logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बस ड्राइवर व साथियों की दबंगई, युवक से मारपीट व धमकी; नामजद आरोपी गिरफ्तार मीरजापुर। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में बस ड्राइवर व उसके साथियों द्वारा युवक के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 27 जुलाई 2026 को वादी नरेश शाह पुत्र लाल बाबू शाह निवासी राजश्री नगर कॉलोनी भरूहना, थाना को0देहात, जनपद मीरजापुर ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि कंपनी से काम कर वापस आते समय बस के ड्राइवर व उसके अन्य साथियों द्वारा उनके साथ मारपीट, गाली-गलौज व धमकी दी गई। इस संबंध में थाना को0देहात पर मु0अ0सं0-378/2026 के तहत धारा 115(2), 352, 351(3) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक को0देहात को आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। इसी क्रम में 02 अगस्त 2026 को उप निरीक्षक परमहंस कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त कार्तिक सरोज पुत्र जय नाथ सरोज निवासी कम्हरी, थाना पड़री, जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध धारा 115(2), 352, 351(3), 109, 61(2) बीएनएस के तहत विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

2 hrs ago
user_अमरनाथ गौतम पत्रकार
अमरनाथ गौतम पत्रकार
Farmer मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
b6d25c37-d38b-4456-8953-2f8dda866859

बस ड्राइवर व साथियों की दबंगई, युवक से मारपीट व धमकी; नामजद आरोपी गिरफ्तार मीरजापुर। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में बस ड्राइवर व उसके साथियों द्वारा युवक के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 27 जुलाई 2026 को वादी नरेश शाह पुत्र लाल बाबू शाह निवासी राजश्री नगर कॉलोनी भरूहना, थाना को0देहात, जनपद मीरजापुर ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि कंपनी से काम कर वापस आते समय बस के ड्राइवर व उसके अन्य साथियों द्वारा उनके साथ मारपीट, गाली-गलौज व धमकी दी गई। इस संबंध में थाना को0देहात पर मु0अ0सं0-378/2026 के तहत धारा 115(2), 352, 351(3) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक को0देहात को आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। इसी क्रम में 02 अगस्त 2026 को उप निरीक्षक परमहंस कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त कार्तिक सरोज पुत्र जय नाथ सरोज निवासी कम्हरी, थाना पड़री, जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध धारा 115(2), 352, 351(3), 109, 61(2) बीएनएस के तहत विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत 12 घंटे के विशेष अभियान में 21 वांछित/वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन राजकुमार मीणा तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश कुमार सिंह के नेतृत्व में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित/वारंटी/पुरस्कार घोषित एवं प्रिवेंटिव अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु 12 घंटे का विशेष अभियान “ऑपरेशन चक्रव्यूह” चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत मीरजापुर पुलिस को उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई, जिसमें जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 21 अभियुक्तों (वारंटी, वांछित एवं अन्य) को गिरफ्तार किया गया। अभियान के दौरान थाना-वार गिरफ्तारी का विवरण निम्नानुसार है— क्रमांक थाना वारंटी वांछित अन्य गिरफ्तारी 1 कोतवाली शहर 01 - - 2 कोतवाली कटरा 02 - - 3 कोतवाली देहात - 01 - 4 कछवां - 05 - 5 लालगंज - - 01 6 ड्रमण्डगंज 01 - - 7 चुनार 06 - - 8 जमालपुर - 01 - 9 मड़िहान - 03 - योग 10 10 01 सम्पूर्ण योग: 21 अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
    2
    ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत 12 घंटे के विशेष अभियान में 21 वांछित/वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
मीरजापुर। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन राजकुमार मीणा तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश कुमार सिंह के नेतृत्व में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित/वारंटी/पुरस्कार घोषित एवं प्रिवेंटिव अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु 12 घंटे का विशेष अभियान “ऑपरेशन चक्रव्यूह” चलाया गया।
इस अभियान के अंतर्गत मीरजापुर पुलिस को उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई, जिसमें जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 21 अभियुक्तों (वारंटी, वांछित एवं अन्य) को गिरफ्तार किया गया।
अभियान के दौरान थाना-वार गिरफ्तारी का विवरण निम्नानुसार है—
क्रमांक
थाना
वारंटी
वांछित
अन्य गिरफ्तारी
1
कोतवाली शहर
01
-
-
2
कोतवाली कटरा
02
-
-
3
कोतवाली देहात
-
01
-
4
कछवां
-
05
-
5
लालगंज
-
-
01
6
ड्रमण्डगंज
01
-
-
7
चुनार
06
-
-
8
जमालपुर
-
01
-
9
मड़िहान
-
03
-
योग
10
10
01
सम्पूर्ण योग: 21 अभियुक्त गिरफ्तार
मीरजापुर पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
    user_अमरनाथ गौतम पत्रकार
    अमरनाथ गौतम पत्रकार
    Farmer मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • #कृपया 1 ₹ #दान #अवश्य करें #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #श्रावण_मास  #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम  #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन #srilaprabhupada #iskcontemple #reels  #harharmahadev #vrindavandham #krishnajanmashtami #murlidhar #sanatandharma #shyam #shrikrishna #viral
    1
    #कृपया 1 ₹ #दान #अवश्य करें #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #श्रावण_मास  #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम  #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन #srilaprabhupada #iskcontemple #reels  #harharmahadev #vrindavandham #krishnajanmashtami #murlidhar #sanatandharma #shyam #shrikrishna #viral
    user_CHAIRMAN CRIME CONTROL
    CHAIRMAN CRIME CONTROL
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सोनभद्र घोरावल किसानों का ऐलान- जब तक अन्य रुकेगा नहीं, धरना खत्म नहीं होगा! चकबंदी घोटाले का आरोप, 439वें दिन भी उबाल पर किसानों का गुस्सा घोरावल ब्लॉक के भैसवार गांव में चकबंदी प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों को लेकर किसानों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। “जमीन बचाओ” के नारे के साथ जारी धरना अब 439वें दिन में प्रवेश कर चुका है, जिससे प्रशासनिक उदासीनता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। सेमरीहवा टोला स्थित बछनार बिरबाबा देवस्थान पर चल रहे इस आंदोलन का नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) के जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा कर रहे हैं। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण एकजुट होकर अपनी जमीन बचाने की लड़ाई लड़ रहे है
    1
    सोनभद्र घोरावल    किसानों का ऐलान- जब तक अन्य रुकेगा नहीं, धरना खत्म नहीं होगा! 
चकबंदी घोटाले का आरोप, 439वें दिन भी उबाल पर किसानों का गुस्सा
घोरावल ब्लॉक के भैसवार गांव में चकबंदी प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों को लेकर किसानों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। “जमीन बचाओ” के नारे के साथ जारी धरना अब 439वें दिन में प्रवेश कर चुका है, जिससे प्रशासनिक उदासीनता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
सेमरीहवा टोला स्थित बछनार बिरबाबा देवस्थान पर चल रहे इस आंदोलन का नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) के जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा कर रहे हैं। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण एकजुट होकर अपनी जमीन बचाने की लड़ाई लड़ रहे है
    user_Rakesh Kumar jaago news
    Rakesh Kumar jaago news
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मुकेरी बाज़ार की खोवा मंडी में प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक का धड़ल्ले से इस्तेमाल।
    1
    मुकेरी बाज़ार की खोवा मंडी में प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक का धड़ल्ले से इस्तेमाल।
    user_मेट्रो संदेश न्यूज़
    मेट्रो संदेश न्यूज़
    Newspaper publisher मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • रेलवे स्टेशन की समस्याओं को लेकर सभासदों ने नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा को सौंपा ज्ञापन रेलवे स्टेशन की समस्याओं को लेकर सभासदों ने नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा को सौंपा ज्ञापन मिर्जापुर। नगर पालिका परिषद मिर्जापुर के सभासदगण ने शनिवार को नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को हो रही विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की। सभासदों ने बताया कि रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण के बाद से यात्रियों को मुख्य द्वार तक पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में कहा गया कि स्टेशन के मेन गेट तक ऑटो और कारों के प्रवेश पर रोक होने के कारण यात्रियों को भारी सामान लेकर पैदल चलना पड़ता है। इससे बुजुर्गों, महिलाओं एवं दिव्यांग यात्रियों को सबसे अधिक कठिनाई होती है। साथ ही रेलवे परिसर में अवैध वसूली की शिकायतें भी सामने आ रही हैं, जिससे लोगों में नाराजगी है। सभासदों ने मिर्जापुर से लखनऊ और चोपन-डाल्टनगंज मार्ग के लिए ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की मांग करते हुए चुनार जंक्शन पर रुकने वाली स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस का ठहराव मिर्जापुर स्टेशन पर कराने तथा चुनार-बरवाडीह पैसेंजर ट्रेन का संचालन मिर्जापुर तक बढ़ाने की मांग की। इसके अलावा लखनऊ के लिए दिन में एक अतिरिक्त ट्रेन उपलब्ध कराने की भी मांग रखी गई। ज्ञापन में रेलवे स्टेशन परिसर में एयरपोर्ट की तर्ज पर ट्रॉली की सुविधा उपलब्ध कराने तथा निर्धारित समय के लिए ऑटो एवं कारों को स्टेशन के मुख्य द्वार तक जाने की अनुमति देने की मांग भी की गई, जिससे यात्रियों को राहत मिल सके। नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने सभासदों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को संबंधित विभाग एवं रेलवे प्रशासन के समक्ष प्रमुखता से उठाकर समाधान का प्रयास किया जाएगा।
    4
    रेलवे स्टेशन की समस्याओं को लेकर सभासदों ने नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा को सौंपा ज्ञापन
रेलवे स्टेशन की समस्याओं को लेकर सभासदों ने नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा को सौंपा ज्ञापन
मिर्जापुर। नगर पालिका परिषद मिर्जापुर के सभासदगण ने शनिवार को नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को हो रही विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की। सभासदों ने बताया कि रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण के बाद से यात्रियों को मुख्य द्वार तक पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ज्ञापन में कहा गया कि स्टेशन के मेन गेट तक ऑटो और कारों के प्रवेश पर रोक होने के कारण यात्रियों को भारी सामान लेकर पैदल चलना पड़ता है। इससे बुजुर्गों, महिलाओं एवं दिव्यांग यात्रियों को सबसे अधिक कठिनाई होती है। साथ ही रेलवे परिसर में अवैध वसूली की शिकायतें भी सामने आ रही हैं, जिससे लोगों में नाराजगी है।
सभासदों ने मिर्जापुर से लखनऊ और चोपन-डाल्टनगंज मार्ग के लिए ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की मांग करते हुए चुनार जंक्शन पर रुकने वाली स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस का ठहराव मिर्जापुर स्टेशन पर कराने तथा चुनार-बरवाडीह पैसेंजर ट्रेन का संचालन मिर्जापुर तक बढ़ाने की मांग की। इसके अलावा लखनऊ के लिए दिन में एक अतिरिक्त ट्रेन उपलब्ध कराने की भी मांग रखी गई।
ज्ञापन में रेलवे स्टेशन परिसर में एयरपोर्ट की तर्ज पर ट्रॉली की सुविधा उपलब्ध कराने तथा निर्धारित समय के लिए ऑटो एवं कारों को स्टेशन के मुख्य द्वार तक जाने की अनुमति देने की मांग भी की गई, जिससे यात्रियों को राहत मिल सके।
नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने सभासदों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को संबंधित विभाग एवं रेलवे प्रशासन के समक्ष प्रमुखता से उठाकर समाधान का प्रयास किया जाएगा।
    user_Up mirror news Mirzapur
    Up mirror news Mirzapur
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • सभासदगण ने नगर विधायक से स्टेशन के गेट तक आमजन को पहुंचने के लिए दिया ज्ञापन,नगर विधायक ने तत्काल प्रतिक्रिया दी
    2
    सभासदगण ने नगर विधायक से स्टेशन के गेट तक आमजन को पहुंचने के लिए दिया ज्ञापन,नगर विधायक ने तत्काल प्रतिक्रिया दी
    user_Journalist S N Yadav
    Journalist S N Yadav
    Local News Reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • #कृपया 1 ₹ #दान #अवश्य करें #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #श्रावण_मास  #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम  #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन #srilaprabhupada #iskcontemple #reels  #harharmahadev #vrindavandham #krishnajanmashtami #murlidhar #sanatandharma #shyam #shrikrishna #viral
    1
    #कृपया 1 ₹ #दान #अवश्य करें #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #श्रावण_मास  #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम  #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन #srilaprabhupada #iskcontemple #reels  #harharmahadev #vrindavandham #krishnajanmashtami #murlidhar #sanatandharma #shyam #shrikrishna #viral
    user_CHAIRMAN CRIME CONTROL
    CHAIRMAN CRIME CONTROL
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मड़िहान पुलिस ने किया चोरी की घटना का खुलासा: 4 बैटरी व 3 मोनोब्लॉक पंप बरामद, बाल अपचारी समेत 3 गिरफ्तार मीरजापुर / मड़िहान। थाना मड़िहान पुलिस ने खेत से मोनोब्लॉक पंप और बैटरी चोरी करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बाल अपचारी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की गई 4 अदद बैटरी और 3 अदद मोनोब्लॉक पंप भी बरामद किए हैं। क्या है पूरा मामला? जानकारी के अनुसार, गत 31 जुलाई 2026 को मटिहानी निवासी वादी अलीशेर (पुत्र बंधु) ने खेत में लगे मोनोब्लॉक पंप और बैटरी चोरी होने के संबंध में अज्ञात चोरों के खिलाफ मड़िहान थाने में लिखित तहरीर दी थी। वादी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला (मु0अ0सं0-190/2026, धारा 305(2) बीएनएस) पंजीकृत कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हुई कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मीरजापुर, अपर्णा रजत कौशिक द्वारा चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में घटना के अनावरण और आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश जारी किए गए थे। मड़िहान थाना पुलिस टीम ने भौतिक और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को संकलित करते हुए 01 अगस्त 2026 को मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए प्रकाश में आए आरोपियों को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपी एवं कानूनी कार्रवाई पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों का विवरण इस प्रकार है: मोहित प्रजापति (22 वर्ष) पुत्र राकेश प्रजापति, निवासी ग्राम राजापुर, थाना मड़िहान, मीरजापुर। रोहन यादव (19 वर्ष) पुत्र लल्लू यादव, निवासी ग्राम राजापुर, थाना मड़िहान, मीरजापुर। बाल अपचारी (1 नफर) पुलिस ने आरोपियों पर धारा 305(2) व 317(2) बीएनएस के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए वयस्कों को न्यायालय/जेल तथा बाल अपचारी को बाल सुधार गृह भेज दिया है। बरामदगी का विवरण 4 अदद बैटरी 3 अदद मोनोब्लॉक पंप गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र भूषण मौर्य, उप निरीक्षक राजाराम यादव तथा थाना मड़िहान की पुलिस टीम।
    3
    मड़िहान पुलिस ने किया चोरी की घटना का खुलासा: 4 बैटरी व 3 मोनोब्लॉक पंप बरामद, बाल अपचारी समेत 3 गिरफ्तार
मीरजापुर / मड़िहान। थाना मड़िहान पुलिस ने खेत से मोनोब्लॉक पंप और बैटरी चोरी करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बाल अपचारी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की गई 4 अदद बैटरी और 3 अदद मोनोब्लॉक पंप भी बरामद किए हैं।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, गत 31 जुलाई 2026 को मटिहानी निवासी वादी अलीशेर (पुत्र बंधु) ने खेत में लगे मोनोब्लॉक पंप और बैटरी चोरी होने के संबंध में अज्ञात चोरों के खिलाफ मड़िहान थाने में लिखित तहरीर दी थी। वादी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला (मु0अ0सं0-190/2026, धारा 305(2) बीएनएस) पंजीकृत कर जांच शुरू की।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हुई कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर, अपर्णा रजत कौशिक द्वारा चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में घटना के अनावरण और आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश जारी किए गए थे।
मड़िहान थाना पुलिस टीम ने भौतिक और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को संकलित करते हुए 01 अगस्त 2026 को मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए प्रकाश में आए आरोपियों को धर दबोचा।
गिरफ्तार आरोपी एवं कानूनी कार्रवाई
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों का विवरण इस प्रकार है:
मोहित प्रजापति (22 वर्ष) पुत्र राकेश प्रजापति, निवासी ग्राम राजापुर, थाना मड़िहान, मीरजापुर।
रोहन यादव (19 वर्ष) पुत्र लल्लू यादव, निवासी ग्राम राजापुर, थाना मड़िहान, मीरजापुर।
बाल अपचारी (1 नफर)
पुलिस ने आरोपियों पर धारा 305(2) व 317(2) बीएनएस के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए वयस्कों को न्यायालय/जेल तथा बाल अपचारी को बाल सुधार गृह भेज दिया है।
बरामदगी का विवरण
4 अदद बैटरी
3 अदद मोनोब्लॉक पंप
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र भूषण मौर्य, उप निरीक्षक राजाराम यादव तथा थाना मड़िहान की पुलिस टीम।
    user_Shriyam News Network
    Shriyam News Network
    Local News Reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.