कसा जा सके।
अभियान के दौरान सहायक दिनेश फर्त्याल शामिल रहे।
    user_Champawat news
    Champawat news
    Local News Reporter चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    9 hrs ago
  • चंपावत: *मां बाराही देवीधुरा मेले में अग्निसुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण* चंपावत: *मां बाराही देवीधुरा मेले में अग्निसुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण*
    1
    चंपावत: *मां बाराही देवीधुरा मेले में अग्निसुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण*
चंपावत: *मां बाराही देवीधुरा मेले में अग्निसुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण*
    user_The Public Matter
    The Public Matter
    पत्रकार चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    15 hrs ago
  • Post by अशोक सरकार
    1
    Post by अशोक सरकार
    user_अशोक सरकार
    अशोक सरकार
    Khatima, Udam Singh Nagar•
    16 hrs ago
  • अमरिया क्षेत्र में ईद मिलाद -उन-नबी की रौनक, सुंदर पार्क और सजावट देखने पहुंच रहे लोग
    1
    अमरिया क्षेत्र में ईद मिलाद -उन-नबी की रौनक, सुंदर पार्क और सजावट देखने पहुंच रहे लोग
    user_MOHD ARIF
    MOHD ARIF
    अमरिया, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • दिल्ली में तेज बारिश, कई इलाकों में जलभराव! 🌧️🚨 मंगलवार सुबह हुई तेज बारिश के बाद राजधानी के कई हिस्सों में पानी भर गया। एम्स फ्लाईओवर के लूप पर भारी जलभराव के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई, वहीं कई सड़कों पर यातायात भी प्रभावित रहा। 🌧️🚗 #DelhiRain #DelhiWeather #DelhiTraffic #Waterlogging #RainAlert #Monsoon #DelhiNews #DelhiUpdates #HeavyRain #Rainfall #AajTak #CapitalCity #WeatherUpdate #बारिश #दिल्ली #जलभराव #दिल्लीबारिश दिल्ली में तेज बारिश, कई इलाकों में जलभराव! 🌧️🚨 मंगलवार सुबह हुई तेज बारिश के बाद राजधानी के कई हिस्सों में पानी भर गया। एम्स फ्लाईओवर के लूप पर भारी जलभराव के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई, वहीं कई सड़कों पर यातायात भी प्रभावित रहा। 🌧️🚗 #DelhiRain #DelhiWeather #DelhiTraffic #Waterlogging #RainAlert #Monsoon #DelhiNews #DelhiUpdates #HeavyRain #Rainfall #AajTak #CapitalCity #WeatherUpdate #बारिश #दिल्ली #जलभराव #दिल्लीबारिश
    1
    दिल्ली में तेज बारिश, कई इलाकों में जलभराव! 🌧️🚨
मंगलवार सुबह हुई तेज बारिश के बाद राजधानी के कई हिस्सों में पानी भर गया। एम्स फ्लाईओवर के लूप पर भारी जलभराव के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई, वहीं कई सड़कों पर यातायात भी प्रभावित रहा। 🌧️🚗
#DelhiRain #DelhiWeather #DelhiTraffic #Waterlogging #RainAlert #Monsoon #DelhiNews #DelhiUpdates #HeavyRain #Rainfall #AajTak #CapitalCity #WeatherUpdate #बारिश #दिल्ली #जलभराव #दिल्लीबारिश

    user_Pilibhit Darpan/ND India News
    Pilibhit Darpan/ND India News
    Doctor पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • प्रिय देश वासियों के लिए एक पोस्ट आत्मा गांधी गॉव वस्थना थाना बरखेड़ा जनपद पीलीभीत जयहिंद
    1
    प्रिय देश वासियों के लिए एक पोस्ट आत्मा गांधी गॉव वस्थना 
थाना बरखेड़ा जनपद पीलीभीत जयहिंद
    user_Atma Gandhi
    Atma Gandhi
    Court reporter पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • गोयल कॉलोनी में शीतल पेयजल की सुविधा शुरू, ग्रामीणों में उत्साह पीलीभीत। मरौरी ब्लॉक की ग्राम पंचायत ढेरम मंडरिया सहराई स्थित गोयल कॉलोनी में ग्रामीणों की सुविधा को देखते हुए ब्लॉक प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा के द्वारा शीतल पेयजल की व्यवस्था स्थापित कराई गई। क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रजनीश मल्लिक की पहल पर गांव में बने मंदिर,भंडारे तथा पंचायत घर के समीप शीतल पेयजल की स्थापना की मंजूरी दी गई। शीतल पेयजल की सुविधा शुरू होने से स्थानीय ग्रामीणों में काफी उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में राहगीरों और ग्रामीणों को ठंडा पेयजल उपलब्ध होने से काफी राहत मिलेगी। इस अवसर पर खोकान विश्वास, बाबू विश्वास, नित्यानंद चौधरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा, क्षेत्र पंचायत सदस्य अंजली मल्लिक एवं उनके प्रतिनिधि रजनीश मल्लिक का आभार जताया। #पीलीभीत #मरौरी #गोयलकॉलोनी #ढेरममंडरियासहराई #शीतलपेयजल #ग्रामीणोंकीसुविधा #ब्लॉकप्रमुख #सभ्यतादेवीवर्मा #अंजलीमल्लिक #रजनीशमल्लिक #जनसेवा #ग्रामीणविकास #पीलीभीतन्यूज #UPNews #ViralNews #BreakingNews #LocalNews #DainikJansandesh #ViralPost #NewsUpdate
    1
    गोयल कॉलोनी में शीतल पेयजल की सुविधा शुरू, ग्रामीणों में उत्साह
पीलीभीत। मरौरी ब्लॉक की ग्राम पंचायत ढेरम मंडरिया सहराई स्थित गोयल कॉलोनी में ग्रामीणों की सुविधा को देखते हुए ब्लॉक प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा के द्वारा शीतल पेयजल की व्यवस्था स्थापित कराई गई। क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रजनीश मल्लिक की पहल पर गांव में बने मंदिर,भंडारे तथा पंचायत घर के समीप शीतल पेयजल की स्थापना की मंजूरी दी गई।
शीतल पेयजल की सुविधा शुरू होने से स्थानीय ग्रामीणों में काफी उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में राहगीरों और ग्रामीणों को ठंडा पेयजल उपलब्ध होने से काफी राहत मिलेगी।
इस अवसर पर खोकान विश्वास, बाबू विश्वास, नित्यानंद चौधरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा, क्षेत्र पंचायत सदस्य अंजली मल्लिक एवं उनके प्रतिनिधि रजनीश मल्लिक का आभार जताया।
#पीलीभीत #मरौरी #गोयलकॉलोनी #ढेरममंडरियासहराई #शीतलपेयजल #ग्रामीणोंकीसुविधा #ब्लॉकप्रमुख #सभ्यतादेवीवर्मा #अंजलीमल्लिक #रजनीशमल्लिक #जनसेवा #ग्रामीणविकास #पीलीभीतन्यूज #UPNews #ViralNews #BreakingNews #LocalNews #DainikJansandesh #ViralPost #NewsUpdate
    user_Dainik jansandesh
    Dainik jansandesh
    Local News Reporter पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • चम्पावत में थम नहीं रही तेल चोरी, रात के अंधेरे में वाहनों से तेल निकाल रहे चोर, बाजार के बाद गांवों में भी तेल चोरों की दस्तक। चम्पावत में तेल चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बाजार क्षेत्र ही नहीं, अब चोर ग्रामीण इलाकों में भी वाहनों को निशाना बना रहे हैं। देर रात चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं और लोग अपने वाहनों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। सवाल यह है कि जब चोर बाजार से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सक्रिय हैं, तो आखिर सुरक्षा व्यवस्था कहां है? चम्पावत को माननीय मुख्यमंत्री की ‘आदर्श चम्पावत’ की परिकल्पना के अनुरूप विकसित करने की बात कही जाती रही है। उम्मीद थी कि कम से कम नगर पालिका क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख मार्ग सीसीटीवी कैमरों से पूरी तरह लैस होंगे, ताकि चोरी जैसी घटनाओं पर नजर रखी जा सके और अपराधियों की पहचान आसानी से हो सके। लेकिन जमीनी तस्वीर इसके उलट दिखाई दे रही है। एक तरफ तेल चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, वहीं दूसरी तरफ कई संवेदनशील स्थानों पर प्रभावी सीसीटीवी निगरानी का अभाव सवाल खड़े कर रहा है। प्रशासन और पुलिस से सवाल है— क्या बाजार और ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त सीसीटीवी लगाए जाएंगे? क्या रात के समय गश्त बढ़ाई जाएगी? और सबसे महत्वपूर्ण—क्या तेल चोरी करने वाले गिरोह का जल्द पर्दाफाश होगा? आदर्श चम्पावत केवल घोषणाओं से नहीं, बल्कि जमीन पर मजबूत सुरक्षा व्यवस्था और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने से बनेगा। उम्मीद है कि जिम्मेदार विभाग इस मामले को गंभीरता से लेंगे और चम्पावत को वास्तव में सुरक्षित और आदर्श बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।
    1
    चम्पावत में थम नहीं रही तेल चोरी, रात के अंधेरे में वाहनों से तेल निकाल रहे चोर, बाजार के बाद गांवों में भी तेल चोरों की दस्तक।
चम्पावत में तेल चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।
बाजार क्षेत्र ही नहीं, अब चोर ग्रामीण इलाकों में भी वाहनों को निशाना बना रहे हैं। देर रात चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं और लोग अपने वाहनों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।
सवाल यह है कि जब चोर बाजार से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सक्रिय हैं, तो आखिर सुरक्षा व्यवस्था कहां है?
चम्पावत को माननीय मुख्यमंत्री की ‘आदर्श चम्पावत’ की परिकल्पना के अनुरूप विकसित करने की बात कही जाती रही है। उम्मीद थी कि कम से कम नगर पालिका क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख मार्ग सीसीटीवी कैमरों से पूरी तरह लैस होंगे, ताकि चोरी जैसी घटनाओं पर नजर रखी जा सके और अपराधियों की पहचान आसानी से हो सके।
लेकिन जमीनी तस्वीर इसके उलट दिखाई दे रही है।
एक तरफ तेल चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, वहीं दूसरी तरफ कई संवेदनशील स्थानों पर प्रभावी सीसीटीवी निगरानी का अभाव सवाल खड़े कर रहा है।
प्रशासन और पुलिस से सवाल है—
क्या बाजार और ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त सीसीटीवी लगाए जाएंगे?
क्या रात के समय गश्त बढ़ाई जाएगी?
और सबसे महत्वपूर्ण—क्या तेल चोरी करने वाले गिरोह का जल्द पर्दाफाश होगा?
आदर्श चम्पावत केवल घोषणाओं से नहीं, बल्कि जमीन पर मजबूत सुरक्षा व्यवस्था और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने से बनेगा।
उम्मीद है कि जिम्मेदार विभाग इस मामले को गंभीरता से लेंगे और चम्पावत को वास्तव में सुरक्षित और आदर्श बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।
    user_Champawat news
    Champawat news
    Local News Reporter चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.