Shuru
Apke Nagar Ki App…
बरेली दंगे में हथियार सप्लाई करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार: 5 पिस्टल, 2 तमंचे और कारतूस बरामद। बरेली दंगों में हथियार सप्लाई करने वाले दो बदमाशों को बहेड़ी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों को चेकिंग के दौरान पकड़ा गया है। उनके पास से 5 अवैध पिस्टल (32 बोर), 2 तमंचे और 36 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। जांच में पता चला है कि इन हथियारों का इस्तेमाल दंगों के दौरान पुलिस बल पर फायरिंग करने के लिए किया गया था। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
SURAJ SAGAR
बरेली दंगे में हथियार सप्लाई करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार: 5 पिस्टल, 2 तमंचे और कारतूस बरामद। बरेली दंगों में हथियार सप्लाई करने वाले दो बदमाशों को बहेड़ी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों को चेकिंग के दौरान पकड़ा गया है। उनके पास से 5 अवैध पिस्टल (32 बोर), 2 तमंचे और 36 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। जांच में पता चला है कि इन हथियारों का इस्तेमाल दंगों के दौरान पुलिस बल पर फायरिंग करने के लिए किया गया था। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
More news from Bareilly and nearby areas
- स्थान: वाराणसी, उत्तर प्रदेश एक हिंदुत्व संगठन बकरा मंडी में घुस गया और मंदिर की निकटता का हवाला देते हुए पशुओं की बलि देने का आरोप लगाया, जो निराधार पाया गया। इसके बाद उन्होंने सांप्रदायिक तनाव भड़काने का प्रयास किया।1
- बरेली। बहेड़ी थाना पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बरेली और आसपास के जनपदों में अवैध शस्त्रों की सप्लाई करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में असलाह और कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी तस्लीम और सोनू खान निवासी शेरगढ़ थाना को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 5 अदद पिस्टल, 12 बोर के 36 जिंदा कारतूस, 2 तमंचे (315 बोर), 12 बोर के कारतूस, दो मोबाइल फोन तथा एक स्विफ्ट कार बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर उनका डाटा खंगाला जा रहा है, जिससे गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की जानकारी जुटाई जा सके। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस गिरोह का मुख्य सरगना अशरत अली है, जिसकी तलाश में टीमें दबिश दे रही हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह गिरोह लंबे समय से बरेली व आसपास के क्षेत्रों में अवैध शस्त्रों की सप्लाई कर रहा था। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।1
- जनपद बरेली के थाना बहेड़ी पुलिस ने 19 फरवरी 2026 को बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय अवैध असलाह तस्करी गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 05 अवैध पिस्टल 32 बोर, 36 जिंदा कारतूस, 02 तमंचे (315 व 12 बोर), कारतूस, एक स्विफ्ट कार और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान तसलीम निवासी जोखनपुर और सोमू खान उर्फ औशाफ निवासी बरीपुरा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों कुख्यात हिस्ट्रीशीटर इशरत अली के करीबी सहयोगी हैं, जो इस मामले में फरार है। पूछताछ और मोबाइल डाटा की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस का दावा है कि 26 सितंबर 2025 को हुए बरेली दंगों में इस्तेमाल अवैध असलाह इसी नेटवर्क के जरिए सप्लाई किए गए थे। जांच में यह भी सामने आया है कि दंगों के दौरान असलाह सप्लाई में इशरत अली और उसके भाई फरहत अली की भूमिका रही। पुलिस के मुताबिक दंगों के समय मौलाना तौकीर रजा फरहत अली के घर पर मौजूद थे और पूरे घटनाक्रम से जुड़े होने की जांच की जा रही है। मामले में थाना बहेड़ी में आर्म्स एक्ट और बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने अंतर्राज्यीय कनेक्शन की जांच तेज कर दी है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। बरेली दंगों में असलाह सप्लाई के इस खुलासे से पूरे जिले में हड़कंप मच गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही और बड़े नाम सामने आ सकते हैं।1
- बदायूं। जिले के इस्लामनगर थाना क्षेत्र में बदायूं-बिजनौर हाईवे पर स्थित गांव राजपुर के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई। मृतक की पहचान बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव दिधौनी निवासी राजवीर सिंह (42) के रूप में हुई मौत बताया जा रहा है कि राजवीर सिंह उघैती थाना क्षेत्र के गांव ईखखेड़ा में अपने भांजे की शादी में शामिल होने नोएडा से आए थे। इसी दौरान वे बस की प्रतीक्षा कर रहे थे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। उत्तर प्रदेश की छोटी बड़ी खबर देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर व सब्सक्राइब करें जनपद न्यूज 24 यूपी1
- Post by राजेश कुमार वर्मा1
- बनखंडी नाथ मंदिर में राधा कृष्ण विवाह उत्सव का हु आ आयोजन1
- बरेली - थाना नवाबगंज पुलिस ने नाबालिग युवती के अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार1
- बरेली :इसी संबंध में 19 फरवरी 2026 को श्री श्याम मंदिर, नई बस्ती, बरेली में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें शहर के प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया के पत्रकारों ने भाग लिया। मंच पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि सामूहिक विवाह समारोह 21 फरवरी को श्री हरि मंदिर बारात घर, मॉडल टाउन, बरेली में आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में 7 निर्धन हिन्दू परिवारों की कन्याओं का विवाह उनके परिवार द्वारा चयनित वर के साथ हिन्दू रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न कराया जाएगा। मंच द्वारा विवाह से जुड़ी संपूर्ण व्यवस्थाएं की जा रही हैं, जिनमें बारात स्वागत, जयमाला, फेरे, उपहार, जलपान एवं भोजन की व्यवस्था शामिल है। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9:30 बजे होगा तथा सायं 4:00 बजे कन्याओं की विदाई के साथ समारोह संपन्न होगा। इस अवसर पर एसपी सिटी श्री मानुष पारीख, पीलीभीत नगर पालिका चेयरमैन श्रीमती आस्था अग्रवाल सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया है। मंच ने प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया के प्रतिनिधियों से कार्यक्रम की कवरेज हेतु उपस्थित रहने और आयोजन से संबंधित समाचार को प्रकाशित एवं प्रसारित करने का अनुरोध किया है। गौरतलब है कि गत वर्ष 19 फरवरी 2025 को भी मंच द्वारा इसी स्थल पर 7 निर्धन कन्याओं का विवाह सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया था। मंच वर्षभर रक्तदान, पौधरोपण, जल सेवा, दीपावली पर निर्धन बच्चों को मिठाई, गरम वस्त्र एवं पटाखों का वितरण जैसे विभिन्न सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से सहभागिता करता रहता है। प्रेस वार्ता में शाखा अध्यक्ष आकाश अग्रवाल, प्रांतीय उपाध्यक्ष गौरव जैन, प्रांतीय सह सचिव अभिषेक भारद्वाज, सचिव उत्सव मित्तल, कोषाध्यक्ष राहुल जालान सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।1
- बरेली में अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की नाथ नगरी शाखा, बरेली द्वारा 21 फरवरी 2026 को तृतीय निर्धन कन्या विवाह समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में 19 फरवरी को श्री श्याम मंदिर, नईबस्ती में प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें शहर के प्रिंट व डिजिटल मीडिया प्रतिनिधियों ने भाग लिया। शाखा अध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सामूहिक विवाह समारोह 21 फरवरी को श्री हरि मंदिर बारात घर, मॉडल टाउन, बरेली में संपन्न होगा। इस आयोजन में 7 निर्धन हिन्दू परिवारों की कन्याओं का विवाह उनके चयनित वरों के साथ विधिवत हिन्दू रीति-रिवाजों से कराया जाएगा। मंच की ओर से बारात स्वागत, जयमाल, फेरे, भोजन, जलपान तथा आवश्यक उपहारों की संपूर्ण व्यवस्था की जाएगी। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9:30 बजे होगा और सायं 4:00 बजे कन्याओं की विदाई के साथ संपन्न होगा। आयोजन में एसपी सिटी मानुष पारीख, पीलीभीत नगर पालिका चेयरमैन आस्था अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। मंच पिछले वर्ष भी 19 फरवरी 2025 को इसी स्थल पर 7 कन्याओं का विवाह संपन्न करा चुका है। संस्था वर्षभर रक्तदान, पौधरोपण, जल सेवा, निर्धन बच्चों को मिठाई, वस्त्र व अन्य आवश्यक सामग्री वितरण जैसे सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहती है। मीडिया प्रतिनिधियों से 21 फरवरी को कार्यक्रम की कवरेज हेतु उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है। पूरे मामले में आज गुरुवार समय लगभग शाम के 4:00 बजे दी गई जानकारी1