logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पूर्वी चम्पारण जिले के 26 अंचलों के अंचल अधिकारियों और राजस्व पदाधिकारियों के वेतन पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है। जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव के आदेश पर हुई इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। वही सरकार की योजनाओं को शत-प्रतिशत धरातल पर उतारने और राजस्व से जुड़े कार्यों में तेजी लाने को लेकर पूर्वी चंपारण जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।

15 hrs ago
user_GNN
GNN
चिरैया, पूर्वी चंपारण, बिहार•
15 hrs ago

पूर्वी चम्पारण जिले के 26 अंचलों के अंचल अधिकारियों और राजस्व पदाधिकारियों के वेतन पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है। जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव के आदेश पर हुई इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। वही सरकार की योजनाओं को शत-प्रतिशत धरातल पर उतारने और राजस्व से जुड़े कार्यों में तेजी लाने को लेकर पूर्वी चंपारण जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।

More news from बिहार and nearby areas
  • आखिर कब तक प्रशासन की लापरवाही की कीमत मासूम छात्रों को चुकानी पड़ेगी? . दिल्ली के सत्य निकेतन में हॉस्टल की बिल्डिंग ढहने से DU के कई छात्रों के दबने की खबर ने सभी को झकझोर दिया है। दिल्ली में ऐसे हादसे पहले भी हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन ने उनसे कोई सबक नहीं लिया। #viral #delhinews #trendingreels #vmjlivenews #reel
    1
    आखिर कब तक प्रशासन की लापरवाही की कीमत मासूम छात्रों को चुकानी पड़ेगी?
.
दिल्ली के सत्य निकेतन में हॉस्टल की बिल्डिंग ढहने से DU के कई छात्रों के दबने की खबर ने सभी को झकझोर दिया है।

दिल्ली में ऐसे हादसे पहले भी हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन ने उनसे कोई सबक नहीं लिया। 
#viral #delhinews #trendingreels #vmjlivenews #reel
    user_RAJA KUMAR
    RAJA KUMAR
    पत्रकार पूर्वी चंपारण, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    2 hrs ago
  • पकड़ीदयाल ब्रेकिंग न्यूज़ सांप के डंसने से 12 वर्षीय बच्ची की मौत सिसहनी पंचायत के वार्ड नंबर-11 में दर्दनाक घटना। बैजनाथ साह की 12 वर्षीय बेटी रूबी को सांप ने डंसा था। बताया जा रहा है कि परिजन पहले बच्ची को झाड़-फूंक कराने ले गए, बाद में तबीयत बिगड़ने पर इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन इलाज से पहले ही रूबी की मौत हो गई।घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है।
    1
    पकड़ीदयाल 
ब्रेकिंग न्यूज़ 
सांप के डंसने से 12 वर्षीय बच्ची की मौत
सिसहनी पंचायत के वार्ड नंबर-11 में दर्दनाक घटना। बैजनाथ साह की 12 वर्षीय बेटी रूबी को सांप ने डंसा था।
बताया जा रहा है कि परिजन पहले बच्ची को झाड़-फूंक कराने ले गए, बाद में तबीयत बिगड़ने पर इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन इलाज से पहले ही रूबी की मौत हो गई।घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है।
    user_Khabar Of Point
    Khabar Of Point
    प्रेस रिर्पोटर Pakri Dayal, Purbi Champaran•
    10 hrs ago
  • 12 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जिला परिवहन कार्यालय से जागरूकता रथ को दिखाई गई हरी झंडी 12 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जिला परिवहन कार्यालय से जागरूकता रथ को दिखाई गई हरी झंडी जिला शिवहर आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन को लेकर आम जनमानस और वाहन स्वामियों को जागरूक करने के उद्देश्य से आज जिला परिवहन कार्यालय, शिवहर परिसर से 'लोक अदालत जागरूकता रथ' को हरी झंडी जिला परिवहन पदाधिकारी अनुराग कुमार रवि द्वारा दिखाकर रवाना किया गया। प्रमुख बिंदु एवं उद्देश्य है कि जागरूकता रथ का मुख्य उद्देश्य परिवहन विभाग से संबंधित लंबित चालानों (Challans) और शमन मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से आपसी सहमति से निष्पादित कराना है। यह रथ जिले के सभी प्रखंडों, प्रमुख हाट-बाजारों, बस स्टैंड और सार्वजनिक स्थलों पर जाकर माइकिंग एवं पर्चे बांटकर लोगों को लोक अदालत के प्रति जागरूक करेगा। लोक अदालत के माध्यम से मामलों के समाधान से लोगों को कोर्ट-कचहरी के चक्कर से मुक्ति मिलती है और बिना किसी अतिरिक्त खर्च के त्वरित न्याय प्राप्त होता है। जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा वाहन स्वामियों एवं आम नागरिकों से अपील की गई कि जिन लोगों के वाहनों के चालान या परिवहन संबंधी मामले लंबित हैं, वे आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में उपस्थित होकर अपने मामलों का सौहार्दपूर्ण वातावरण में निष्पादन अवश्य कराएं।
    1
    12 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जिला परिवहन कार्यालय से जागरूकता रथ को दिखाई गई हरी झंडी
12 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जिला परिवहन कार्यालय से जागरूकता रथ को दिखाई गई हरी झंडी
जिला शिवहर आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन को लेकर आम जनमानस और वाहन स्वामियों को जागरूक करने के उद्देश्य से आज जिला परिवहन कार्यालय, शिवहर परिसर से 'लोक अदालत जागरूकता रथ' को हरी झंडी जिला परिवहन पदाधिकारी अनुराग कुमार रवि द्वारा दिखाकर रवाना किया गया। 
प्रमुख बिंदु एवं उद्देश्य है कि जागरूकता रथ का मुख्य उद्देश्य परिवहन विभाग से संबंधित लंबित चालानों (Challans) और शमन मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से आपसी सहमति से निष्पादित कराना है।
यह रथ जिले के सभी प्रखंडों, प्रमुख हाट-बाजारों, बस स्टैंड और सार्वजनिक स्थलों पर जाकर माइकिंग एवं पर्चे बांटकर लोगों को लोक अदालत के प्रति जागरूक करेगा। लोक अदालत के माध्यम से मामलों के समाधान से लोगों को कोर्ट-कचहरी के चक्कर से मुक्ति मिलती है और बिना किसी अतिरिक्त खर्च के त्वरित न्याय प्राप्त होता है।
जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा वाहन स्वामियों एवं आम नागरिकों से अपील की गई कि जिन लोगों के वाहनों के चालान या परिवहन संबंधी मामले लंबित हैं, वे आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में उपस्थित होकर अपने मामलों का सौहार्दपूर्ण वातावरण में निष्पादन अवश्य कराएं।
    user_News Bagmati Live 24,Arun kuma
    News Bagmati Live 24,Arun kuma
    शिवहर, शिवहर, बिहार•
    16 hrs ago
  • राज स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित प्रधानाध्यापक दुर्योधन बैठा का विद्यालय में भव्य स्वागत, शिक्षकों व छात्राओं में खुशी की लहर।। गढ़वा भोगाड़ी राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय गढ़वाभोगड़ी के प्रधानाध्यापक दुर्योधन बैठा को जिला स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किए जाने के बाद विद्यालय परिसर में उनका भव्य स्वागत किया गया। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने शॉल ओढ़ाकर फूल-माला पहनाकर, मोमेंटो एवं पुस्तक भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। प्रधानाध्यापक दुर्योधन बैठा का सम्मान पूरे विद्यालय परिवार के लिए गौरव का विषय है। पश्चिमी चंपारण जिले से शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित होने वाले वे एकमात्र शिक्षक रहे। शिक्षक दिवस के अवसर पर पटना में आयोजित समारोह में उन्हें शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के बाद विद्यालय पहुंचने पर शिक्षकों एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक उनका स्वागत किया। इस दौरान विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल देखने को मिला। शिक्षकों ने कहा कि प्रधानाध्यापक दुर्योधन बैठा की मेहनत, कर्तव्यनिष्ठा और शिक्षा के प्रति समर्पण ने विद्यालय का नाम जिले स्तर पर गौरवान्वित किया है। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनका यह सम्मान अन्य शिक्षकों और छात्राओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा। प्रधानाध्यापक ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने का संकल्प दोहराया ।
    4
    राज स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित प्रधानाध्यापक दुर्योधन बैठा का विद्यालय में भव्य स्वागत, शिक्षकों व छात्राओं में खुशी की लहर।।
गढ़वा भोगाड़ी राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय गढ़वाभोगड़ी के प्रधानाध्यापक दुर्योधन बैठा को जिला स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किए जाने के बाद विद्यालय परिसर में उनका भव्य स्वागत किया गया। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने शॉल ओढ़ाकर फूल-माला पहनाकर, मोमेंटो एवं पुस्तक भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।
प्रधानाध्यापक दुर्योधन बैठा का सम्मान पूरे विद्यालय परिवार के लिए गौरव का विषय है। पश्चिमी चंपारण जिले से शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित होने वाले वे एकमात्र शिक्षक रहे। शिक्षक दिवस के अवसर पर पटना में आयोजित समारोह में उन्हें शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह के बाद विद्यालय पहुंचने पर शिक्षकों एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक उनका स्वागत किया। इस दौरान विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल देखने को मिला। शिक्षकों ने कहा कि प्रधानाध्यापक दुर्योधन बैठा की मेहनत, कर्तव्यनिष्ठा और शिक्षा के प्रति समर्पण ने विद्यालय का नाम जिले स्तर पर गौरवान्वित किया है।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनका यह सम्मान अन्य शिक्षकों और छात्राओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा। प्रधानाध्यापक ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने का संकल्प दोहराया ।
    user_RAVI PANDEY
    RAVI PANDEY
    Media and information sciences faculty मझौलिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    1 hr ago
  • न्यायालय के आदेश पर मिला कब्जा, विपक्षियों ने उखाड़ फेंके प्रशासन के गाड़े पिलर! पश्चिम चंपारण के नौतन थाना क्षेत्र के पुरन्दरपुर गांव में जमीन विवाद का मामला एक बार फिर गरमा गया है। न्यायालय के आदेश के बाद करीब एक माह पूर्व अंचल और पुलिस प्रशासन द्वारा जिस जमीन पर दखल-कब्जा दिलाया गया था, वहां गाड़े गए पिलर और जाली को विपक्षियों द्वारा उखाड़ने और फाड़ने का आरोप लगा है। मामले को लेकर पीड़ित शिक्षक ने पुलिस को आवेदन देकर पुरन्दरपुर गांव के अनुज कुमार, प्रमोद राम, निरू देवी, टुन्ना कुमार, दिवाकर राम, राजेश्वर राम, अभिषेक कुमार, केशव राम, हैप्पी कुमार और विवेक कुमार समेत 13 लोगों को नामजद किया है। पीड़ित शिक्षक का आरोप है कि न्यायालय के आदेश के बाद प्रशासन की मौजूदगी में जमीन पर दखल-कब्जा दिलाया गया था। इसके बाद फसलों की सुरक्षा के लिए लगाए गए पिलर, जाली और मच्छरदानी को विपक्षियों ने कथित तौर पर उखाड़कर फेंक दिया और जाली को भी फाड़ दिया। शिक्षक ने पुलिस को यह भी बताया कि जमीन पर जबरन कब्जा जमाने को लेकर पहले भी उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की जा चुकी है। साथ ही 12 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का भी आरोप लगाया गया है। इस मामले में नौतन थाने में कांड संख्या 226/23 दर्ज होने की बात पीड़ित ने बताई है। पीड़ित शिक्षक का आरोप है कि विपक्षियों की दबंग लोगों से सांठगांठ है और वे पुलिस, अंचल प्रशासन और यहां तक कि न्यायालय के आदेश की भी परवाह नहीं करते हुए जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं, मामले को लेकर नौतन थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर जांच भी की है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    1
    न्यायालय के आदेश पर मिला कब्जा, विपक्षियों ने उखाड़ फेंके प्रशासन के गाड़े पिलर!
पश्चिम चंपारण के नौतन थाना क्षेत्र के पुरन्दरपुर गांव में जमीन विवाद का मामला एक बार फिर गरमा गया है। न्यायालय के आदेश के बाद करीब एक माह पूर्व अंचल और पुलिस प्रशासन द्वारा जिस जमीन पर दखल-कब्जा दिलाया गया था, वहां गाड़े गए पिलर और जाली को विपक्षियों द्वारा उखाड़ने और फाड़ने का आरोप लगा है।
मामले को लेकर पीड़ित शिक्षक ने पुलिस को आवेदन देकर पुरन्दरपुर गांव के अनुज कुमार, प्रमोद राम, निरू देवी, टुन्ना कुमार, दिवाकर राम, राजेश्वर राम, अभिषेक कुमार, केशव राम, हैप्पी कुमार और विवेक कुमार समेत 13 लोगों को नामजद किया है।
पीड़ित शिक्षक का आरोप है कि न्यायालय के आदेश के बाद प्रशासन की मौजूदगी में जमीन पर दखल-कब्जा दिलाया गया था। इसके बाद फसलों की सुरक्षा के लिए लगाए गए पिलर, जाली और मच्छरदानी को विपक्षियों ने कथित तौर पर उखाड़कर फेंक दिया और जाली को भी फाड़ दिया।
शिक्षक ने पुलिस को यह भी बताया कि जमीन पर जबरन कब्जा जमाने को लेकर पहले भी उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की जा चुकी है। साथ ही 12 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का भी आरोप लगाया गया है। इस मामले में नौतन थाने में कांड संख्या 226/23 दर्ज होने की बात पीड़ित ने बताई है।
पीड़ित शिक्षक का आरोप है कि विपक्षियों की दबंग लोगों से सांठगांठ है और वे पुलिस, अंचल प्रशासन और यहां तक कि न्यायालय के आदेश की भी परवाह नहीं करते हुए जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।
वहीं, मामले को लेकर नौतन थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर जांच भी की है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    11 hrs ago
  • श्री चित्रगुप्तधाम बेतिया में आज चित्रगुप्त समिति के तत्वावधान में एक समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न हुआ। 6 September. चित्रगुप्त समिति के तत्वावधान में आज संगठन के विस्तार हेतु चर्चा किया गया और रणनिती तैयार की गई। 06.09.2026.
    1
    श्री चित्रगुप्तधाम बेतिया में आज चित्रगुप्त समिति के तत्वावधान में एक समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न हुआ।         6 September. 
चित्रगुप्त समिति के तत्वावधान में आज संगठन के विस्तार हेतु चर्चा किया गया और रणनिती तैयार की गई।  06.09.2026.
    user_Vivek Kumar
    Vivek Kumar
    Teacher बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    13 hrs ago
  • करोड़ों के लेनदेन वाले 'म्यूल अकाउंट' का खुलासा ! कैमूर | बिहार साइबर ठगी के खिलाफ कैमूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। साइबर थाना पुलिस ने 'म्यूल अकाउंट' नेटवर्क का खुलासा करते हुए भभुआ थाना क्षेत्र के कूड़ासन निवासी पुनीत तिवारी को गिरफ्तार किया हैं. • साइबर डीएसपी नीतू कुमारी के मुताबिक, आरोपी पर दूसरे लोगों के नाम से बैंक खाते खुलवाकर उनकी चेकबुक, पासबुक, सिम कार्ड और बैंकिंग संबंधी जानकारी साइबर सिंडिकेट तक पहुंचाने का आरोप हैं • जांच में एक एक्सिस बैंक करंट अकाउंट में करीब ₹1.40 करोड़ क्रेडिट और ₹1.35 करोड़ डेबिट होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस के अनुसार, NCRP पोर्टल पर इस खाते के खिलाफ 8 राज्यों से साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज मिली हैं। इनमें डिजिटल अरेस्ट के 4 मामले भी शामिल हैं। पुलिस अब बैंक के CCTV फुटेज और आरोपी के मोबाइल से मिले डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है। साथ ही साइबर सिंडिकेट से जुड़े अन्य लोगों और दूसरे ब . #breakingnews #kaimu #viral #fo
    1
    करोड़ों के लेनदेन वाले 'म्यूल अकाउंट' का खुलासा !  कैमूर | बिहार

साइबर ठगी के खिलाफ कैमूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। साइबर थाना पुलिस ने 'म्यूल अकाउंट' नेटवर्क का खुलासा करते हुए भभुआ थाना क्षेत्र के कूड़ासन निवासी पुनीत तिवारी को गिरफ्तार किया हैं. 

• साइबर डीएसपी नीतू कुमारी के मुताबिक, आरोपी पर दूसरे लोगों के नाम से बैंक खाते खुलवाकर उनकी चेकबुक, पासबुक, सिम कार्ड और बैंकिंग संबंधी जानकारी साइबर सिंडिकेट तक पहुंचाने का आरोप हैं 

• जांच में एक एक्सिस बैंक करंट अकाउंट में करीब ₹1.40 करोड़ क्रेडिट और ₹1.35 करोड़ डेबिट होने की जानकारी सामने आई है।

पुलिस के अनुसार, NCRP पोर्टल पर इस खाते के खिलाफ 8 राज्यों से साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज मिली हैं। इनमें डिजिटल अरेस्ट के 4 मामले भी शामिल हैं।

पुलिस अब बैंक के CCTV फुटेज और आरोपी के मोबाइल से मिले डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है। साथ ही साइबर सिंडिकेट से जुड़े अन्य लोगों और दूसरे ब
.
#breakingnews #kaimu #viral #fo
    user_RAJA KUMAR
    RAJA KUMAR
    पत्रकार पूर्वी चंपारण, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    2 hrs ago
  • बखरिया धागड़ टोली में 315 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद, कारोबारी फरार ।। मझौलिया थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बखरिया धागड़ टोली में छापेमारी कर 315 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद की है। पुलिस की कार्रवाई से इलाके में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बखरिया धागड़ टोली में अवैध रूप से देशी चुलाई शराब का कारोबार किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। पुलिस टीम को देखते ही शराब कारोबारी मौके से भागने में सफल रहा। हालांकि, पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में देशी चुलाई शराब बरामद कर ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है। मामले में मझौलिया थाना कांड संख्या 748/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। फरार शराब कारोबारी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। शराब कारोबारियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है तथा सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम लोगों से भी अवैध शराब के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की है, ताकि ऐसे कारोबार पर प्रभावी ढंग से रोक लगाई जा सके।
    2
    बखरिया धागड़ टोली में 315 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद, कारोबारी फरार ।।

मझौलिया थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बखरिया धागड़ टोली में छापेमारी कर 315 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद की है। पुलिस की कार्रवाई से इलाके में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बखरिया धागड़ टोली में अवैध रूप से देशी चुलाई शराब का कारोबार किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। पुलिस टीम को देखते ही शराब कारोबारी मौके से भागने में सफल रहा। हालांकि, पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में देशी चुलाई शराब बरामद कर ली।
थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है। मामले में मझौलिया थाना कांड संख्या 748/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। फरार शराब कारोबारी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। शराब कारोबारियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है तथा सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम लोगों से भी अवैध शराब के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की है, ताकि ऐसे कारोबार पर प्रभावी ढंग से रोक लगाई जा सके।
    user_RAVI PANDEY
    RAVI PANDEY
    Media and information sciences faculty मझौलिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    18 hrs ago
  • मोहब्बत के चक्कर में प्रेमी ने प्रेमिका के मां को मारी चार गोली प्रेमिका को दो गोलियां पुलिस की बड़ी कार्रवाई,चार आरोपी गिरफ्तार मोहब्बत के चक्कर में प्रेमी ने प्रेमिका के मां को मारी चार गोली प्रेमिका को दो गोलियां पुलिस की बड़ी कार्रवाई,चार आरोपी गिरफ्तार जिला शिवहर के श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के लालगढ़ गांव में एक बालिका और उसकी मां के साथ घर में घुसकर गोली चलाने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर घायल पीड़िता एवं उसकी मां को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों का उपचार जारी है।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर तत्काल विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल तथा डीआईयू की टीम को भी मौके पर बुलाया।पीड़िता द्वारा दिए गए बयान के आधार पर श्यामपुर भटहां थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई।जांच के दौरान घटना में छह नामजद तथा पांच-छह अज्ञात व्यक्तियों के शामिल होने की बात सामने आई। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी शुरू की और संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी।पुलिस के अनुसार,अनुसंधान के क्रम में घटना का मुख्य कारण आरोपी प्रिंस कुमार का पीड़िता के साथ प्रेम प्रसंग सामने आया है।इसी विवाद को लेकर रात करीब 11 बजे कुछ लोगों ने घर में घुसकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान प्रेमिका के मां को चार गोली मारा गया और प्रेमिका को दो गोली मारा गया।मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार प्राथमिकी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाने में जुटी है।गिरफ्तार आरोपियों में प्रिंस कुमार, पिता-पप्पू सिंह, सुधीर सिंह, पिता-उमेश सिंह, पप्पू सिंह, पिता-उमेश सिंह तथा अविनाश सिंह उर्फ टकला, पिता-भूषण सिंह शामिल हैं। सभी आरोपी लालगढ़ जोगिया, थाना श्यामपुर भटहां, जिला शिवहर के निवासी बताए गए हैं।पुलिस का कहना है कि मामले की हर बिंदु पर गहनता से जांच की जा रही है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
    1
    मोहब्बत के चक्कर में प्रेमी ने प्रेमिका के मां को मारी चार गोली प्रेमिका को दो गोलियां पुलिस की बड़ी कार्रवाई,चार आरोपी गिरफ्तार
मोहब्बत के चक्कर में प्रेमी ने प्रेमिका के मां को मारी चार गोली प्रेमिका को दो गोलियां पुलिस की बड़ी कार्रवाई,चार आरोपी गिरफ्तार
जिला शिवहर के श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के लालगढ़ गांव में एक बालिका और उसकी मां के साथ घर में घुसकर गोली चलाने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर घायल पीड़िता एवं उसकी मां को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों का उपचार जारी है।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर तत्काल विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल तथा डीआईयू की टीम को भी मौके पर बुलाया।पीड़िता द्वारा दिए गए बयान के आधार पर श्यामपुर भटहां थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई।जांच के दौरान घटना में छह नामजद तथा पांच-छह अज्ञात व्यक्तियों के शामिल होने की बात सामने आई।
पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी शुरू की और संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी।पुलिस के अनुसार,अनुसंधान के क्रम में घटना का मुख्य कारण आरोपी प्रिंस कुमार का पीड़िता के साथ प्रेम प्रसंग सामने आया है।इसी विवाद को लेकर रात करीब 11 बजे कुछ लोगों ने घर में घुसकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान प्रेमिका के मां को चार गोली मारा गया और प्रेमिका को दो गोली मारा गया।मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार प्राथमिकी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाने में जुटी है।गिरफ्तार आरोपियों में प्रिंस कुमार, पिता-पप्पू सिंह, सुधीर सिंह, पिता-उमेश सिंह, पप्पू सिंह, पिता-उमेश सिंह तथा अविनाश सिंह उर्फ टकला, पिता-भूषण सिंह शामिल हैं। सभी आरोपी लालगढ़ जोगिया, थाना श्यामपुर भटहां, जिला शिवहर के निवासी बताए गए हैं।पुलिस का कहना है कि मामले की हर बिंदु पर गहनता से जांच की जा रही है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
    user_News Bagmati Live 24,Arun kuma
    News Bagmati Live 24,Arun kuma
    शिवहर, शिवहर, बिहार•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.