Shuru
Apke Nagar Ki App…
बढ़ते जलस्तर को देखते हुए उप विकास आयुक्त श्री काजले वैभव नितिन द्वारा निरीक्षण किया गया। 26 September. निरीक्षण के दौरान तटबंधों की स्थिति, जलस्तर एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। 26.09.2026.
Vivek Kumar
बढ़ते जलस्तर को देखते हुए उप विकास आयुक्त श्री काजले वैभव नितिन द्वारा निरीक्षण किया गया। 26 September. निरीक्षण के दौरान तटबंधों की स्थिति, जलस्तर एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। 26.09.2026.
More news from बिहार and nearby areas
- बेतिया में चुनाव आयोग के खिलाफ राजद का हल्लाबोल, CEC ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला राष्ट्रीय जनता दल ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बेतिया कलेक्ट्रेट के बाहर राजद कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन का नेतृत्व राजद जिलाध्यक्ष साहब हुसैन और जिला प्रवक्ता प्रभु यादव ने किया। पार्टी नेताओं का कहना है कि यह प्रदर्शन राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के निर्देश और कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव के परामर्श के बाद किया गया। प्रदर्शन के दौरान राजद नेताओं ने चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठाए। राजद जिला प्रवक्ता प्रभु यादव ने आरोप लगाया कि चुनावी प्रक्रिया में भाजपा को अनुचित लाभ पहुंचाया गया और कथित तौर पर वोटों की चोरी हुई। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि बिहार और पश्चिम बंगाल के चुनावों को लेकर पार्टी ने गंभीर सवाल उठाए हैं। राजद नेता का आरोप है कि चुनाव आयोग की भूमिका से भाजपा को फायदा पहुंचा और बिहार में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार बनी। प्रभु यादव ने कहा कि जिस तरह से कथित तौर पर वोटों की चोरी हुई है, उसमें मुख्य चुनाव आयुक्त को इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने बिहार और बंगाल में चुनावी प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठाए और इसी के विरोध में पुतला दहन किए जाने की बात कही। वहीं, राजद नेता तेजस्वी यादव भी बिहार और पश्चिम बंगाल के चुनावों को लेकर चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते रहे हैं और दोबारा चुनाव कराने की मांग कर चुके हैं। हालांकि, चुनाव आयोग के खिलाफ लगाए गए ये आरोप राजद की ओर से हैं। चुनाव आयोग ने चुनावी प्रक्रिया और अपने फैसलों को लेकर अपनी संवैधानिक प्रक्रिया का बचाव किया है। फिलहाल बेतिया में राजद के इस प्रदर्शन ने चुनाव आयोग और चुनावी प्रक्रिया को लेकर सियासी बहस को एक बार फिर तेज कर दिया है। राजद ने कथित अनियमितताओं की जांच और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया है।1
- वार्ड नंबर 2 में ईट सोलिंग कार्य की गुणवत्ता पर उठे सवाल,। जांच की मांग ।। मामला माधोपुर पंचायत का। ग्राम पंचायत राज माधोपुर निवासी युगल किशोर सिंह ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन देकर वार्ड नंबर-2 में कराए जा रहे ईंट सोलिंग कार्य में कथित अनियमितता की जांच कराने की मांग की है। आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया है कि पंचायत समिति सदस्य विकास कुमार शर्मा द्वारा कराया जा रहा कार्य मानक के अनुरूप नहीं है। युगल किशोर सिंह का कहना है कि कार्यस्थल पर योजना से संबंधित कोई बोर्ड अथवा निधि एवं राशि का शिलापट्ट नहीं लगाया गया है। इससे ग्रामीणों को यह जानकारी नहीं मिल पा रही है कि कार्य किस योजना या निधि से कराया जा रहा है और इसकी स्वीकृत राशि कितनी है। उन्होंने पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि कार्य के संबंध में पूछताछ करने पर पंचायत समिति सदस्य द्वारा अपने ऊंचे पदाधिकारियों एवं मंत्रीगण तक पहुंच होने की बात कहते हुए ग्रामीणों को कथित रूप से धमकाया जाता है। साथ ही फेसबुक के माध्यम से भी धमकी देने तथा ग्रामीणों को मुकदमे में फंसाने का प्रयास करने का आरोप लगाया गया है। वहीं, आरोपित पंचायत समिति सदस्य विकास कुमार शर्मा ने सभी आरोपों को निराधार एवं बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल विकास कार्य बंद है। समिति सदस्य विकास कुमार शर्मा ने आवेदक युगल किशोर सिंह पर रंगदारी मांगने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। इस संदर्भ में प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर कर उचित कार्रवाई की जाएगी।4
- जलजमाव प्रभावित क्षेत्र का एसडीएम और समाहर्ता ने किया दौरा बगहा। क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे जलजमाव की स्थिति को देखते हुए बगहा एसडीएम चांदनी कुमारी और बेतिया से समाहर्ता सहित कई पदाधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान अधिकारियों ने जलजमाव की स्थिति का जायजा लिया और संबंधित कर्मियों से जानकारी ली। लोगों को राहत पहुंचाने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर चर्चा की गई।1
- विद्यालय एवं वार्ड संख्या 2 में लगे मोटर एवं पाइप की चोरी गोपालगंज। नगर थाना क्षेत्र के बसडिला पंचायत के वार्ड संख्या 2 एवं सरकारी स्कूल में लगे मोटर एवं पाइप की चोरी चोरों ने कर ली। एक ही साथ दो जगहों से हुई चोरी की घटना से लोग आक्रोश में हैं। इस मामले को लेकर नलजल संचालक बंटी सिंह एवं वार्ड संख्या 2 के वार्ड सदस्य ने नगर थाना, बीडीओ एवं पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता को आवेदन दिया है।अपने आवेदन में वार्ड सदस्य शांति देवी ने कहा है कि मैं बसडीला खास, वार्ड नं. 2, गढ़ी माई के पास, गोपालगंज, बिहार का स्थायी निवासी हूँ। मेरे गाँव में 25 सितंबर की रात्रि को अज्ञात चोरों द्वारा मेरे वार्ड में नलजल योजना के लिए लगे जलमीनार से एक मोटर और पाइप चोरी कर लिया गया है। यह घटना रात्रि के समय हुई, जब हम सभी सो रहे थे। सुबह उठने पर पता चला कि मोटर व पाइप गायब हैं। इस चोरी से हमें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है और नलजल योजना का कार्य प्रभावित हुआ है। अतः श्रीमान से करबद्ध निवेदन है कि इस घटना की जांच-पड़ताल कर चोरों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई की जाए। वहीं उसी वार्ड में स्थित सरकारी स्कूल परिसर से भी चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है।1
- sitamadhi r j d ne bihar s i r mudde par chunao aayukt gyanesh kumar ka putla dahan kiya1
- Jamui Viral Video Case पर CM Samrat का बयान Viral, विपक्ष ने घेरा #bihar news samratchaudhary tejashwi yadav prasantkishor1
- yamani sena ne aramko rifaynari par kiya hamla1
- रिया, पश्चिम चंपारण। बगही बघम्बरपुर पंचायत के वार्ड नंबर-7 से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। रोजी-रोटी की तलाश में आंध्र प्रदेश1
- मेरठ के सर्किट हाउस में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सांसद अरुण गोविल पर सेंट्रल मार्केट के दुकानदारों और व्यापारियों के पुनर्वास से जुड़े एक सवाल पर गुस्सा फूट पड़ा था। घटनाः मेरठ में सेंट्रल मार्केट के प्रभावित दुकानदारों को दूसरी जगह लीज पर दुकानें देने और उनके पुनर्वास को लेकर बीजेपी नेताओं की प्रेसवार्ता चल रही थी। पत्रकार का सवाल: पत्रकार राशिद जहीर ने सवाल किया कि जिन लोगों के पुनर्वास की बात की जा रही है, क्या उनकी मंशा (राय) भी पूछी गई है? . क्रोध का कारण: इस पर अरुण गोविल नाराज हो गए और उन्होंने पलटकर जवाब दिया, "हमारे पास उनकी संवेदनाओं को लेकर कोई और विकल्प है क्या? अगर है तो आप हमें बताना, कैसी बातें करते हैं आप!" सांसद का मानना था कि प्रशासन और नेता सुप्रीम कोर्ट के आदेश व परिस्थितियों के तहत व्यापारियों की मदद और उनके पुनर्वास का ही प्रयास कर रहे हैं, ऐसे में इस तरह का सवाल करना उन्हें तर्कसंगत नहीं लगा। #वायरल #Ram #arungovil #meerut #bjp #loksabha #uttarpradesh1