logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सैदपुर कला मार्ग पर दूध से भरा कैंटर खाई में पलटा, चालक घायल मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल क्षेत्र अंतर्गत सैदपुर कला मार्ग पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दूध से भरा एक कैंटर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसा सामने से अचानक आए एक वाहन को बचाने के प्रयास में हुआ। जानकारी के अनुसार, दूध से लदा कैंटर सैदपुर कला मार्ग से गुजर रहा था। इसी दौरान सामने से अचानक एक वाहन आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में चालक संतुलन खो बैठा और कैंटर सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरा। दुर्घटना में कैंटर चालक सोनू पुत्र अमित, निवासी पिपल्हेड़ा, थाना तितावी को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और चालक को सुरक्षित बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया। चालक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कैंटर को खाई से निकालने की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारण मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सुचारु करा दिया गया।

2 hrs ago
user_Aslam Tyagi
Aslam Tyagi
Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

सैदपुर कला मार्ग पर दूध से भरा कैंटर खाई में पलटा, चालक घायल मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल क्षेत्र अंतर्गत सैदपुर कला मार्ग पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दूध से भरा एक कैंटर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसा सामने से अचानक आए एक वाहन को बचाने के प्रयास में हुआ। जानकारी के अनुसार, दूध से लदा कैंटर सैदपुर कला मार्ग से गुजर रहा था। इसी दौरान सामने से अचानक एक वाहन आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में चालक संतुलन खो बैठा और कैंटर सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरा। दुर्घटना में कैंटर चालक सोनू पुत्र अमित, निवासी पिपल्हेड़ा, थाना तितावी को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और चालक को सुरक्षित बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया। चालक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कैंटर को खाई से निकालने की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारण मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सुचारु करा दिया गया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by सरताज अहमद पत्रकार
    1
    Post by सरताज अहमद पत्रकार
    user_सरताज अहमद पत्रकार
    सरताज अहमद पत्रकार
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बिग न्यूज मुजफ्फरनगर एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशन पर खालापार कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह चौहान के नेतृत्व में खालापार चौकी इंचार्ज असगर अली ने अपने अधीनस्थों को साथ लेकर अपने क्षेत्र में चाइनीह मांजे के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया खालापार चौकी प्रभारी असगर अली वे उनकी टीम ने स्थानीय दुकानदारों को कड़ी चेतावनी देते हुए, यदि कोई भी पतंग विक्रेता प्रतिबंधित चाइनीज़ मांझे की बिक्री करते पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी* मुज़फ्फरनगर।आखिर कार किसी घटना के बाबजूद ही क्यों अभियान चलाया जाता हैं अभी हालही में हुई लखनऊ में चाइनीज मांझे से युवक की मौत के बाद पुलिस महकमा अलर्ट मोड में आ गया है। घटना को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चाइनीज मांझे के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।इसके बाद मुज़फ्फरनगर एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशन पर खालापार कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह चौहान के नेतृत्व में खालापार चौकी इंचार्ज असगर अली ने अपने अधीनस्थों को साथ लेकर अपने क्षेत्र में पंतगों की दुकानों पर चाइनीह मांजे के खिलाफ चेकिंग अभियान तेज कर दिया है।खालापार चौकी प्रभारी असगर अली वे उनकी टीम ने स्थानीय दुकानदारों को कड़ी चेतावनी भी दी। यदि कोई भी विक्रेता प्रतिबंधित चाइनीज़ मांझे की बिक्री करते पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी तथा वही चौकी प्रभारी असगर अली ने बाजार में दुकानदारों व मौजूद लोगों को चाइनीज मांझा के प्रति जागरूक भी किया। उन्होंने प्रतिबंधित मांझे के उपयोग और बिक्री पर रोक लगाने में सहयोग का आश्वासन दिया।यह भी उल्लेखनीय हैं कि इससे कई जिलों में अलग-अलग इलाकों में चाइनीज मांझे से घायल होने और जान गंवाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसके बावजूद चोरी-छिपे इसकी बिक्री जारी थी।लेकिन वही खालापार चौकी प्रभारी असगर अली ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशों का पालन करते हुए यह अभियान चलाया है बल्कि चाइनीज मांझे की बिक्री और इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंधित लगाने के लिये सड़को पर उतरे है और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करेंगे। पुलिस लगातार गली गलियारों में चेकिंग कर रही है और संदिग्ध दुकानों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
    3
    बिग न्यूज मुजफ्फरनगर 
एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशन पर खालापार कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह चौहान के नेतृत्व में खालापार चौकी इंचार्ज असगर अली ने अपने अधीनस्थों को साथ लेकर अपने क्षेत्र में चाइनीह मांजे के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया
खालापार चौकी प्रभारी असगर अली वे उनकी टीम ने स्थानीय दुकानदारों को कड़ी चेतावनी देते हुए, यदि कोई भी पतंग विक्रेता प्रतिबंधित चाइनीज़ मांझे की बिक्री करते पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी*
मुज़फ्फरनगर।आखिर कार किसी घटना के बाबजूद ही क्यों अभियान चलाया जाता हैं अभी हालही में हुई लखनऊ में चाइनीज मांझे से युवक की मौत के बाद पुलिस महकमा अलर्ट मोड में आ गया है। घटना को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चाइनीज मांझे के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।इसके बाद मुज़फ्फरनगर एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशन पर खालापार कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह चौहान के नेतृत्व में खालापार चौकी इंचार्ज असगर अली ने अपने अधीनस्थों को साथ लेकर अपने क्षेत्र में पंतगों की दुकानों पर चाइनीह मांजे के खिलाफ चेकिंग अभियान तेज कर दिया है।खालापार चौकी प्रभारी असगर अली वे उनकी टीम ने स्थानीय दुकानदारों को कड़ी चेतावनी भी दी। यदि कोई भी विक्रेता प्रतिबंधित चाइनीज़ मांझे की बिक्री करते पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी तथा वही चौकी प्रभारी असगर अली ने बाजार में दुकानदारों व मौजूद लोगों को चाइनीज मांझा के प्रति जागरूक भी किया। उन्होंने प्रतिबंधित मांझे के उपयोग और बिक्री पर रोक लगाने में सहयोग का आश्वासन दिया।यह भी उल्लेखनीय हैं कि इससे कई जिलों में अलग-अलग इलाकों में चाइनीज मांझे से घायल होने और जान गंवाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसके बावजूद चोरी-छिपे इसकी बिक्री जारी थी।लेकिन वही खालापार चौकी प्रभारी असगर अली ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशों का पालन करते हुए यह अभियान चलाया है बल्कि चाइनीज मांझे की बिक्री और इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंधित लगाने के लिये सड़को पर उतरे है और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करेंगे। पुलिस लगातार गली गलियारों में चेकिंग कर रही है और संदिग्ध दुकानों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
    user_Fareed Ahmad
    Fareed Ahmad
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • यह घटना 28 जनवरी की बताई जा रही है मामले की जानकारी देते हुए सीओ सदर रवि शंकर मिश्रा जी ने बताया थाना छापर सिंभालकी निवासी लोकेश ने तेहरीर सूचना दी थी की जिसमें आरोप था के उनके बेटे के साथ उनके पड़ोस में रहने वालों ने मारपीट की और हवाई फायरिंग भी की उसी के आधार पर पुलिस ने फायरिंग करने वाले व्यक्ति को तमंचे सहित किया गिरफ्तार
    1
    यह घटना 28 जनवरी की बताई जा रही है मामले की जानकारी देते हुए सीओ सदर रवि शंकर मिश्रा जी ने बताया थाना छापर सिंभालकी निवासी लोकेश ने तेहरीर सूचना दी थी की 
जिसमें आरोप था के उनके बेटे के साथ उनके पड़ोस में रहने वालों ने मारपीट की और हवाई फायरिंग भी की
उसी के आधार पर पुलिस ने फायरिंग करने वाले व्यक्ति को तमंचे सहित किया गिरफ्तार
    user_Ajaz nabi Zaidi
    Ajaz nabi Zaidi
    पत्रकार मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सराहनीय कार्य | मुजफ्फरनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई थाना भोपा पुलिस ने पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में छेड़छाड़ व चोरी का प्रयास करने वाले 02 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 01 अवैध तमंचा मय जिंदा कारतूस (315 बोर) एवं 01 नाजायज चाकू बरामद किया गया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी भोपा देववृत बाजपेई एवं थानाप्रभारी भोपा जसवीर सिंह के कुशल नेतृत्व में की गई। दिनांक 25 जनवरी 2026 को मोरना स्थित पीएनबी एटीएम में चोरी के प्रयास की घटना सामने आई थी। थाना भोपा पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले का सफल अनावरण करते हुए आज 02 अभियुक्तों को भोपा-मोरना रोड से गिरफ्तार किया। 👉 पुलिस का स्पष्ट संदेश: बैंक, एटीएम व सार्वजनिक संपत्ति से छेड़छाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
    1
    सराहनीय कार्य | मुजफ्फरनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
थाना भोपा पुलिस ने पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में छेड़छाड़ व चोरी का प्रयास करने वाले 02 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 01 अवैध तमंचा मय जिंदा कारतूस (315 बोर) एवं 01 नाजायज चाकू बरामद किया गया।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी भोपा  देववृत बाजपेई एवं थानाप्रभारी भोपा जसवीर सिंह के कुशल नेतृत्व में की गई।
दिनांक 25 जनवरी 2026 को मोरना स्थित पीएनबी एटीएम में चोरी के प्रयास की घटना सामने आई थी। थाना भोपा पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले का सफल अनावरण करते हुए आज 02 अभियुक्तों को भोपा-मोरना रोड से गिरफ्तार किया।
👉 पुलिस का स्पष्ट संदेश:
बैंक, एटीएम व सार्वजनिक संपत्ति से छेड़छाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
    user_Shafeek Rajput Jila sangathan
    Shafeek Rajput Jila sangathan
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • o my god
    1
    o my god
    user_Sunny Batth
    Sunny Batth
    Occupational Medical Doctor मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर में आज पाल धर्मशाला, रुड़की रोड़ में नगर मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में B.L.o. (बूथ लेवल एजेंटस) की बैठक का आयोजन किया गया है। उक्त बैठक में नो मैपिंग वाले वोटर्स (मतदाताओं) की सुनवाई के स्थल परिवर्तन की जानकारी दी गयी।
    2
    मुजफ्फरनगर में आज पाल धर्मशाला, रुड़की रोड़ में नगर मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में B.L.o. (बूथ लेवल एजेंटस) की बैठक का आयोजन किया गया है। उक्त बैठक में नो मैपिंग वाले वोटर्स (मतदाताओं) की सुनवाई के स्थल परिवर्तन की जानकारी दी गयी।
    user_Ankit Kumar
    Ankit Kumar
    पत्रकार मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बिग न्यूज मुजफ्फरनगर खतौली श्री कृष्ण संकीर्तन मंडल गीता भवन गली घंटाघर खतौली में/*1 फरवरी से 5 फरवरी तक चल रही भगवान श्री गणेश पूजा व भगवान श्री गणेश जी की प्राण-प्रतिष्ठा में आज भगवान श्री गणेश जी की मूर्ति का नगर भ्रमण किया गया उसके उपरांत यज्ञ किया गया उसके उपरांत भंडारे में सैकड़ो श्रद्धालुओं प्रसाद ग्रहण किया। स्वर्गीय श्री रवि गोयल जी यजमान परिवार को कमेटी द्वारा बाबा श्री खाटू श्याम जी की प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया। जिसमें मुख्य रूप से कमेटी के प्रधान मनोज अग्रवाल,मंत्री मुकेश अग्रवाल,कोषाध्यक्ष पंकज भटनागर,मुख्य सलाहकार कुलदीप शर्मा,डॉ एन. के.त्यागी,संदीप गोयल,मुन्ना गोयल,ललित अग्रवाल,प्रभात गुप्ता,बिट्टू शर्मा विकास अग्रवाल,मा.संजीव शर्मा,सुनील अग्रवाल,अंकुर अग्रवाल,भावेश गुप्ता,अरविंद वर्मा,संजय गोस्वामी,मनोज उपाध्याय,संजीव अग्रवाल,सुनील बजाज,सुनील कुमार आदि सैकड़ो श्रद्धालु कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
    3
    बिग न्यूज मुजफ्फरनगर खतौली 
श्री कृष्ण संकीर्तन मंडल गीता भवन गली घंटाघर खतौली में/*1 फरवरी से 5 फरवरी तक चल रही भगवान श्री गणेश पूजा व भगवान श्री गणेश जी की प्राण-प्रतिष्ठा में आज भगवान श्री गणेश जी की मूर्ति का नगर भ्रमण किया गया उसके उपरांत यज्ञ किया गया उसके उपरांत भंडारे में सैकड़ो श्रद्धालुओं प्रसाद ग्रहण किया। स्वर्गीय श्री रवि गोयल जी यजमान परिवार को कमेटी द्वारा बाबा श्री खाटू श्याम जी की प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया। जिसमें मुख्य रूप से कमेटी के प्रधान मनोज अग्रवाल,मंत्री मुकेश अग्रवाल,कोषाध्यक्ष पंकज भटनागर,मुख्य सलाहकार कुलदीप शर्मा,डॉ एन. के.त्यागी,संदीप गोयल,मुन्ना गोयल,ललित अग्रवाल,प्रभात गुप्ता,बिट्टू शर्मा विकास अग्रवाल,मा.संजीव शर्मा,सुनील अग्रवाल,अंकुर अग्रवाल,भावेश गुप्ता,अरविंद वर्मा,संजय गोस्वामी,मनोज उपाध्याय,संजीव अग्रवाल,सुनील बजाज,सुनील कुमार आदि सैकड़ो श्रद्धालु कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
    user_Fareed Ahmad
    Fareed Ahmad
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जनपद मुजफ्फरनगर से बड़ी खबर नगर मजिस्ट्रेट ने blo बूथ किया निरीक्षण
    1
    जनपद मुजफ्फरनगर से बड़ी खबर 
नगर मजिस्ट्रेट ने blo बूथ किया निरीक्षण
    user_Sachin सैनी
    Sachin सैनी
    पत्रकार मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • खतौली में एक प्रेमी अपनी प्रेमिका की हत्या कर कर उसे रेडी मै ले जाता हुआ खुलेआम
    1
    खतौली में एक प्रेमी अपनी प्रेमिका की हत्या कर कर उसे रेडी मै ले जाता हुआ खुलेआम
    user_INDIA NEWS UTTARPRADESH
    INDIA NEWS UTTARPRADESH
    Nurse मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.